टूटेगा अभिरा और अरमान का परफेक्ट फैमिली का सपना, विलेन बनेंगे ये दो लोग

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा का परफेक्ट फैमिली का सपना टूट जाएगा। दरअसल, अरमान और अभिरा की लाइफ में ऐसे दो विलेन हैं जो उन्हें अलग करना चाहते हैं। पहले विलेन का नाम मेहर है। वहीं दूसरे विलेन का नाम कृष है। जी हां, ये दोनों मिलकर अभिरा की परफेक्ट फैमिली को तोड़ना चाहते हैं।

कृष का प्लान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 जनवरी के एपिसोड में दिखाया गया कि कृष को पता चल जाता है कि वाणी, अभिरा की दोस्त की बेटी नहीं है। कृष जाकर ये बात अरमान को बताएगा। अरमान, कृष की बात नहीं सुनेगा और उस पर चिल्लाने लगेगा। ऐसे में तान्या, कृष को समझाएगी कि अरमान और अभिरा को कोई अलग नहीं कर सकता है। कृष, तान्या का ये चैलेंज एक्सेप्ट कर लेगा। इतना ही नहीं, कृष ये भी जान जाएगा कि वाणी उसी ड्राइवर की बेटी है जिसे अरमान ने सजा दिलवाई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

मेहर का मकसद

वहीं दूसरी तरफ मेहर, अरमान को पाने की कोशिश करती है। मेहर, मायरा के बर्थडे केक के लिए 5 स्टार होटल के शेफ को बुलाती है और उनसे केक बनवाती है। तभी मिस्टर मित्तल आकर मेहर से पूछते हैं, ‘अरमान ने तुझे ना कहा तो तुझे गुस्सा नहीं आया। क्यों?’ मेहर कहती है, ‘जिंदगी में पहली बार मुझे किसी से ना सुनने के बाद भी मुझे गुस्सा नहीं आया डैड। अरमान स्पेशल है। वो मेरी हां में हां नहीं मिलाता। वो अपने उसूलों का पक्का है। मुझे गुस्सा आता है और वो शांत रहना जानता है। मुझे जीत का शॉक है और वो लड़ना जानता है इसलिए मैं चाहती हूं कि वो मेरे साथ रहे और खुश रहे। फिर मुझे कामयाबी की ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।’

राजकोट में ही ODI सीरीज पर कब्जा चाहेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की टीम करना चाहेगी पलटवार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार फॉर्म ने टीम इंडिया की कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को लेकर बढ़ती चिंताओं को कुछ हद तक कम कर दिया है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार 14 जनवरी को राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। वॉशिंगटन सुंदर उस मैच में चोटिल हो गए थे और वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत इंजर्ड होकर सीरीज से बाहर हो गए थे।चयनकर्ताओं ने दिल्ली के आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है, लेकिन भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर की ऑलराउंडर को प्राथमिकता देने की रणनीति को देखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में एक और ऑलराउंडर को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। ऋषभ पंत पहले वनडे से पूर्व चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल करने का फैसला किया, जो टीम प्रबंधन के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में एक और विकल्प हो सकते हैं।भारतीय टीम के पास कई विकल्प हैं, लेकिन अगले महीने से शुरू होने वाले टीम टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगी। टी20 टीम में वनडे टीम से बिल्कुल अलग बल्लेबाजी क्रम होगा, लेकिन कुछ नाम दोनों टीमों में समान हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम ऑलराउंडर तिलक वर्मा का है, जो ग्रोइन की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम की इन चिंताओं के बीच सभी की निगाह कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेगी जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर भी दमदार क्रिकेट खेल रहे हैं।पहले मैच में कोहली वनडे में अपने 54वें शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 91 गेंदों पर खेली गई 93 रन की पारी ने भारत की जीत की नींव रखी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमों में काफी अंतर नजर आता है। कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत नहीं है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पहले मैच में कप्तान शुभमन गिल ने सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि उप कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। रोहित शर्मा फिर से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे।कोहली इस समय अलग ही तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं और वह आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि वह अपेक्षाओं और आलोचनाओं के बोझ से पूरी तरह मुक्त हैं। कोहली ने शुरुआत से ही न तो आक्रामक बल्लेबाजी करने से परहेज की है और न ही रन बनाने का कोई मौका छोड़ा है। यही कारण है कि उन्होंने वडोदरा में सभी प्रारूपों में सबसे कम पारियों में 28,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।भारत को हालांकि अपनी गेंदबाजी विशेषकर स्पिनरों के प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। पिछले मैच में तेज गेंदबाजों को गेंद की गति कम करने की रणनीति अपनाने से कुछ विकेट मिले थे और स्पिनरों को निरंजन शाह स्टेडियम में बेहतर पिच की उम्मीद होगी। पहले वनडे में हार के बावजूद न्यूजीलैंड को इससे काफी आत्मविश्वास मिला होगा कि कोहली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उसने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारत जब सहजता से लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ रहा था तब काइल जैमीसन ने अपने गेंदबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन करके मैच को रोमांचक बना दिया था। उसकी टीम को आखिरी क्षणों में कैच छोड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा था।बाएं हाथ के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए। उसकी टीम इस विभाग में सुधार करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​जोश क्लार्कसन, जैक फाउल्स, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे

जर्मनी ने भारतीयों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता खत्म की

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|अब जर्मनी की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत आए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ऐलान किया है कि जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर अब भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने सोमवार को यह ऐलान किया। इसके साथ ही भारत और जर्मनी के बीच करीब 19 समझौते हुए हैं। मर्ज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

क्या होता है ट्रांजिट वीजा

ट्रांजिट वीजा का मतलब कम अवधि के एक परमिट है, जिसका इस्तेमाल यात्री किसी देश से गुजरने के दौरान करते हैं। उदाहरण के लिए जब यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए किसी देश में ले ओवर से गुजरते हैं। इस वीजा के लिए आगे की यात्रा के सबूत पेश करना होते हैं। साथ ही दस्तावेजों में भी यह दिखाया जाना जरूरी है कि आप उस देश में ज्यादा समय तक रुकने के मकसद से नहीं आए हैं।

भारतीयों के लिए क्या मायने

मर्ज की इस घोषणा के बाद जर्मनी के एयरपोर्ट होते हुए किसी अन्य देश में यात्रा करने वाले भारतीयों को ट्रांजिट वीजा नहीं लेना होगा। पहले भारतीय नागरिकों को यात्रा के दौरान शेंजेन ट्राजिट वीजा लेना पड़ता था। खास बात है कि यात्रियों को जर्मनी या शेंजेन इलाके में नहीं जाने की स्थिति में भी ट्रांजिट वीजा लेना पड़ता था।इस फैसले के बाद जर्मनी के जरिए यात्रा करने वाले भारतीयों की राह आसान हो जाएगी। हालांकि, जर्मनी जाने का मन बना रहे यात्रियों को अब भी टूरिस्ट, बिजनेस या स्टूडेंट आदि वीजा लेने की जरूरत होगी।

भारत और जर्मनी में समझौते

पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच हुई बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक रोडमैप और उच्च शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक रोडमैप सहित 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक अलग समझौता भी किया गया। दोनों नेताओं ने समग्र व्यापार विस्तार के लिए भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने की वकालत की। इसके साथ ही, भारत और जर्मनी के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों के वास्ते जर्मनी से गुजरने के लिए वीजा-मुक्त पारगमन की घोषणा की गई।जर्मन नेता अपने साथ एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को लेकर सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। वह दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। जर्मन चांसलर के रूप में एशिया की यह उनकी पहली यात्रा है।

Previous articleCM मोहन यादव आज करेंगे ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का शुभारंभ
Next articleबुंदेलखंड की सुध लेने आगे आए केरल के सांसद जॉर्ज कुरियन
News Desk

सलमान खान ने लिखी थी अपनी इस फिल्म की स्टोरी, हुई थी बुरी फ्लॉप; एक्ट्रेस का करियर हुआ खराब

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सलमान खान ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट रही हैं, कई की स्टोरीज भी खूब पसंद की गई हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसकी स्टोरी खुद सलमान ने लिखी थी। फिल्म के जरिए एक खूबसूरत एक्ट्रेस ने डेब्यू किया, लेकिन ये मूवी डिजास्टर साबित हुई थी।

किस फिल्म की लिखी थी सलमान ने स्क्रिप्ट

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है वीर। आईएमडीबी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने इस फिल्म के बनने से 20 साल पहले स्क्रिप्ट लिख ली थी। लेकिन फिल्म चली नहीं। फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने बताया था कि सलमान उन्हें रात-रातभर कॉल करते और सीन या गानों को लेकर डिस्कस करते।

जरीन का बॉलीवुड डेब्यू

इस फिल्म के जरिए जरीन खान ने डेब्यू किया था। जब जरीन का लुक सामने आया था तो फैंस काफी हैरान हो गए थे। जरीन का कटरीना से काफी कम्पैरिजन किया गया था।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म चली नहीं। सैक्निक की रिपोर्ट्स के मुताबिक 55 करोड़ के बजट में बनी वीर ने भारत में नेट 45.56 करोड़ कमाए थे। वहीं भारत में ग्रॉस 61.50 करोड़ कमाए थे।

सलमान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म

वीर, सलमान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म में से एक थी। वीर में सलमान और जरीन के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, नीना गुप्ता और सोहेल खान भी थे। वहीं अनिल शर्मा ने फिल्म को डायरेक्ट किया था।

सलमान की अपकमिंग फिल्म

सलमान लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब उनकी मूवी बैटल ऑफ गलवान रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर जबरदस्त एक्शन सीन करते दिखने वाले हैं। फैंस उनकी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, एमपी के 1 लाख टीचर्स का बढ़ेगा वेतन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल।  सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। इस बैठक में कई प्रस्तावों को मुहर लगी. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। शिक्षकों की वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राज्य के करीब 1 लाख टीचर्स को चौथा वेतनमान का लाभ मिलेगा। जिन शिक्षकों ने 35 साल की सेवा पूरी कर ली है उनकी वेतन में 2000 से 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

मध्य प्रदेश सोलर नीति को स्वीकृति दी गई. अब लोएस्ट ट्रैरिफ पर लोगों को लाभ मिलेगी. 300 मेगावाट की योजना को मंजूरी मिली।

राजगढ़ जिले की सहारनपुर तहसील में 600 करोड़ की सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है. 11022 हेक्टेयर में सिंचाई होगी।

115 करोड़ की सुल्तानपुर सिंचाई परियोजना प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. 5700 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।

386 करोड़ की बरेली में स्वीकृति दी गई है. 15000 कामों में पानी की सुविधा और सिंचाई का काम होगी. 20000 किसानों को फायदा मिलेगा।

ग्वालियर और उज्जैन के वाहन मेले में 50 फीसदी की रियायत को मंजूरी।

5 हजार करोड़ का बजट अमृत योजना के लिए दिया गया है. राज्य और केंद्र सरकार दोनों द्वारा दिए इस बजट को सीवेज और पाइपलाइन के लिए खर्च किया जाएगा।

मध्य प्रदेश स्पेस टेक नीति 2026 को मंजूरी मिली है. उपग्रह निर्माण को बढ़ावा मिलेगा. 5 वर्षों में 1 हजार करोड़ का निवेश होगा, जिससे लगभग 8 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

सांदीपनी योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई है. इसके लिए 2600 करोड़ की लागत आएगी।

ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर एसआई रामचरण गौतम के परिजनों को 1 करोड़ की राशि दी जाएगी।

टैबलेट लेकर कैबिनेट मीटिंग में पहुंचे मंत्री

पिछली कैबिनेट बैठक में टैबलेट वितरित किए गए थे. इस बार कैबिनेट मीटिंग टैबलेट के माध्यम से हुई. सीएम समेत सभी मंत्री टैबलेट लेकर पहुंचे. इस बारे में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि टैबलेट का इस्तेमाल पहली बार हुआ है. आज पन्ने पलटने की जरूरत नहीं पड़ी है. सब लोगों ने टैबलेट के माध्यम से स्क्रॉल कर कैबिनेट की बैठक में एजेंडा को देखा. जिस मंत्री को बोलने की जरूरत पड़ी उन्होंने अपनी बात रखी।

ICC को बंद कर देना चाहिए क्योंकि…पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर निशाना साधते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने बेबस हो चुका है और खेल की वैश्विक संस्था का मकसद दांव पर है। अजमल का कहना है कि अगर आईसीसी में निष्पक्ष होकर फैसल लेने का दम नहीं तो उसे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने आईसीसी को इसलिए आड़े हाथ लिया क्योंकि भारत लंबे समय से सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान में खेलने से इनकार करता रहा है। पाकिस्तान ने पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान की थी लेकिन भारत ने अपने मैच दुबई में खेले।

‘ICC बंद कर देना चाहिए क्योंकि…

अजमल ने कराची में एक फंक्शन में रिपोर्टर्स से कहा, ”आईसीसी को निष्पक्ष निर्णय लेना चाहिए। ईमानदारी से क्रिकेट होना चाहिए, चाहे किसी भी देश में हो। पाकिस्तान बिल्कुल सेफ है। बहुत सारी टीमें पाकिस्तान आकर खेल रही हैं। इंडिया को क्या दर्द है, जो नहीं आना चाह रहा। वो क्या पॉलिटिक्स कर रहे हैं, जो पाकिस्तान से नहीं खेलना चाह रहे। ठीक है तो फिर आईसीसी बंद कर देना चाहिए। आईसीसी अगर इंडिया को कवर नहीं कर सकता तो फिर आईसीसी नहीं है। अगर निष्पक्ष फैसला करेंगे तो उसका रिजल्ट वही होगा, जो पाकिस्तान और बाकी टीमें चाहती हैं। एक देश के ऊपर सारी टीमें नहीं चल सकती। सबको बराबर लेकर चलना पड़ेगा।”

आखिरी सीरीज 2012-13 में खेली

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी द्विपक्षीय सीरीज साल 2012-13 में खेली थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान में आखिरी मैच एशिया कप 2008 के दौरान खेला था। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों की सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भिड़ंत होती है। भारत और पाकिस्तान की भागीदारी और ब्रॉडकास्ट की निश्चितता पक्का करने के लिए क्रिकेट मैच अक्सर न्यूट्रल जगहों पर शिफ्ट कर दिए जाते हैं। भारत, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की संयुक्त मेजबान है। पाकिस्तान टीम आगामी आईसीसी इवेंट में अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगी। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को मैच खेलेंगे।

Previous articleराजकोट में ही ODI सीरीज पर कब्जा चाहेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की टीम करना चाहेगी पलटवार
Next article13% चढ़ा यह स्टॉक, लगातार टूटने के बाद फिर से तेज रफ्तार से दौड़ा, इस खबर का असर
News Desk

नितिन नबीन की पार्टी अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी 20 जनवरी को

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जनवरी को पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष बन जाएंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कैबिनेट के तमाम मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली आएंगे। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि नितिन नवीन की ताजपोशी धूमधाम के साथ और एक गरिमामय आयोजन में की जाए। ऐसा इसलिए ताकि नितिन नवीन का पार्टी अध्यक्ष के तौर पर इकबाल कायम हो सके। नितिन नवीन भाजपा की नई पीढ़ी के नेताओं में से हैं और उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी देकर भविष्य की तैयारियों के संकेत दिए हैं।ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के बीच भी उनका कद स्थापित हो सके। इसके लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी उनकी ताजपोशी में मौजूद रहेंगे और पूरी कैबिनेट भी रहेगी। इसके जरिए एक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि भाजपा अध्यक्ष का पद संगठन में शीर्ष पर है और भले ही कोई भी नेता उस जिम्मेदारी को संभाल रहा हो। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से नितिन नवीन ने भाजपा के तमाम नेताओं से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि उन्होंने संगठन में फेरबदल के लिहाज से भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 20 जनवरी को उनकी ताजपोशी के बाद वह अपनी टीम तय करेंगे और कई नए चेहरों की भाजपा के संगठन में एंट्री हो सकती है।

केंद्र सरकार में भी फेरबदल की है तैयारी, कई नए चेहरों को एंट्री

इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार में भी फेरबदल दिख सकते हैं। वजह यह है कि पंकज चौधरी अब यूपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह मोदी सरकार की कैबिनेट में भी हैं। ऐसे में उनका कैबिनेट से हटना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ और नेताओं को संगठन से सरकार में लाया जा सकता है। वहीं आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों को पार्टी में अहम पद दिए जा सकते हैं। 46 साल के नितिन नवीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

अकेले ही नामांकन करेंगे नितिन, पहले दिन नॉमिनेशन और दूसरे दिन ऐलान

भाजपा सूत्रों का कहना है कि नितिन नवीन अकेले ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे और चुनाव होने की संभावना न के समान है। माना जा रहा है कि वह 18 या 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। फिर उनके निर्वाचन की घोषणा होगी और उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा फिलहाल खरमास की समाप्ति का इंतजार कर रही है, जो मकर संक्रांति के साथ खत्म होगा।

Previous articleट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगाया 25% टैरिफ
Next articleमलाला यूसुफजई ने ईरानी महिलाओं के हक़ की बात की
News Desk

प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन ग्लोब्स में जाने से पहले ट्राई किया था दादी मां का ये नुस्खा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

प्रियंका चोपड़ा ने 83वें गोल्डन ग्लोब्स इवेंट की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हैं। अब उन्होंने इस इवेंट का बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया है। प्रियंका इसमें तैयार होती दिख रही हैं। स्टाफ से बातें कर रही हैं। प्रियंका का नरेशन इंग्लिश में है। इस बीच वह हिंदी का एक डायलॉग बोलती हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका की आंख से पानी आ रहा होता है और इसे ठीक करने के लिए वह दादियों को याद करती हैं।

निक के साथ इवेंट्स में आता है मजा

वीडियो में प्रियंका बोलती हैं, ‘मुझे निक के साथ ऐसे इवेंट्स करना बहुत पसंद है। साथ में हम बहुत मजे करते हैं। इसलिए मैं अपने पति के साथ डेट नाइट पर जाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’ वह अपने पति के साथ मजे करती हैं। इसके बाद प्रियंका का डिओर का गाउन आता है। निक और प्रियंका रेडी होते हैं। प्रियंका देर रात तक जागती हैं और बताती हैं कि अगले दिन उन्हें बहुत सुबह उठना है। प्रियंका सुबह की झलक दिखाती हैं और बताती हैं कि नींद पूरी नहीं हुई।

क्रिसमस के बाद पहला इवेंट

तैयार होते वक्त प्रियंका बोलती हैं, आज स्टेज पर एक स्पोर्ट्स जोक बोलना है, मुझे खुद को तसल्ली देनी पड़ेगी। प्रियंका हेयरवॉश करती और खिलखिलाती दिखती हैं। वह हेयर स्टाइलिंग करते वक्त बोलती हैं क्रिसमस से अब तक मैं अपने परिवार के सिवाय किसी से नहीं मिली। प्रियंका बताती हैं कि अब वह ग्लोब्स में जाएंगी। इसके बाद प्रियंका का फोटो सेशन होता है। वह निक के साथ पोज देती हैं।

जब दादी को किया याद

प्रियंका बोलती हैं, ‘मेरी आंख से पानी आना बंद नहीं हो रहा लेकिन मुझे लगता है कि यह ठीक हो जाएगा। मेरे पास मेरा ट्रस्टेड टिश्यू है।’ प्रियंका टिशू से आंख का कॉर्नर दबाती हैं। फिर बोलती हैं, ‘हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है।’

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

प्रियंका के पूरे वीडियो में लोगों को दादी वाला पार्ट बहुत पसंद आ रहा है। उनके एक फॉलोअर ने लिखा है, हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है, हां मैम। एक कमेंट है, ओह लास्ट में वो हिंदी तड़का। एक ने लिखा है, दादी रिफरेंस तो ग्रेट ऑफ ऑल टाइम है। एक और कमेंट है, मुझे बिहाइंड द सीन वीडियोज पसंद हैं।

भोपाल स्लॉटर हाउस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सख्त एक्शन

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भोपाल।  भोपाल स्लॉटर हाउस मामले में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी कार्रवाई की है।  गौमांस को बफैलो मीट बताने वाले डॉक्टर को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।  बताया जा रहा है कि डॉक्टर के सर्टिफिकेट जारी करने के बाद ही स्लॉटर हाउस से गौ मांस से भरा ट्रक रवाना हुआ था।  कांग्रेस ने इस मामले में नगर निगम अधिकारी और बीजेपी नेताओं पर सांठ-गांठ का आरोप लगाया था। 

भारत से पंगा लेकर पछताया बांग्लादेश! बड़ी कंपनी ने छीना स्पॉन्सरशिप का हाथ, एक झटके में डूबे करोड़ों रुपये

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट इस समय अपने इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है. एक तरफ मैदान पर प्रदर्शन में गिरावट आई है, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर बीसीसीआई और आईसीसी के साथ टकराव ने बोर्ड को कंगाली की कगार पर खड़ा कर दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कई बड़े स्पॉन्सर्स ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ अपने करार खत्म कर दिए हैं, जिससे खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.

SG ने खींचे हाथ
दुनियाभर में मशहूर भारतीय क्रिकेट बैट और किट कंपनी एसजी ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों पर ‘ब्रेक’ लगा दिया है. कंपनी ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल को ‘होल्ड’ पर डाल दिया है. कंपनी के इस कदम से कप्तान लिटन दास के साथ कई खिलाड़ियों पर असर होगा.

एसजी ने साफ किया है कि वे फिलहाल ‘सही समय’ का इंतजार कर रहे हैं और कोई नया समझौता नहीं करेंगे. इसका सीधा मतलब है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर खिलाड़ियों को न केवल ब्रांड एंडोर्समेंट के पैसों का नुकसान होगा, बल्कि उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली किट के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है.

मुस्तफिजुर विवाद से शुरू हुआ पंगा
यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया कि वे तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को सीरीज के बीच में ही रिलीज कर दें. इसके जवाब में बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का बहाना बनाकर वर्ल्ड कप मैचों के बहिष्कार और वेन्यू शिफ्ट करने की धमकी दे डाली, जो अब उन पर ही भारी पड़ रही है.

Previous articleभोपाल स्लॉटर हाउस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सख्त एक्शन
Next articleसुप्रीम कोर्ट के जज बोले — भ्रष्टाचार रोधी कानून भ्रष्टों को बचाने वाला
News Desk