गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित हुए शुभांशु शुक्ला, स्पेस में लहराया था भारत का परचम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Ashok Chakra Award: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. शुभांशु शुक्ला वीरता पुरस्कार पाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. उनकी कामयाबी की उड़ान चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. राष्ट्रपति से सम्मानित होते देख पत्नी खुशी से मुस्कुराने लगीं.

भारत में कई ऐसे अचीवर्स हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. लेकिन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में जाकर भारत का परचम लहराया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व यानी 25 जनवरी को ही बहादुर IAF अधिकारी से अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र देने की मंजूरी दी थी. आज उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अशोक चक्र से सम्मानित किया है.

Previous articleMP में बड़ा हादसा, खदान धंसने से दो बच्चियों समेत तीन की मौत
Next articleBorder 2: बॉर्डर 2 का चौथा दिन, 100 करोड़ के बाद अब 150 करोड़ पर फिल्म की नजर
News Desk

सनी देओल का साथ देने आईं ईशा और अहाना, धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार साथ दिखे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज को 3 दिन हो गए हैं। हालांकि फिल्म रिलीज के तीसरे दिन मुंबई में इसकी सक्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग की खास बात यह है कि इसमें सनी के साथ उनकी 2 बहनें ईशा और अहाना देओल साथ नजर आईं।

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में आप देखेंगे कि सनी ने एक तरफ से बहन ईशा को पकड़ा है और दूसरी तरफ से अहाना को। वह दोनों बहनों के साथ पैपराजी के सामने फोटोज क्लिक करते हैं।

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार आए साथ

धर्मेंद्र के निधन के बाद तीनों भाई-बहनों का यह पहला साथ में पब्लिक अपीयरेंस है। वैसे भी तीनों ही काफी पर्सनल इंसान हैं और अपनी लाइफ को पब्लिक से बचाकर रखते हैं।

जब ईशा ने रखी थी गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग

वैसे इससे पहले साल 2023 में जब सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी तब ईशा ने सनी के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें दोनों बहनें और सनी के साथ बॉबी देओल भी नजर आए थे।

परिवार में अनबन की खबरों पर बोली थीं हेमा

बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि हेमा और सनी, बॉबी के परिवार के बीच दिक्कत है क्योंकि दोनों ने अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थी धर्मेंद्र की। इस पर हेमा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, ये हमारे घर का पर्सनल मामला है। हम एक-दूसरे से बात करते हैं। मैंने एक प्रेयर मीट हमारे घर रखी थी क्योंकि मेरे ग्रुप के लोग अलग हैं। एक दिल्ली में इसलिए रखी थी क्योंकि मैं पॉलिटिक्स में हूं और जरूरी था वहां भी। मथुरा मेरी कॉन्स्टीट्यूएंसी(निर्वाचन क्षेत्र) है और वहां के लोग धर्मेंद्र जी के फैन हैं इसलिए वहां भी एक प्रेयर मीट रखी। मैं खुश हूं मैंने जो किया उसके लिए।

परमवीर चक्र फ्लाइंग ऑफिसर के परिवार से मिले सनी देओल, शेयर की खास तस्वीर

किसी को फिक्र करने की जरूरत नहीं

उन्होंने यह भी कहा था कि सब अच्छे से हो रहा है तो किसी को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं कि ये 2 अलग परिवार है, पता नहीं क्या होगा। किसी को इतनी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम लोग एकदम अच्छे हैं।

ईशान किशन या संजू सैमसन…तिलक वर्मा की वापसी के बाद किसका कटेगा पत्ता?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

ईशान किशन ने जिस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है, उसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ ही कर रहा है। किशन की यह फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन पर लगातार दबाव बना रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे मुकाबले में सैमसन गोल्डन डक पर आउट हुए, वहीं पहले दो टी20 में उन्होंने क्रमश: 10 और 6 रन बनाए थे। सीरीज खत्म होते-होते तिलक वर्मा की टीम में वापसी हो जाएगी, ऐसे में संजू सैमसन या ईशान किशन किसका पत्ता कटेगा इसका जवाब पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिया है।

मणिपुर को जीतने के लिए 668 रन की जरूरत

कुंबले के बदनसीब क्लब में डेवाल्ड ब्रेविस का नाम, टीम की हार में मिला ये इनाम

क्रिकबज पर रहाणे ने कहा, “जब तिलक वर्मा वापस आएंगे, तो मेरी नज़र में ईशान किशन बाहर बैठेंगे। संजू सैमसन, मैं उन्हें अगले दो T20I में रन न बनाने पर भी सपोर्ट करूंगा। मुझे यकीन है कि मैनेजमेंट और कप्तान संजू सैमसन को सपोर्ट करेंगे। वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं। उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की ज़रूरत है। उनके पास गेम और काबिलियत है। कभी-कभी इस फॉर्मेट में आपका खेल खराब दिख सकता है, लेकिन कोई बात नहीं। यह हमेशा आपके भरोसे और मैदान पर जाकर आज़ादी से खेलने और खुद को सपोर्ट करने के बारे में होता है।”पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान ने सैमसन को सलाह भी दी और उनसे IPL में अपने गेम प्लान पर फिर से सोचने को कहा।अभिषेक शर्मा का हैरतअंगेज कारनामा, बिना डॉट गेंद खेले बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड रहाणे ने कहा, “आइए उसकी तुलना अभिषेक शर्मा से न करें, जो दूसरे छोर पर है। संजू सैमसन में अलग काबिलियत है। उसे मैदान पर जाकर अपनी पुरानी पारियों और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेली गई पारियों के बारे में सोचना चाहिए। बस मैदान पर जाकर खुद को एक्सप्रेस करने से वह फॉर्म में वापस आ जाएगा। शायद 15 गेंदों में 25 या 20 गेंदों में 35 रन भी ठीक रहेंगे। लेकिन थोड़ा समय बिताना और पहले कुछ ओवर निकालकर फिर वहां से गेम को आगे बढ़ाना उसके लिए सबसे अच्छा होगा।”

Previous articleअभिSIX शर्मा के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 पारियों में ही हिला दी रिकॉर्ड बुक
Next articleबांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ BCB का ‘विश्वासघात’, जिसके खिलाफ हड़ताल किए वो हो गया बहाल
News Desk

गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के बाद मंत्री की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व के दौरान पूरे देश में झंड़ा फहराया गया। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान केरल के कन्नूर में राज्य के संग्रहालय एवं पुरातत्व मंत्री रामचंद्रन कदनप्पल्ली पुलिस मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बेहोश हो गए।कांग्रेस (सेकुलर) के प्रदेश अध्यक्ष और कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कदनप्पल्ली (81), गणतंत्र दिवस के अवसर पर संदेश देते समय डीएससी बैंड, पुलिस, उत्पाद शुल्क, जेल, एनसीसी, एसपीसी, स्काउट्स और गाइड्स और जूनियर रेड क्रॉस सहित 24 प्लाटून की परेड का निरीक्षण करने के बाद बेहोश हो गए।जैसे ही वह बेहोश होकर गिरे जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया और जमीन पर गिरने से बचाया। कुछ ही मिनटों में उन्हें होश आ गया और वे खुद चलकर एम्बुलेंस की ओर गए। उन्हें कन्नूर कस्बे के पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया है।

देश मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस

पूरा देश आज के दिन 77वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज भारतीय सेना ने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। क्कीसवीं सदी की बहु-ध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की वास्तविकता के बीच भारत ने सोमवार को अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संभावित नए सुरक्षा सहयोगी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मौजूद थे।जहाँ एक ओर भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों पक्ष इस सप्ताह एक ‘सुरक्षा और रक्षा साझेदारी’ के माध्यम से सहयोग मजबूत करने पर भी विचार कर रहे हैं। इस व्यापार समझौते में भारत द्वारा आयातित महंगी कारों पर सीमा शुल्क में भारी कटौती शामिल हो सकती है।

Previous articleशंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में PCS अफसर का इस्तीफा, मचा हड़कंप
Next articleभ्रष्टाचार मामले में यूपी की नगरपालिका अध्यक्ष को नोटिस, राज्यपाल के आदेश पर कार्रवाई
News Desk

‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, ‘धुरंधर’ को दे दी पटखनी

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Border 2 Box Office: 23 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में रविवार के दिन बड़ा उछाल देखने को मिला है. फिल्‍म ने एक दिन में 54 करोड़ की कमाई की है. इस कमाई के साथ ‘बाॅर्डर 2’ ने टोटल 3 दिन में 121 करोड़ की कमाई कर ली है. इसका मतलब केवल 3 दिनों के भीतर फिल्‍म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. इसके साथ ही आज गणतंत्र दिवस का भी पर्व है और छुट्टी के मौके पर फिल्‍म जबरदस्‍त कमाई कर रही है.

तीसरे दिन वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन
बॉर्डर 2 को विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्‍म ने तीन दिनों में दूनियाभर में 158.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. साथ ही ओवरसीज इसने 16 करोड़ रुपये कमाए हैं. ग्रॉस कलेक्‍शन भारत में 142.5 करोड़ हा गया है.
बॉर्डर 2 ने 6 हिंदी फल्‍मों का तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्‍म ने तीसरे दिन 6 भारतीय फिल्‍मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्‍म ने 2070.3 करोड़ रुपये की वर्ल्‍डवाइड कमाई करने वाली पैन इंडिया रिलीज ‘दंगल’ को पछाड़ दिया है, जिसने हिंदी में तीसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘बाहुबली 2’ को भी बॉर्डर 2 ने मात दी है, जिसने 46.5 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था. फिल्‍म ने ‘धुरंधर’ को भी पटखनी दे दी है, जिसने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके साथ ही RRR, जो 31.5 करोड़, KGF 2 42.9 करोड़ और ‘गदर 2’ जिसने तीसरे दिन में 51.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

फिल्‍म बॉर्डर 2 वर्ल्‍डवाइड 1742.1 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘पुष्‍पा 2’ को टक्कर नहीं दे सकी. क्‍योंकि इस फल्‍म ने तीन दिनों में 73.5 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्‍शन किया था.

इन भारतीय फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन
पुष्पा 2 (हिंदी)- 73.5 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1742.1 करोड़ रुपये)
गदर 2- 51.7 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 686 करोड़ रुपये)
बाहुबली 2 (हिंदी)- 46.5 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1788.06 करोड़ रुपये)
धुरंधर- 43 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1292.2 करोड़ रुपये)
KGF 2 (हिंदी)- 42.9 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 1215 करोड़ रुपये)
दंगल (हिंदी)- 42.41 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड- 2070.3 करोड़ रुपये)
RRR (हिंदी)- 31.5 करोड़ रुपय (वर्ल्डवाइड- 1230 करोड़ रुपये)
26 जनवरी को बजेगा बॉर्डर 2 का डंका
फिल्‍म बॉर्डर 2 को 26 जनवरी को बड़ा फायदा होने वाला है, क्‍योंकि इस समय मैदान में कोई दूसरी बड़ी फिल्‍म नहीं दिखाई दे रही है. सिर्फ ‘धुरंधर’ ही एक फिल्‍म थी, लेकिन उसके भी कई शोज सनीदेओल के फिल्‍म को मिल चुके हैं, जिसके चलते इसका रास्‍ता पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है. 1997 में आई बॉर्डर फिल्म के इस सीक्वल से लोग बहुत कनेक्‍टेड हैं. फिल्‍म के गाने, इसके कलाकार और फिर अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुदेश बैरी और पुनीत इस्‍सर का कैमियो लोगों को थिएटर की ओर खींच रहा है.

बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ BCB का ‘विश्वासघात’, जिसके खिलाफ हड़ताल किए वो हो गया बहाल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

बांग्लादेश के क्रिकेटरों को एक तो पहले ही विश्व कप 2026 में खेलने से वंचित रहने का झटका लगा है, ऊपर से उनके बोर्ड ने ही उनका एक तरह से मजाक उड़ाया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के जिस अधिकारी एम नजमुल इस्लाम के खिलाफ क्रिकेटरों ने मोर्चा खोला था, बगावत का झंडा उठा लिया था, बीपीएल के कुछ मैचों का बहिष्कार तक कर दिया था, अब बीसीबी ने उन्हें फाइनेंस कमिटी के चीफ के पद पर बहाल कर दिया है। बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए ये जले पर नमक छिड़कने से कम नहीं है।

मणिपुर को जीतने के लिए 668 रन की जरूरत

नजमुल इस्लाम वही हैं जिन्होंने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को ‘भारत का एजेंट’ ठहराया था क्योंकि उन्होंने टी20 विश्व कप को लेकर बीसीबी को भावनाओं में कोई फैसला लेने के बजाय, ठंडे दिमाग से सोचने की सलाह दी थी। इकबाल ने कहा था कि फैसले का बांग्लादेश क्रिकेट पर अगले 10 सालों तक असर पड़ेगा। तब कई बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने तमीम इकबाल पर की गई इस्लाम की टिप्पणी की आलोचना की थी।

नजमुल इस्लाम ने उड़ाई थी बांग्लादेशी क्रिकेटरों की खिल्ली

नजमुल इस्लाम ने न सिर्फ तमीम इकबाल का अपमान किया, बल्कि एक कदम आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश के सभी क्रिकेटरों की खिल्ली उड़ा दी। उन्होंने तब कहा था कि अगर बांग्लादेश विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है तो बोर्ड खिलाड़ियों को होने वाले नुकसान पर कोई मुआवजा नहीं देगा। वह यही नहीं रुके थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि खिलाड़ियों को मुआवजा क्यों मिले? उन्होंने अब तक मिले समर्थन को सही साबित नहीं किया है और एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाए हैं।अगले वर्ल्ड कप में बैन से लेकर सस्पेंशन तक,ICC बांग्लादेश पर ले सकती है ये ऐक्शननजमुल इस्लाम ने कहा था कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों टका खर्च करता है लेकिन जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं तो उनसे रकम लौटाने को तो कोई नहीं कहता। इसलिए खिलाड़ियों को मुआवजा देने का कोई सवाल ही नहीं है। इस्लाम के इस बयान से भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने बगावत कर दी थी।

तब बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने कर दी थी बगावत

क्रिकेटर्स वेल्फेयर असोसिएशन ऑफ बांग्लादेश ने नजमुल इस्लाम से सार्वजनिक माफी मांगने और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी थी। खिलाड़ियों ने इस्लाम को बर्खास्त किए जाने तक क्रिकेट से दूर रहने का ऐलान कर दिया था और इसकी शुरुआत बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बहिष्कार के साथ की।ICC का बड़ा फैसला, बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026क्रिकेटरों के बागी तेवरों से सकते में आए बीसीबी ने तब आनन-फानन में नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमिटी के चीफ पद से ‘बर्खास्त’ कर दिया था। क्रिकेटरों का समर्थन करते हुए इस्लाम के बयान से खुद को दूर कर दिया था। उसके बाद क्रिकेटरों ने बहिष्कार खत्म करके बीपीएल मैच खेलने का ऐलान किया।

नमजुल इस्तीफा नहीं देंगे तो…बागी हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर, बहिष्कार की दी धमकी

बगावत से तब झुका था बीसीबी, BPL खत्म होते ही दिखाया ठेंगा

अब बीसीबी ने क्रिकेटरों को ठेंगा दिखाते हुए एम नजमुल इस्लाम को अपनी फाइनेंस कमिटी के प्रमुख के पद पर बहाल करने का फैसला लिया है। बांग्लादेश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीबी ने कहा है कि नजमुल ने कारण बताओं नोटिस का जो जवाब दिया है वो संतोषजनक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इस ‘विश्वासघात’ पर बांग्लादेशी क्रिकेटर क्या रुख अपनाते हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग खत्म हो चुका है। 23 जनवरी को उसका फाइनल हुआ था, ऐसे में अब क्रिकेटरों के पास बीपीएल के बहिष्कार का भी मौका नहीं है।

UGC के नए नियमों पर बढ़ा विवाद, सरकार खोज रही बीच का रास्ता, क्‍या संशोधन होगा या वापस होंगे नियम?

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । कॉलेज और यूनिवर्सिटी (Colleges and Universities) में भेदभाव खत्म करने के लिए लाए गए यूजीसी (UGC) के नए नियमों को केंद्र सरकार (Central government) वापस ले सकती है। नए नियमों पर व्यापक विरोध को देखते हुए सरकार बीच का रास्ता तलाशने वाले कई कदमों पर विचार कर रही है। उच्चस्तरीय सूत्रों ने कहा कि नए नियमों को लेकर गलत तरीके से राय बन रही है। इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विवाद की मुख्य वजह क्या है?
सूत्रों ने कहा, वर्ष 2012 के प्रावधानों को आधार बनाकर ही नए नियमों में कुछ रद्दोबदल किया जा सकता है। जिसके तहत भेदभाव को लेकर शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाए और किसी भी वर्ग को अपने साथ अन्याय की आशंका न हो। सूत्रों के अनुसार दरअसल, नए नियमों को गलत तरीके से सामने लाया जा रहा है। जबकि सरकार चाहती है कि किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव न हो। नए नियमों को जहां सवर्णों के खिलाफ बताया जा रहा है वहीं एससी, एसटी वर्ग को भी यह आशंका है कि पिछड़ों को शामिल करके कहीं उनके साथ भेदभाव रोकने के लिए बनाए गए नियमों का असर कम तो नहीं किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि सभी फीडबैक को ध्यान में रखकर नए नियमों में संशोधन किया जा सकता है या इसे वापस लिया जा सकता है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए वर्ष 2012 के पुराने नियमों की जगह 15 जनवरी 2026 से पूरे देश में नए नियम लागू किए।

बीएचयू छात्रनेता ने नए नियमों को कोर्ट में दी चुनौती
वाराणसी। बीएचयू के छात्र नेता मृत्युंजय तिवारी ने यूजीसी के नए नियमों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मृत्युंजय ने अधिवक्ता नीरज सिंह के जरिए संविधान के अनुच्छेद-32 के अंतर्गत याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि विनियम 3(ग) ‘जाति-आधारित भेदभाव’ को केवल एससी, एसटी और ओबीसी तक सीमित करता है। याची ने न्यायालय से मांग की है कि यूजीसी विनियम 3(ग) को असंवैधानिक घोषित कर निरस्त किया जाए या उक्त प्रावधान में संशोधन का निर्देश दिया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध उसकी जाति की परवाह किए बिना जाति-आधारित भेदभाव को शामिल किया जा सके।

 

Previous articleसनी देओल का साथ देने आईं ईशा और अहाना, धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार साथ दिखे
Next articleBorder 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, ‘धुरंधर’ को दे दी पटखनी
News Desk

धुरंधर और बॉर्डर 2 की सक्सेस पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- बॉलीवुड इस बैक

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सनी देओल,बॉर्डर 2 की सक्सेस और पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई धुरंधर के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को देखकर करण जौहर ने अब सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, बॉर्डर 2 ने 3 दिन में ही 117 करोड़ की कमाई कर ली है और धुरंधर ने तो 1000 करोड़ कमा लिए हैं ग्लोबली। करण का कहना है कि बॉलीवुड इस बैक यानी बॉलीवुड वापस आ गया है।

क्या बोले बॉर्डर और धुरंधर को लेकर करण

करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘दोनों फिल्मों के बैक टू बैक सक्सेस से एक चीज प्रूव हो गई है…बॉलीवुड इज बैक।’करण ने आगे लिखा, ‘सभी धुरंधर बॉर्डर्स क्रॉस करेंगे जब फिल्म इमोशनली कनेक्ट कर पाएगी दर्शकों से।’

धुरंधर का तूफान

बता दें कि धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद भी जनवरी के आधे महीने तक धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही थी। धुरंधर की सक्सेस के बीच कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म और धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म इक्कीस भी नहीं चली।हालांकि अब बॉर्डर 2 रिलीज के बाद धुरंधर की कमाई लगभग रुक गई है। अब इसके बॉक्स ऑफिस को लेकर अपडेट भी नहीं आ रहे हैं।

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 के बारे में बता दें कि इसकी रिलीज को लेकर काफी बज था और इसका प्रूफ फिल्म की कमाई से पता चल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 3 दिन में टोटल 121 करोड़ कमा लिए हैं।बॉर्डर 2 की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी भी हैं। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है।

बॉर्डर 2 की सक्सेस के बीच इमोशनल हुए दिलजीत दोसांझ, बोले- नहीं पता था कि…

धुरंधर 2 की रिलीज डेट

वहीं धुरंधर की बात करें तो इसका अब दूसरा पार्ट 19 मार्च को आने वाला है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर होगी।

अभिषेक शर्मा का हैरतअंगेज कारनामा, बिना डॉट गेंद खेले बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड; कोई नहीं कर पाया ऐसा

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में एक बार फिर तबाही मचाई। 154 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने 14 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी, वहीं 20 गेंदों पर 68 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस इनिंग के दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड्स बनाए, मगर एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। यह रिकॉर्ड है T20I में बिना डॉट गेंद खेले सबसे ज्यादा रन बनाने का। जी हां, अभिषेक शर्मा ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने एक भी डॉट गेंद नहीं खेली।

मणिपुर को जीतने के लिए 668 रन की जरूरत

कुंबले के बदनसीब क्लब में डेवाल्ड ब्रेविस का नाम, टीम की हार में मिला ये इनाम

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। 68 में से 58 रन तो उन्होंने बाउंड्री में बटौरे वहीं बचे 10 रन उन्होंने 8 गेंदों पर विकेट के बीच भागकर बनाए।अभिषेक शर्मा से पहले T20I में बिना डॉट गेंद खेले सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कनाडा के हर्ष ठाकरे के नाम था, जिन्होंने 2025 में 18 गेंदों पर 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए थे।वहीं अभिषेक शर्मा की 20 गेंदों की पारी बिना किसी डॉट डिलीवरी के खेली गई संयुक्त रूप से सबसे लंबी पारी भी है। उनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों पर 40 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इस पारी के दौरान उन्होंने एक भी डॉट गेंद नहीं खेली थी।

भारत की न्यूजीलैंड पर रिकॉर्डतोड़ जीत

गुवाहटी टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 154 रनों का टारगेट रखा था, जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर के कोटे में महज 17 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए थे, वहीं रवि बिश्नोई ने भी 4 ओवर में 18 रन खर्च कर 2 विकेट लिए थे। इस टारगेट को टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों के दम पर महज 10 ओवर में चेज कर इतिहास रचा। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 68 तो सूर्या ने 26 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए।

पहली बार बिहार को गंगा नदी के पानी में हिस्सेदारी देने की तैयारी, जानिए पूरा मामला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पटना। अब तक गंगाजल (Ganga water) के उपयोग के लिए केंद्र की तरफ टकटकी लगाकर देखने वाले बिहार को पहली बार गंगा के पानी में हिस्सेदारी (Sharing of Ganga water) मिल सकती है। बिहार को 900 क्यूसेक गंगाजल के उपयोग की अनुमति केंद्र की ओर दिए जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब आधिकारिक रूप से गंगा नदी के पानी में बिहार को निर्धारित हिस्सेदारी मिलेगी। अब तक गंगाजल में बिहार का कोई निर्धारित कोटा नहीं रहा है। हालांकि, बिहार ने गंगा नदी के पानी में कम-से -कम 2000 क्यूसेक पानी की हिस्सेदारी मांगी थी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की आंतरिक समिति ने बिहार को 900 क्यूसेक पानी दिए जाने की अनुशंसा की है। उसने अपनी रिपोर्ट में शुष्क अवधि के दौरान मानसून के ठीक पहले पांच महीने में बिहार को पानी देने की बात कही है। जनवरी से मई तक की अवधि को शुष्क मौसम माना जाता है, जब गंगा में पानी की सबसे अधिक कमी रहती है। हालांकि, जल शक्ति मंत्रालय की आंतरिक समिति की इस रिपोर्ट पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन, समिति की रिपोर्ट के बाद गंगा जल की आपूर्ति का रास्ता अवश्य खुल गया है।

 

पिछले दिनों बिहार ने बांग्लादेश को पानी दिए जाने के पैटर्न पर अपनी आपत्ति जतायी थी। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ बैठक भी की थी। उस समय बिहार ने भी इस बार संधि में एक पक्ष बनने की इच्छा जताई थी।

 

 

Previous articleझालावाड़ में मामूली विवाद बना जानलेवा, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Next articleभोपाल में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
News Desk