फराह खान ने सिर्फ इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को बताया नेचुरली ब्यूटीफुल, बोलीं-इसको छोड़कर…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर से यूट्यूबर बनीं फराह खान अपने नए सेलेब्स वीडियो से ऑडियंस को एंटरटेन कर रही हैं। हाल में उन्हें कई सेलेब्रिटीज के साथ कुकिंग करते हुए देखा गया है। अपने वीडियोस के दौरान फराह अपने कुक दिलीप के साथ नोकझोंक करती हैं। दोनों की इस मजेदार केमिस्ट्री को फैंस पसंद कर रहे हैं। अपने नए वीडियो में फराह ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की नेचुरल ब्यूटी पर सवाल उठाते हुए सिर्फ इस एक्ट्रेस को सबसे खूबसूरत बता दिया। फराह ने भी कहा कि इस एक्ट्रेस के अलावा के अलावा शायद ही कोई नेचुरल ब्यूटी है। ये एक्ट्रेस हैं मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय।

ये एक्ट्रेस है नेचुरली खूबसूरत

दरअसल, हाल में फराह एक स्किन केयर ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। इसी दौरान उनके कुक दिलीप ने उनसे खूबसूरती का राज पूछ लिया।फराह ने कहा कि उनके चेहरे का ग्लो सब नेचुरल है। आगे उन्होंने ब्रांड को प्रोमोट करते हुए अपनी खूबसूरत स्किन का राज उस प्रोडक्ट को बताया। हालांकि, फराह ने आगे इंडस्ट्री मेंनेचुरल ब्यूटी नहीं होने की बात कहते ही इस एक्ट्रेस को सबसे खूबसूरत बता दिया। फराह ने कहा, ‘ऐश्वर्या राय को छोड़कर शायद ही कोई नेचुरली ब्यूटीफुल होगा’।फराह अपने इसी बडबोले अंदाज के लिए अपने फैंस के बीच मशहूर हैं।ये 5 एक्ट्रेसेज हुई हैं भयानक रोड एक्सीडेंट का शिकार, एक का बदल गया चेहराये भी पढ़ें:बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज का अपनी ननद के साथ है दोस्ती का रिश्ताऐश्वर्या राय

फराह के वीडियोज को मिला प्यार

बता दें, फराह खान पिछले करेब डेढ़ साल से लगातार व्लॉग बना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स ने फराह के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए। फराह ने शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान, जैकी श्रॉफ रवीना टंडन समेत कई टीवी कंटेस्टेंट के घर जाकर वीडियो शूट किया है। फराह के इस अनोखे कांसेप्ट को ऑडियंस से जबरदस्त प्यार मिला है। उनके अधिकतर वीडियोस पर मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। फराह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने यूट्यूब से इतनी कमाई की है जितनी वो फिल्में डायरेक्ट कर के भी नहीं कर पाई हैं। आने वाले दिनों में फराह द 50 नाम के रियलिटी शो को होस्ट करती दिखेंगी।

Previous articleशेयर मार्केट ने बदला गियर, सेंसेक्स 81800 और निफ्टी 25100 के पार
News Desk

अंतरिक्ष के नायक शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने किया अशोक चक्र से सम्मानित

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने यह सम्मान राजधानी के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। जून 2025 में उन्होंने ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन-4 (Axiom-4) के तहत 18 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पूरी की। वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने, जबकि इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के सोयूज-11 मिशन के जरिए अंतरिक्ष यात्रा की थी।

 

अंतरिक्ष की उड़ान से अशोक चक्र सम्मान तक का सफर

  • एक अनुभवी लड़ाकू पायलट के रूप में शुभांशु शुक्ला के पास 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।
  • उन्होंने सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एएन-32 जैसे कई विमानों को उड़ाया है।
  • एक्सिओम-4 मिशन के दौरान उन्होंने पायलट की भूमिका निभाई और अंतरिक्ष में कई उन्नत वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिन्हें वैश्विक अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने सराहा।
  • यह मिशन अमेरिका की निजी कंपनी एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित किया गया था, जिसमें नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की भागीदारी रही।
Previous articleस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन नौवें दिन भी जारी, शिविर के बाहर ही किया‌ ध्वजारोहण
Next articlePM मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर पहनी गहरे लाल रंग की पगड़ी, जानिए इसमें क्या है खास
News Desk

गणतंत्र दिवस परेड में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, प्रहार फॉर्मेशन और ध्वज ने भरा जोश

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैन्य परेड की सलामी ली। कर्तव्य पथ पर हो रही सैन्य परेड में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज साफ नजर आई। परेड के दौरान ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज दिखा।

कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत में कैप्टन विजय प्रताप के नेतृत्व में प्रहार फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट किया गया। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल अहमद पाशा की ओर से उड़ाए जा रहे ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज दिखा। इस फ्लाईपास्ट में भारतीय सेना के ALH डब्ल्यूएचआई और भारतीय वायुसेना के एएलएच मार्क-4 हेलीकॉप्टर ने भी भाग लिया।

कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं की ओर से इस्तेमाल किए गए हथियारों का भी प्रदर्शन किया गया। सैन्य परेड के दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन बनाया।

 

दिव्यास्त्र भारतीय सेना का स्वदेशी रूप से विकसित एक उन्नत मिसाइल सिस्टम है, जिसे आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह अत्याधुनिक तकनीक, उच्च सटीकता और तेज प्रतिक्रिया क्षमता से लैस है। दिव्यास्त्र को विशेष रूप से दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों को कम समय में नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आधुनिक मार्गदर्शन प्रणाली और बेहतर लक्ष्य भेदन क्षमता शामिल है, जिससे यह हर मौसम और हर परिस्थिति में प्रभावी रहता है। यह हथियार प्रणाली भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करती है और सेना की सामरिक ताकत को नई ऊंचाई देती है।

शक्तिबाण भारतीय रक्षा अनुसंधान की एक आधुनिक और स्वदेशी हथियार प्रणाली है, जिसे तेज, सटीक और प्रभावी हमले के लिए विकसित किया गया है। यह उन्नत गाइडेंस टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे लक्ष्य पर अत्यधिक सटीकता के साथ प्रहार किया जा सकता है। शक्तिबाण को दुश्मन की रणनीतिक और सामरिक क्षमताओं को निष्क्रिय करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी खासियत कम समय में तैनाती और विभिन्न परिस्थितियों में संचालन की क्षमता है। यह प्रणाली भारतीय सेना की मारक शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ देश की आत्मनिर्भर रक्षा नीति को भी मजबूती प्रदान करती है।

Previous articlePM मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर पहनी गहरे लाल रंग की पगड़ी, जानिए इसमें क्या है खास
News Desk

PM मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर पहनी गहरे लाल रंग की पगड़ी, जानिए इसमें क्या है खास

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पीएम मोदी ने गहरे लाल, सरसों के पीले और हरे रंग की छटाओं से सजी राजस्थानी शैली की पगड़ी पहनी।

गौरतलब है कि कर्तव्य पथ पर आने वाले लोगों की नजरें सिर्फ परेड नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के पहनावे पर भी होती है। पीएम मोदी ने अपने विशिष्ट अंदाज में एक आकर्षक पारंपरिक पोशाक पहनी। साल 2016 से वर्ष 2026 तक पीएम मोदी हर बार एक नए अंदाज में नजर आए हैं।

प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचने के पर मरून रंग की पगड़ी पहनी। इस पगड़ी पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है। पगड़ी के पिछले हिस्से में हरे रंग पर सुनहरे रंग की शानदार कढ़ाई देखने को मिली। साफे के आखिरी हिस्से में हरे रंग के नीचे पीले रंग का मिश्रण देखने को मिला।

पीएम मोदी की वेशभूषा की बात करें तो उन्होंने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना। उन्होंने इस पर आसमानी रंग की जैकेट पहनी। सफेद चूड़ीदार पायजामे के साथ पारंपरिक काले जूतों ने पीएम मोदी के लुक को पूरा किया। राष्ट्रीय समर स्मारक पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की अगवानी की। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपीएस सिंह मौजूद रहे।

 

 

 

Previous articleअंतरिक्ष के नायक शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने किया अशोक चक्र से सम्मानित
News Desk

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान के बाद ‘मोहम्मद जिन्ना अमर रहे’ के लगे नारे, टीचर मंसूर आलम गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहम्मद जिन्ना के नारे लगे हैं। किशनपुर प्रखंड अंतर्गत अभुआर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ये नारे लगाए गए हैं। 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल में खास आयोजन किया जा रहा था।

राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान समाप्त होते ही नारेबाजी के क्रम में एक शिक्षक पर आपत्तिजनक नारे लगवाने का आरोप लगा है। इससे पूरे इलाके में बवाल मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम ने अचानक ‘मोहम्मद जिन्ना अमर रहे’ के नारे लगवाने शुरू कर दिए।

माहौल की धुन में वहां मौजूद छात्र और कुछ शिक्षक भी अनजाने में ‘अमर रहे’ के नारे लगाने लगे। इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद अन्य शिक्षक, अभिभावक और छात्र असहज हो गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के एचएम धनंजय तिवारी ने तत्काल स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की नारेबाजी न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह भारतीय संविधान और कानून का खुला उल्लंघन भी है।

हेड मास्टर ने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि बच्चों के भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षक यदि इस तरह का कृत्य करेंगे, तो समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

इस पूरे मामले पर सुपौल के एसपी शरथ आर एस ने शिक्षक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन नौवें दिन भी जारी, शिविर के बाहर ही किया‌ ध्वजारोहण

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन नौवें दिन भी जारी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने शिविर के बाहर ही ध्वजारोहण किया‌ और शिष्यों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रगान गाया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए। ध्वजारोहण के बाद वह फिर से अनशन पर शिविर के बाहर बैठ गए हैं।

 

 

Previous articleगणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान के बाद ‘मोहम्मद जिन्ना अमर रहे’ के लगे नारे, टीचर मंसूर आलम गिरफ्तार
News Desk

कर्तव्‍य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर की झलक, ब्रह्मोस से लेकर आकाश सिस्‍टम तक तक आए नजर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Republic Day 2026 : देशभर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की अगुआई करेंगी. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सुबह 10:30 से शुरू होगा, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे. 

Previous articleRepublic Day : छत्तीसगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, CM साय ने बिलासपुर में फहराया झंडा
Next articleMP में बड़ा हादसा, खदान धंसने से दो बच्चियों समेत तीन की मौत
News Desk

टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप ने भारत को गणतंत्र दिवस की दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक संबंध

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया भर के देशों ने बधाई संदेश दिए। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भी शुभकामनाएं आईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए भारत और अमेरिका को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया।अमेरिकी दूतावास की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बधाई संदेश सोशल मीडिया साइट पर साझा किया गया। इस संदेश में ट्रंप ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की जनता की ओर से मैं भारत सरकार और भारत के लोगों को उनके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं।”ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। भारतीय आसमान में अमेरिकी निर्मित विमानों को उड़ते देखना अमेरिका और भारत की मजबूत राजनैतिक साझेदारी का शक्तिशाली प्रतीक है।गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच में पिछले गणतंत्र दिवस से लेकर इस गणतंत्र दिवस तक संबंधों में काफी बदलाव आया है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है और दोनों देशों के बीच में काफी कहासुनी भी हुई है। इतना ही नहीं ट्रंप ने खुले तौर पर भारत की अर्थव्यवस्था को मृत कह दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी खुले आम कह दिया था कि वह भारत के किसानों के हित में अपने निजी नुकसान की परवाह भी नहीं करेंगे।अमेरिका ने भारत में व्यापार घाटे को लेकर भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया। इसके बाद रूसी तेल खरीद को लेकर भी ट्रंप ने 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया। भारत ने इस टैरिफ को अनुचित बताया और कहा कि वह अपनी संप्रुभता और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाएगा।

Previous articleभ्रष्टाचार मामले में यूपी की नगरपालिका अध्यक्ष को नोटिस, राज्यपाल के आदेश पर कार्रवाई
News Desk

बॉर्डर 2 का चौथा दिन, 100 करोड़ के बाद अब 150 करोड़ पर फिल्म की नजर

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

 बॉर्डर 2 की कमाई में रविवार को बड़ा उछाल आया है। फिल्म ने 54 करोड़ कमाए और इसी के साथ बॉर्डर 2 ने टोटल 3 दिन में 121 करोड़ की कमाई कर ली है यानी 3 दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। वहीं अभी सोमवार को गणतंत्र दिवस भी है और छुट्टी के मौके पर फिल्म और भी जबरदस्त कमाई कर सकती है।वैसे उम्मीद की जा रही है कि बॉर्डर 2, सोमवार की कमाई के बाद 150 करोड़ क्रॉस कर सकती है। चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़े और उसके बॉक्स ऑफिस अपडेट्स के बारे में।बॉर्डर के मेकर्स का कहना है कि फिल्म देखने के बाद वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब मिलेगा।बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड 167 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.37 करोड़ कमा लिए हैं सोमवार की सुबह में।बॉर्डर 2 और धुरंधर की सक्सेस को देख करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी धुरंधर बॉर्डर्स क्रॉस करेंगे जब फिल्म इमोशनली कनेक्ट कर पाएगी दर्शकों से।अमीषा पटेल ने किया अपने दोस्त सनी देओल को सपोर्ट। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह अपने तारा सिंह की दहाड़ देखने गणतंत्र दिवस वाले दिन जाने वाली हैं।बॉर्डर 2 के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि पहले वह झिझक रहे थे इस फिल्म को बनाने के लिए क्योंकि एक पहले से हिट फिल्म जो सबके दिल के करीब है, वैसा कुछ बनाना बड़ी जिम्मेदारी थी।ईशा देओल और अहाना देओल संग बॉर्डर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखे सनी देओल।सनी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फैंस को गेटी गैलेक्सी थिएटर में जाकर सरप्राइज देते हैं। सनी के साथ अहान शेट्टी भी थे।सनी देओल परम वीर चक्र हीरो निर्मलजीत सिंह सेखों के परिवार से मिले। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।फिल्म ने 3 दिन के कलेक्शन के साथ धुरंधर को पछाड़ा। धुरंधर ने 3 दिन में 103 करोड़ कमाए थे।अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अन्या सिंह हैं।बॉर्डर 2, 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। पहली बॉर्डर से सिर्फ सनी देओल ही इस फिल्म का हिस्सा हैं, इनके अलावा बाकी पूरी नई कास्ट है।

Previous articleगणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित हुए शुभांशु शुक्ला, स्पेस में लहराया था भारत का परचम
Next article‘OP सिंदूर में भारत ने दिखाया दम, सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान’, इस विदेशी रिपोर्ट ने PAK के झूठ की खोली पोल
News Desk

अभिSIX शर्मा के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 पारियों में ही हिला दी रिकॉर्ड बुक

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

दाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सोशल मीडिया पर नया नाम अभिSIX शर्मा मिला है। इसके पीछे की वजह ये है कि वे बेखौफ अंदाज में छक्के मारते हैं। अगर उनको लगता है कि उनके पाले में गेंद है तो वह पहली गेंद को ही बाउंड्री के पार भेजने की काबिलियत रखते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे उन्होंने अब तक कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी कड़ी में एक और विश्व रिकॉर्ड रविवार 25 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान उन्होंने हासिल किया।

मणिपुर को जीतने के लिए 668 रन की जरूरत

अभिषेक शर्मा रविवार को अपना 36वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा 35वीं बार इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 5 छक्के अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी में जड़ दिए। इसी के साथ वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नए सिक्सर किंग बन गए। अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की संख्या 35 पारियों के बाद 86 हो गई है, जो अन्य किसी बल्लेबाज से ज्यादा है। अभिषेक शर्मा ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है।सूर्यकुमार यादव ने 35 पारियों के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 छक्के जड़े थे, जबकि लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के एविन लुईस हैं, जिन्होंने 76 छक्के पहली 35 पारियों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े थे। चौथे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम का नाम शामिल है, जिन्होंने 75 छक्के पहले 35 पारियों में जड़े थे। पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने 66 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली 35 पारियों में जड़े थे।

35 पारियों के बाद T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

86 – अभिषेक शर्मा

80 – सूर्यकुमार यादव

76 – एविन लुईस

75 – मुहम्मद वसीम

66 – क्रिस गेल

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से तीसरे टी20 मैच में 68 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 340 का था। महज 14 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया था, जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में है।