KRK को ओशिवारा फायरिंग मामले में पुलिस ने पकड़ा, सफाई में जो कहा सुन होंगे हैरान

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई पुलिस ने केआरके यानी कमाल राशिद खान को फायरिंग मामले में हिरासत में लिया है। 18 जनवरी को ओशिवारा बिल्डिंग पर 4 गोलियां चलाने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं केआरके ने जो पूछताछ में सफाई दी उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

केआरके ने सफाई में क्या कहा

कई बार विवादों में रहने वाले केआरके का हाालंकि मुंबई पुलिस से कहा कि वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे और गोली इसलिए चलाई कि चेक करें कि वो काम ढंग से कर रही है या नहीं।

पुलिस कर रही है केआरके से पूछताछ

एक्टर को फिर मुंबई पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया पूछताछ के लिए और इसी दौरान उन्होंने बताया कि गोली उनकी लाइसेंस बंदूक से ही चली है। उन्होंने बताया कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, वह बस सिर्फ बंदूक साफ कर रहे थे। उन्होंने घने जंगल में गोली चलाई थी।उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें लगता है कि गोली जंगल में खो भी गई होगी। हालांकि हवा चलने की वजह से बुलेट थोड़ी और आगे बढ़ गई और ओशिवारा की बिल्डिंग में फंस गई।

गन को किया सीज

पुलिस अब उनके दावों की जांच कर रही है और चेक कर रहे हैं कि जो केआरके ने कहा वो सच है या नहीं। ओशिवारा पुलिस ने गन को सीज कर लिया है जिससे फायरिंग हुई है और पेपर वर्क पूरा कर रही है।

KRK का The Kerala Story पर रिएक्शन, तंजिया अंदाज में की मोदी की तारीफ

केआरके वैसे इससे पहले भी कई बार विवाद में रहे हैं। वह कई बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी फिल्मों को लेकर नेगेटिव कमेंट करते हैं। इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है। वहीं कई बार उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का एक-एक शब्द स्वतंत्रता आंदोलन का मंत्र बन जाता था – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का एक-एक शब्द (Every word of Netaji Subhash Chandra Bose) स्वतंत्रता आंदोलन का मंत्र बन जाता था (Became the mantra of the Freedom Movement) ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भारत की आजादी का एक ऐसा नाम है, जो प्रत्येक भारतीय के मन में सर्वोच्च सम्मान के साथ-साथ किसी भी विपरीत परिस्थिति में देशद्रोही व देशविरोधी तत्वों के सामने न झुकने के दृढ़ संकल्प की प्रेरणा प्रदान करता है। भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी का नाम लेते ही हर भारतीय के मन में श्रद्धा व सम्मान के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना स्वतः उत्पन्न हो जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये उद्गार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पावन जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चौक, हजरतगंज, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री ने नेताजी को स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक की संज्ञा देते हुए आजादी की लड़ाई में उनके अमूल्य योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और उनके चित्र पर प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नेताजी का “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का आह्वान भारत की आजादी का मंत्र बन गया था। उनका एक-एक शब्द स्वतंत्रता आंदोलन का मंत्र बन जाता था। उनका “दिल्ली चलो” का उद्घोष हर भारतीय को प्रेरित करता है। उनका “कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा…” गीत आज भी भारतीय सेना के दीक्षांत समारोह में बड़ी शान से गाया जाता है। ऐसा कौन भारतीय होगा, जिसके मन में नेताजी के प्रति श्रद्धा-सम्मान का भाव न हो।

नेताजी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान की थी। उन्होंने क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। भारत के अंदर रहकर या भारत के बाहर, उन्होंने आजादी के लिए जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। जिस प्रकार उन्होंने जर्मनी, जापान तथा दुनिया के तमाम देशों में जाकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, हम सबके लिए प्रेरणा की गाथा है।

अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी ने कहा कि नेताजी का जन्म 1897 में कटक में एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार में हुआ था। बचपन में ही उन्हें उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन भेज दिया गया। आईसीएस की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने अंग्रेजों की चाकरी करने से इनकार कर दिया और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। नेताजी का विराट व्यक्तित्व और देश के प्रति अमूल्य योगदान आज भी हम सबको प्रेरणा प्रदान करता है, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं और उनके श्रीचरणों में प्रदेशवासियों की ओर से नमन करता हूं।

भारत ने घर पर लगाया अनोखा शतक, T20I क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 टीमें कर पाईं हैं ऐसा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में जो दूसरा टी20 खेला, वह टीम इंडिया का घर पर 100वां टी20 मैच था। भारत घर पर 100 या उससे अधिक टी20 खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रायपुर टी20 में 7 विकेट से धूल चटाई। मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 209 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा टीम इंडिया ने महज 15.2 ओवर में 7 विकेट रहते कर दिया। ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारियां खेलते हुए अर्धशतक जड़े। 5 मैच की इस सीरीज में अब भारत 2-0 से आगे है।

भारत के खिलाफ शायद 300….भारत की बैटिंग देख थर-थर कांपे न्यूजीलैंड के कप्तान

भारत ने अभी तक घर पर खेले 100 टी20 मैचों में से 68 जीते हैं, वहीं 29 में हार का सामना करना पड़ा है, एक टाई रहा है और दो के नतीजे नहीं निक पाए।भारत फिलहाल घर पर सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम है।न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने घर पर 100 से अधिक मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के नाम घर पर सबसे अधिक 113 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। वहीं वेस्टइंडीज ने घर पर 108 टी20 मैच खेले हैं।हालांकि भारत से ज्यादा मैच घर पर खेलकर भी उनका जीत का रिकॉर्ड बेहतर नहीं है। न्यूजीलैंड ने घर पर 58 तो वेस्टइंडीज ने 53 जीते हैं।

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM; ईशान किशन की हुई धांसू क्लब में एंट्री

घर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टॉप-5 टीमों की सूची में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश भी मौजूद है।साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने घर पर 84-84 मैच खेले हैं, वहीं बांग्लादेश 82 मैचों के साथ टॉप-5 में हैं।ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक घर पर 74 टी20 ही खेले हैं जिसमें 44 जीते और 24 हारे। पाकिस्तान की बात करें तो उनका नंबर इंडोनेशिया और रवांडा जैसी टीमों के भी बाद आता है।पाकिस्तान ने घर पर अभी तक 53 ही टी20 मैच खेले हैं, हालांकि उनका जीत का प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। पाकिस्तान ने घर पर जीत का प्रतिशत 66.03 रहा है। हालांकि भारत का घर पर जीत का प्रतिशत 68 का है।’

वसंत पंचमी के पावन पर्व पर घोषित की गई कपाट खोलने की तिथि, जानें…

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कर्णप्रयाग (चमोली). बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट (temple gates) 23 अप्रैल को विधि -विधान के साथ श्रद्धालुओं (devotees) के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी (Vasant Panchami) पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचे। यहां परंपरागत तरीके से भगवान बदरीविशाल धाम कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।

 

भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल को आरंभ होगी। श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर में बृहस्पतिवार सुबह डिम्मर गांव के पुजारी टीका प्रसाद डिमरी और आचार्यों ने भगवान और गाडू घड़ा की विष्णु सहस्त्रनाम और नामावलियों से महाभिषेक पूजा कर बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों ने गाडू घड़ा लेकर मंदिर की परिक्रमा की। फिर भगवान श्रीबदरी विशाल के जयकारों के साथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए ऋषिकेश रवाना हुई।

वसंत पंचमी को सुबह गाडू घड़ा लेकर डिमरी पुजारी ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचें। जहां महाराजा मनुजेंद्र शाह पंचांग पूजा के बाद भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले लिए तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित की।

Previous articleमल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण किया
Next articleकिसान को खेत में मिला 17वीं सदी का चांदी का खजाना
News Desk

बॉर्डर 2′ ने बिगाड़ा ‘धुरंधर’ का खेल, शुक्रवार को लाखों में सिमटी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपनी धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहे हैं। इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेश में भी अपना दम दिखाया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘धुरंधर’ में रणवीर ने एक फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणवीर के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया…

रणवीर से भिड़े सनी देओल

‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन अब इसकी कमाई निराश कर रही है। शुरुआत में इस मूवी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की कई बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी इसने बवाल काटा। लेकिन अब इसके लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आज सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब इन दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। अब बात करते हैं ‘धुरंधर’ की तो इसने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने 50 वें दिन खबर लिखने तक 0.55 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 831.05 करोड़ रुपये हो गया है।

हफ्ता 1    207.25 करोड़
हफ्ता 2    253.25 करोड़
हफ्ता 3    172 करोड़
हफ्ता 4    106.5 करोड़
हफ्ता 5    51.25 करोड़
हफ्ता 6    26.35 करोड़
हफ्ता 7    13.9 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कमाई    831.05 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

Previous articleजम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, पाकिस्तानी जैश आतंकी को किया ढेर
Next articleशिवपुरी में दिव्यांग युवक का हंगामा, ट्राइसाइकिल को लेकर भड़क गया अधिकारियों पर
News Desk

केरल में भाजपा के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

तिरुवनंतपुरम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने केरल में भाजपा के चुनावी अभियान (BJP’s Election Campaign in Kerala) की औपचारिक शुरुआत की (Formally Launched) ।

तिरुवनंतपुरम में शानदार स्वागत के लिए उन्होंने शुक्रवार को जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों के आशीर्वाद से भाजपा-एनडीए इस शहर के लिए विकास, बेहतर नागरिक सेवाएं व एक उज्जवल भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। शुक्रवार सुबह तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान लोगों का जोश और उत्साह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोगों का जोश और उत्साह भाजपा पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है, जो नगर निगम के नतीजों में साफ नजर आया।” कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा के पहले मेयर वीवी राजेश को गले लगाया। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैंने एडवोकेट वीवी राजेश जी को तिरुवनंतपुरम का मेयर बनने पर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। मैंने उन्हें और उनकी टीम को शहर में सकारात्मक बदलाव, जवाबदेह शासन और विकास को नई गति देने के लिए शुभकामनाएं दीं।”

उन्होंने केरल में एनडीए का हिस्सा बनी ‘ट्वेंटी20 पार्टी’ के नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने लिखा, “तिरुवनंतपुरम में साबू एम. जैकब से एक शानदार मुलाकात हुई। मैं ‘ट्वेंटी-20 पार्टी’ का एनडीए परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। यह साझेदारी पारदर्शी, जन-केंद्रित शासन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

अखिल केरल धीवरा सभा के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केरल की प्रगति से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यह संगठन मछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने में सराहनीय काम कर रहा है। पिछले एक दशक में एनडीए सरकार ने मछुआरों के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। हमारा जोर उनके लिए बेहतर बाजार और तकनीक सुनिश्चित करने पर रहा है। यह काम आने वाले समय में और भी ज्यादा जोश के साथ जारी रहेगा।”

अपनी तिरुवनंतपुरम की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वर्कला स्थित शिवगिरी मठ के श्री नारायण धर्म संगम ट्रस्ट से जुड़े संतों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में उनके (संतों) समर्पित काम ने हमारे सामाजिक ताने-बाने में एक स्थायी योगदान दिया है। श्री नारायण गुरु के शाश्वत आदर्शों पर आधारित, उनके प्रयास समाज भर में समानता, सद्भाव और गरिमा को बढ़ावा देना जारी रखे हुए हैं।

भारत के खिलाफ शायद 300 रन भी कम पड़ जाए, मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का बड़ा बयान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

IND vs NZ 2nd T20 Match: भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन 15.2 ओवर में चेस करके इतिहास रच दिया. 28 गेंदें शेष रहते 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करना भारतीय टीम की क्षमता और मजबूत पावर हिटिंग के साथ बल्लेबाजी में गहराई को दर्शाता है. शायद इसी वजह से मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने यहां तक कह दिया कि भारत जैसी टीम के सामने 300 रन भी कम पड़ जाएंगे.

ईशान-सूर्या का दमदार प्रदर्शन
209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और उनके साथ ईशान किशन ने तूफानी 76 की मैच जिताऊ पारी खेली. इन दोनों की बदौलत मेजबान टीम ने दूसरे टी20 में सात विकेट से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. यह भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल चेस है.

मिशेल सेंटनर ने क्या कहा?
मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों को श्रेय दिया, और मजाक में कहा कि भारत के खिलाफ 300 रन भी शायद काफी न हों. उन्होंने कहा, ‘भारत जैसी टीम का सामना करने के लिए गेंद के साथ ज्यादा अच्छा करने जरूरत होती है, क्योंकि भारत जैसी टीम के खिलाफ 200-210 के स्कोर अब सुरक्षित नहीं लगते. इन लोगों के खिलाफ, शायद 300 भी कम पड़ जाए, जब आप भारत जैसी टीम के सामने आते हैं, जो अच्छी विकेट पर गहराई तक बल्लेबाजी करती है. जिस तरह से वे पहली गेंद से ही इरादे के साथ उतरे. हमें शायद थोड़ा और ज्यादा मेहनत करनी होगी, यह जानते हुए कि 200-210 काफी नहीं हैं.’

भारत ने दूसरा टी20 सात विकेट से जीता
मैच की बात करें तो शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मेहमान टीम ने पूरे 20 में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए, जिसमें राचिन के 26 गेंद में 44 रन और कप्तान सेंटनर के 27 गेंद में 47 रन सबसे ज्यादा थे.

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 रनों के कुल स्कोर पर अपने दोनों ओपनरों को खो दिया. उसके बाद ईशान किशन के 32 गेंद में 76 रन और कप्तान सूर्या के 37 गेंद में नाबाद 82 रनों की बदौलत भारत ने 15.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. सीरीज के तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा.

उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में होगी भारी बर्फबारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

डेस्क: उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीते कई दिनों से पड़ रही सूखी ठंड (Cold) के बाद अब मौसम में बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश (Rain) और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है. इस पूर्वानुमान से लोगों को राहत मिली है, जो लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 जनवरी से 27 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 23 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है.

बुधवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में सुबह की हल्की धुंध के बाद तेज धूप निकली. धूप से लोगों को कुछ समय के लिए ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन दिन में मौसम थोड़ा गर्म भी महसूस हुआ. देहरादून में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया. उधम सिंह नगर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा, जबकि मुक्तेश्वर और नई टिहरी में रात का तापमान क्रमशः 2.5 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज हो सकती है. 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों के बंद होने की आशंका है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य सरकार को सतर्क रहने और पहले से ही बर्फ हटाने वाली मशीनें तैनात करने की सलाह दी है.

बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित होने और तापमान में गिरावट के लिए तैयार रहने को कहा गया है. लोगों को वैकल्पिक बिजली व्यवस्था और गर्म कपड़ों की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है. साथ ही, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है.

ऑरेंज अलर्ट इस बात का संकेत है कि स्थिति गंभीर हो सकती है, क्योंकि भारी बर्फबारी से आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है. हालांकि, स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यह बर्फबारी प्राकृतिक सुंदरता और आनंद भी लेकर आएगी. मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से सूखी ठंड से राहत मिलेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र ने पुष्टि की है कि 27 जनवरी तक उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा. इस मौसम बदलाव से राज्यभर के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने बनाया फराह खान का मजाक, कहा- दूसरों के घर जाकर…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अक्षय कुमार जल्द व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो के जरिए बतौर होस्ट वापसी करने वाले हैं। इस शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें साजिद खान, और रितेश देशमुख साथ में आते हैं और इस दौरान वे फराह खान के कुकिंग व्लॉग्स का मजाक बनाते हैं। फराह ने अब इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है।

अक्षय और रितेश ने क्या बनाया मजाक

प्रोमो में अक्षय, साजिद के अस्पताल के बिल पढ़ते हैं क्योंकि हाल ही में साजिद का एक एक्सीडेंट में पैर फ्रैक्चर हो गया था और उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसका टोटल कॉस्ट 20 लाख रुपये था। अक्षय इस पर मजाक बनाते हैं कि वह चाहते हैं कि साजिद शो से कम से कम 20 लाख रुपये तो जीते। तब साजिद बोलते हैं कि मुझे जीतना ही होगा नहीं तो दिक्कत हो जाएगी क्योंकि अस्पताल के लोग मुझे ढूंढ रहे हैं।

दूसरों के घर जा-जाकर कमा रही पैसे

अक्षय फिर बोलते हैं कि मुझे पता है तेरे पास एक बहन भी है जो पैसा बहुत कमाती है। तभी रितेश बोलते हैं कि लोगों के घर में जा-जाकर कमा रही है। इस पर साजिद बोलते हैं खाना पका-पका कर। रितेश फिर बोलते हैं कि खाना भी पका रही है और लोगों को भी पका रही है।

फराह ने जानें इस पर क्या रिएक्शन दिया

दरअसल, तीनों मिलकर फराह खान के व्लॉग्स का मजाक बना रहे थे जिसमें वह सेलेब्स के घर जाकर कुकिंग करती हैं। इस प्रोमो को फराह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि मेरे पास एक ही शब्द है…कमीनों। उन्होंने अक्षय, रितेश और साजिद को भी टैग किया है।

सोने से पहले बिस्तर गीला कर देती हैं ट्विंकल…अक्षय कुमार ने बताई बीवी की खुराफात

फराह ने बताया था यूट्यूब से खूब कर रही हैं कमाई

बता दें कि फराह ने कुछ दिनों पहले सोहा अली खान के पॉडकास्ट में कहा था कि वह व्लॉगिंग से काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वह फिल्मों से जितना कमाती थीं, उससे ज्यादा व्लॉग्स के जरिए कमाती थीं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह एग्जैक्ट कितना कमाती हैं। लेकिन उन्होंने यह बताया कि यूट्यूब की कमाई से उनके कुक दिलीप का सारा कर्जा खत्म हो गया।

‘जन गण मन’ की तरह ‘वंदे मातरम’ के समय भी खड़ा होना होगा..

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान (National anthem) जन गण मन के समान दर्जा और सम्मान दिलाने के लिए एक औपचारिक प्रोटोकॉल तैयार करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई है। भारत के संविधान के अनुसार, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों को समान सम्मान प्राप्त है, लेकिन कानूनी और अनिवार्य प्रोटोकॉल के मामले में दोनों में बड़ा अंतर है।

राष्ट्रगान के गायन के समय खड़ा होना अनिवार्य है और इसका अपमान करने पर राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत सजा का प्रावधान है। वहीं, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के समय खड़े होने या किसी विशेष मुद्रा को अपनाने के लिए कोई कानूनी अनिवार्यता या लिखित नियम नहीं है।

 

एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि गृह मंत्रालय की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय गीत के गायन के नियम और निर्देश सहित सम्मान के तरीके पर चर्चा हुई। बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की गई, क्या वंदे मातरम को गाने के समय, स्थान और तरीके के लिए स्पष्ट नियम बनाए जाने चाहिए? क्या इसके गायन के दौरान राष्ट्रगान की तरह खड़ा होना अनिवार्य किया जाए? क्या राष्ट्रीय गीत का अपमान करने वालों पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए?

यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब सरकार वंदे मातरम का साल भर चलने वाला उत्सव मना रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत के महत्व को कम करने का आरोप लगाया है।

क्या है विवाद की जड़?
1937 के कांग्रेस अधिवेशन के दौरान वंदे मातरम के कुछ छंदों को हटा दिया गया था। बीजेपी का आरोप है कि इसी नीति ने विभाजन की नींव रखी, जबकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी इतिहास को तोड़-मरोड़ रही है और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे को हवा दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में अदालतों में कई याचिकाएं दायर की गई हैं जिनमें मांग की गई है कि वंदे मातरम के लिए भी राष्ट्रगान जैसा ही फ्रेमवर्क तैयार किया जाए। साल 2022 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि अभी तक राष्ट्रीय गीत के लिए ऐसे कोई दंडात्मक प्रावधान या निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित ‘वंदे मातरम’ स्वदेशी आंदोलन (1905-08) के दौरान आजादी का सबसे बड़ा नारा बनकर उभरा था। अब सरकार इसे फिर से उसी गौरवशाली स्थान पर स्थापित करने की कोशिश कर रही है।