जननायक कर्पूरी ठाकुर भाजपा सरकार के प्रेरणा पुंज हैं – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर (People’s Leader Karpuri Thakur) भाजपा सरकार के प्रेरणा पुंज हैं (Is the inspiration beam of BJP Government) । उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर कर्पूरी ठाकुर हमेशा स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन। समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहा। अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वे सदैव स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे।”

इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने एक भाषण का छोटा-सा अंश भी शेयर किया। उन्होंने भाषण में कहा, “कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आज भी उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है। वो मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला। यह हमारे लिए सम्मान की बात है।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणा पुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें याद किया। शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें स्मरण कर नमन करता हूं। वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं के साथ-साथ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर उन्होंने सामाजिक न्याय के अनुकरणीय आदर्श स्थापित किए।” बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा, “सामाजिक न्याय, समता और जनकल्याण के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

 

तेलंगाना के गांव में 300 आवारा कुत्तों की बेरहमी से हत्या

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हैदराबाद|तेलंगाना में आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जान से मारने की एक और घटना सामने आई है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का दावा है कि जगित्याल जिले में करीब 300 कुत्तों को मार दिया गया। कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि हालिया घटना के बाद राज्य में अब तक इस तरह की घटनाओं में मारे गए कुत्तों की संख्या 900 तक पहुंच गई है।आरोप है कि कुत्तों को मारने का यह कृत्य सरपंच समेत कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के इशारे पर किया गया है। कहा जा रहा है कि दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीणों से किए गए वादों के तहत आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। ताजा मामला 22 जनवरी को पेगाडापल्ली गांव से सामने आया, जहां शिकायत दर्ज कराई गई कि 300 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार दिया गया।शिकायत में गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव को इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोप लगाया गया है कि सरपंच ने आवारा कुत्तों को मारने के लिए कुछ लोगों को यह काम सौंपा था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।निरीक्षक सी. किरण ने बताया कि जांच के दौरान कब्र से करीब 70 से 80 कुत्तों के शव निकाले गए हैं। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि इन्हें करीब तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था। उन्होंने कहा, “इस स्तर पर हम घटना में आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं कर सकते।” उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और मामले में जांच जारी है।जनवरी में ही राज्य में आवारा कुत्तों को मारने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की ओर से दर्ज कराई गई एक अन्य शिकायत के अनुसार, 19 जनवरी को हैदराबाद के पास याचारम गांव में 100 कुत्तों को कथित तौर पर जहर देकर मार दिया गया था, हालांकि तत्काल मौके से 50 मरे हुए कुत्ते बरामद हुए थे।इससे पहले इसी महीने हनमकोंडा जिले में श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में करीब 300 आवारा कुत्तों की कथित तौर पर मारे जाने के मामले में पुलिस ने दो महिला सरपंचों और उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक अन्य घटना में कामारेड्डी जिले में करीब 200 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर मारने के मामले में पांच ग्राम सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Previous articleजम्मू-कश्मीर: डोडा में भारी बर्फबारी जारी, लोगों को घरों में रहने की सलाह
News Desk

संयोग या बदकिस्मती, ईशान किशन के करियर में चौथी बार हुआ ऐसा; हर बार कप्तान अलग

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दो साल से अधिक समय भारत भारत के लिए सीरीज खेल रहे ईशान किशन के बल्ला गरज उठा है। उन्होंने भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में कमाल की बैटिंग की। उन्होंने रायपुर के मैदान पर 209 का टारगेट चेज करते हुए 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। ईशान नंबर तीन पर उतरे और 11 चौके और चार सिक्स ठोके। उन्होंने छह पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (37 गेंदों में नाबाद 82) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की दमदार साझेदारी की। भारत ने 15.2 ओवर में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

ईशान के साथ चौथी बार हुआ ऐसा

ईशान अपने पांच साल के इंटरनेशनल करियर में चौथी बार प्लेयर ऑफ मैच मैच चुने गए हैं। हालांकि, इसे संयोग कहा जाए या बदकिस्मती, 27 वर्षीय क्रिकेटर को हर बार अलग-अलग कप्तान के अंडर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना नसीब हुआ है। वह 2022 में पहली बार विराट कोहली की कप्तानी में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने तब इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। उन्होंने दूसरी बार अवॉर्ड 2022 में रोहित शर्मा के अंडर जीता। ईशान ने उस वक्त श्रीलंका के सामने 89 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में तीसरा पुरुस्कार सूर्या कप्तानी में हासिल किया। ईशान वनडे में सिर्फ एक बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 2022 में यह अवॉर्ड केएल राहुल के अंडर जीता था। उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध दोहरा शतक लगाया था। वह 27 वनडे और 34 T20I खेल चुके हैं।

भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का हैरतअंगेज रिकॉर्ड, इस मामले में नंबर-1 बन गई टीम

POTM जीतकर क्या बोले ईशान?

ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले ईशान ने प्लेयर ऑफ द मैच पुरुस्कार जीतने के बाद कहा कि कई बार आपको खुद को जवाब देना होता है कि आप देश का प्रतिनिधित्व करने के लायक है या नहीं। उन्होंने कहा, ”आज मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि मुझे क्या करना है। मैं खुद को सही मानसिक स्थिति में रखना है। जब आपको महसूस होता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो बस गेंद को देखना और धैर्य के साथ खेलना होता है।” घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बूते राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ”मैं बस रन बनाना चाहता था। कभी-कभी आप यह खुद के लिए करते हैं, अपने ही सवालों के जवाब पाने के लिए कि क्या आप भारत के लिए खेलने के लायक है या नहीं। वहां (घरेलू क्रिकेट) से जो आत्मविश्वास मिला, उसे यहां लेकर आया और यह मेरे लिए अच्छा दिन साबित हुआ।”

धमतरी में 47 लाख के इनामी 9 नक्सली ने सरेंडर किया, अब रायपुर पुलिस रेंज से मिटा नक्सल खतरा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

रायपुर । छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शुक्रवार को कुल 47 लाख रुपए के इनाम वाले 9 माओवादियों (Maoists) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब रायपुर पुलिस रेंज (Raipur Police Range) नक्सली मौजूदगी से मुक्त हो गया है। रायपुर रेंज के धमतरी और गरियाबंद जिलों तथा ओडिशा के निकटवर्ती नुआपड़ा जिले में सक्रिय सभी कैडर या तो मारे गए हैं या सरेंडर कर चुके हैं।

रायपुर रेंज के आईजी अमरीश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले में शुक्रवार को कुल 47 लाख रुपए के इनाम वाले 9 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिससे रायपुर पुलिस रेंज नक्सलियों की मौजूदगी से मुक्त हो गया।

बस्तर रेंज और राजनांदगांव के कुछ हिस्सों में अभी भी प्रभाव
आईजी ने बताया कि सरेंडर करने वाले कैडरों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार डाल दिए। उन्होंने इसके पीछे माओवादी विचारधारा से मोहभंग, जंगलों में जीवन की कठिनाइयों और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभाव का हवाला दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर रेंज और राजनांदगांव जिले के कुछ हिस्सों में माओवादी प्रभाव अभी भी जारी है। वहां कई कैडर अभी भी सक्रिय हैं।

 

दो महिला नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम
7 महिलाओं सहित सरेंडर करने वाले सभी 9 माओवादी ओडिशा राज्य माओवादी समिति के धमतारी-गरियाबंद-नुआपड़ा डिवीजन के तहत संचालित नागरी और सीतानाडी क्षेत्र समितियों और मैनपुर स्थानीय गुरिल्ला दस्ते (एलजीएस) से संबंधित थे।

इनमें सीतानदी एरिया कमेटी की सचिव ज्योति उर्फ ​​जैनी (28) और डिविजनल कमेटी सदस्य उषा उर्फ ​​बलम्मा (45) पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। छह अन्य- रामदास मरकाम (30), रोनी उर्फ ​​उमा (25), निरंजन उर्फ ​​पोडिया (25), सिंधु उर्फ ​​सोमादी (25), रीना उर्फ ​​चिरो (25) और अमिला उर्फ ​​सन्नी (25) पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। इसके अलावा लक्ष्मी पुनेम (18) पर 1 लाख रुपए का इनाम था। बलम्मा तेलंगाना की रहने वाली हैं, जबकि अन्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हैं।

रायपुर रेंज में अब कोई कैडर नहीं
आईजी मिश्रा ने कहा कि रायपुर रेंज के अंतर्गत धमतरी और गरियाबंद जिलों तथा ओडिशा के निकटवर्ती नुआपड़ा जिले में सक्रिय सभी सूचीबद्ध कैडर या तो मारे गए हैं या सरेंडर कर चुके हैं या अब सक्रिय नहीं हैं। सरेंडर करने वालों माओवादियों ने दो इंसास राइफल, दो एसएलआर, एक कार्बाइन और एक मजल-लोडिंग बंदूक सहित कई हथियार भी सरेंडर कर दिए।

छत्तीसगढ़ में 2025 में 1500 से अधिक सरेंडर
इस सरेंडर के साथ छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अब तक 189 माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। 19 जनवरी को 45 लाख रुपए के इनाम वाले 9 माओवादियों ने गरियाबंद में सरेंडर किया, जबकि 15 जनवरी को 52 माओवादियों ने (कुल 1.41 करोड़ से अधिक का इनाम) बीजापुर में सरेंडर किया। केंद्र ने देशव्यापी वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा निर्धारित की है। छत्तीसगढ़ में 2025 में 1500 से अधिक माओवादियों ने सरेंडर किया है।

बॉर्डर 2 का दूसरा दिन, जानें सनी देओल की फिल्म ने अब तक क्या बनाया रिकॉर्ड?

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने पहले ही दिन काफी शानदार कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन में सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक 30 करोड़ की कमाई की है। यह कमाई उनकी भारत में सभी भाषा को मिलाकर है।अब देखते हैं कि दूसरे दिन फिल्म कितनी कमाई करती है क्योंकि लंबा वीकेंड है। शनिवार-रविवार के बाद फिर 26 जनवरी है तो हो सकता है मूवी की आगे जबरदस्त कमाई हो।बता दें कि जावेद अख्तर ने कहा था कि उन्हें नहीं पसंद कि पुराने गानों का रीमेक किया जाए इसलिए उन्होंने नए गाने घर कब आओगे के लिरिक्स लिखने से मना कर दिया था। इस पर सोनू निगम ने अब कहा कि जावेद सर सही हैं, पुराने गानों को वापस लाना सही नहीं है। लेकिन अगर बॉर्डर सिपाही है तो संदेशे आते हैं उसकी यूनिफॉर्म। हम बॉर्डर को बिना उस गाने के नहीं इमैजिन कर सकते।बॉर्डर 2 की रिलीज डेट 23 जनवरी को चुनने के मेकर्स के फैसले को सब काफी अच्छा बता रहे हैं क्योंकि इसके बाद वीकेंड है और फिर 26 जनवरी है तो ऐसे में लोग दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं।सनी देओल ने नया सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘लेफ्टिनेंट कर्नल फतेर सिंह कलेर रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी। आशा है कि आप बॉर्डर 2 देखकर एंजॉय कर रहे हैं जितना मैंने किया। आपकी राय सुनने के लिए एक्साइटेड हूं, अपना एक्सपीरियंस शेयर करें फिल्म देखने के बाद। जय हिंद।’बॉर्डर 2 देखने गए कुछ लोगों को एक झटका लगा है। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म से धुरंधर 2 का टीजर अटैच्ड होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।बॉर्डर में दिखी सनी देओल और अक्षय खन्ना की झलक। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा अपडेटकास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर लिखा, ये काफी चैलेंजिंग था, लेकिन एक खूबसूरत सफर भी था। हम सब खुश हैं ये देखकर कि आप फिल्म की कास्टिंग और फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं।बॉर्डर 2 ने पहले दिन की कमाई से एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म ने 30 करोड़ कमाए पहले दिन और धुरंधर को पछाड़ दिया। धुरंधर ने पहले दिन 27 करोड़ कमाए थे।फिल्म की रिलीज के बाद वरुण धवन और सनी देओल शुक्रवार शाम को मिले। सनी को देखते ही वरुण ने उनके पैर छुए तो सनी ने उन्हें गले लगाया।बॉर्डर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है।कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें फैंस ट्रैक्टर और जीप में बैठकर थिएटर पहुंचे हैं फिल्म देखने के लिए।फिल्म की सभी कास्ट ने फैंस से फिल्म देखने को कहा और बॉर्डर 2 से जुड़ी अपनी-अपनी यादें शेयर की।सुनील शेट्टी ने बेटे के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट। सुनील ने लिखा कि बॉर्डर फिल्म मेरे लिए जिम्मेदारी थी और सालों बाद आपको यूनिफॉर्म में देखकर काफी अच्छा लगा।

Previous articleड्रोन बनाने वाली कंपनी के शेयर करीब 8% टूटा, तिमाही नतीजों ने दिया झटका, 33.85 करोड़ रुपये रहा घाटा
Next articleचंद्रमा पर परमाणु फिशन रिएक्टर तैनात करेगा अमेरिका
News Desk

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच; ईशान किशन की हुई धांसू क्लब में एंट्री

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर टी20 में भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। 209 के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम इंडिया का स्कोर 6/2 था, तब इस मुश्किल परिस्थिति में ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 11 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, मगर ईशान किशन की पारी का मैच पर इंपैक्ट अधिक होने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी के साथ ईशान किशन की भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में धांसू एंट्री हुई है।

भारत के खिलाफ शायद 300….भारत की बैटिंग देख थर-थर कांपे न्यूजीलैंड के कप्तान

ईशान किशन के T20I करियर का यह तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है। इसी के साथ उन्होंने सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। ईशान किशन समेत कुल 9 खिलाड़ियों ने 3-3 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते हैं।ईशान किशन से ऊपर इस लिस्ट में अब 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 4 या उससे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते हैं। लिस्ट में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं। इन दोनों दिग्गजों ने 16-16 बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

टीम इंडिया ने हिलाई कई रिकॉर्ड बुक, पाकिस्तान के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए चकनाचूर

T20I में भारत के लिए सर्वाधिक P.O.M अवॉर्ड

16-विराट कोहली

16- सूर्यकुमार

14 – रोहित शर्मा

8- अक्षर पटेल

7- युवराज सिंह

6- हार्दिक पंड्या

6-जसप्रीत बुमरा

6-कुलदीप यादव

5 – अभिषेक शर्मा

5- अर्शदीप सिंह

5- युजवेंद्र चहल

4-तिलक वर्मा

4- शिखर धवन

4- रवि अश्विन

4- दिनेश कार्तिक

4-भुवनेश्वर

4- केएल राहुल

3 – ईशान किशन*

3- शिवम दुबे

3- श्रेयस अय्यर

3- रवींद्र जड़ेजा

3- यशस्वी जयसवाल

3- क्रुणाल पांड्या

3- सुरेश रैना

3- संजू सैमसन

3- शार्दुल ठाकुर

विराट कोहली और रोहित शर्मा तो अब टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका है। वह एक अवॉर्ड जीतते ही इतिहास रच देंगे।

फतेहगढ़ में फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर धमाका, लोको पायलट घायल

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

फतेहगढ़। सरहिंद क्षेत्र में देर रात रेलवे लाइन पर जोरदार धमाके की घटना सामने आई है। यह विस्फोट फतेहगढ़ साहिब-सरहिंद रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर हुआ। घटना रात लगभग 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर लाइन से गुजर रही थी।

जानकारी के अनुसार, यह रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके से रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

लोको पायलट घायल
इस घटना में मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है। धमाके के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। क्षतिग्रस्त इंजन को अंबाला भेजा गया है।

जांच में जुटी एजेंसियां
डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ है या नहीं।

घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी रोपड़ डॉ. नानक सिंह ने कहा कि इस घटना के पीछे आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फोरेंसिक सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड ने रेलवे लाइन और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है।

डीआईजी ने बताया कि सभी जांच एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि धमाका अधिक घातक नहीं था। इंजन में सवार एक रेलकर्मी को मामूली चोटें आई हैं और ब्लास्ट से इंजन के शीशे टूट गए। देर रात चले सर्च अभियान के बाद अब दिन में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बॉर्डर 2 में दिखे सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना, आंखों में आंसू ला देगा ये इमोशनल सीन देखकर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शकों से प्यार मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बॉर्डर 2 ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। बॉर्डर 2 में सनी देओल ही हैं जो पहले पार्ट से इस फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन अब मूवी रिलीज होने के बाज पता चला कि इसमें सनुील शेट्टी और अक्षय खन्ना भी दिखे, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, लास्ट सीन में सनी देओल, कर्नल फतेह सिंह कलेर अपने बेटे और जवान अंगद के निधन के बाद गुरुद्वारा जाते हैं। इस वक्त जब वह माथा टेकते हैं और ऊपर देखते हैं तो उन्हें देखते हैं जिन्हें उन्होंने खो दिया।

अक्षय-सुनील को देख फैंस हुए खुश

अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी भी अपने बॉर्डर लुक में उन्हें दिखते हैं जिन्हें ए आई के जरिए बनाया गया वो भी सनी देओल को दिखते हैं और उन्हें देखकर स्माइल करते हैं।इन दोनों और बाकी के कुछ और जन को वापस स्क्रीन में देखकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

बॉर्डर 2 स्टोरी

बॉर्ड्र 2 की बात करें तो यह कर्नल फतेर सिंह कलेर(सनी देओल) की स्टोरी है जो कर्नल होशियार सिंह दहिया(वरुण धवन), फ्लाइंग ऑफिसर निरमल जित सिंह (दिलजीत दोसांझ) और महेंद्र एस रावत(अहान शेट्टी) को ट्रेन करते हैं और वे इंडियन आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के बेस्ट ऑफिसर बन जाते हैं।जब पाकिस्तान, भारत पर अटैक करता है तो वे अपने-अपने परिवार को छोड़ भारत माता के लिए लड़ने आ जाते हैं। बॉर्डर 2 में ना सिर्फ उनकी देशभक्ति बल्कि उनके बॉन्ड को भी दिखाता है।

बॉर्डर 2 की पूरी कास्ट

बता दें कि बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और मोना सिंह, शोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी हैं।फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जेपी दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

बॉर्डर 2 में सनी देओल की सॉलिड परफॉर्मेंस, कैसी है वरुण-दिलजीत की वॉर ड्रामा?

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई के साथ बॉर्डर 2 ने धुरंधर को पछाड़ दिया है।

भारत की नैया पार लगाकर शिवम दुबे का खुलासा, जब 6 रन पर 2 विकेट गिरे तो ड्रेसिंग रूम में ऐसा था माहौल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में असरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और तीन सिक्स हैं। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव (37 गेंदों में नाबाद 82) के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रनों की अटूट साझेदारी की। भारत ने 209 रनों का टारगेट चेज करते हुए 15.2 ओवर में सात विकेट से जीत दर्ज की। दुबे ने भारत की जीत की नैया पार लगाई। उन्होंने डेरिल मिचेल के सामने विजयी रन बनाया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। संजू सैमसन (5 गेंदों में 6) ने पहले ओवर में विकेट गंवया। अभिषेक शर्मा अगले ओवर में बिना खाता खोले लौटे। दुबे ने खुलासा किया कि 6 रन पर दो विकेट गिरने के बावजूद भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल चिल था।बता दें कि दोनों ओपनर के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने ईशान किशन (32 गेंदों में 76) के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की पार्टनरशिप की। ईशान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। दुबे ने रायपुर टी20 के बाद कहा, ”ईशान और सूर्यकुमार ने जबरदस्त बैटिंग की। ईशान ने एक अलग तरह की पारी खेली। टीम को हमेशा टॉप 6 से ऐसी ही पारी की जरूरत होती है। पिछले मैच में अभिषेक ने ऐसा किया था, और इस गेम में ईशान और सूर्या ने कमाल किया। जब दो विकेट जल्दी गिर गए तो ड्रेसिंग रूम के अंदर सब चिल थे क्योंकि हमें पिच का पता था। यह क्रिकेट है, कुछ भी हो सकता है लेकिन इस टीम के हर प्लेयर में गेम फिनिश करने की काबिलियत है।”

भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का हैरतअंगेज रिकॉर्ड, इस मामले में नंबर-1 बन गई टीम

दुबे ने बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन पर कहा, ”यह बस इस बात पर निर्भरत करता है कि सिचुएशन क्या है। शायद यह लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की वजह से था क्योंकि ईशान और सूर्या बैटिंग कर रहे थे और फिर बाद हार्दिक और मैं थे। तो यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि सिचुएशन कैसी है?” क्या रायपुर में अच्छा पिच थी? ऑलराउंडर ने कहा, ”हां, निश्चित रूप से हमने बहुत अच्छी तरह चेज किया। आप यह नहीं कह सकते कि इस विकेट पर अच्छा टोटल क्या है। अगर आपकी बॉलिंग अच्छी है या आप जल्दी विकेट लेते हैं तो यह अलग बात है।” दुबे ने मैच में एक ओवर डाला और सात रन खर्च करते हुए डेरिल मिचेल (18) का अहम विकेट चटकाया। उन्होंने अपनी बॉलिंग पर कहा, ”अपनी बॉलिंग से योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं। एक या दो ओवर जो भी हों, मेरे और टीम के लिए अहम है।’

Previous articleT20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच; ईशान किशन की हुई धांसू क्लब में एंट्री
Next articleभारत ने घर पर लगाया अनोखा शतक, T20I क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 टीमें कर पाईं हैं ऐसा
News Desk

27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल, लगातार 3 दिन ग्राहकों को हो सकती है परेशानी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । बैंक कर्मचारी संगठनों (Bank employee organizations) ने पांच दिन के कार्य सप्ताह की अपनी लंबे समय से अनसुनी मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल (strike) पर जाने का निर्णय लिया है। अगर यह हड़ताल होती है, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज लगातार तीन दिनों तक बाधित रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 25 और 26 जनवरी को पहले से ही छुट्टियां हैं। ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को बता दिया है कि अगर हड़ताल होती है, तो बैंकिंग सेवाएं (banking services) बाधित हो सकती हैं।

सुलह बैठक असफल
अधिकारियों और कर्मचारियों के नौ संगठनों के शीर्ष निकाय- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा दिए गए हड़ताल के नोटिस के जवाब में मुख्य श्रम आयुक्त ने बुधवार और गुरुवार को एक सुलह बैठक आयोजित की थी। यूएफबीयू ने एक बयान में कहा, ”बैठक में आईबीए और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के अलावा, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। यूएफबीयू की ओर से हमारे सभी नौ संगठन उपस्थित थे। विस्तृत चर्चा के बावजूद, सुलह की कार्यवाही का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।” बयान में आगे कहा गया कि इसीलिए 27 जनवरी को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। बता दे कि इस समय बैंक कर्मचारियों को रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है।

 

मार्च 2024 में बनी थी सहमति
सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने पर मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच सहमति बनी थी। यूएफबीयू ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी जायज मांग पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। इसमें काम के घंटों का कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि हम सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना अतिरिक्त 40 मिनट काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। यूएफबीयू ने कहा कि आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी, शेयर बाजार और सरकारी कार्यालय पहले ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह का पालन करते हैं, ऐसे में बैंकों में ऐसा न होने का कोई औचित्य नहीं है। यूएफबीयू की इस हड़ताल का एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों की शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका नहीं है।

 

Previous articleपत्नी को कुल्हाड़ी से मारा, शव चौराहे तक घसीटा; कोटा डबल मर्डर में कोर्ट का फैसला
Next articleजयपुर ब्रह्मपुरी फायरिंग केस: पड़ोसी को गोली मारने से पहले हिस्ट्रीशीटर ने रची थी पूरी फरारी योजना
News Desk