13.1 C
London
Friday, September 25, 2026
HomeBollywoodप्रियंका चोपड़ा ने लाइक की दीपिका पादुकोण की बुराई करने वाली वीडियो,...

प्रियंका चोपड़ा ने लाइक की दीपिका पादुकोण की बुराई करने वाली वीडियो, यूजर बोले-खुद वीमेन एम्पावरमेंट..

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई नए और क्रिएटिव इन्फ्लूएंसर को फॉलो करती हैं। कई पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कमेंट भी किया है। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा का वीडियो को लाइक करना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। इस रील में प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए दूसरी एक्ट्रेसेज से उनकी तुलना की जा रही है। एक यूजर ने प्रियंका की हाल की इंडिया विजिट के बारे में वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्हें प्रियंका के वर्क कमिटमेंट, टाइम मैनेजमेंट की तारीफ हो रही है। वहीं 8 घंटे शिफ्ट की मांग करने वाली दीपिका पादुकोण पर तंज कसा जा रहा है। ये वीडियो प्रियंका ने लाइक किया है।

प्रियंका ने लाइक की दीपिका की बुराई करने वाली वीडियो

इस वीडियो हर्ष शर्मा नाम के इंस्टाग्राम यूजर कहता है, ‘इसे कहते हैं ग्लोबल स्टार, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ 12 घंटे के लिए इंडिया आई, शूट किया और वापस चली गईं। जहां दीपिका जैसी एक्ट्रेसेज 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड करती हैं’। इस वीडियो में शख्स आगे कहता है, ‘प्रियका ने दिखा दिया डेडिकेशन किसे कहते हैं। ना कोई जेट लेग का बहाना, ना कोई नखरा, वो आई और सबसे पहले SS राजामौली का शूट निपटाया, उसके बाद कपिल शर्मा का शूट निपटाया और वापस यूएस निकल गई। क्या आज कल की एक्ट्रेसेज प्रियंका चोपड़ा जैसा दम रखती हैं’। प्रियंका चोपड़ा ने ये रील लाइक की है जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

बंद नहीं होना चाहिए

साउथ की ये एक हीरोइन पड़ी सब पर भारी, सिर्फ आलिया-दीपिका ने बनाई जगहये भी पढ़ें:धुरंधर 2: टीजर होगा इतने मिनट का, ये है मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटजी

यूजर्स को नहीं आया पसंद

एक यूजर ने लिखा है, एक औरत की तुलना दूसरी औरत से करना सही नहीं है। विडंबना ये है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को लाइक किया है जो हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘दीपिका अपने परिवार के साथ समय चाहती है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है’, एक और यूजर ने प्रियंका का समर्थन करते हुए लिखा, ‘शायद एक्ट्रेस ने ये वीडियो गलती से लाइक कर दिया होगा’, एक यूजर ने कहा, ‘दोनों एक्ट्रेस अपनी जगह सही हैं’।

दीपक की 8 घंटे की मांग

बता दें, दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट ऑफर की गई थी। लेकिन ऐसी खबर सामने आई कि एक्ट्रेस की कुछ शर्तों की वजह से वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकी। बताया गया कि एक्ट्रेस ने मेकर्स से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी 8 घंटे की शिफ्ट के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी से सपोर्ट मिला था।

Varun Kaushik and the Changing Landscape of Branded Storytelling

Brand communication has increasingly expanded beyond traditional advertising formats, with television commercials, digital films, branded content and photography becoming part of a broader visual...

Apple Service Center in Connaught Place for iPhone, MacBook, iPad and Apple Watch Repairs

New Delhi: Customers in Central Delhi looking for assistance with Apple devices can contact iPro Apple Repair Centre in Connaught Place. The centre provides...