रजनी को सबक सिखाने के लिए अनुपमा उठाएगी अपना अगला कदम, चॉल वालों से

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अनुपमा, पूर्वी छाया चॉल के लोगों से एक और वादा करेगी। जी हां, 21 जनवरी के दिन आए नए प्रोमो के मुताबिक, जब अनुपमा, रजनी से बात करने के बाद अपने घर जाएगी तब पूर्वी छाया चॉल के लोग अनुपमा को चॉल में घुसने नहीं देंगे। वे अनुपमा का सामान बाहर फेकेंगे और कहेंगे, ‘खबरदार जो हमारी चॉल में पैर रखने की कोशिश की तो। अपना सामान उठाओ और निकलो यहां से।’

चॉल वालों से भिड़ेंगी सरिता ताई

सिर्फ सामान ही नहीं, कुछ लोग तो अनुपमा पर पत्थर तक फेंकने की कोशिश करेंगे। हालांकि, सरिता ताई और जस्सी बीच में आकर उन्हें रोक लेंगी। अनुपमा की वजह से सरिता ताई और जस्सी, चॉल वालों से भिड़ जाएंगी। ऐसे में अनुपमा उन्हें रोकेगी। अनुपमा चॉल वालों से वादा करेगी। वह कहेगी, ‘जब तक आप लोगों को आपके घर नहीं दिलवा देती तब तक मैं यहां से नहीं जाऊंगी।’

बंद नहीं होना चाहिए

क्या होगा अनुपमा का अगला कदम?

अगले दिन अनुपमा पुलिस स्टेशन जाएगी। अनुपमा, रजनी देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जाएगी। पुलिस अधिकारी, अनुपमा से कहेगा, ‘आप एक नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती हैं?’ अनुपमा, पुलिस को बताएगी कि रजनी ने जबरदस्ती एनओसी में उसके साइन लिए और अब वह जबरदस्ती चॉल वालों को बाहर निकाल रही है। पुलिस अधिकारी शिकायत नहीं दर्ज करेगा। वह कहेगा, ‘पहले रजनी देसाई के खिलाफ सबूत लेकर आइए।’ इसी बीच रजनी, पुलिस स्टेशन पहुंचेगी। रजनी, अनुपमा और पुलिस अधिकारी की बातें सुन लेगी। वह कहेगी, ‘अनुपमा के पास सबूत होगा तो आपको देगी न।’ बस यहीं पर प्रोमो खत्म हो जाता है।

कौन हैं डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव? नितिन नबीन की पत्नी की पूरी प्रोफाइल

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना।  बिहार बीजेपी के प्रमुख नेता और नीतीश सरकार में मंत्री रहे नितिन नबीन को हाल ही में बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नितिन नबीन सबसे कम उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले नेता हैं। राजनीतिक जीवन में ज़मीनी स्तर पर संगठन के लिए काम करने वाले शांत स्वभाव के नितिन नबीन अपनी पर्सनल लाइफ में काफी भावुक इंसान हैं। पांच बार के विधायक रहे नितिन नबीन की पत्नी का नाम डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव है, जो पेशे से एक बैंक अधिकारी हैं। नितिन नवीन को अमित शाह तो दीपमाला को पीएम मोदी एक नेता के रूप में पसंद हैं।

नितिन नवीन की है अरेंज मैरिज

डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव और नितिन नबीन की शादी अरेंज मैरिज थी। दोनों के माता-पिता ने यह रिश्ता तय किया था और शादी के बाद ही दोनों एक-दूसरे को ठीक से जान पाए। दीपमाला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि नितिन स्वभाव से बेहद शांत, सुलझे हुए और संवेदनशील इंसान हैं।पति के राजनीतिक सफर पर बात करते हुए दीपमाला कहती हैं कि नितिन पहले विधायक बने, फिर मंत्री और अब पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पहले जहां एक शहर की जिम्मेदारी थी, वहीं बाद में पूरे राज्य और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में प्रभारी की भूमिका निभाई। नितिन नबीन बढ़ती जिम्मेदारियों के बावजूद परिवार और बच्चों के लिए समय निकालते हैं।

15 साल में बनी दोनों के बीच बनी खास समझ: दीपमाला

दीपमाला बताती हैं कि 15 साल की शादी के बाद अब दोनों को एक-दूसरे से ज्यादा कहने की जरूरत नहीं पड़ती। बिना बोले ही वे समझ जाते हैं कि सामने वाले को क्या चाहिए। मुस्कराते हुए वह कहती हैं कि नितिन कभी झगड़ा नहीं करते, क्योंकि झगड़े के लिए दो लोगों की जरूरत होती है और यह आदत उनमें नहीं है।

Previous articleChhattisgarh Board Exam: 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
News Desk

नागपुर में बदलेगा टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन, अभिषेक–संजू पर नजरें

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs NZ T20 Series : आगाज आज से होने जा रहा है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए टी20 फॉर्मेट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने उतरेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें न सिर्फ सीरीज जीत पर होंगी, बल्कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे सटीक टीम संयोजन तलाशने पर भी होंगी। नागपुर की पिच और हालिया फॉर्म को देखते हुए प्लेइंग-11 में कई अहम बदलाव तय माने जा रहे हैं।

पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और अनुभवी संजू सैमसन संभालेंगे। यह जोड़ी पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में अभिषेक शर्मा के पास अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है, वहीं संजू सैमसन निरंतरता साबित करना चाहेंगे।

मध्यक्रम में तिलक वर्मा की चोट ने चयन को और रोचक बना दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि नंबर-3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करेंगे। घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान और चोट से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर के बीच नंबर-4 के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। टीम मैनेजमेंट अनुभव और मौजूदा फॉर्म के बीच संतुलन साधने की कोशिश करेगा।

ऑलराउंड विभाग में हार्दिक पंड्या की वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिली है। अक्षर पटेल भी चोट के बाद खुद को साबित करने उतरेंगे। फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह की वापसी यह साफ संकेत देती है कि वे वर्ल्ड कप योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। गेंदबाजी में बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत होगी।

Previous articleBU में फाइल चोरी का बड़ा खुलासा….विधायक आरिफ मसूद के IPC कॉलेज सहित 6 कॉलेजों के दस्तावेज गायब
News Desk

रील विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति की जीभ काटी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Ghaziabad News : सोशल मीडिया रील के बढ़ते चलन से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर स्थित संजयपुरी कॉलोनी में रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की जीभ काट दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ईशा नाम की महिला अपने पति विपिन और सास गीता देवी के साथ रहती थी। बीते कुछ समय से ईशा रील बनाने में काफी व्यस्त रहने लगी थी और घर के कामों में उसका ध्यान कम हो गया था। पति जब इसका विरोध करता, तो दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पहले ये विवाद शांत हो जाते थे, लेकिन इस बार मामला बेकाबू हो गया।

बताया गया कि घटना वाले दिन ईशा ने रील बनाने के चलते रात का खाना नहीं बनाया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हुई और गुस्से में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। बाद में बाहर से खाना मंगवाया गया और मामला शांत होता दिखा। इसके बाद दोनों कमरे में सोने चले गए।

लेकिन रात करीब एक बजे अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। सास ने कमरे में जाकर देखा तो विपिन की जीभ कटी हुई थी। आरोप है कि ईशा ने हमला करने के बाद छत पर जाकर खुद को बंद कर लिया और अपने मायके वालों को बुला लिया। मायके वालों ने आकर गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया।

धुरंधर 2 में होंगे आदित्य धर के फेवरिट विकी कौशल? जानें उरी के मेजर विहान के कैमियो पर क्या हैं चर्चे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धुरंधर 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। फिल्म की कास्ट क्या होगी, इस पर मेकर्स ने चुप्पी साध रखी हैं। हालांकि कैमियो को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। फ्लैश बैक में अक्षय खन्ना के होने के बाद अब विकी कौशल का स्पेशल रोल होने के चर्चे हैं। बताया जा रहा है कि विकी कौशल उरी के मेजर विहान शेरगिल के कैरेक्टर में होंगे और उनके हिस्से कुछ ऐक्शन सीन्स भी आए हैं।

क्या वाकई है उरी से कनेक्शन?

धुरंधर के पहले पार्ट के एंड क्रेडिट वाले टीजर में रणवीर सिंह का नाम जसकीरत सिंह रांगी दिखाया गया तब से ही लोग इसका उरी कनेक्शन निकाल रहे हैं। उरी के एक सीन में कीर्ति कुल्हारी ने विकी कौशल से अपने पति का नाम जसकीरत रांगी बताया था। अब चर्चा है कि विकी कौशल मेजर विहान शेरगिल के रोल में धुरंधर 2 में स्पेशल रोल में दिखेंगे। धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर का विकी से काफी अच्छा बॉन्ड है। लोग इस कोलैब को लेकर एक्साइटेट हैं।

बंद नहीं होना चाहिए

विकी धुरंधर 2 में करेंगे एक्शन सीन्स?

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मताबिक, सोर्स ने बताया, ‘आदित्य धर धुरंधर 2 में जो स्टार पावर ला रहे हैं उसे लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। उरी और धुरंधर दोनों की टाइमलाइन में काफी अंतर होने के बावजूद उन्होंने धुरंधर यूनिवर्स बनाने का प्लान किया है। उन्होंने उरी के ट्रैक को धुरंधर में मिक्स किया है। उरी 2016 के बैकड्रॉप में बना एक वॉर ड्रामा थी, धुरंधर 2 में विकी कौशल के कैरेक्टर को डाला गया है। हालांकि रणवीर सिंह और विकी का सामना होगा या नहीं, यह बात क्लियर नहीं है। विकी के कैमियो में कुछ एक्शन सीन्स होंगे।’ यहां तक बताया जा रहा है कि विकी कौशल धुरंधर पार्ट 1 रिलीज होने से पहले ही अपना हिस्सा शूट कर चुके हैं।

धुरंधर 2 होगी सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर, राम गोपाल वर्मा ने की क्या भविष्यवाणी?

धुरंधर 2 में मिल सकते हैं ये सरप्राइज

धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज हो रहा है। मूवी का यश की टॉक्सिक से क्लैश है। फिल्म में हमजा यानी रणवीर सिंह का बैकग्राउंड दिखाया जा सकता है। रहमान डकैत पहले पार्ट में मर गया है लेकिन फ्लैशबैक में उसके कुछ सीन्स होने के चर्चे हैं। वहीं फस्ला सिंगर फ्लिपेराची हिंट कर चुके हैं उनका गाना पार्ट 2 में भी सरप्राइज के तौर पर हो सकता है। विकी कौशल के होने की खबर ऑफिशियल नहीं है पर वह होते हैं तो यह दर्शकों के लिए ट्रीट की तरह होगा।

आज और कल उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हरिद्वार. गृहमंत्री (Home Minister) अमित शाह ( Amit Shah) के 21 और 22 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस (Administration and police) ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

गृहमंत्री के पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

Haridwar: शांतिकुंज के बैरागीद्वीप में शताब्दी समारोह, दूसरे सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री शाह करेंगे संबोधित
यहां से वाहनों को भेजा जाएगा
– दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
– नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को चीला मार्ग से भेजा जाएगा।
– दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात रुड़की-मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा।
– ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन नेपाली तिराहे से देहरादून-मोहंड होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे।
– सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर-मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
– हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली मार्ग से भेजा जाएगा।
– बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

यहां रहेगी नो एंट्री
– शहर के भीतर भारी वाहनों की नो-एंट्री जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट, कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में रहेगी।
– देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।

WPL 2026 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई छलांग, चौथी हार के बाद कहां है मुंबई इंडियंस?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की पॉइंट्स टेबल में आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे आखिरी पायदान को छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने सीजन के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की, जो पांच मैचों में दिल्ली की दूसरी जीत है। इस एक जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की सेहत पर इस हार का कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन टीम के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना कठिन हो गया है।

मलेशिया ने गेंदबाज़ी का फैसला

दिल्ली की टीम पांच मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात जायंट्स को सबसे आखिरी पायदान पर खिसकना पड़ा है। सीजन के पहले दो मैच जीतकर गुजरात की टीम ने सनसनी मचाई थी और ऐसा लग रहा था कि गुजरात की टीम इस बार कमाल करेगी, लेकिन अगले तीन मैचों में गुजरात की टीम हारी और अब हालत ये है कि टीम सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। पांच मैचों में टीम 3 मैच हार चुकी है। 2 ही मैच जीते हैं और खाते में 4 अंक हैं। नेट रेट दिल्ली कैपिटल्स से भी खराब गुजरात की टीम का है इस समय डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी टॉप पर है, जो सभी पांच मैचों को जीत चुकी है और प्लेऑफ्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी के खाते में 10 अंक हैं। मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 2 मैच जीतने के बाद 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स है, जिसके खाते में भी चार ही अंक हैं। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर विराजमान टीमों के खातों में 4-4 अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट इस समय सिर्फ एमआई का ही प्लस में है। बाकी टीमों का माइनस में चल रहा है।

Latest WPL Points Table2026
टीम    मैच    जीत    हार    नो रिजल्ट    पॉइंट्स    नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    5    5    0    0    10    +1.882
मुंबई इंडियंस    6    2    4    0    4    +0.046
यूपी वॉरियर्स    5    2    3    0    4    -0.483
दिल्ली कैपिटल्स    5    2    3    0    4    -0.586
गुजरात जायंट्स    5    2    3    0    4    -0.864

जाली नोट और रुपया डबलिंग केस में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता के घर हरियाणा-बिहार STF की छापेमारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

समस्तीपुर : जाली नोट और रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी से जुड़े एक गंभीर मामले में बिहार के समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. हरियाणा और बिहार की स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक राजनीतिक रूप से जुड़े व्यक्ति के घर छापेमारी की है. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

संयुक्त STF कार्रवाई से गांव में दहशत : हरियाणा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर में छापेमारी की. कार्रवाई दलसिंहसराय अनुमंडल के अजनौल गांव में की गई. STF और स्थानीय थाना पुलिस के डेरा डालते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया.

रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी का आरोप : सूत्रों के अनुसार मामला हरियाणा में दर्ज एक ठगी और लूट की प्राथमिकी से जुड़ा है. आरोप है कि एक व्यक्ति से दो लाख रुपये लेकर चार लाख रुपये देने का झांसा दिया गया. रुपयों के लेन-देन के बाद रास्ते में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया.

पंकज कुमार लाल का नाम आया सामने : इस पूरे मामले में पंकज कुमार लाल का नाम सामने आने के बाद जांच तेज हुई. हरियाणा STF ने मामले की कड़ियां बिहार से जुड़ती देख बिहार STF से संपर्क किया. इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर अजनौल गांव में छापेमारी की गई.

घर की तलाशी और इलाके की घेराबंदी : STF टीम ने पंकज कुमार लाल के आवास की गहन तलाशी ली. छापेमारी के दौरान घर के आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया गया. ग्रामीणों के मुताबिक किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के नजदीक नहीं जाने दिया गया.

भाजपा का पूर्व प्रवक्ता था पंकज : बताया जाता है कि पंकज कुमार लाल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं. फिलहाल वे रेलवे के लिए नीर-नीर पानी की सप्लाई के काम से जुड़े बताए जाते हैं. इसके अलावा विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी भी संचालित करते हैं.

तीन करोड़ से अधिक का आलीशान मकान : जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले उन्होंने अजनौल गांव में जमीन खरीदी थी. इसके बाद लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आलीशान मकान का निर्माण शुरू कराया गया. मकान का निर्माण कार्य अभी भी जारी बताया जा रहा है.

जांच के दायरे में संपत्ति और नेटवर्क : STF की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि संपत्ति का स्रोत क्या है. साथ ही जाली नोट और रुपया डबलिंग गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.

DSP का बयान : दलसिंहसराय DSP विवेक शर्मा ने छापेमारी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. छापेमारी समाप्त होने के बाद पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी.

ये चुनाव है या बिग बॉस का खेल…नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस का तंज

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) द्वारा नितिन नवीन (Nitin Naveen) को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष (New National President) घोषित किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भाजपा ने पहले अध्यक्ष घोषित कर दिया और बाद में चुनाव की औपचारिकता की बात कही। कांग्रेस का आरोप है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और यह आंतरिक लोकतंत्र के दावों पर सवाल खड़े करती है।

कांग्रेस का हमला क्यों?
कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि अगर यह चुनाव था तो प्रक्रिया कहां हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले नाम तय करना और फिर चुनाव की बात करना किस तरह का लोकतांत्रिक तरीका है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में संगठनात्मक चुनाव सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं और असली फैसले पहले ही बंद कमरों में हो जाते हैं।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी घसीट लिया। पवन खेड़ा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में चुनाव आयोग की कोई भूमिका ही नहीं रही, इसलिए उन्हें “छेड़छाड़” का मौका भी नहीं मिला। कांग्रेस पहले से ही चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठाती रही है और इस बयान के जरिए उसने अपने हमले को और तेज कर दिया।

 

‘बॉस-बॉस’ की राजनीति पर कटाक्ष
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी मामलों में नितिन नवीन उनके बॉस हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा में कभी कोई किसी का बॉस बन जाता है और कभी कोई और। उन्होंने इसे ‘बॉस-बॉस’ का खेल बताते हुए कहा कि देश और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

कांग्रेस ने हाल ही में गंगा में स्नान को लेकर साधु-संतों से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया। पवन खेड़ा ने कहा कि एक तरफ हिंदू धर्म के बड़े संत आहत हैं और दूसरी तरफ भाजपा सत्ता के खेल में व्यस्त है। इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह राजनीति नहीं बल्कि ‘बिग बॉस’ जैसा शो बन गया है, जहां हर दिन नया ड्रामा दिखाया जाता है।

शहरी नक्सल वाले बयान पर भी कांग्रेस हमलावर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहरी नक्सल चुनौती का जिक्र किए जाने के बाद कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने संसद में केंद्र सरकार के पुराने जवाब का हवाला देते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मानते हैं कि जो भी उनके विरोध में बोले, उसे शहरी नक्सल मान लिया जाए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 2020 में गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में साफ किया था कि अर्बन नक्सल शब्द सरकारी शब्दावली का हिस्सा नहीं है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री बार-बार इस शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो विरोध की आवाजों को बदनाम करने जैसा है।

कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया उस भाषण के बाद आई है, जिसमें प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद ‘शहरी नक्सलों’ को देश के लिए खतरा बताया। मोदी ने कहा कि ये लोग सरकार या उनके पक्ष में बोलने वालों को भी निशाना बनाते हैं और उन्हें सामाजिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस का कहना है कि जाति जनगणना या आर्थिक असमानता पर सवाल उठाने वालों को भी ‘शहरी नक्सल सोच’ से जोड़ना लोकतांत्रिक बहस को कमजोर करता है। पार्टी ने प्रधानमंत्री से स्पष्ट जवाब मांगा है कि क्या हर असहमति को इसी नजर से देखा जाएगा।

BJP अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन एक्शन में… विनोद तावड़े को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) का पद संभालते ही नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) के लिए चुनाव प्रभारी और चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ही शोभा करंदलाजे को सह प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि मंगलवार को ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान किया गया है। हालांकि कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ही तय हो गया था कि नितिन नवीन बीजेपी का कमान पूरी तरह से संभालने जा रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना नगर और स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी व रेखा शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सतीश पुनिया और संजय उपाध्याय को सह प्रभारी का दातित्व सौंपा गया है।

युवाओं का अह्वान
भाजपा मुख्यालय में पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद नवीन ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने, “सनातन परंपराओं और आस्था” की रक्षा करने और देश को जनसांख्यिकीय परिवर्तनों से बचाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “15 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने का आह्वान किया था। मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि राजनीति से दूर रहना समाधान नहीं, बल्कि सक्रिय योगदान देना ही समाधान है।” नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आकर “सकारात्मक राजनीति” में भाग लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं को यह भी बताना चाहूंगा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं है। राजनीति सौ मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि मैराथन है, जहां गति नहीं बल्कि सहनशक्ति की परीक्षा होती है। आगे आइए और अपनी जड़ों को मजबूत रखते हुए इस राजनीतिक मैदान पर काम कीजिए।”