शतक भी नहीं बचा पाएगा विराट कोहली की लाज, ICC वनडे रैंकिंग में छिनकर रहेगा नंबर-1 का ताज; इस दिन होगा ऐलान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

विराट कोहली ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शतक जड़ा हो, मगर आईसीसी वनडे रैंकिंग में उनसे नंबर-1 का ताज छिनने वाला है। फिलहाल विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर है। यह ताज उन्होंने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद हासिल किया। कोहली दूसरे मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाए थे, मगर इंदौर में हुए तीसरे वनडे में उन्होंने शतक जड़ते हुए 124 रनों की पारी खेली। हालांकि यह शतक भी उनके ताज की लाज नहीं रख पाएगा। आईए जानते हैं कौन विराट कोहली से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का ताज छीनेगा।

NZ के खिलाड़ी कांप रहे थे, कप्तान डरा हुआ था; श्रीकांत ने किसे बताया गेम चेंजर

यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल हैं। मिशेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली के बाद दूसरे पायदान पर हैं। कोहली और मिशेल की रेटिंग में भी ज्यादा अंतर नहीं है। विराट कोहली 785 रेटिंग्स के साथ पहले तो डेरिल मिशेल 784 रेटिंग्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं।इस रैंकिंग के जारी होने के बाद डेरिल मिशेल दो शतक जड़ चुके हैं। राजकोट में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 131 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं अब इंदौर वनडे में उन्होंने 137 रन बनाए। यह दो शतक डेरिल मिशेल को आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान का दावेदार बनाता है।

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगा एक और ‘धब्बा’, शर्मनाक हार की ये लिस्ट लंबी है

रोहित शर्मा भी आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे पायदान पर हैं। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, ऐसे में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग अब बुधवार 21 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे जारी होगी। तब डेरिल मिशेल विराट कोहली को पछाड़ आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करेंगे।डेरिल मिशेल के लिए भारत के खिलाफ यह वनडे सीरीज किसी सपने के सच होने जैसी रही है। उन्होंने तीन मैच की इस सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली। पूरी सीरीज के दौरान उन्होंने सर्वाधिक 352 रन बनाए। उन्हें इस कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

एक गोत्र में कैसे होगी शादी? 15 दिन तक कपल की पेड़ से लटकी रही लाश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले (Dungarpur District) के वरदा थाना (Varada Police Station) क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मांडव गांव (Mandav Village) के पास स्थित जंगल में एक पेड़ (Tree) से प्रेमी युगल (Loving Couple) के शव लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शवों की हालत बेहद खराब थी. पुलिस के अनुसार वे करीब 15 दिन पुराने बताए जा रहे हैं. तेज दुर्गंध और शवों के सड़ने की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी थी.

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक और युवती 1 जनवरी से अपने-अपने घरों से लापता थे. दोनों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की थी और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. परिजनों को उम्मीद थी कि दोनों कहीं आसपास होंगे और लौट आएंगे, लेकिन जंगल में मिले शवों ने सभी उम्मीदों को तोड़ दिया.

शनिवार को कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ियां बीनने गए थे. इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ पर पड़ी, जहां दो शव फंदे से लटके हुए थे. ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो बदबू के कारण वहां रुकना मुश्किल हो गया. उन्होंने तुरंत गांव लौटकर अन्य लोगों को सूचना दी और फिर पुलिस को इस बारे में बताया गया. सूचना मिलते ही वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया.

वरदा थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. मृतक युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों का गोत्र एक होने के कारण उनके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे. सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों मानसिक रूप से परेशान थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण दोनों ने घर छोड़ दिया और जंगल में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया.

पुलिस ने घटनास्थल पर वीडियोग्राफी करवाई और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

फ्रेंड्स के देसी वर्जन मेंAI ने कंगना को बनाया फीबी, रणबीर बने रॉस, ये एक्ट्रेस बनी मोनिका, वायरल हुआ वीडियो

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अमेरिकन टीवी सीरीज फ्रेंड्स ने दुनिया भर में पहचान बनाई है। सालों से ये सीरीज ऑडियंस के बीच पॉपुलर है। इस टीवी सीरीज के किरदार मोनिका गेलर,रैचल ग्रीन, रॉस गेलर, चैंडलर बिंग, फीबी बुफे, जोई ट्रिबियानी दुनियाभर में मशहूर हो गए। लेकिन क्या आपने सोचा है अगर ये टीवी सीरीज भारत में बनी होती तो बॉलीवुड का कौन सा एक्टर क्या किरदार निभाता? अब AI के जमाने में सिर्फ दिल को तसल्ली देने के लिए एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर्स को फ्रेंड्स के किरदारों में देखा जा सकता है।

फ्रेंड्स का देसी वर्जन मित्रों

अभिषेक प्रभु नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को रॉस गेलर के किरदार में देखा जा सकता है। कंगना रनौत बनीं हैं फीबी, प्रियंका चोपड़ा को रैचल बनाया गया है, आमिर खान जोई, वरुण धवन को चैंडलर का किरदार दिया गया और करीना कपूर बनीं हैं मोनिका। इस भारतीय फ्रेंड्स वर्जन को मित्रों नाम दिया गया है।

टॉक्सिक

OTT पर इस हफ्ते होगा फिल्म और सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकतेये भी पढ़ें:अजय देवगन का वो गाना जिसे बनाते समय रो पड़े थे म्यूजिक डायरेक्टर

यूजर्स रिएक्शन

फ्रेंड्स के देसी वर्जन मित्रों के इस AI जनरेटेड वीडियो को देखने के बाद फैंस कास्टिंग से खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रणबीर, रॉस के रोल में शानदार लग रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा मोनिका के लिए करीना की परफेक्ट कास्टिंग होती। एक यूजर ने लिखा है AI का सबसे बेस्ट वीडियो यही है। अन्य यूजर ने लिखा कि मैं यहां अर्जुन कपूर को भी देखना चाहता था। अन्य यूजर ने लिखा कंगना सबसे सही हैं।

AI वीडियो हो रहे हैं वायरल

बता दें, AI से बने इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है। हाल में एक AI वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अमिताभ बच्चन को धुरंधर बने दिखा गया था। विनोद खन्ना को बनाया गया था धुरंधर का रहमान डकैत। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर का AI वर्जन वायरल हो रहा है।

एआर रहमान के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोली- जावेद अख्तर भी …

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान (AR Rahman) के हालिया बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव (Communal discrimination) को लेकर बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बीते आठ वर्षों में उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपेक्षाकृत कम काम मिला है और इसके पीछे इंडस्ट्री में बढ़ती सांप्रदायिक सोच एक कारण हो सकती है। उनके इस बयान पर जहां कुछ लोगों ने सहमति जताई, वहीं कई दिग्गजों ने इसे नकार दिया। अब इस पूरे विवाद पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि किसी के अनुभवों को खारिज करने से सच्चाई नहीं बदल जाती। उन्होंने जावेद अख्तर द्वारा ए आर रहमान के बयान को नकारने पर सवाल उठाए। महबूबा ने लिखा कि जब जावेद अख्तर बॉलीवुड में सांप्रदायिकता को लेकर ए आर रहमान की चिंताओं को खारिज करते हैं, तो यह भारतीय मुसलमानों के वास्तविक अनुभवों के बिल्कुल उलट नजर आता है।

 

महबूबा मुफ्ती ने किया शबाना आजमी का जिक्र
अपने बयान में महबूबा मुफ्ती ने अभिनेत्री शबाना आजमी का भी जिक्र किया। उन्होंने याद दिलाया कि शबाना आजमी खुद यह बता चुकी हैं कि उन्हें मुस्लिम होने की वजह से बॉम्बे जैसे आधुनिक और कथित रूप से समावेशी शहर में घर किराए पर देने से इनकार कर दिया गया था। महबूबा ने कहा कि अगर इतने बड़े और प्रतिष्ठित कलाकारों को ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ा है, तो आम लोगों की स्थिति को समझा जा सकता है। महबूबा मुफ्ती ने आगे लिखा कि बॉलीवुड को हमेशा मिनी इंडिया कहा जाता रहा है, क्योंकि यह देश की विविधता और सामाजिक वास्तविकताओं को दर्शाता है।

 

इससे पहले जावेद अख्तर ने एआर रहमान के बयान पर असहमति जताते हुए कहा था कि उन्हें कभी बॉलीवुड में सांप्रदायिकता महसूस नहीं हुई। उन्होंने बातचीत में कहा कि एआर रहमान को इंडस्ट्री में बहुत सम्मान मिलता है। वह बेहद व्यस्त रहते हैं और बड़े-बड़े शो करते हैं। हो सकता है कि छोटे निर्माता ऑस्कर विजेता जैसी बड़ी शख्सियत से संपर्क करने में हिचकते हों। इसमें किसी तरह का सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

Previous articleपिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी
Next articleपीएम मोदी के निमंत्रण पर UAE के राष्ट्रपति नाहयान आज भारत आएंगे भारत
News Desk

पीएम मोदी के निमंत्रण पर UAE के राष्ट्रपति नाहयान आज भारत आएंगे भारत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति (President) मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) सोमवार को भारत (India) की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। रविवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति नाहयान की भारत का यह तीसरा आधिकारिक दौरा है।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति नाहयान भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर चर्चा करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा, जिन पर दोनों देशों की सोच काफी हद तक समान है। राष्ट्रपति बनने के बाद यह नाहयान की भारत की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी, जबकि पिछले दस वर्षों में यह उनका पांचवां भारत दौरा है। यह यात्रा भारत और यूएई के बीच हाल के उच्चस्तरीय संपर्कों से बनी मजबूत गति को आगे बढ़ाएगी। इनमें सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और अप्रैल 2025 में दुबई के क्राउन प्रिंस व यूएई के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की भारत यात्रा शामिल है।

भारत-यूएई प्रमुख व्यापार साझेदार
भारत और यूएई के बीच राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं। दोनों देश एक-दूसरे के प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार हैं। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए), लोकल करेंसी सेटलमेंट (एलसीएस) प्रणाली और द्विपक्षीय निवेश संधि ने इन रिश्तों को और मजबूती दी है। ऊर्जा क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते सहित मजबूत साझेदारी है। भारत और यूएई ने 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और यूएई-फ्रांस-भारत त्रिपक्षीय मंच जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 

 

Previous articleपिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी
News Desk

भाजपा अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन का नामांकन आज, निर्विरोध निर्वाचन तय

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की इस प्रक्रिया में भाग होने के लिए भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुख और अन्य प्रमुख नेता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे।

नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है। बिहार से पांच बार के विधायक नबीन को हाल ही में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

 

भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के लक्ष्मण की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि, शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए पार्टी लक्ष्मण ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

निर्वाचक मंडल चुनेगा अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल की ओर से किया जाता है। पार्टी के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं, जो चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहा हो और जिसकी सदस्यता अवधि पंद्रह वर्ष हो। लेकिन ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों।

जीत मुंबई में, जश्न कांजीरंगा में… PM मोदी बोले- कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कांजीरंगा: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को असम के कालियाबोर (Kaliabor) में 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर (Kaziranga Elevated Corridor) का शिलान्यास किया और दो अमृत भारत ट्रेनों (Amrit Bharat Trains) को हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की निगेटिव पॉलटिक्स को देश नकार रहा है. जिस मुंबई में कांग्रेस का जन्म हुआ था. वहां आज चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी बन गई है. जिस महाराष्ट्र पर कांग्रेस ने सालों तक शासन किया था. वहां कांग्रेस सिमट गई है. कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया है. कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है. ऐसी कांग्रेस कभी असम का, काजीरंगा का भी भला नहीं कर सकती है.

 

पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी लोगों की पहली पसंद बन गई है. बीते एक-डेढ़ वर्षों में बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल में ही बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष के बाद भी जनता ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं. रिकॉर्ड सीटें जीताई है. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए हैं. मुंबई जो दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है, वहां की जनता ने पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जनादेश दिया. जीत मुंबई में हो रही है और जश्न काजीरंगा में मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी की सेवा को अवसर दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले सुदूर दक्षिण में केरल की जनता ने बीजेपी को बड़ा समर्थन दिया है. वहां पहली बार बीजेपी का मेयर बनाया है. केरल की तिरुअनंतपुर में आज बीजेपी सेवा कर रही है. बीते जितने भी चुनाव परिणाम आए हैं. उनका जनादेश साफ है. देश का वोटर आज गुड गवर्नेंस चाहता है. विकास चाहता है. विकास और विरासत दोनों पर फोकस करता है. इसलिए बीजेपी को पसंद करता है.

पीएम ने कहा किकाजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के खास अनुभवों में शामिल है. मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था. अगली सुबह एलीफैंट सफारी के दौरान इस क्षेत्र की सुंदरता को काफी करीब से अनुभव किया था. मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है.

पीएम मोदी ने कहा कि यह धरती वीरों की धरती है. हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बेटे-बेटियों की धरती है. उन्होंने कहा कि कल मुझे गुवाहाटी में बागुरुम्बा द्वो प्रोग्राम देखने का मौका मिला. बोडो समुदाय की टैलेंटेड बेटियों ने अपने बागुरुम्बा परफॉर्मेंस से एक नया रिकॉर्ड बनाया. इस अनोखे और जोशीले शो में 10,000 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया.

चर्चित कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दरभंगाः धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं (Women) की अस्मत से खिलवाड़ करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बिहार के दरभंगा जिले (Darbhanga District) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज (Storyteller Shravan Das Ji Maharaj) को महिला थाना की पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. महाराज पर एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने और फिर जबरन गर्भपात कराने का संगीन आरोप लगा है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता (जो एक नाबालिग बच्ची की मां है) ने दरभंगा के महिला थाना में कथावाचक श्रवण दास जी महाराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़िता का आरोप है कि महाराज ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और पिछले एक वर्ष से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर ही उसका गर्भपात भी करवा दिया.

 

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर आरोपी कथावाचक और पीड़िता की शादी का एक वीडियो वायरल होने लगा. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि आरोपी श्रवण दास जी महाराज ने बाद में इस शादी को पूरी तरह से झूठ करार दिया और महिला को पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया. इसी धोखे के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया.

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में कांड संख्या 182/25 दर्ज की गई. मामले की गंभीरता और साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चर्चित कथावाचक को हिरासत में ले लिया. महिला थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

श्रवण दास जी महाराज इलाके के चर्चित कथावाचक रहे हैं. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है. एक तरफ जहां लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में लाया गया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हमने इसी बारे में बात की थी (गेंदबाजी करने के फैसले पर). पिछली बार, पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने हम पर दबाव बनाया था. पहले गेंदबाजी करने के पीछे एक कारण यह भी है कि पिच अच्छी दिख रही है, ओस की ज्यादा उम्मीद नहीं है, और बोर्ड पर रन होने से हम बेहतर चेज कर पाएंगे.’

 

न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा, ‘हम भी पहले बॉलिंग करते, लेकिन यह एक अच्छी बैटिंग पिच लग रही है. यह एक डिसाइडर मैच है और हमारे लिए भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का एक रोमांचक मौका है.’ अपनी टीम नए खिलाड़ियों के बारें में कहा, ‘वे इंटरनेशनल क्रिकेट के आदी हो रहे हैं और अब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब दबाव है और यह उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने का अच्छा मौका है.’

इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा है. गिल के पास जहां बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है, तो वहीं ​​न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में 7 वनडे सीरीज खेली है और सातों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने 300 रनों का विशाल लक्ष्य चेस करके 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 284 रनों को चेस करके सात विकेट से जीत दर्ज की. जिसकी वजह से सीरीज एक-एक से बराबर हो गई.

 

IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.

22.20 करोड़ का जुर्माना, फ्लाइट कैंसिलेशन पर सख्त कार्रवाई

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

DGCA Action On Indigo :  देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई की गई है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह पेनाल्टी साल 2025 में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के मामलों को लेकर लगाई गई है, जिसने यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा दिया था।

DGCA की जांच में सामने आया कि दिसंबर 2025 के दौरान इंडिगो की 2500 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जबकि 1852 फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से संचालित की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर DGCA ने चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई थी, जिसने इन घटनाओं की गहराई से जांच की। इसके बाद इंडिगो पर एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के रूल 133A के तहत कार्रवाई की गई।

जांच में यह भी पाया गया कि इंडिगो ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों का लगातार 68 दिनों तक पालन नहीं किया। इसी आधार पर DGCA ने हर दिन के हिसाब से 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जो कुल मिलाकर 22.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कमेटी ने ऑपरेशन के दौरान चार बड़ी खामियों की पहचान की। इनमें संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, नियमों के अनुसार तैयारी की कमी, सिस्टम या सॉफ्टवेयर सपोर्ट में खामियां और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर व कंट्रोल में कमजोरियां शामिल हैं।