T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 20+ रन, सूर्यकुमार यादव ने तोड़ डाला युवराज सिंह का रिकॉर्ड

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव का रायपुर में बेहतरीन बल्लेबाज की और भारत को सात विकेट से जिताकर लौटे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 209 का टारगेट मिलने के बाद 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और चार छक्के लगाए। यह अक्टूबर 2024 के बाद से 24 पारियों में सूर्या की पहली अर्धशतकीय पारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्या का लय हासिल करना और ताबड़तोड़ बैटिंग करना भारत के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने जैक फाउल्केस द्वारा डाले गए नौवें ओवर में 24 रन बटोरे, जिससे भारतीय कप्तान की आक्रामकता का अंदाजा लगाया सकता है। सूर्या ने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।दरअसल, सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 20 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह अपने करियर में अब तक पांच बार यह कमाल कर चुके हैं। युवराज ने चार बार एक ओवर में 20+ रन ठोके। सूची में टॉप पर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा हैं। उन्होंने छह बार यह कारनामा अंजाम दिया। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। बता दें कि सूर्या ने नौवें करने आए फाउल्केस की शुरुआती चार गेंदों पर चौका लगाया। उन्होंने पांचवी गेंद पर छक्का मारा और अंतिम गेंद पर डबल निकला। फाउल्केस ने एक वाइड गेंद भी डाली।

टीम इंडिया ने हिलाई कई रिकॉर्ड बुक, पाकिस्तान के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए चकनाचूर

T20I में भारत के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 20+ रन

6 – रोहित शर्मा

5 – सूर्यकुमार यादव

4 – युवराज सिंह

3 – रिंकू सिंह

3 – हार्दिक पांड्या

3 – ऋतुराज गायकवाड़

3 – संजू सैमसन

2 – रवींद्र जडेजा

2 – अभिषेक शर्मा

सूर्या ने रायपुर टी20 में दो अहम साझेदारियां की। उन्होंने ईशान किशन के साथ महज 49 गेंद में 122 रनों की पार्टनरशिप की। ईशान ने 32 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 76 रन जुटाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कप्तान ने शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम की जीत की नैया पार लगाई। भारत ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का सफलता से सबसे बड़े स्कोर के पीछा करने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की। टीम ने इससे पहले 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 209 रन बनाए थे।

अमेरिका के टैरिफ में राहत के संकेत, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ हट सकता है

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

America Tariff On India : को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें 25 प्रतिशत सामान्य टैरिफ और 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ शामिल है। यह अतिरिक्त टैरिफ भारत पर रूसी तेल की खरीदारी कम करने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से लगाया गया था। हालांकि, अब अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि यह 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हटाया जा सकता है।

स्कॉट बेसेंट ने अपने बयान में कहा कि भारत ने टैरिफ लगाए जाने के बाद रूसी तेल की खरीदारी में उल्लेखनीय कमी की है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ स्थायी नहीं है और इसे हटाने के लिए एक रास्ता बन सकता है। उनके बयान से संकेत मिलता है कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है और परिस्थितियां अनुकूल रहती हैं, तो अमेरिका भारत को टैरिफ में राहत दे सकता है।

वर्तमान में भारत पर पहले से 25 प्रतिशत टैरिफ लागू था, जिसे बढ़ाकर कुल 50 प्रतिशत कर दिया गया। अमेरिका, G7 और यूरोपीय देशों ने रूसी तेल पर प्राइस कैप सिस्टम भी लागू किया है, ताकि रूस की ऊर्जा आय पर नियंत्रण रखा जा सके। अमेरिका ने पहले यह चेतावनी भी दी थी कि अगर भारत रूसी तेल खरीद जारी रखता है, तो टैरिफ 500 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि, भारत का रुख स्पष्ट है कि वह ऊर्जा खरीद अपने राष्ट्रीय हित और किफायती कीमतों के आधार पर तय करता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि America Tariff On India को लेकर अमेरिका अगला कदम क्या उठाता है और क्या वास्तव में भारत को अतिरिक्त टैरिफ से राहत मिलती है या नहीं।

‘दूसरी महिला संग बिस्तर में पकड़े गए थे पलाश, हुई थी पिटाई, भयानक सीन था…’, स्मृति मंधाना के दोस्त का शॉकिंग दावा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल बीते दिनों अपनी शादी टूटने को लेकर काफी सुर्खियों में रहें। दोनों की शादी टूट हुआ दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी भी पलाश लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। बीते दिनों पलाश पर एक्स मंगेतर के दोस्त और एक्टर-डायरेक्टर विद्यान माने ने 40 लाख रुपये का फ्रॉड करने का भी आरोप लगाया था और दावा किया कि पैसे लेकर उन्होंने फिल्म नहीं बनाई। जिसके बाद महाराष्ट्र के सांगली में सिंगर के खिलाफ शिकायत भी दर्द कराई। यही नहीं माने ने ये भी बताया कि उस रात आखिर क्या हुआ था।

दूसरी औरत के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए, 34 साल के माने बताते हैं, ‘मैं 23 नवंबर, 2025 उस शादी में मौजूद था। जब उसे एक दूसरी औरत के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने उसे पीटा था। पूरा परिवार चोर है। मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में सेटल हो जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया।’ वह दावा करते हैं कि वह स्मृति के बचपन के दोस्त हैं और उन्हें पलाश से मंधाना परिवार ने मिलवाया था।

उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया

विद्यान माने ने आगे बताया, ‘जब मैं पिछले महीने पलाश मुच्छल की मां (अमिता मुच्छल) से मिला, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब 1.5 रुपये करोड़ हो गया है। उन्होंने मुझसे और 10 लाख इन्वेस्ट करने को कहा, नहीं तो मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिल्म से निकालने की धमकी दी, इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करानी पड़ी।’

मैंने सभी सबूत बचाकर रखे हैं

विद्यान माने कहते हैं, ‘उनसे बार-बार संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद, उनकी तरफ से कोई सीधा जवाब नहीं आया है। शादी कैंसिल होने के बाद, परिवार ने मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया। मुझे पता चला कि फिल्म के दूसरे कलाकारों को भी उनका पेमेंट नहीं मिला था। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स द्वारा प्रोड्यूसर्स को ठगने के बारे में सुना था, लेकिन यह पूरी तरह से चोरी है।’ माने ने कहा कि वह मुच्छल परिवार की सच्चाई को सामने लाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने चैट्स और फोन बातचीत सहित सभी सबूत बचाकर रखे हैं, जिन्हें मैं पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने को तैयार हूं।’

इस देश से कोई भगवा नहीं हटा सकता… AIMIM पार्षद पर भड़कीं नवनीत राणा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

सुर्खियों में बना हुआ है. जीतने के बाद उनके पूरे मुब्रा को हरा करने वाले बयान पर राजनीति गर्म होती जा रही है. अब उनपर BJP नेता नवनीत राणा (Navneet Rana) भड़क गई हैं और उन्हें पाकिस्तान (Pakistan) जाने की सलाह दी है.

दरअसल से असद्उद्दीन औवेसी के पार्टी से पार्षद बनी सहर शेख ने अपने एक बयान नें कहा था कि आने वाले 5 साल में हम मुब्रा को हरा रंग देंगे. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए BJP नेता नवनीत राणा ने कहा, “पूरा हरा कराने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ेगा, इस देश में भगवा ही चलेगा.”

 

नवनीत राणा ने आगे कहा कि ग्रीन करेंगे, हरा करेंगे तुम्हारे यह सपने सच नहीं हो सकते है, ये याद रखना. उन्होंने कहा कि इस देश में ऐसे कार्यकर्ता और मेरे जैसे भक्त हैं, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार लेकर चलती हूं. मेरे खून शिवाजी के विचार दौड़ते हैं, जब तक खून खत्म नहीं होगा तब तक इस देश से कोई भगवा हटा नहीं सकता है.

सहर शेख ने जीतने के बाद कहा कि आने वाले पांच साल बाद इलेक्शन में विरोधियों को इससे भी बड़ा मुंहतोड़ जवाब देना है. पूरे मुंब्रा को ऐसे ग्रीन कलर में रंगना है कि बुरी तरह से इनको पछाड़ के भेजना है. हर एक कैंडिडेट 5 साल बाद AIMIM का आएगा, क्योंकि इस इलेक्शन में आप मजलिस की ताकत समझ चुके हैं. ये ताकत हमें अल्लाह ने दी है. उनके यह बयान खूब वायरल हो रहा है.

 

 

इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले! प्रदर्शनी मैच में पाकिस्तान से हारा भारत

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर क्रिकेट के मैदान पर भी दिखता है। पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने क्रिकेट फील्ड पर भी पाकिस्तान का बॉयकॉट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। नियमों के चलते भारत पाकिस्तान से मैच जरूर खेला, मगर ना तो कप्तान और ना ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स को भाव दिया। यहां तक खिलाड़ियों ने हाथ तक नहीं मिलाए। पूर्व खिलाड़ी भी इसके सपोर्ट में नजर आए। मगर अब इरफान पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के शोएब मलिक से मैच के बाद गले मिलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खूब बवाल मचा रहा है।

भारत के खिलाफ शायद 300….भारत की बैटिंग देख थर-थर कांपे न्यूजीलैंड के कप्तान

बताया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए चार ओवर में 4 विकेट पर 56 रन बनाए, जिसमें शोएब मलिक के 34 रन और इमरान नजीर के 16 रन शामिल थे। जवाब में, भारत सिर्फ 51 रन ही बना पाया और टारगेट से पांच रन पीछे रह गया। जब मैच खत्म हुआ, तब इरफान पठान और स्टुअर्ट बिन्नी क्रीज पर थे, और दोनों ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और गले भी लगाया।

भारत ने घर पर लगाया अनोखा शतक, अब तक सिर्फ 3 टीमें कर पाईं हैं ऐसा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और भारतीय फैंस इरफान पठान की जमकर आलोचना कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखो। लेजेंड्स लीग के दौरान, इरफान पठान ने पाक का बॉयकॉट किया और बहुत इज़्जत कमाई। अब वही इरफान कैमरे पर उनके साथ गले मिलते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं। स्टेज के साथ सिद्धांत बदल जाते हैं। सूर्यकुमार के लिए यह सम्मान देखने के बाद।’वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘इरफान पठान—जो अक्सर पाकिस्तान और उसके क्रिकेटरों की आलोचना करने में बेबाक रहते हैं—आज F2 डबल विकेट वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट बिन्नी के साथ शोएब मलिक और दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गर्मजोशी से हाथ मिलाते और गले मिलते हुए देखे गए।’भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। उम्मीद नहीं है कि भारत अपना रुख बदलेगा। इस मैच में भी भारत पाकिस्तान और उनके खिलाड़ियों का बॉयकॉट करेगा।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, पाकिस्तानी जैश आतंकी को किया ढेर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

कठुआ। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कठुआ जिले (Kathua district) के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों (Security forces) ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी (Pakistani Jaish-e-Mohammed terrorist) को मार गिराया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी टीम ने भारतीय सेना (Indian Army) और सीआरपीएफ के सहयोग से अंजाम दी। आईजीपी भीम सेन टूटी ने बताया कि यह आतंकी पिछले एक महीने से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।

7 जनवरी और इससे पहले दिसंबर माह में भी शुरुआती मुठभेड़ों के दौरान आतंकी घेराबंदी से भाग निकलने में सफल हो गया था। हालांकि, इस बारसुरक्षा बलों ने सटीक रणनीति के तहत ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आतंकी को ढेर कर दिया। आईजीपी के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध था और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी गतिविधि की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Previous articleKRK को ओशिवारा फायरिंग मामले में पुलिस ने पकड़ा, सफाई में जो कहा सुन होंगे हैरान
Next articleबॉर्डर 2′ ने बिगाड़ा ‘धुरंधर’ का खेल, शुक्रवार को लाखों में सिमटी
News Desk

सुनील शेट्टी ने रिजेक्ट किया 40 करोड़ का तंबाकू एड ऑफर, कहा- अहान, आथिया, राहुल पर…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जो तंबाकू और शराब के ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं। लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जो मोटी रकम मिलने के बाद भी ऐसे विज्ञापन को करने से मना कर देते हैं। इनमें से एक हैं सुनील शेट्टी। सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया कि कैसे उन्होंने 40 करोड़ के तंबाकू विज्ञापन को करने से मना कर दिया।

आज भी यंग बच्चे करते हैं प्यार और रिस्पेक्ट

पीपिंग मून के पॉडकास्ट में सुनील ने कहा, ‘मैं अपनी हेल्थ का शुक्रगुजार हूं। ये मेरी बॉडी है जिसने सुनील शेट्टी को मौका दिया फिल्म बिजनेस का। अगर मैं इसकी रिस्पेक्ट नहीं करूंगा तो मैं खुद के साथ इनजस्टिस करूंगा। मैं अपने बच्चों के लिए क्या लीगेसी छोड़कर जाऊंगा? सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के लिहाज से शायद आज मैं अब रिलैवेंट ना रहूं, लेकिन आज भी 17-20 साल के बच्चे मुझे इतनी रिस्पेक्ट और प्यार देते हैं।’

40 करोड़ रुपए हुए थे ऑफर

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे तंबाकू का एड का ऑफर मिला था, जिसके लिए 40 करोड़ दिए जा रहे थे। मैंने उन्हें देखा और कहा क्या आपको लगता है मैं इस डील को एक्सेप्ट कर लूंगा? हो सकता है मुझे पैसे चाहिए, लेकिन नहीं, मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे अहान, आथिया या राहुल पर गलत असर पड़े। इसके बाद कभी किसी कि हिम्मत नहीं हुई अप्रोच करने की।’

अक्षय और अजय को किया था ट्रोल

बता दें कि जब अक्षय और अजय ने पान मसाला ब्रांड का एड किया था तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अक्षय को लेकर तो सबसे ज्यादा तब सब हैरान हुए क्योंकि वह तो खुद फिटनेस का ध्यान रखते हैं। अक्षय ने फिर सभी से माफी भी मांगी थी।

बॉर्डर 2 में दिखे सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना, आंखों में आंसू ला देगा ये सीन

सुनील की फिल्मों की बात करें तो वह अब वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, दिशा पटानी समेत कई स्टार्स हैं। इसके अलावा वह हेरा फेरी 3 में भी नजर आएंगे अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ। फैस सुनील को इन दोनों फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

UP के सभी 75 जिलों में बत्ती गुल, बज रहे सायरन, 6 बजते ही छा गया अंधेरा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज शाम 6 बजे सभी घरों की लाइटें बुझ गईं. चारों ओर अंधेरा छा गया. दरअसल, राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. शाम को जैसे ही घड़ी की सुई 6 पर आकर अटकी तो एका-एक लाइटें बुझनी शुरू हो गईं, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया.

वहीं सायरन की आवाज सुनाई देने लगी. लाइट जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर छतों पर आ गए. सायरन की आवाज सुन कुछ लोग तो समझ ही नहीं पाए. 10 मिनट तक यही स्थिति बनी रही. असल में यह एक मॉक ड्रिल है, जिसका मकसद आपातकाल जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना है.

यूपी के कुछ जिलों से ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. ब्लकैआउट के बाद बरेली जिले में कलेक्ट्रेट, बाजार और रिहायशी इलाकों में अंधेरा छा गया और सायरन सुनाई देने लगे. इस दौरान पुलिस-प्रशासन की सख्त निगरानी रही. कहीं भी रोशनी जलती नहीं दिखाई दी. लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए. प्रशासन ने मोबाइल फ्लैश, टॉर्च और धूम्रपान पर पूरी तरह रोक लगा रखी थी. चौराहों पर ट्रैफिक एकदम बंद दिखा. सिर्फ पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही थी. सिविल डिफेंस और आपात सेवाएं अलर्ट मोड पर रहीं.

वहीं फायर ब्रिगेड टीम ने भी कई जगहों पर आग लगाकर मॉक ड्रिल की, ताकि अगर भविष्य में इस तरह की संकट की घड़ी आ जाए, तो उससे कैसे निपटा जाए और फटाफट आग कैसे बुझाई जाए, इसकी मॉक ड्रिल की गई. इस दौरान फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और स्टाफ मौजूद रहा. बरेली के कई इलाकों में फायर टीम ने इस तरह की मॉक ड्रिल की.

अंबेडकरनगर और फिरोजाबाद की गई मॉक ड्रिल
वहीं अंबेडकरनगर और फिरोजाबाद जिले में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया. यह अभ्यास शाम 6 बजे से 6 बजकर 10 मिनट तक चला, जिसमें जिले के कई इलाकों में लाइटें बंद रखी गईं. फिरोजाबाद जिले के पीडी जैन इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में ब्लैकआउट एक्सरसाइज और राहत-बचाव से जुड़ी मॉक ड्रिल भी की गई, ताकि किसी भी संभावित हवाई हमले या आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके.

लखनऊ में CM योगी ने देखी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
वहीं राजधानी लखनऊ में शाम 6:00 बजे 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट यानी बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया. पुलिस लाइन में आयोजित मार्क ड्रिल के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी मौजूद रहे. अभ्यास कर रही टीमों ने अलर्ट का सायरन बजाते हुए सबको लेट जाने का संकेत दिया. संकेत मिलते ही सब लेट गए. मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौजूद री. वहीं SDRF और NDRF की भी टीमें मौजद रहीं.

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल क्या है?
ब्लैकआउट एक ऐसी स्थिति है, जब किसी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो जाती है, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है. यह तकनीकी खराबी, प्राकृतिक आपदा, या अन्य कारणों से हो सकता है. साथ ही दुश्मन के हवाई हमले या ड्रोन हमले से सुरक्षा के लिए रात में शहर/इलाके की पहचान छिपाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा एवं नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों में रणनीतिक सावधानी बरतने के लिए ब्लैकआउट किया जाता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि युद्धकाल में ब्लैकआउट ने लाखों लोगों की जान बचाई है. द्वितीय विश्व युद्ध के समय कई देशों में नियमित रूप से ब्लैकआउट किया जाता था, जिससे दुश्मन की हवाई निगरानी को भ्रमित किया जा सके. आज के दौर में भले ही प्रत्यक्ष युद्ध की संभावना कम हो, लेकिन आपदा प्रबंधन और सुरक्षा अभ्यास के लिहाज से ऐसे ब्लैकआउट बेहद जरूरी माने जा रहे हैं. इससे प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की तैयारियों का भी वास्तविक आकलन हो पाता है.

 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण किया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी (Mallikarjun Khadge and Rahul Gandhi) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण किया (Remembered Netaji Subhash Chandra Bose) । देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके क्रांतिकारी नारों, देशभक्ति और सांप्रदायिकता विरोधी रुख को विशेष रूप से याद किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, “‘जय हिंद’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे ओजस्वी नारों के जरिए देशवासियों में देशप्रेम और क्रांति की चेतना जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तथा हमारे प्रेरणास्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के प्रति उनका अद्वितीय प्रेम और समर्पण, साथ ही सांप्रदायिकता के विरुद्ध उनका दृढ़ विरोध, हम सभी को निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपने साहस, दृढ़ संकल्प और प्रखर नेतृत्व से उन्होंने देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर अग्रसर किया। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हर भारतवासी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। जय हिंद।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिखा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नयी ऊर्जा भरने वाले महान् नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक पंक्ती शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारी राह भले ही भयानक व पथरीली हो, हमारी यात्रा चाहे कितनी भी कष्टदायक हो, फिर भी हमें आगे बढ़ना ही है। सफलता का दिन दूर हो सकता है, पर उसका आना अनिवार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष,आजाद हिंद फौज के संस्थापक,हमारे प्रेरणास्रोत व राष्ट्रीय आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।”

सबरीमाला मंदिर मामले में अदालत का फैसला, पूर्व TDB अधिकारी मुरारी बाबू को दी जमानत

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) से जुड़े कथित सोने (Gold) के नुकसान मामले में न्यायिक प्रक्रिया ने एक अहम मोड़ लिया है। एक तरफ लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में जांच एजेंसियों की देरी अब सवालों के घेरे में है। वहीं दूसरी ओर अदालत (Court) के एक फैसले ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है। शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने सबरीमाला मंदिर से सोने के कथित नुकसान से जुड़े दो मामलों में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू (Murari Babu) को कानूनी जमानत (Bail) दे दी।

बताया जा रहा है कि यह जमानत इसलिए दी क्योंकि बाबू की गिरफ्तारी को 90 दिन पूरे हो चुके थे, लेकिन विशेष जांच टीम अब तक दोनों मामलों में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई। बता दें कि मुरारी बाबू द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों की सोने की प्लेटों से कथित सोना गायब होने के मामले में दूसरे आरोपी हैं। वहीं श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजों के फ्रेम से सोना गायब होने के मामले में छठे आरोपी हैं। ऐसे में फिलहाल मुरारी बाबू तिरुवनंतपुरम की विशेष उप-जेल में बंद हैं। उम्मीद है कि उन्हें शुक्रवार शाम तक रिहा कर दिया जाएगा।

 

मुरारी बाबू को अक्टूबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप है कि मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी ने द्वारपालक की मूर्तियों और श्रीकोविल के दरवाजों पर इलेक्ट्रोप्लेटिंग (सोने की परत चढ़ाने) का प्रस्ताव दिया था। मुरारी बाबू ने यह प्रस्ताव त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड को आगे भेजा। इसी आधार पर उन पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया। गिरफ्तारी के समय बाबू हरिपाड में डिप्टी देवस्वोम कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

गौरतलब है कि पहले ही उन्नीकृष्णन पोट्टी को द्वारपालक मूर्ति मामले में वैधानिक जमानत मिल चुकी है। वहीं एसआईटी ने अब तक द्वारपालक मूर्ति मामले में 16 लोगों और श्रीकोविल दरवाजा फ्रेम मामले में 13 लोगों को आरोपी बना चुकी है पुलिस सूत्रों के अनुसार, अगर चार्जशीट दाखिल करने में और देरी होती है, तो अन्य गिरफ्तार आरोपी भी अदालत का रुख कर वैधानिक जमानत मांग सकते हैं। हालांकि, हाल ही में केरल हाईकोर्ट ने जांच की प्रगति पर संतोष जताया है और कहा है कि मामले की गहराई से जांच जारी है।

Previous articleछत्तीसगढ़ को मिलेगी इंटरनेशनल पहचान, नवा रायपुर में बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी
Next article रायपुर में इन दो दिनों के लिए मीट की दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद…जानें क्या है प्रशासन की बड़ी तैयारी
News Desk