राजस्थान में कोहरे में 4 गाडिय़ां टकराईं, 10 घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार सुबह धुंध के कारण चार बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद और गाडिय़ां बस से टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। बिहार के अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरा रहा। सुबह विजिबिलिटी कम होने से 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।
मध्य प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा। उधर, यूपी सहित देश के 6 राज्यों में दो दिन बाद बारिश की संभावना है। राजस्थान में ओले भी गिर सकते हैं। उत्तरकाशी में चीन सीमा से लगी नेलांग घाटी में नदियां जम गईं। आदि कैलाश (पिथौरागढ़) और केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Previous articleनृत्यगोपाल दास की तबीयत बिगड़ी
News Desk

आवारा कुत्तों पर मेनका गांधी की बात पर नाराज हुए CJI, जानिए पूरा मामला

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट (SC) ने पशु अधिकार कार्यकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी (Maneka Gandhi) को आज  कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने एक पॉडकास्ट के दौरान आवारा कुत्तों के मामले में कोर्ट की टिप्पणियों पर उनकी “बॉडी लैंग्वेज” और बयानों पर भी सवाल उठाए। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश और देश के भावी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजनिया की पीठ ने कहा कि यह अदालत की “दरियादिली” है कि मेनका गांधी के खिलाफ अवमानना (कंटेम्प्ट) की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कोर्ट ने साफ किया कि जब उन्होंने (मेनका गांधी ने) अपने पॉडकास्ट में आवारा कुत्तों के हमलों के लिए कुत्तों को खाना खिलाने वालों को जिम्मेदार बनाने की बात कही थी, तो वह गंभीर टिप्पणी थी, कोई मज़ाक नहीं कर रही थीं। कोर्ट ने गांधी के वकील राजू रामचंद्रन से कहा, “कुछ देर पहले, आप कोर्ट से कह रहे थे कि हमें सावधान रहना चाहिए। क्या आपने पता लगाया कि आपकी क्लाइंट किस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं? आपकी क्लाइंट ने अवमानना ​​की है। हम उस पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं। यह हमारी महानता है। क्या आपने उनका पॉडकास्ट सुना है? उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी है? वह क्या कहती हैं और कैसे कहती हैं।”

बार एंड बेंच के मुताबिक, बेंच ने कहा, “आपने टिप्पणी की कि कोर्ट को सावधान रहना चाहिए। दूसरी ओर, आपकी क्लाइंट जिसे चाहे और जिस पर चाहे, हर तरह की टिप्पणियां कर रही हैं।” पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस विक्रम नाथ ने साफ शब्दों में कहा कि मेनका गांधी की टिप्पणियाँ अदालत की अवमानना के दायरे में आती हैं, लेकिन कोर्ट ने इस पर कार्रवाई नहीं की। इस पर रामचंद्रन ने कहा कि यह अवमानना की सुनवाई नहीं है, इसलिए वह टिप्पणी नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब के लिए भी पेश हुए थे। इस पर जस्टिस नाथ और भड़क गए। उन्होंने तपाक से कहा, “कसाब ने अवमानना ​​नहीं की थी।”

बजट और जिम्मेदारी पर सवाल

कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब मेनका गांधी एक पशु अधिकार कार्यकर्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रही हैं, तो आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने बजट और योजनाओं में क्या योगदान दिया? इस बीच, वकील ने रेबीज नियंत्रण उपायों, टीकों की उपलब्धता और आवारा कुत्तों के हमलों से निपटने के लिए पेशेवरों की क्षमता निर्माण के बारे में बात करना जारी रखा।

कुत्तों की नसबंदी पर बहस

याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि नसबंदी (स्टेरिलाइजेशन) से आवारा कुत्तों की आक्रामकता कम होती है, लेकिन ज्यादातर शहरों में इसे ठीक से लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट की कुछ टिप्पणियों के कारण डॉग फीडर्स पर हमले हो रहे हैं। इस पर जस्टिस नाथ ने दोहराया कि अदालत की बात व्यंग्य नहीं बल्कि गंभीर थी।

पहले क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने?

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर आवारा कुत्तों के हमले में बच्चों या बुजुर्गों की मौत या चोट होती है, तो राज्य सरकारों से भारी मुआवजा दिलाया जाएगा। कोर्ट ने यह भी कहा था कि जो लोग कुत्तों को खाना खिलाते हैं, उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय की जा सकती है, और सवाल उठाया था कि अगर लोग जानवरों से इतना प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने घर क्यों नहीं रखते। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि आवारा कुत्तों का मुद्दा गंभीर जन सुरक्षा से जुड़ा विषय है, और इस पर की गई टिप्पणियों को हल्के या मज़ाक के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि सार्वजनिक मंचों पर अदालत के खिलाफ बयान देते समय जिम्मेदारी और मर्यादा जरूरी है।

पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पंजाब पुलिस ने ऐसे पाई कामयाबी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 2 लोगों को अरेस्ट करके पाकिस्तान (Pakistan) में मौजूद तस्करों (Smugglers) से जुड़े बॉर्डर पार के अवैध हथियार मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, दो ग्लॉक और चार 30 बोर बरामद की। इसके साथ 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपी हथियारों की इलीगल स्मगलिंग में शामिल थे। वे अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर कुख्यात अपराधियों को हथियारों को पहुंचा रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृतसर में पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जान लें कि अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने के मामले में यह बड़ी कामयाबी है। पुलिस ने सीमा पार के नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले जुड़े जितने भी लोग हैं उनको सजा जरूर मिलेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Previous articleZomato के CEO दीपिंदर गोयल ने दिया इस्तीफा, मुनाफे के दौर में बड़ा फैसला
Next articleSIR के तहत मिले नोटिस के बाद तनाव, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत; परिवार का आरोप
News Desk

उदयपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी; 3 ने मौके पर ही तोड़ा दम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले (Udaipur District) में सवारी से भारी जीप (Jeep) बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल (Injured) हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले के आदिवासी अंचल कोटड़ा में बिलवन की ओर से जा रही जीप का चढ़ाई के दौरान अचानक ब्रेक फेल हो गया। ड्राइवर ने जीप को काबू में करने की पूरी कोशिश की। लेकिन जीप सड़क से उतरकर सीधे लगभग 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान जीप में कुल 27 लोग सवार थे।

 

इस घटना के बाद मौके पर कई लोग जमा हो गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद कोटड़ा पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को कोटड़ा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस हादसे में काबू पिता नरसा गरासिया, रेशमी पति वख्ता गरासिया और सुरेश पिता रोशन गरासिया की मौके पर ही मौत हो गई। शवो को कोटड़ा अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाए हैं।

राजस्थान के उदयपुर जिले में कोटड़ा पूरी तरह से आदिवासी इलाका है। इस इलाके में 120 से अधिक जीपें चलती हैं, जो अक्सर ओवरलोड होती हैं। पूर्व में भी कई बार इस तरह के हाथ से हो चुके हैं और कई लोगों की जान जा चुकी हैं, इसके बावजूद सभी वहां ओवरलोड चलते हैं। बुधवार को हादसे के दौरान जीप में क्षमता से ज्यादा 27 सवारियां बैठी थी।

Previous articleSIR के तहत मिले नोटिस के बाद तनाव, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत; परिवार का आरोप
Next articleशिवराज सिंह चौहान बने दादा, कार्तिकेय के घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’, रखा ये नाम
News Desk

RCB और राजस्थान रॉयल्स के होम मैचों पर संकट, BCCI ने दी ये डेडलाइन

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IPL 2026 को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मंगलवार 20 जनवरी को एक डेडलाइन भी दे दी है। बीसीसीआई ने राजस्थान और बेंगलुरु की टीमों को अपने मैच जयपुर और बेंगलुरु में आयोजित करने का या नहीं? इसको लेकर 27 जनवरी तक बताना होगा। इन्हीं दो टीमों के होम ग्राउंड पर संशय है, क्योंकि जयपुर के सवाई मान सिंह को इसलिए मेजबानी नहीं मिल पाएगी, क्योंकि राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव नहीं हुए हैं। वहीं, बेंगलुरु में आईपीएल 2025 के विनिंग सेलिब्रेशन के बाद जो हुआ था, उसके कारण वहां आरसीबी अपने मैच आयोजित नहीं करेगी। भले ही कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम को सशर्त हरी झंडी दी है, लेकिन वह शर्त डराने वाली है।
दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान रॉयल्स अपने होम मैच पुणे में खेल सकती है, जबकि आरसीबी डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच और रायपुर में दो होम गेम आयोजित करा सकती है। हालांकि, नवी मुंबई में मैच आयोजित कराने के लिए आरसीबी को मुंबई इंडियंस से एनओसी लेनी होगी, क्योंकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, एक शहर में दो टीमों के मैच आयोजित नहीं हो सकते हैं। रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल तब सामने आएगा, जब तमिलनाडु, असम और बंगाल की चुनाव तिथि सामने आ जाएंगी।उधर, कर्नाटक सरकार के कानून से आरसीबी डर गई है। आरसीबी भले ही यह दिखाने की कोशिश कर रही हो कि वह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही अपने होम गेम आयोजित करना चाहती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि इस रिपोर्ट में बीसीसीआइ के सूत्र ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने वहां हुई घटना (जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी) के बाद एक कानून पास किया है, जिसमें कहा गया है कि कोई मैच या कार्यक्रम स्टेडियम में हो रहा है तो उसके आसपास की बाहरी रोड पर भी कोई घटना होती है तो उसके लिए आयोजक ही जिम्मेदार होंगे। यही कारण है कि आरसीबी के मालिक इस कानून से डरे हुए हैं।आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है और फाइनल मुकाबला 31 मई को आयोजित होगा। चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई (वानखेड़े), कोलकाता, अहमदाबाद, न्यूचंडीगढ़, हैदराबाद, धर्मशाला, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, पुणे, रायपुर, रांची, नवी मुंबई (डीवाई पाटिल) और तिरुअनंतपुरम में आईपीएल के मैचों का आयोजन हो सकता है।

SIR के तहत मिले नोटिस के बाद तनाव, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत; परिवार का आरोप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 कोलकाता|पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद को लेकर चिंता के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सहर अली मंडल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि वह एक परिवार के पांच सदस्यों में से एक थे, जिन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बुधवार को सुनवाई के लिए नोटिस मिला था।उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात हारोआ के पूर्व मदारतला गांव में घटी। परिवार के सदस्यों का दावा है कि नोटिस मिलने के बाद से ही मंडल गंभीर मानसिक तनाव में थे, उन्हें मतदाता सूची में अपने बेटों के नामों की स्थिति और संभावित कानूनी या प्रशासनिक जटिलताओं की चिंता सता रही थी।यह घटना एक राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गई है, जिसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर फैले भय के कारण राज्य भर में कई मौतें हुई हैं। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पंचायत सदस्य स्वपन मंडल ने एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निर्वाचन आयोग के माध्यम से इस प्रक्रिया का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एसआईआर प्रक्रिया और मौत के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया।

Previous articleZomato के CEO दीपिंदर गोयल ने दिया इस्तीफा, मुनाफे के दौर में बड़ा फैसला
News Desk

साल भर खेलो, हर टूर्नामेंट खेलो लेकिन विराट कोहली नहीं बना पाओगे; आलोचकों पर बरसे कैफ

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इस बात से बहुत खुश हैं कि विराट कोहली ने आलोचकों का मुंह पूरी तरह से सील दिया है। कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बिना किसी का नाम लिए कोहली के आलोचकों की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि कोहली ने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि हर कोई अब उनकी माला जप रहे हैं। आलोचक भी उनसे ही उम्मीद लगा रहे कि टीम को बेइज्जती से बचा लो। कैफ ने कहा कि कोई चाहे जितना क्रिकेट खेल ले, टूर्नामेंट पर टूर्नामेंट खेल ले, पूरे साल खेल ले लेकिन वो विराट कोहली नहीं बन सकता।मोहम्मद कैफ ने अपने वीडियो में कहा, ‘विराट कोहली की माला सब जप रहे हैं। जितने उनके आलोचक थे, सब विराट कोहली-विराट कोहली जप रहे हैं। लास्ट मैच में न्यूजीलैंड की थर्ड क्लास टीम के खिलाफ ये दुआ मांगी गई कि भैया लास्ट तक खेल जाओ विराट कोहली। जैसे-तैसे जिता दो, बड़ी बेइज्जती होगी। ये दुआ पर लोग आए गए, उनके आलोचक। तो विराट कोहली ने ठीक है प्रयास किया, लास्ट तक खेले। मैच जिता नहीं पाए। पर जितने भी लोग थे उनके अगेंस्ट…वो हारी हुई बाजी थी, वो उस वक्त, उस मोमेंट से ही हारी हुई बाजी थी जब विराट कोहली के खिलाफ लोगों ने बात करी थी।’

कहना आसान होता है मिस्टर एक्सपर्ट ऑफ क्रिकेट; कोहली के भाई का मांजरेकर पर तंज

कैफ ने कोहली को अलग तरह का खिलाड़ी बताते हुए कहा, ‘सालभर खेल लो आप, रणजी खेलो, विजय हजारे खेलो, सैयद मुश्ताक अली खेलो, आईपीएल खेलो, सालभर खेलो पर विराट कोहली नहीं बन पाओगे। विराट कोहली बनने के लिए एक चीज सबसे आवश्यक है और वो है पैशन। तिरंगा डालकर जब बंदा ग्राउंड पर उतरता है तो… वो पैशन और खिलाड़ी में नहीं है। किसी भी खिलाड़ी में नहीं है।’

संजय बांगर ने चुनी ऑल टाइम टी-20 प्लेइंग XI, कोहली को कप्तानी; धोनी-रोहित बाहर

कैफ ने आगे कहा,’वो खेलने के बाद बंदे ने 100 मारा, बस्ता पैक किया और लंदन। हां, जब मैच होगा तब बंदा आएगा, ट्रेनिंग करेगा, 100 दोबारा से मारेगा, फिर लंदन। अब सालभर वो नहीं खेलते, पर उन जैसे बनने के लिए आपको न वो जो मैंने शिद्दत की बात करी, वो जुनून की बात करी वो अभ्यास से नहीं मिलेगा। वो तजुर्बा, वो इतने साल से खेल रहे हैं, 2008 से खेल रहे हैं इंडिया के लिए और वो जो नाता हिंदुस्तान से है। वो तिरंगा लगाकर खेलना, वो जुनून कि मैं लास्ट तक रहूंगा और जिताकर जाऊंगा। वो जुनून कोई सिखाएगा नहीं, कोई बुक में, कोई कोचिंग में ऐसा आपको लेसन नहीं मिलेगा। …विराट कोहली ने लोगों के बैठे-बैठे पसीने निकलवा दिए, ऐसा बंदा है वो।’विराट कोहली ने जब पिछले साल आईपीएल के दौरान टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया तब उनके ओडीआई भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। 2027 वर्ल्ड कप तक खेलना तो दूर, वनडे टीम में उनकी जगह तक सवाल उठे। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब वह शुरुआती दोनों मैच में शून्य पर आउट हुए तब तो उनके खिलाफ शोर और भी ज्यादा बढ़ गया। उसके बाद तो कोहली ने वो किया जिससे सभी आलोचकों के मुंह सिल गए हैं। किसी की हिम्मत नहीं हो रही कि उनके ओडीआई भविष्य पर सवाल उठा सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और सीरीज के अंतिम वनडे में कोहली ने नाबाद अर्धशतक के साथ वापसी की। तब से अब तक 7 ओडीआई में से 6 में वह फिफ्टी प्लस की पारी खेल चुके हैं जिनमें 3 शतक हैं।

Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने दिया इस्तीफा, मुनाफे के दौर में बड़ा फैसला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Deepinder Goyal Resigns:इटरनल (Zomato की पेरेंट कंपनी) के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शेयरधारकों को चिट्ठी लिखकर बताया है कि वह अब ग्रुप CEO की भूमिका से 1 फरवरी 2026 से हटेंगे। हालांकि, वह कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद वाइस चेयरमैन के तौर पर इटरनल से जुड़े रहेंगे। उनकी जगह अब अलबिंदर ढिंडसा को इटरनल का नया ग्रुप CEO बनाया जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि मैनेजमेंट और भविष्य की योजनाओं पर बेहतर फोकस किया जा सके। बता दें कि कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 6 पर्सेंट तक चढ़ गए थे। इसका बंद प्राइस 283.40 रुपये रहा। बता दें कि दिसंबर तिमाही में कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है।

दीपिंदर गोयल ने क्या कहा

अपने फैसले की वजह बताते हुए दीपिंदर गोयल ने कहा कि हाल के समय में उनका रुझान कुछ नए और अलग तरह के आइडियाज की तरफ बढ़ा है, जिनमें काफी ज्यादा जोखिम और प्रयोग शामिल हैं। गोयल के मुताबिक, इस तरह के प्रयोग किसी लिस्टेड यानी शेयर बाजार में दर्ज कंपनी के दायरे में रहकर करना सही नहीं होता। उन्होंने कहा कि ये नए आइडियाज इटरनल की मौजूदा रणनीति का हिस्सा नहीं हैं और इन्हें कंपनी के बाहर रहकर आगे बढ़ाना ज्यादा बेहतर रहेगा। इसी वजह से उन्होंने CEO की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया है, ताकि वह नए प्रयोगों पर खुलकर काम कर सकें।

मुनाफे में कंपनी

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो इटरनल ने शानदार नतीजे पेश किए हैं।फूड इटरनल ने 21 जनवरी 2026 को अक्टूबर से दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे घोषित किए। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में ब्लिंकइट और क्विक कॉमर्स सेगमेंट में निरंतर गति के दम पर मजबूत वृद्धि दर्ज की। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹59 करोड़ की तुलना में 73% बढ़कर ₹102 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुख्य परिचालन से राजस्व में 201% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹16,315 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह ₹5,405 करोड़ था।

Previous article3.25 तक फिटमेंट फॉर्मूला , 5% इंक्रीमेंट…आठवें वेतन आयोग में मिलेगा तोहफा?
News Desk

प्रियंका चोपड़ा ने लाइक की दीपिका पादुकोण की बुराई करने वाली वीडियो, यूजर बोले-खुद वीमेन एम्पावरमेंट..

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई नए और क्रिएटिव इन्फ्लूएंसर को फॉलो करती हैं। कई पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कमेंट भी किया है। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा का वीडियो को लाइक करना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। इस रील में प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए दूसरी एक्ट्रेसेज से उनकी तुलना की जा रही है। एक यूजर ने प्रियंका की हाल की इंडिया विजिट के बारे में वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्हें प्रियंका के वर्क कमिटमेंट, टाइम मैनेजमेंट की तारीफ हो रही है। वहीं 8 घंटे शिफ्ट की मांग करने वाली दीपिका पादुकोण पर तंज कसा जा रहा है। ये वीडियो प्रियंका ने लाइक किया है।

प्रियंका ने लाइक की दीपिका की बुराई करने वाली वीडियो

इस वीडियो हर्ष शर्मा नाम के इंस्टाग्राम यूजर कहता है, ‘इसे कहते हैं ग्लोबल स्टार, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ 12 घंटे के लिए इंडिया आई, शूट किया और वापस चली गईं। जहां दीपिका जैसी एक्ट्रेसेज 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड करती हैं’। इस वीडियो में शख्स आगे कहता है, ‘प्रियका ने दिखा दिया डेडिकेशन किसे कहते हैं। ना कोई जेट लेग का बहाना, ना कोई नखरा, वो आई और सबसे पहले SS राजामौली का शूट निपटाया, उसके बाद कपिल शर्मा का शूट निपटाया और वापस यूएस निकल गई। क्या आज कल की एक्ट्रेसेज प्रियंका चोपड़ा जैसा दम रखती हैं’। प्रियंका चोपड़ा ने ये रील लाइक की है जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

बंद नहीं होना चाहिए

साउथ की ये एक हीरोइन पड़ी सब पर भारी, सिर्फ आलिया-दीपिका ने बनाई जगहये भी पढ़ें:धुरंधर 2: टीजर होगा इतने मिनट का, ये है मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटजी

यूजर्स को नहीं आया पसंद

एक यूजर ने लिखा है, एक औरत की तुलना दूसरी औरत से करना सही नहीं है। विडंबना ये है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को लाइक किया है जो हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘दीपिका अपने परिवार के साथ समय चाहती है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है’, एक और यूजर ने प्रियंका का समर्थन करते हुए लिखा, ‘शायद एक्ट्रेस ने ये वीडियो गलती से लाइक कर दिया होगा’, एक यूजर ने कहा, ‘दोनों एक्ट्रेस अपनी जगह सही हैं’।

दीपक की 8 घंटे की मांग

बता दें, दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट ऑफर की गई थी। लेकिन ऐसी खबर सामने आई कि एक्ट्रेस की कुछ शर्तों की वजह से वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकी। बताया गया कि एक्ट्रेस ने मेकर्स से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी 8 घंटे की शिफ्ट के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी से सपोर्ट मिला था।

लिजेल ली के विकेट पर बवाल, अंपायर से बहस और जुर्माना

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में ड्रामा अपनी चरम सीमा पर है. कल बीती रात खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में लिजेल ली के विकेट को लेकर हुए विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. अंपायर के फैसले से असंतुष्ट लिजेल ली न केवल मैदान पर रुकी रहीं, बल्कि उन्होंने अंपायर के पास जाकर अपना कड़ा विरोध भी दर्ज कराया.

क्या था वो ‘Controversial’ फैसला?
दिल्ली की पारी के 11वें ओवर में यह घटना घटी जब लिजेल ली 46 रन बनाकर खेल रही थीं. अमनजोत कौर ने लेग साइड पर गेंद डाली, जिस पर ली ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन संतुलन खो बैठीं. मुंबई की विकेटकीपर राहिला फिरदौस ने बिजली की तेजी से स्टंपिंग की.

अंपायर ने फैसला तीसरे अंपायर को सौंपा. तीसरे अंपायर ने अलग-अलग एंगल और स्टंप कैमरा देखने में 5 मिनट से अधिक का समय लिया. अंततः यह पाया गया कि जब बेल्स गिरीं, तब ली का बल्ला हवा में था. लिजेल ली इस फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं थीं. उन्होंने क्रीज पर ही अंपायर से बहस शुरू कर दी.

अंपायर से भिड़ गई ‘धाकड़’ खिलाड़ी
फैसला स्क्रीन पर आते ही लिजेल ली का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने क्रीज छोड़ने के बजाय अंपायर की ओर रुख किया. वीडियो में लिजेल ली को अंपायर से यह कहते हुए देखा गया कि गेंद काफी नीचे थी और स्टंप्स को मिस कर रही थी. उन्होंने काफी देर तक मैदान नहीं छोड़ा और लगातार अंपायर से बहस करती रहीं. आखिर में उन्हें शांत कर पवेलियन की ओर भेजना पड़ा. नियम क्या कहता है? आईसीसी और डब्ल्यूपीएल के नियमों के मुताबिक, अंपायर के फैसले के प्रति असंतोष व्यक्त करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है. मैच में ली ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली.

लिजेल ली पर गिरी गाज
मैच के बाद मैच रेफरी ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है. लिजेल ली पर निम्नलिखित कार्रवाई की गई है. अंपायर के साथ बदतमीजी और बहस करने के लिए उन पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है. उन्हें डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.8 (अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाना) के तहत दोषी पाया गया है और एक डीमेरिट पॉइन्ट दिया है.