न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कांप रहे थे, उनका कप्तान डरा हुआ था; पूर्व चयनकर्ता ने कोहली नहीं इसे बताया गेम चेंजर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी 1-2 से गंवाई। 338 रनों की चेज में भारतीय टॉप ऑर्डर के बुरी तरह फ्लॉप रहा। विराट कोहली को छोड़कर कोई छाप नहीं छोड़ पाया। नीतिश रेड्डी और हर्षित राणा ने भी अर्धशतक जड़े, मगर फिर भी टीम इंडिया जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। पूर्व चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने मैच के दौरान एक ऐसे खास पल की बात की जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की टांगे भी कांपने लगी थी, वहीं उनका कप्तान भी डरा हुआ था।

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगा एक और ‘धब्बा’, शर्मनाक हार की ये लिस्ट लंबी है

श्रीकांत ने सबसे पहले विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होने विराट को किंग्स और किंग बताया। इसके बाद उन्होंने हर्षित राणा की तारीफ में पुल बांधे और उन्हें गेम चेंजर बताया।श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “विराट कोहली किंग ऑफ किंग्स हैं। उन्हें सलाम। क्या शानदार पारी खेली! अगर आप स्कोरकार्ड और विकेट गिरने का तरीका देखें, तो विकेट लगातार गिर रहे थे। स्कोर 1/28, 2/45, 3/68 और 4/71 था। नीतीश कुमार रेड्डी आए और उन्होंने पारी को संभाला और बाद में छक्के भी मारे। लेकिन असली गेम-चेंजर हर्षित राणा थे। जिस तरह से राणा बैटिंग कर रहे थे, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कांप रहे थे। मैं राणा की बैटिंग देखकर हैरान था और उन्होंने अलग ही लेवल पर परफॉर्म किया। वे सचमुच कांप रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। वह बिना किसी मुश्किल के छक्के मार रहे थे और उनकी बैटिंग जबरदस्त थी।”

352 रन बनाकर भी डेरिल मिशेल नहीं तोड़ पाए बाबर आजम-शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने आगे कहा, “विराट कोहली और हर्षित राणा ने मिलकर जो 99 रन बनाए, उनमें से राणा ने 52 रन बनाए। ये 52 रन बहुत अहम थे और इनसे कोहली को उम्मीद मिली, भले ही रिक्वायर्ड रन रेट 11 से ज्यादा था। राणा की ताबड़तोड़ बैटिंग से यह 10 पर आ गया और न्यूजीलैंड डर गया। न्यूजीलैंड का कप्तान भी डर गया था।”

J&K में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 8 जवान घयाल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में किश्तवाड़ जिले (Kishtwar district) के एक सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों (Security forces) और आतंकवादियों (Terrorists) के बीच छिड़ी मुठभेड़ में आठ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच घंटों तक भीषण गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोलीबारी बंद है। अधिकारियों के मुताबिक, घेराबंदी को मजबूत करने और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। सेना की जम्मू आधारित व्हाइट नाइट कोर द्वारा ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ नाम से शुरू किया गया यह अभियान दोपहर के समय शुरू हुआ।

‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए जा रहे संयुक्त आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों का चतरू के उत्तर-पूर्व में सोननार क्षेत्र में आतंकवादियों से सामना हुआ।

 

सेना ने कहा, ‘‘घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है तथा नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय के साथ अभियान जारी है।’’ सेना ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति और परिस्थितियों में गोलीबारी का जवाब देते हुए असाधारण पेशेवर अंदाज एवं दृढ़ रुख प्रदर्शित करने पर जवानों की सराहना की।

रुक-रुककर होती रही गोलीबारी
अधिकारियों ने कहा कि एक तलाशी दल का सामना दो- तीन विदेशी आतंकवादियों से हुआ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश के तहत हथगोले फेंके। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की तथा घेराबंदी को और कड़ा करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के अतिरिक्त जवान मौके पर भेजे गए। उन्होंने बताया कि शाम 5.40 बजे तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी होती रही।

तीसरी मुठभेड़
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आठ सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि घायलों में अधिकतर को हथगोले में धमाके से निकले छर्रे लगने से चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन सहित उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्तों को तैनात किया गया है। जम्मू क्षेत्र में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले कठुआ जिले के बिलवार क्षेत्र के कहोग और नजोते जंगलों में 7 और 13 जनवरी को मुठभेड़ हुई थी।

गणतंत्र दिवस से पहले घुसपैठ की फिराक में आतंकी
पिछले साल 15 दिसंबर को उधमपुर जिले के माजलता क्षेत्र के सोआन गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी की जान गई थी जबकि घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार होने में सफल रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि ये मुठभेड़ पिछले साल दिसंबर में जम्मू क्षेत्र के वन क्षेत्र में छिपे लगभग तीन दर्जन आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए शुरू किए गए एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान के बाद हुई है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए अभियान को तेज किया गया है, क्योंकि खुफिया जानकारी मिली है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका और अधिक आतंकवादियों को भेजने की फिराक में हैं।

इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग? रणबीर की रामायण से बनाई 45 दिन की दूरी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

शाहरुख खान पिछले ढाई सालों से बड़े पर्दे से गायब चल रहे हैं। साल 2023 में आई पठान और जवान से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब एक्टर को फिल्म किंग में देखने का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म की कास्ट सुर्खियों में बनी हुई है। शाहरुख के साथ पठान और ऋतिक रोशन की वॉर बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टर हैं।फिल्म की रिलीज डेट का इंतज़ार हो रहा है इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। शाहरुख को किंग में देखने की लिए फैंस को लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा। उसकी बड़ी वजह इस साल आने वाली कई शानदार फिल्में हैं।

किंग की रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी ने फिल्म रिलीज करने के लिए कई ऑप्शन पर विचार किया। अंत में दोनों के पास 4 और 25 दिसंबर 2026 का ऑप्शन आया। सब कुछ ध्यान में रखते हुए शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद ने 25 दिसंबर 2026 की डेट फाइनल कर दी। फिल्म 4 दिसंबर को क्यों रिलीज नहीं की जा रही है, इसके पीछे का कारण भी बताया गया है।सलमान ने कभी नहीं जीता फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, 3 बार शाहरुख से हारेये भी पढ़ें:जानिए किसने गाया था शक्तिमान का टाइटल सॉन्ग, इन एक्टर्स को किया मशहूर

रामायण से इसलिए बनाई दूरी

इसी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की वजह से शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग 4 दिसंबर को रिलीज नहीं कर रहे हैं। रणबीर की फिल्म दिवाली पर दस्तक देने वाली है और ऐहतिहासिक कमाई करने की उम्मीद है। ऐसे में शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग रिलीज कर बिजनेस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि किंग और रामायण की रिलीज में 45 दिनों का अंतर हो।

किंग की जबरदस्त कास्ट

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म किंग खास होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर ग्रे शेड किरदार निभाते दिखेंगे। हाल में एक्टर के बर्थडे पर किंग से शाहरुख का पहला लुक शेयर किया गया था। इस फिल्म की कास्ट की तारीफ हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी,अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत समेत कई बड़े एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद फ़िल्म डायरेक्ट कर रहे हैं जो इससे पहले पठान बना चुके हैं। किंग की बेटी सुहाना खान भी फिल्म का हिस्सा हैं।

विराट कोहली से युवा खिलाड़ियों को सीख लेने की जरूरत; गावस्कर ने हार की वजह गिनाते हुए दी नसीहत

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अच्छी शुरुआत नहीं मिलने के कारण भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों को मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते समय पारी को सही ढंग से आगे बढ़ाने के लिए विराट कोहली से सीख लेनी चाहिए।भारत को इंदौर में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड से 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार वन डे श्रृंखला में हार गया। भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में केवल कोहली ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने 108 गेंद पर 124 रन बनाए।गावस्कर ने जियोस्टार के एक कार्यक्रम में कहा, ‘विराट कोहली को पूरा सहयोग नहीं मिलने के कारण भारत के लिए चीजें मुश्किल हो गई। कोहली को बहुत कम सहयोग मिला। इस श्रृंखला में भारत के लिए असली समस्या अच्छी शुरुआत न कर पाना रही है। कहा भी जाता है कि अच्छी शुरुआत का मतलब आधा काम हो गया।’

विराट कोहली किसी एक छवि में नहीं बंधे, इसीलिए वह महान; गावस्कर ने क्यों कहा?

उन्होंने बताया, ‘भारत की शुरुआत कभी अच्छी नहीं रही और यही उसकी हार के मुख्य कारणों में से एक है कि वह बड़े स्कोर का पीछा करने में सक्षम नहीं था।भारत के आधे बल्लेबाज 159 रन तक पवेलियन लौट गए थे जिससे टीम की जीत की संभावना को गंभीर झटका लगा था।गावस्कर ने कहा, ‘जब आप केएल राहुल जैसे शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को खो देते हैं और आपके पास नीतीश कुमार रेड्डी हैं, जिन्होंने 53 रन की इस पारी से पहले अपनी क्षमता का सही प्रदर्शन नहीं किया था, और फिर हर्षित राणा हैं, जिनसे आप कभी भी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो सकते कि वह कैसा प्रदर्शन करेंगे तो लक्ष्य तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन जाती है। भारत को ठीक इसी स्थिति का सामना करना पड़ा।’

कोहली के नाम दर्ज हुआ शतकों का ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल छूटे पीछे

इस पूर्व बल्लेबाज ने आखिर तक प्रयास करने के लिए कोहली की प्रशंसा की और दूसरों से उनकी मानसिकता और निरंतरता का अनुकरण करने को कहा।उन्होंने कहा, ‘उनकी विशेषता यह है कि वे किसी छवि से बंधे नहीं हैं। कई बल्लेबाज और गेंदबाज यह सोचते हैं कि लोग उनके बारे में कैसा सोचते हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें अपनी क्षमता पर खरा उतरना होगा। विराट ऐसे नहीं हैं।’

शतक भी नहीं बचा पाएगा कोहली की लाज, ICC वनडे रैंकिंग में छिनकर रहेगा ताज

गावस्कर ने कहा, ‘वह (कोहली) अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और वह काम है रन बनाना। कभी-कभी इसका मतलब होता है संभलकर खेलना और फिर खुलकर खेलना। कभी-कभी इसका मतलब जल्दी आक्रामक अंदाज अपनाना या फिर परिस्थितियों के अनुसार स्ट्राइक रोटेट करना होता है। कोहली इस बारे में नहीं सोचते कि उनसे किस तरह से खेलने की उम्मीद की जाती है।उन्होंने कहा, ‘उनका स्वभाव ही सबसे अहम है। वह यह नहीं सोचते कि ‘मुझसे छक्का मारने की उम्मीद की जाती है।’ वह परिस्थिति के अनुसार खेलते हैं। वह कभी हार नहीं मानते। उन्होंने आखिर तक प्रयास किया। युवाओं को उनसे यही सबक लेना चाहिए कि वे किसी तरह की छवि में बंधकर नहीं रहें और परिस्थिति के अनुसार खेलें। ऐसा करने पर आप अधिक सफल और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन जाओगे।’

उमर खालिद मामले में पूर्व CJI डी वाई चंद्रचूड़ का बयान, बोले- जुर्म साबित होने से पहले जमानत मिलनी चाहिए

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

DY Chandrachud On Umar Khalid: दिल्ली दंगों की साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका नामंजूर कर दी थी. उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के करीब दो हफ्ते बाद पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बिना मुकदमे के लंबी जेल की सजा संवैधानिक न्याय की प्रक्रिया को कमजोर करती है.

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्या कहा?
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ रविवार (18 जनवरी) को जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दोषसिद्धि से पहले जमानत मिलना नागरिक का एक अधिकार है. यदि कोई मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है तो गहराई से पड़ताल की जानी चाहिए.

‘उन्हें सुनवाई का अधिकार है’
पूर्व सीजेआई ने कहा कि उमर खालिद पांच साल से जेल में हैं. मैं न्यायालय की आलोचना नहीं कर रहा हूं. जमानत की शर्तों का दुरुपयोग किया जाता है तो आप शर्तें लगा सकते हैं. इसके साथ ही आपको ध्यान रखना होगा कि उन्हें सुनवाई का अधिकार है. वर्तमान में परिस्थितियों में जल्द सुनवाई संभव नहीं है तो जमानत अपवाद नहीं बल्कि नियम की तरह होना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने 24 महीने के कार्यकाल में 21 हजार याचिकाओं का निपटारा किया. कई ऐसे मामले हैं, जिनके बारे में सुप्रीम कोर्ट के किसी मामले में जमानत ने देने पर आलोचना करते समय नहीं सोचते हैं.

जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
2020 में हुए दिल्ली दंगे की साजिश रचने में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को मुख्य योजनाकार माना है.
खालिद-शरजील समेत अन्य आरोपियों पर UAPA की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपियों गुलशिफा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी थी.
कोर्ट ने मुख्य सूत्रधारों और सहयोगियों के बीच अंतर बताया था.
 

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

जनवरी का ये हफ्ता OTT ऑडियंस के लिए खास होने वाला है। 19 से 23 जनवरी तक फिल्मों- वेब सीरीज की जबरदस्त बाढ़ आने वाली है। रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन से भरी फिल्मों और सीरीज के इंतजार में बैठी ऑडियंस को सरप्राइज मिल गया है। जानिए इस हफ्ते कब और कहां देख सकेंगे ये पॉपुलर फिल्म और सीरीज। 

 ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में1/11

इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर जबरदस्त कंटेंट का धमाका होने वाला है। 19 से 23 जनवरी तक ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज अलग OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही हैं। जानिए कब और कहां देखें-

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में2/11

ए नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स

ए नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स एक फैंटेसी ड्रामा, एडवेंचर सीरीज है। इस सीरीज में गेम ऑफ थ्रोंस से 100 साल पहले की कहानी दिखाई जाएगी। सस्पेंस से भरी ये सीरीज आज 19 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर आ रही है।

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में3/11

45 नाम की एक कन्नड़ फिल्म इस हफ्ते OTT पर दस्तक देने वाली है। फिल्म के डार्क फैंटसी पर बेस्ड, आध्यात्मिक थ्रिलर है। फिल्म की कहानी एक व्यक्ति की मौत से जुड़ी है। इस फिल्म में कर्म और मोक्ष की बात की गई है। 23 जनवरी को ये फिल्म जी 5 पर देखी जा सकेगी।

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में4/11

चीकाटिलो

साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज चीकाटिलो सस्पेंस से भरी है। इस सीरीज में शोभिता धुलिपाला लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म सच्ची घटना से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। चीकाटिलो 23 जनवरी यानी आने वाले इस शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में5/11

गुस्ताख इश्क

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर ये फिल्म एक खूबसूरत लव स्टोरी है। इस फिल्म की कहानी एक उर्दू के शायर की बेटी के इर्द-गिर्द रची गई है। मनीष मल्होत्रा ने फिल्म प्रोड्यूस की है। 23 जनवरी को फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में6/11

कालीपोटका

कालीपोटका नाम की एक बंगाली वेब सीरीज दस्तक देने वाली है। डार्क कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर ये सीरीज ऑडियंस को पसंद आने वाली है। सीरीज की कहानी 4 औरतों पर रची गई है। अब ये सीरीज 23 जनवरी को जी 5 पर देखी जा सकेगी।ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में7/11 मार्क नाम की एक कन्नड़ फिल्म आने वाली है। ये 18 बच्चों की किडनैपिंग और उनके मर्डर की कहानी है। फिल्म में मार्क नाम का अधिकारी बच्चों के लिए गुंडों से लड़ता है। ये फिल्म 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में8/11

मस्ती 4

विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी हाल में अपनी फिल्म मस्ती 4 लेकर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म खास नहीं चली। अब OTT से उम्मीदें हैं। फिल्म 23 जनवरी को जी5 पर रिलीज हो रही है।

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में9/11

सिराई

तमिल फिल्म सिराई OTT पर आने को तैयार है। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी पर आधारित है जो जेल में बंद एक बेगुनाह कैदी को आजाद कराना चाहता है। ये एक कोर्टरूम ड्रामा है जो 23 जनवरी को जी5 पर रिलीज किया जा रहा है।ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में10/11

स्पेस जेन: चंद्रयान का ट्रेलर पसंद किया गया था। अब ये सीरीज दस्तक देने के लिए तैयार है। इस सीरीज में नकुल मेहता और श्रिया सरन जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। सीरीज 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जा रही है।

ओटीटी पर इस हफ्ते होगा फिल्म-सीरीज का सबसे बड़ा धमाका, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्में11/11

तेरे इश्क में

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में पिछले कुछ वक्त से खबरों में बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म को OTT पर देखने का इंतजार हो रहा है। फिल्म इस हफ्ते 23 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही है।

रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल सुनते ही भड़के शुभमन गिल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया मुंहतोड़ जवाब

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने साथी ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का समर्थन किया है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे थे। भारतीय टीम 2-1 से वनडे सीरीज हार गई थी। इस सीरीज में रोहित ने 20.33 के औसत से कुल 61 रन ही बनाए। एक भी अर्धशतक तक उन्होंने नहीं जड़ा। ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा पर सवाल उठे तो कप्तान गिल ने अपने पूर्व कप्तान का फुल सपोर्ट किया। 13 गेंदों में 11 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट हो गए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य था, जिसे भारत विराट कोहली के शतक के बावजूद हासिल नहीं कर पायपोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा कि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी अच्छे स्टार्ट्स को बड़ी पारियों तब्दील नही कर पाए। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर साउथ अफ्रीका सीरीज तक। मुझे लगता है, जैसा मैंने कहा, आप हमेशा मिली शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाते और मुझे लगता है कि रोहित को इस न्यूजीलैंड सीरीज में भी कुछ शुरुआत मिलीं। एक बैट्समैन के तौर पर, आप हमेशा उन शुरुआतों को बड़ी पारी में बदलना चाहते हैं और हमेशा उनका फायदा उठाकर शतक बनाना चाहते हैं, लेकिन हर बार ऐसा करना मुमकिन नहीं है। साथ ही, यह कुछ ऐसा है जिसे आप हमेशा करने की कोशिश करते हैं।”मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल ने सीरीज में दूसरा शतक जड़ा था। सीरीज डिसाइडर मैच में भारत को 338 रनों का लक्ष्य मिला था। विराट कोहली ने शतक भी लगाया, लेकिन भारत 300 रनों से पहले ही ढेर हो गया और मुकाबला हारने के साथ-साथ सीरीज भी गंवा बैठा। इंदौर में भारत को पहली बार वनडे मैच में हार मिली और पहली बार 37 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज भारतीय सरजमीं पर जीती। ग्लेन फिलिप्स ने भी इस मुकाबले में कीवी टीम के लिए शतक जड़ा और भारत की मुश्किलों को बढ़ा दिया था।

Previous articleनवा रायपुर में सजेगा शब्दों का महाकुंभ, 23 से 25 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन, जुटेंगे देश के दिग्गज साहित्यकार
Next article23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमा एक साथ, CRPF के 8 हजार जवान होंगे तैनात, धार में प्रशासन अलर्ट
News Desk

किन देशों ने सबसे ज्यादा भारतीयों को किया डिपोर्ट? लिस्ट में भारत का एक दोस्त भी शामिल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली|अवैध प्रवासन सभी देशों के लिए चुनौती बनी हुई है। कई देशों में यह राजनीतिक मुद्दा भी बना है। विदेश मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि विदेशों में भारतीयों के अवैध रुप से प्रवासन के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले पांच सालों के दौरान 81 देशों से एक लाख से भी ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट (वापस भेजना) किया गया है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में औसतन 25 हजार भारतीय हर साल डिपोर्ट होकर आ रहे हैं। जबकि, पांच साल पहले तक यह संख्या 14-15 हजार के बीच होती थी।विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के तमाम छोटे बड़े देशों से भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है। यहां तक की बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, कंबोडिया से भी सैकड़ों भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। 2021-2025 के दौरान करीब 1.05 लाख भारतीय वापस भेजे गए हैं।

विदेशों से वापस भेजने के दो प्रमुख कारण विदेश मंत्रालय के अनुसार दो प्रमुख कारणों से डिपोर्ट किया जाता है। एक वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद अवैध रुप से रहने के कारण। दूसरे, बिना वर्क वीजा के किसी दूसरे देश में रोजगार करना। कुछ मामलों में छोटे-मोटे आपराधिक कृत्यों के कारण भी डिपोर्ट कर दिया जाता है। मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा 68258 भारतीयों को सऊदी अरब से डिपोर्ट किया गया है। दूसरे नंबर पर अमेरिका से 7824 तथा मलेशिया से 6553 लोगों को डिपोर्ट किया गया।कुछ देशों से डिपोर्ट होने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 2021 में अमेरिका से 808 लोग डिपोर्ट हुए थे लेकिन 2025 में यह संख्या 3812 हो गई। यूएई से तब 358 डिपोर्ट हुए थे लेकिन 2025 में यह 1467 पहुंच गई। इसी प्रकार म्यांमार से डिपोर्ट होने वालों की संख्या 338 से बढ़कर 1591 हो गई। बहरीन से वापस भेजे गए भारतीय 273 से बढ़कर 764 तक हो गए। बांग्लादेश से 64 से 156, थाइलैंड से 256 से 481, मालदीव से 16 से 127, कंबोडिया से 44 से 305, कनाडा से 27 से 188 लोग भारत भेजे गए हैं।अमेरिका और खाड़ी देशों से सबसे अधिक भारतीय भेजे गए आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका, खाड़ी देशों के साथ-साथ यूरोप के छोटे देशों से भी बड़े पैमाने पर लोग डिपोर्ट होकर भारत आ रहे हैं। इनमें जार्जिया से 133, पनामा से 188, पोलेंड से 127, यूके से 578, म्यांमार से 2165, चीन से 1000, बांग्लादेश से 478, श्रीलंका से 1866 भारतीय पिछले पांच सालों में वापस भेजे गए हैं।अवैध प्रवासन चुनौती हालांकि सभी देश इस प्रकार के आंकड़ों को साझा नहीं करते हैं। विदेश मंत्रालय के ये आंकड़े अपने दूतावासों से मिले हैं। लेकिन डिपोर्ट होने वाले नागरिक चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका सभी के हैं। दरअसल, ज्यादातर मामले रोजगार से जुड़े हैं जिसके चलते में लोग गलत वीजा पर रोजगार करते हैं या वीजा खत्म होने के बाद भी काम करते रहते हैं।कैसे होते हैं डिपोर्ट यदि कोई भारतीय डिपोर्ट किया जाता है तो संबंधित देश भारत के दूतावास से संपर्क करता है। दूतावास उसकी नागरिकता की पुष्टि होने के बाद उसे भारत भेजने की अनुमति देता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जारी किया जाता है।

रानी मुखर्जी ने बताया शाहरुख खान के साथ नैशनल अवॉर्ड लेना क्यों था स्पेशल, बोलीं- आप ऐसे इंसान…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रानी मुखर्जी और शाहरुख खान दोनों की दोस्ती पुरानी है। उन्होंने जिंदगी के कई अच्छे-बुरे पल साझा किए हैं। बीते साल दोनों को साथ में नैशनल अवॉर्ड मिला था। उनकी कई प्यारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। अब रानी ने बताया है कि शाहरुख खान के साथ नैशनल अवॉर्ड लेना उनके लिए क्यों खास था। रानी ने अपनी बेटी आदिरा का रिएक्शन भी बताया।

याद किया नैशनल अवॉर्ड वाला दिन

रानी मुखर्जी जूम के पॉडकास्ट स्पॉटलाइट सेशंस में थीं। उन्होंने कई सारे टॉपिक्स पर बात की जिसमें नैशनल अवॉर्ड मिलने वाले मोमेंट को भी याद किया। रानी और शाहरुख को बीते साल साथ में नैशनल अवॉर्ड मिला। रानी शाहरुख को मेडल पहनने में मदद कर रही थीं, ये क्लिप्स काफी वायरल भी थीं। उस दिन को याद करके रानी बोलीं, ‘मुझे लगता है कि आज यहां बैठे सारे स्टूडेंट्स इस चीज को समझेंगे…अगर आप बहुत छोटी उम्र से अपने दोस्तों के साथ किसी जर्नी पर होते हैं, स्कूल, कॉलेज, जिंदगी में एक-दूसरे की मदद करते हैं तो साथ में उस जैसे प्लैटफॉर्म पर कुछ जीतना और भी खास बन जाता है। आप ऐसे इंसान के साथ शेयर कर रहे हैं जिसने जर्नी आपके साथ शुरू की है।’

टॉक्सिक

मर्दानी 3 इस दिन होगी रिलीज, रानी की फिल्म के पार्ट 1 और 2 ने कितनी की थी कमाई?

बेटी को रानी पर प्राउड

रानी आगे बताती हैं, ‘मैंने शाहरुख से बहुत कुछ सीखा है- प्रोफेशनल के तौर पर, इंसान के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर भी। उनके साथ ये जीतना और खास बन गया क्योंकि वह 35 साल से इंडस्ट्री में हैं और मैं 30 साल से। नैशनल अवॉर्ड के साथ या बिना भी हम ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के लिए बेस्ट करना कभी नहीं छोड़ा।’ रानी ने यह भी बताया कि जब उन्हें अवॉर्ड मिल रहा था तो बेटी आदिरा बहुत खुश हो रही थी। वह स्क्रीन पर देखकर खुशी से कूद रही थी। रानी ने बताया कि वह स्क्रीन देखकर चिल्ला रहे थी कि वह उसकी ममा हैं।

भागवत बोले- 10 से 12 साल में जातिवाद समाप्त हो जाएगा’

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि अगर जातिगत भेदभाव को खत्म करना है तो सबसे पहले जाति को मन से मिटाना होगा। भागवत (Mohan Bhagwat) ने छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित जन संगोष्ठी में कहा, ‘पहले जाति का संबंध पेशे और काम से था, लेकिन बाद में इसने समाज में पैठ बना ली और भेदभाव का कारण बनी।’ यह संगोष्ठी आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें उन्होंने जनता के साथ संवाद किया। प्रांत संघचालक अनिल भालेराव भी मंच पर उपस्थित थे।

 

मोहन भागवत ने जातिवाद की समस्या पर बात करते हुए लोगों से अपील की कि वे इसे अपने मन से निकाल दें। उन्होंने कहा, ‘इस भेदभाव को खत्म करने के लिए जाति को मन से मिटाना होगा। यदि इसे ईमानदारी से किया जाता है, तो 10 से 12 वर्षों में जातिवाद समाप्त हो जाएगा।’ मौजूद लोगों के सवालों का जवाब देते हुए भागवत ने कहा कि संघ का उद्देश्य भारत को इसका सर्वोत्तम गौरव दिलाना है, साथ ही समाज को भी साथ में लेकर चलना है।
भागवत ने संघ के उद्देश्य के बारे में क्या कहा

 

RSS प्रमुख ने कहा कि संघ व्यक्ति के चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए काम करता है और यह कोई प्रतिक्रिया के रूप में स्थापित संस्था नहीं है, न ही यह किसी से प्रतिस्पर्धा करता है। मोहन भागवत ने कहा, ‘संघ का उद्देश्य भारत और पूरे समाज को उसके सर्वोत्तम गौरव तक ले जाना है। संघ खुद को बड़ा नहीं करना चाहता; वह समाज को बड़ा बनाना चाहता है।’ उन्होंने कहा कि अगर लोग संघ को समझना चाहते हैं, तो उन्हें उसकी शाखाओं में आना चाहिए।

Previous articleकार ने खाना खा रहे 13 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 11 घायल
Next articleदक्षिणी स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 20 की मौत-73 घायल
News Desk