भगवान मुझे शक्ति दे…करण जौहर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले-फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल में एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही है। करण डिजिटल डेटोक्स होना चाहते हैं इसलिए अगले एक हफ्ते तक वो सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग, कोई नया पोस्ट या स्टोरी शेयर नहीं करेंगे। साथ ही ना वो किसी को मैसेज भेजेंगे और ना ही कोई जवाब देंगे। करण ने ये कदम क्यों उठाया है इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इस ब्रेक लेने वाले पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है।

करण ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘एक हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स। कोई भी फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं, कोई डीएम नहीं, कोई पोस्ट नहीं, भगवान मुझे इससे दूर रहने की शक्ति दे’।28 से 30 जनवरी के बीच ओटीटी पर धुरंधर, दलदल समेत इन फिल्मों-सीरीज का धमाकाये भी पढ़ें:सनी देओल की फिल्म ने 4 दिनों की कमाई से रणवीर को छोड़ा पीछे, शानदार हुई कमाईkaran johar break from social media

देश को दी रिपब्लिक डे की बधाई

सोशल मीडिया से हफ्ते भर का ब्रेक लेने से पहले करण जौहर ने सभी को रिपब्लिक डे की बधाई दी थी। करण ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा पर शेयर वीडियो को री-शेयर करते हुए बधाई दी थी। इस वीडियो की शुरुआत आलिया भट्ट से हो रही थी। आगे अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर को देशभक्ति के रंग में डूबा दिखाया गया था।

कई बार हुए ट्रोल

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं। हाल में फिल्ममेकर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही फिल्म धुरंधर, बॉर्डर 2 की तारीफ की थी। उससे पहले उन्होंने यामी गौतम की फिल्म हक की भी सराहना की थी। लेकिन इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यामी गौतम, करण जौहर के रियलिटी शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। यूजर्स का कहना था कि करण ने उन्हें इग्नोर किया था और अब उनकी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। करण पहले भी कई मौकों पर खुद को ट्रोल किए जाने की बात खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। अब क्या इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है? फिल्ममेकर्स ने इसके पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी।

संजय टाइगर रिजर्व में लक्ष्मी की मस्तानी चाल, मॉर्निंग सफारी करने निकले पर्यटक रोमांचित

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

सीधी : संजय टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह T17 लक्ष्मी बाघिन की झलक देख पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अपनी पसंदीदा बाघिन को देख सफारी करने पहुंचे पर्यटक रोमांच से भर उठे. टाइगर रिजर्व की दूरी रेंज में रहने वाली T17 लक्ष्मी बाघिन पहली बार पर्यटकों को खुले में दिखाई दी.

T17 लक्ष्मी बाघिन आमतौर पर अपनी टेरिटरी से बाहर नहीं निकलती और न ही लोगों को आसानी से दिखाई देती है. वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं था, क्योंकि अब तक यह बाघिन बेहद कम दिखाई देती रही है. लेकिन मंगलवार के दिन मॉर्निंग सफारी के दौरान यह ऐतिहासिक पल देखने को मिला. मॉर्निंग सफारी में करीब 26 पर्यटकों की बुकिंग थी, जो अलग-अलग रूट और क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे थे.

 

स्वाभाव से बहुत शालीन है बाघिन लक्ष्मी

इसी दौरान पर्यटक अनीस सिंह और उनके साथियों की गाड़ी के सामने अचानक T17 लक्ष्मी बाघिन दिखाई दी. शांत और धीमी चाल से चलते हुए वह पानी के स्रोत की ओर बढ़ रही थी. उसकी चाल में न तो आक्रामकता थी और न ही घबराहट. बस जंगल की रानी की स्वाभाविक शालीनता झलक रही थी.

पर्यटकों ने बताया कि बाघिन को सामने देखकर कुछ पल के लिए सभी स्तब्ध रह गए, लेकिन फिर कैमरे चालू हो गए. यह दृश्य इतना दुर्लभ था कि हर कोई इसे हमेशा के लिए सहेज लेना चाहता था.

 

बाघिन लक्ष्मी पर्यटकों को देख दिशा बदल लेती है

इस संबंध में संजय टाइगर रिजर्व के सीसीएफ अमित दुबे ने बताया “T17 लक्ष्मी बाघिन स्वभाव से काफी शांत है और सामान्यतः लोगों को कम दिखाई देती है. अब वह पूरी तरह से वयस्क हो चुकी है और अपने शावकों की देखभाल तथा शिकार की तलाश में कभी-कभी इधर-उधर भ्रमण करती है. यह बाघिन हिंसक नहीं है और जब भी किसी मानव गतिविधि के सामने आती है तो शांतिपूर्वक दूसरी दिशा में चली जाती है.”

जो भी सामने आएगा, धूल धूसरित हो जाएगा; इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप की टीमों को भारत से चेताया

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन क्या कर रही, ऐसा लग रहा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बाकी टीमों को डरा रही है। 16 ओवर में 200 प्लस का रन चेज! 10 ओवर में 150 प्लस का रन चेज! कोई तुक्का नहीं कि रैंडम किसी एक मैच में हो गया। लगातार ऐसा कर रही। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के प्रतिद्वंद्वियों को चेताया है कि जो भी सामने आएगा, धूल धूसरित हो जाएगा। पूरी तरह तबाह हो जाएगा।टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। ‘हिस्ट्री रिपीट, हिस्ट्री डिफीट’ उसका मंत्र है। हिस्ट्री रिपीट इसलिए कि 2024 की कामयाबी को दोहराना है। हिस्ट्री डिफीट इसलिए कि आज तक मेजबानी करने वाली टीमों ने उस बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इसलिए भारतीय टीम इतिहास के संयोग को हराकर नया इतिहास रचने का लक्ष्य लेकर उतरने वाली है।

जब तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का बैट चेक करने लगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

इरफान पठान ने कहा है कि भारतीय टीम तकरीबन अजेय दिख रही है। ऐसी टीम जिसे हराना लगभग असंभव है।अपने यूट्यूब चैनल पर पठान ने कहा, ‘इस भारतीय टीम को हराना करीब करीब असंभव सा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि जो भी इनके खिलाफ आएगा वो पूरी तरह तबाह होगा। वो क्रिकेट की कुछ इस तरह की खेल रहे हैं।’T20I में भारत के लिए 5 सबसे तेज फिफ्टी प्लस पारियां, अभिषेक शर्मा यहां भी छाए न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के तीसरे टी20 मैच का जिक्र करते हुए इरफान पठान ने कहा, ‘जब जल्दी विकेट गिर जा रहे हैं जैसे संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, तब भी उनके अप्रोच में कोई बदलाव नहीं आ रहा। उसके बाद भी वे उसी ओवर में 16 रन जुटा ले रहे हैं। एक गेंदबाज के तौर पर आप विकेट लेने के बाद सुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन इस भारतीय टीम के खिलाफ तो कोई सेफ जोन है ही नहीं।’पठान ने आगे कहा, ‘उनका अप्रोच ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को डराता है। भारतीय टीम अविश्वसनीय क्रिकेट खेल रही है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले दूसरी टीमों को पूरी तरह दहशतजदा कर रही है।’

अभी रिंकू सिंह और पांड्या तो…गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजी की गहराई की तारीफ 

टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। भारत और श्रीलंका इसकी संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं। 8 मार्च को फाइनल के साथ टूर्नामेंट खत्म होगा। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप को भारत ने जीता था और तब रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे। वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।

दौसा में एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत, कार को कई किलोमीटर तक घसीटता ले गया ट्रक

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दौसा : जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में स्थित आलूदा गांव के समीप बीती रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 194 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. जिस कारण हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई. जबकि, पांचवा शख्स घायल हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा नंबर की अर्टिगा कार और एक अज्ञात भारी वाहन (ट्रक) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

नांगल राजावतान डीएसपी दीपक मीना ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा कार में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन और रेस्क्यू टीम तुरंत मदद के लिए मौके पर बुलाया गया. ऐसे में काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला जा सका. वहीं शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे. टक्कर के बाद चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

 

हादसे के बाद कार को कई किलोमीटर तक घसीटा : घायल युवक ने पुलिस को जो बयान दिया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. युवक के अनुसार, ट्रक चालक टक्कर के बाद कार को कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. इस दौरान कार में फंसे लोग मदद के लिए तड़पते रहे, लेकिन तेज रफ्तार और अंधेरे में किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला. सूचना मिलते ही पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. एक्सप्रेसवे पर बिखरे मलबे और क्षतिग्रस्त कार को देखकर हर कोई सन्न रह गया. हादसे के बाद दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

सभी मृतक ग्रेटर नोएडा निवासी : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार सभी लोग ग्रेटर नोएडा के रहने वाले थे. यह सभी उज्जैन महाकाल के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे, तभी मंगलवार अल सुबह उनकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई और यह दुर्घटना हो गई .पापड़दा थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 193 के समीप की घटना बताई गई है. फ़िलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. साथ ही सीसीटीवी कैमरा की मदद से दुर्घटना के कारण का भी पता लगाने की कोशिश हो रही है. फिलहाल दुर्घटना में घायल शख्स ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन मौके की हालत बता रहे हैं कि कार किसी बड़े वाहन से पीछे से टकरा गई थी, इसके बाद यह वाहन के साथ फंसकर लंबी दूरी तक सड़क पर घसीटती रही. दुर्घटना के बाद शव कार में बुरी तरह से फंस गए थे.

Previous articleगणतंत्र दिवस के जश्न में मातम, झांकी में आग लगने से 5 बच्चे झुलसे
Next articleराजस्थान में प्रिंसिपल का विवादित बयान, पाकिस्तान को बताया “बड़ा भाई”
News Desk

पांचवें दिन कितनी होगी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई? देखें लाइव अपडेट्स

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने चार दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से 177 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 251 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब सबकी नजर पांचवें दिन के कलेक्शन पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉन्ग वीकेंड के बाद अब लोग मंगलवार के दिन वापस अपने काम में लग गए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आज (27 जनवरी) फिल्म कितने करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

दिन    कलेक्शन

डे 1 (शुक्रवार)    30 करोड़ रुपये
डे 2 (शनिवार)    36.5 करोड़ रुपये
डे 3 (रविवार)    54.5 करोड़ रुपये
डे 4 (सोमवार)    59 करोड़ रुपये

कुल कमाई    177 करोड़ रुपये

पांचवें दिन का कलेक्शन

फिल्म के शुरुआती चार दिन एक लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार से सोमवार/26 जनवरी तक) के दौरान बीते, जिसमें टिकट की कीमतें काफी ज्यादा होने के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन आज (मंगलवार) से वर्किंग डे शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही टिकट की कीमत भी कम कर दी गई है। यही वजह है कि ट्रेड एनालिस्ट्स की नजरें फिल्म के आज के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सस्ती टिकट और वर्किंग डे के बीच फिल्म अपनी रफ्तार को कैसे बरकरार रखती है।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार के दिन

सुबह 8 बजे तक – 0.05 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक – 0.18 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 0.41 करोड़ रुपये

चौथे दिन ‘बॉर्डर-2’ ने बनाया यह रिकॉर्ड, अब रहिए 200 करोड़ के लिए तैयारये भी पढ़ें:ईशा ने देखी भाई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2, रिव्यू देते हुए बोलीं- आप तो…
डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

USA-Based Ecommerce Store Management & Automation Solutions

0

Ecomm Connect provides professional ecommerce store management and automation solutions for USA-based clients. Our team handles the entire lifecycle of your online business, from setup and sourcing to fulfillment and customer service.

We work with leading ecommerce platforms to ensure operational efficiency, compliance, and consistent growth. Our automation strategies are designed to reduce workload, optimize performance, and protect seller accounts.

With a strong presence in the U.S. market and global operational expertise, Ecomm Connect offers dependable ecommerce automation services for individuals and businesses seeking scalable digital income.

 

🚀 Ecomm Connect: Pioneering Done-For-You Ecommerce Automation for Global Sellers

St. Petersburg, Florida & Pune, India — [Date] — In an era where digital commerce is booming and entrepreneurs seek effortless paths to passive income, Ecomm Connect has emerged as a leading ecommerce automation partner — empowering sellers to launch, scale, and profit from online stores without daily operational headaches.

Ecomm Connect, a business automation agency founded in 2016 with headquarters in St. Petersburg, Florida, and a key operations hub in Pune, Maharashtra, offers a 100% Done-For-You ecommerce service across major online marketplaces including Amazon, eBay, Walmart, Etsy, and more.

🌟 A New Era of Ecommerce Freedom

Designed for both first-time sellers and seasoned entrepreneurs, Ecomm Connect takes the complexity out of ecommerce. From product research and sourcing to store setup, fulfillment, and customer service, clients get full-service support — enabling them to focus on growth while the Ecomm Connect team handles day-to-day operations.

“Our mission is simple,” says the leadership team at Ecomm Connect. “We build profitable, automated online stores that deliver real, measurable results — without burdening our partners with the logistics, marketing, or management.”

📈 Comprehensive Services That Drive Growth

Ecomm Connect’s service suite includes:

Amazon Automation – End-to-end store management from product sourcing to PPC optimization

eBay & Walmart Store Management – Listing creation, order fulfillment, and performance scaling

Etsy Growth & Optimization – Tailored strategies for handmade and unique product sellers

Advanced Logistics & Warehousing Support – Efficient supply chain coordination

Customer Service & Review Management – Brand reputation building and customer satisfaction

Website Design & Development – Customized ecommerce storefronts for brands seeking direct-to-consumer reach

Clients can also benefit from specialized offerings like listing optimization, ads management, dropshipping integration, and tailored business setup solutions — making Ecomm Connect a one-stop partner for every stage of ecommerce success.

📊 Why Partners Choose Ecomm Connect

Unlike freelancers or DIY courses that often leave sellers struggling or unsupported, Ecomm Connect provides dedicated account management, advanced analytics, and 24/7 priority support — ensuring quality, consistency, and transparency throughout the ecommerce journey.

🗣️ Proven Results, Trusted by Sellers Worldwide

Independent reviews reflect growing confidence in the company’s approach, with a 4.2/5 Trustpilot score and customer testimonials highlighting professionalism, results beyond expectations, and seamless experiences.

From newly launched storefronts to high-performing marketplaces generating consistent revenue, Ecomm Connect continues to demonstrate how automation can convert ecommerce goals into reality.

📞 About Ecomm Connect

Founded in 2016, Ecomm Connect is a global ecommerce automation agency that partners with entrepreneurs seeking scalable, passive income through fully managed online stores. With strategic offices in the USA and India, and a team dedicated to excellence and growth, Ecomm Connect stands at the forefront of ecommerce innovation.

👉 For more information or to schedule a free consultation:
🌐 https://ecommconnect.com/

📩 info@ecommconnect.com

Social Links

https://bsky.app/profile/ecommconnect.bsky.social

Facebook 

Instagram

Linkedin

 

 

भारत से T20 सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम से निकाले 2 खिलाड़ी, बोर्ड ने किया ऐलान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

न्यूजीलैंड की टीम T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीनों ही मैचों में कीवी टीम बुरी तरह हारी है। इसी के साथ टीम सीरीज भी हार गई है। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम से 2 खिलाड़ियों को निकाल दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की आधिकारिक जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, क्योंकि कुछ खिलाड़ी टीम में वापस आ गए हैं, जो चोट या टी20 लीग खेलने की वजह से अभी तक सीरीज का हिस्सा नहीं थे।न्यूजीलैंड की टीम ने तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को सोमवार 26 जनवरी को टीम से रिलीज कर दिया है। 24 साल के क्रिस्टियन क्लार्क ने 21 जनवरी को नागपुर में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अपना T20I डेब्यू किया था। हालांकि, उस मैच में 4 ओवर के 40 रन उन्होंने खर्च किए थे और एक विकेट ही उनको मिला था। वहीं, रॉबिन्सन ने पांच मैचों की मौजूदा सीरीज के पहले T20I मैच में 15 गेंदों पर 21 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की जगह मैट हेनरी और टिम साइफर्ट ने अगले मैचों में ली और फिर तीसरे मैच में भी यही दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में नजर आए। ऐसे में एक-एक मैच खेलकर इनको बाहर कर दिया गया।न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, “क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को भारत में न्यूजीलैंड की T20 टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट अब कैंप में हैं। फिन एलन गुरुवार को त्रिवेंद्रम में टीम से जुड़ने वाले आखिरी सदस्य होंगे।”
फिन एलेन अभी तक बिग बैश लीग में खेल रहे थे, जहां वे फाइनल तक अपनी टीम पर्थ स्कॉचर्स के साथ रहे, जिसने छठा बीबीएल टाइटल जीता। 11 मैचों में 466 रन उन्होंने बनाए और वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के बीबीएल में लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। अब वे टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलेंगे और फिर टी20 विश्व कप की टीम का भी हिस्सा होंगे।

Previous articleजो भी सामने आएगा, धूल धूसरित हो जाएगा; इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप की टीमों को भारत से चेताया
Next articleबेटे की भविष्यवाणी हुई सच: ब्रिटेन में जोम्बी नाइफ संस्कृति ने ली 16 साल के किशोर की जान
News Desk

वायुसेना की कार्रवाई से पस्त हो गया था पाकिस्तान, लगाई थी संघर्षविराम की गुहार…रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में हुए हमले में पाकिस्तानी आतंकियों (Pakistani terrorists) ने 26 बेकसूर नागरिकों की हत्या की थी, जिसके जवाब में भारतीय सेनाओं (थलसेना, वायुसेना, नौसेना) ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। जिस पर अब विदेशी थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे सैन्य कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणाली को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। जिससे चलते 4 दिनों के संघर्ष के बाद ही पाकिस्तान ने युद्धविराम की गुहार लगाई।

सीएचपीएम की रिपोर्ट में क्या बताया?
स्विट्जरलैंड स्थित सेंटर फॉर मिलिट्री हिस्ट्री एंड पर्सपेक्टिव स्टडीज (सीएचपीएम) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 मई, 2025 की सुबह तक भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के अहम हिस्सों पर हवाई श्रेष्ठता यानी अपना वर्चस्व हासिल कर लिया था। जिससे दुश्मन के ठिकानों के खिलाफ लंबी दूरी के सटीक हमले करने की अनुमति मिल गई थी। जिसके चलते पाकिस्तान घुटना पर आ गया और दुश्मन के हौंसले पलभर में ही पस्त हो गए।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबसे विस्तृत स्वतंत्र विश्लेषण
सीएचपीएम की नई रिपोर्ट में सैन्य इतिहासकार एड्रियन फोंटानेलाज ने 7 से 10 मई 2025 के बीच भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध का अब तक का सबसे विस्तृत स्वतंत्र विश्लेषण किया है।फोंटानेलाज द्वारा लिखित रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत की दूरस्थ हमलों को जारी रखने की क्षमता काफी हद तक ब्रह्मोस और स्कैल्प-ईजी क्रूज मिसाइलों जैसे उन्नत गोला-बारूद की उपलब्धता पर निर्भर करती है।

पाकिस्तानी वायु सेना घुटनों पर आई
इसके विपरीत 7 मई को सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए जटिल हवाई अभियानों को दोहराने की पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) की क्षमता धीरे-धीरे कम होती गई। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अग्रिम हवाई निगरानी रडार नष्ट हो गए थे और भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों से पाकिस्तानी वायु सेना के एयरवेज सिस्टम (एडब्ल्यूएसी) और स्टैंडऑफ स्ट्राइक प्लेटफॉर्म को खतरा बढ़ता जा रहा था। क्योंकि 7 से 10 मई के बीच किए गए पाकिस्तानी हमलों को भारतीय रक्षा प्रणालियों ने काफी हद तक नाकाम कर दिया था।

सटीक निशाना और सबकुछ तबाह
सीएचपीएम की रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 मई को राफेल या मिराज 2000I लड़ाकू विमानों से युक्त दो भारतीय आक्रमण इकाइयों में से एक ने बेहद कम ऊंचाई पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया और फिर अचानक ऊपर उठकर सटीक बम गिराए। विमानों ने बमों से तब तक हमला करना जारी रखा, जब तक कि वे लक्ष्य पर नहीं गिरे। इधर 7 मई की सुबह ही पाकिस्तानी तोपखाने ने नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में भारत ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। उसी रात, पाकिस्तानी वायु सेना ने 300 से अधिक ड्रोन, जेएफ-17 लड़ाकू विमानों और सीएम-400एकेजी मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए एक व्यापक आक्रमण शुरू किया।

सैन्य एवं नागरिक ठिकानों को बनाया निशाना
ड्रोन हमलों में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों, कमान मुख्यालयों, रसद केंद्रों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक खुफिया जानकारी जुटाने के लिए भारतीय वायु रक्षा रडारों को सक्रिय करने का भी प्रयास किया गया। पाकिस्तानी सेना ने सोंगर सशस्त्र ड्रोन, यिहा-III (तुर्की निर्मित) आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल किया और सैन्य एवं नागरिक ठिकानों पर हमले किए।

भारतीय हवाई सुरक्षा को भेदने में फेल रहा PAK
हमले की व्यापकता के बावजूद रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान भारतीय हवाई सुरक्षा को भेदने में विफल रहा। अधिकांश आने वाले गोला-बारूद को रोक दिया गया। 9 मई को एक और पाकिस्तानी हमले की तैयारियों का पता चलने पर भारत ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। 10 मई को सुबह 2:00 बजे से 5:00 बजे के बीच भारतीय वायु सेना ने Su-30MKI, जगुआर और राफेल विमानों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय हवाई क्षेत्र के भीतर से ब्रह्मोस, SCALP-EG और रैम्पेज मिसाइलें दागीं।

पाकिस्तान के हवाई अड्डों को बनाया निशाना
पाकिस्तान के भीतर 200 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित सात ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल बैटरी और पांच हवाई अड्डे शामिल थे। इस्लामाबाद के पास स्थित नूर खान हवाई अड्डे के कमान एवं नियंत्रण केंद्र को नुकसान पहुंचा, जबकि पाकिस्तान के MALE ड्रोन बेड़े का केंद्र मुरीद हवाई अड्डे पर ड्रोन हैंगर और नियंत्रण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रहीम यार खान, रफीकी और सुक्कुर हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया गया।

वरुण धवन को मेट्रो में स्टंट करने पर पड़ी फटकार, ट्रोल बोले- करवा ली बेइज्जती? देखें क्या कर रहे थे

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

बॉर्डर 2 एक्टर वरुण धवन एक वीडियो के चलते कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मेट्रो में पुलअप्स करते दिख रहे थे। अब महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वरुण के इस वीडियो पर वॉर्निंग जारी की है। साथ ही वरुण धवन का नाम लेते हुए लिखा है कि मुंबई मेट्रो में ये सब ट्राई ना करें। यह भी चेतावनी दी है कि मेट्रो में ऐसे स्टंट्स करने पर सजा हो सकती है।

मेट्रो से बॉर्डर 2 देखने जा रहे थे वरुण

वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 बीती 23 जनवरी को रिलीज हुई है। प्रमोशन स्ट्रैटजी के तहत वरुण ने एक वीडियो बनाया जिसमें वह ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो से फिल्म देखने जा रहे थे। वरुण ने अपने फैन्स से पूछा था कि गेस करें कि वह किस थिएटर जा रहे हैं। मेट्रो के अंदर वरुण लोगों से बातचीत कर रहे थे साथ ही पुलअप्स करते भी दिखे। अब Official mmmocl ने वीडियो पर वरुण को सख्त लहजे में चेताया है।

डिसक्लेमर के साथ होना चाहिए था वीडियो

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वीडियो के साथ लिखा है, यह वीडियो डिसक्लेमर के साथ आना चाहिए जैसे कि आपकी फिल्मों में होता है। वरुण धवन- महा मुंबई मेट्रो में यह जरा भी ट्राई ना करें। हम समझते हैं कि मेट्रो में दोस्तों के साथ हैंगआउट करना बढ़िया है पर वो ग्रैब हैंडल्स लटकने के लिए नहीं हैं। इस तरह की हरकतें एक्ट 2002 के अंतर्गत सजा दिला सकते हैं। पैनल्टी के साथ अगर मामला गंभीर है तो जेल भी हो सकती है। इसलिए दोस्तों हैंग आउट कीजिए पर वहां मत लटकिये। महा मुंबई मेट्रो में जिम्मेदारी के साथ ट्रैवल कीजिए।

वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को बॉर्डर 2 मेकर्स का जवाब- पहले गलत बोला, अब वही..

लोगों ने उड़ाया वरुण का मजाक

इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सम्मान के हकदार हैं, इसे हाइलाइट करने के लिए शुक्रिया। एक कमेंट है, यह जागरूकता बहुत जरूरी थी। बहुत अच्छे टीम। एक ने लिखा है, वरुण पर एक्शन लो। एक और ने लिखा है, वरुण की तरफ से अच्छा रिमाइंडर है। मेट्रो सेफ्टी जरूरी है। एक ने लिखा है, करवा ली बेइज्जती।

‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर थोड़ी देर में लगेगी मुहर, इकॉनमी को मिलेगा काफी बढ़ावा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन यूनियन मंगलवार को लंबी बातचीत के बाद ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ की घोषणा करेंगे. भारत और यूरोपियन यूनियन मिलकर विश्व व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा और दुनिया की आबादी का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा हैं, जो इस पार्टनरशिप के बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक महत्व को दर्शाता है.

यूरोपियन यूनियन और भारत करीबी पार्टनर हैं जो आर्थिक खुशहाली, नियमों पर आधारित इंटरनेशनल ऑर्डर और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं. ट्रेड और इन्वेस्टमेंट इस रिश्ते के मुख्य आधार बने हुए हैं. मंगलवार को होने वाले यूरोपियन यूनियन -भारत समिट में दोनों तरफ के नेताओं से एक संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा अपनाने और चल रही मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के संदर्भ में व्यापार पर चर्चा करने की उम्मीद है. इसे पहली बार 2007 में लॉन्च किया गया था और 2022 में फिर से लॉन्च किया गया और सोमवार को खत्म हुआ.

आने वाली डील पर बात करते हुए यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, ‘भारत और यूरोप ने एक स्पष्ट चुनाव कर लिया है.’ रणनीतिक साझेदारी, बातचीत और खुलेपन का चुनाव. अपनी एक-दूसरे को पूरा करने वाली ताकतों का फायदा उठाना और आपसी मजबूती बनाना. हम खंडित दुनिया को दिखा रहे हैं कि एक और रास्ता भी मुमकिन है.’

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा ने भी यही बात दोहराते हुए कहा, ‘भारत-यूरोपियन यूनियन के लिए एक जरूरी पार्टनर है. हम सब मिलकर नियमों पर आधारित इंटरनेशनल ऑर्डर को बचाने की क्षमता और जिम्मेदारी शेयर करते हैं. सामान के व्यापार में यूरोपियन यूनियन भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है, जो चीन के ठीक बाद और अमेरिका से आगे है, और भारत के कुल सामान व्यापार का 11.5 प्रतिशत हिस्सा है.

आधिकारिक डेटा के मुताबिक 2024 में यूरोपियन यूनियन-भारत के बीच सामान का ट्रेड 120 बिलियन यूरो से ज्यादा का था. इसमें भारत से यूरोपियन यूनियन का 71.4 बिलियन यूरो का इंपोर्ट और भारत को यूरोपियन यूनियन का 48.8 बिलियन यूरो का एक्सपोर्ट शामिल था.

पिछले दस सालों में सामान का दोनों देशों के बीच ट्रेड दोगुना हो गया है. इस दौरान, भारत से यूरोपियन यूनियन का इंपोर्ट 140 फीसदी बढ़ा, जबकि भारत को यूरोपियन यूनियन का एक्सपोर्ट 58 फीसदी बढ़ा, जिससे कमर्शियल रिश्तों में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है.

यूरोपियन यूनियन से भारत को एक्सपोर्ट होने वाले मुख्य सामान में मशीनरी और अप्लायंसेज, ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट और केमिकल्स शामिल हैं. दूसरी ओर यूरोपियन यूनियन मुख्य रूप से भारत से मशीनरी और अप्लायंसेज, केमिकल्स और फ्यूल इम्पोर्ट करता है.

सर्विसेज के ट्रेड में भी अच्छी ग्रोथ देखी गई है. 2024 में यूरोपियन यूनियन-भारत के बीच सर्विसेज का ट्रेड 66 बिलियन यूरो से ज्यादा का था, जिसमें यूरोपियन यूनियन इम्पोर्ट 37 बिलियन यूरो से ज्यादा और यूरोपियन यूनियन एक्सपोर्ट लगभग 29 बिलियन यूरो था.

पिछले दस सालों में दोनों देशों के बीच सर्विसेज का ट्रेड दोगुने से ज्यादा हो गया है, जिसमें 243 फीसजी की वृद्ध हुई है. भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ट्रेड होने वाली मुख्य सर्विसेज में टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर और इन्फॉर्मेशन सर्विसेज, प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कंसल्टिंग जैसी दूसरी बिजनेस सर्विसेज, और ट्रांसपोर्ट सर्विसेज शामिल हैं.

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) इस रिश्ते की गहराई को और दिखाता है. 2024 में भारत में यूरोपियन यूनियन के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की वैल्यू 132 बिलियन यूरो से ज्यादा थी, जिससे यूरोपियन यूनियन देश में सबसे बड़ा निवेशक बन गया.

पॉलिसी के मामले में यूरोपियन यूनियन और भारत ने जून 2022 में एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए बातचीत फिर से शुरू की. उसी समय, इन्वेस्टमेंट प्रोटेक्शन और जियोग्राफिकल इंडिकेशन पर अलग से बातचीत शुरू की गई. ट्रेड बातचीत का मकसद रुकावटों को दूर करना है और इससे एक्सपोर्ट को और बढ़ाने, सर्विसेज को खोलने में मदद मिलेगी.