भारत से हारने का डर, इसलिए बॉयकॉट का बहाना? मैच से पहले ही PAK का गेम ओवर!

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्व कप 2026 को शुरू होने में अब बस चार दिन का वक्त रह गया है। सात फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान का ड्रामा चालू हो गया है। टूर्नामेंट के बहिष्कार की गीदड़भभकी से शुरू हुआ ड्रामा अब भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के बहिष्कार पर आकर रुक गया है। भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर पाकिस्तान अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा है। साथ ही 21वीं सदी में पाकिस्तान का आईसीसी टूर्नामेंट्स भी भारत के खिलाफ रिकॉर्ड यह बताता है कि पड़ोसी मुल्का का भारत से खेलने का डर जायज है।

भारत के खिलाफ लगातार हार से डरा पाकिस्तान

टीम इंडिया के खिलाफ लगातार हार ने उन्हें डरा दिया है और यही वजह है कि उसने बॉयकॉट का रास्ता अपनाया। अगर मैच ही नहीं होगा तो उनकी अपने मुल्क में थू-थू नहीं होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर संजय मांजरेकर के हालिया वीडियो ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट बहस को फिर से गर्म कर दिया है। वीडियो में मांजरेकर का साफ कहना है कि अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने से कतरा रहा है, और इसकी वजह कोई राजनीति नहीं बल्कि खेल का डर है। मांजरेकर के शब्दों में, ‘सच्चाई ये है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हराना अब उनके लिए असाधारण चुनौती बन चुका है।’ भारत के खिलाफ मैच से बचने या बॉयकॉट की बात करना दर्शाता है कि पाकिस्तान खेल के मैदान में जवाब देने के बजाय बहाने तलाश रहा है।

मांजरेकर ने ‘महामुकाबले’ पर सवाल खड़े किए

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को वर्षों से महामुकाबला कहा जाता रहा है, लेकिन मांजरेकर ने इस धारणा पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है। मांजरेकर का कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं भी होता है, तो इससे न टूर्नामेंट की वैल्यू घटती है और न ही भारतीय क्रिकेट को कोई नुकसान होता है। मांजरेकर के शब्दों में, ‘अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो कोई बड़ी बात नहीं है। सच कहूं तो काफी समय से असली मैच, मैच से पहले होने वाले हाइप और ड्रामे के आसपास भी नहीं पहुंच पाता।’

‘भारत और पाकिस्तान अब क्रिकेट में एक स्तर पर नहीं’

मांजरेकर का सबसे तीखा हमला इसी बिंदु पर है। उन्होंने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान अब क्रिकेट के एक ही स्तर पर नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘इसका कारण बिल्कुल साफ है। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर अब एक ही स्तर पर नहीं हैं। 90 के दशक में और उससे पहले दोनों के बीच क्रिकेट में मुकाबला मजेदार होता था, क्योंकि पाकिस्तान एक मजबूत टीम हुआ करती थी, लेकिन अब नहीं।’ यह बयान भावनात्मक नहीं, बल्कि आंकड़ों और मौजूदा हालात पर आधारित नजर आता है।
 
‘भारत की जीत अब आदत सी लगती है’

संजय मांजरेकर ने अपने बयान में सबसे चर्चित तुलना भी की। उन्होंने कहा, ‘आज जब भारत पाकिस्तान को हराता है, तो ऐसा लगता है जैसे भारत किसी कमजोर टीम को हरा रहा हो।’ यह बात भले ही पाकिस्तान समर्थकों को चुभे, लेकिन पिछले दो दशकों के आईसीसी टूर्नामेंट रिकॉर्ड इस सोच को मजबूत करते हैं। वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी, तीनों बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद एकतरफा रहा है। टी20 और वनडे, दोनों तरह के विश्व कप को मिलाकर भारत का पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 15-1 का है।टीम इंडिया को एकमात्र हार 2021 टी20 विश्व कप में मिली थी। वनडे विश्व कप में पाकिस्तान भारत को कभी नहीं हरा सका है और हमेशा मुंह की खाई है। साल 2001 से अब तक, दोनों टीमों के बीच नडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी को मिलाकर 19 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पाकिस्तान सिर्फ चार मैच जीता है। 15 में उसे मुंह की खानी पड़ी है। 2003, 2011, 2015, 2019 और 2023 के वनडे विश्व कप और 2007, 2012, 2014, 2016, 2022 और 2024 के टी20 विश्व कप, इन सभी बड़े मंचों पर पाकिस्तान भारत के सामने संघर्ष करता नजर आया। तो उसे बॉयकॉट का बहाना तो बनाना ही था। यही कारण है कि भारत-पाकिस्तान मैच अब रोमांच से ज्यादा औपचारिकता लगने लगा है।

एशिया कप में भारत से तीनों मैच हारा पाकिस्तान

मांजरेकर ने पाकिस्तान क्रिकेट की गिरावट का जिक्र करते हुए एशिया कप का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह गिरावट एशिया कप में भी देखी। आपको बस भारतीय क्रिकेट सिस्टम और पाकिस्तानी क्रिकेट सिस्टम से आने वाले युवा खिलाड़ियों की तुलना करनी है। यह फर्क जमीन और आसमान जैसा है।’ यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट स्ट्रक्चर पर सवाल खड़े करता है। एशिया कप टी20 2025 में भारत ने पाकिस्तान को तीनों मुकाबले में शिकस्त दी थी। तब यह बातें उठी थीं कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करना चाहिए, लेकिन टीम इंडिया ने मैदान पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और फाइनल समेत तीनों मौकों पर हराया था। अब पाकिस्तान उसके उलट पहले ही हार मान ली है, क्योंकि खेल में वह हमसे बराबरी नहीं कर सकते।

क्या इसी डर से बॉयकॉट की बातें?

अब पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ मैच को लेकर बॉयकॉट या यूं कहें खेलने से इनकार जैसी बातें कही गई हैं। इस पर मांजरेकर का रुख बिल्कुल साफ है। उनका मानना है कि अगर आत्मविश्वास होता, तो मैदान छोड़ने की बात नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान मैच हो या न हो, मेरे लिए यह कोई बड़ा इवेंट नहीं है।’ मांजरेकर ने यह भी साफ किया कि भारतीय टीम की असली परीक्षा पाकिस्तान नहीं, बल्कि दुनिया की टॉप टीमें हैं। उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका, ये वो टीमें हैं, जिन्हें हराकर हमें इस भारतीय टीम पर गर्व महसूस होगा।’ यानी पाकिस्तान अब उस सूची में शामिल नहीं है, जिससे भारत की श्रेष्ठता तय हो।

‘मैच न हो तो भी टूर्नामेंट की वैल्यू कम नहीं’

भारत-पाकिस्तान मैच को टूर्नामेंट की जान कहे जाने पर मांजरेकर ने खुलकर असहमति जताई। उन्होंने कहा, ‘अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता, तो दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है, क्योंकि कोई वॉकओवर या फॉरफिट नहीं चाहता, लेकिन इससे टूर्नामेंट की वैल्यू कम नहीं होती।’ उनके मुताबिक, असली मुकाबले उन टीमों के खिलाफ होते हैं जो लगातार भारत को चुनौती देती हैं। जब लगातार हार मिल रही है, तो पाकिस्तान टीम के भीतर डर बैठना स्वाभाविक है। अगर पाकिस्तान और उनके ट्रॉफी चोर अध्यक्ष मोहसिन नकवी को भरोसा होता कि वह मुकाबला जीत सकते हैं, तो खेलने से क्यों बचते? क्रिकेट सिर्फ स्किल का खेल नहीं, बल्कि मेंटल स्ट्रेंथ का भी इम्तिहान है। भारत ने पिछले दो दशकों में न सिर्फ मजबूत टीम बनाई, बल्कि बड़े मुकाबलों में जीतने की आदत भी डाली। वहीं पाकिस्तान टीम बार-बार भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद उसी मनोवैज्ञानिक जाल में फंसती चली गई।

डर, गिरता आत्मविश्वास और बदलती राइवलरी

एक दौर था जब भारत-पाकिस्तान मुकाबला दोनों टीमों के लिए बराबरी का युद्ध होता था। आज हालात यह हैं कि भारत मानसिक और क्रिकेटिंग, दोनों स्तर पर आगे निकल चुका है। पाकिस्तान की बार-बार की हार ने उसके आत्मविश्वास को कमजोर किया है, और यही डर अब बॉयकॉट जैसे बयानों में नजर आता है। शानदार युवा बल्लेबाज, जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज और मजबूत घरेलू सिस्टम, इन सबने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट्स में लगातार ताकतवर बनाया है। वहीं पाकिस्तान अब भी अस्थिर चयन, कमजोर सिस्टम और मानसिक दबाव से जूझता दिखता है। 

टैरिफ घटते ही खुले नए रास्ते, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यात को मिलेगी रफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली । भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच व्यापार समझौते (Trade agreements) की घोषणा एक ऐसे समय में हुई है जब भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से कपड़ा, चमड़ा और फुटवियर उद्योग भविष्य के ऑर्डर को लेकर गहरे संकट में थे। इस समझौते के बाद अब भारतीय उत्पाद (Indian products) अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे। सोमवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ बातचीत के बाद इस डील की घोषणा की।

इन प्रमुख उद्योगों पर प्रभाव
कपड़ा और फुटवियर: अब तक छोटे निर्यातक शिपमेंट लगभग बंद कर चुके थे और बड़े खिलाड़ी भारी छूट देकर किसी तरह टिके हुए थे। अब भारतीय गारमेंट्स पर 18% का टैरिफ लगेगा, जो बांग्लादेश या श्रीलंका (20%) की तुलना में कम है।

कालीन: भारतीय कालीन यानी कारपेट अब तुर्की से आने वाले उत्पादों का मजबूती से मुकाबला कर सकेंगे।

रत्न और आभूषण: चीन के उत्पादों पर 34% टैरिफ होने के कारण, अब भारतीय आभूषणों को अमेरिकी बाजार में बढ़त मिलेगी।

समुद्री उत्पाद: अमेरिकी स्टोर्स में अब भारतीय झींगे सहित कई समुद्री उत्पाद सस्ते और अधिक सुलभ होंगे।

आईटी सेक्टर: अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। इससे भारतीय आईटी सेवाओं और डिजिटल उत्पादों की लागत कम होगी, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटो पार्ट्स और धातुओं जैसे कुछ क्षेत्रों पर टैरिफ पहले की तरह ही बने रहेंगे। हालांकि अभी भी इस डील को लेकर फुल डिटेल्स आना बाकी है।

निर्यात के आंकड़े और मौजूदा स्थिति
अप्रैल से नवंबर के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात 11.3% बढ़कर 59 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका स्मार्टफोन की रही, जिसका निर्यात दोगुना होकर 16.7 अरब डॉलर हो गया।

दिलचस्प बात यह है कि भारत के कुल निर्यात का लगभग 40% हिस्सा (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा) इन टैरिफ से प्रभावित नहीं था। साथ ही, अगस्त में लागू होने वाली टैरिफ डेडलाइन से बचने के लिए कंपनियों ने पहले ही भारी मात्रा में माल एक्सपोर्ट कर दिया था।

हालांकि उत्साह का माहौल है, लेकिन व्यापार जगत अभी भी पूरी स्पष्टता का इंतजार कर रहा है। वर्तमान में कोई संयुक्त बयान जारी नहीं हुआ है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया दावों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

यूके (UK) और यूरोपीय संघ (EU) के साथ पहले ही व्यापार समझौते कर चुका भारत अब अपने पोर्टफोलियो को विविधता दे सकेगा, जिससे भविष्य में अमेरिकी नीतियों में होने वाले उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम किया जा सके।

द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कल रणवीर सिंह ने हिंट दी थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा। अब टीजर से पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

हमजा के किरदार में दिखे रणवीर

टीजर रिलीज से कुछ घंटे पहले ही रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह लंबे बालों वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर भी सारी दुविधाएं दूर हो गई हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में रणवीर हमजा अली मजारी एक दमदार और गंभीर लुक में ही दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

पोस्टर देख टीजर के लिए बढ़ा उत्साह

पोस्टर साझा करते हुए रणवीर ने इंटरनेट पर याद दिलाया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर सामने आया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर सामने आने के बाद अब फिल्म और टीजर को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, रोते हुए वीडियो किया वायरल; यूजर्स बोले- ड्रामा बंद करो

अभी जारी है ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

सीएम ममता पहुंचीं दिल्ली और बोलीं- बंगाल के लोगों के साथ देश की राजधानी में बहुत अत्याचार हो रहा 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली दौरे पर पहुंचीं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में बंगाल के लोगों के साथ अत्याचार और बहुत दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि वे इन चिंताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। 
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल भवन जा रही हैं ताकि वहां मौजूद अपने लोगों से मिल सकें और दिल्ली पुलिस के कथित अत्याचारों को खुद देख सकें। उन्होंने कहा, जब गृहमंत्री बंगाल आते हैं, तो हम उन्हें रेड कार्पेट देते हैं, लेकिन जब हम दिल्ली आते हैं तो हमें ब्लैक कार्पेट दिया जाता है। कृपया बंगाल के लोगों पर हो रहे अत्याचारों को रोकिए, जिन्होंने अपनी जान तक गंवाई है। 
दिल्ली के हेली रोड स्थित बंगाल भवन पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़ी शिकायतें बेहद गंभीर हैं और इसी मुद्दे पर वह मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के चलते बंगाल के कई परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सीएम ममता ने दावा किया कि दिल्ली में रह रहे बंगाल के लोगों को दिल्ली पुलिस बार-बार परेशान कर रही है और बंगाल भवन के आसपास कड़ी निगरानी रखी गई है। उन्होंने कहा, अगर इस देश में कोई नहीं लड़ेगा, तो मैं लड़ूंगी, हमारी पार्टी लड़ेगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगले दिन मंगलवार दोपहर 3 बजे बंगाल भवन में एक अहम बैठक और मीडिया के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। 

Previous articleपेरिस में बनेगा पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, भेजे गए तराशे हुए पत्थर 
Next articleमप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
News Desk

दो समुदाय आमने-सामने, आगजनी और तोड़फोड़

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद जिले (Gariaband district) के दुधकैयां गांव (Dudhkaiyan village) में दो समुदायों के बीच तनाव हिंसक झड़पों (Violent Clashes) में बदल गया। शिव मंदिर में तोड़फोड़ और उसके बाद हुई मारपीट ने इलाके में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद उत्पन्न हुआ तनाव
गांव में एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर में कथित रूप से तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से रिहा होने के बाद युवक अपने रिश्तेदारों के साथ लौट आया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

 

पीड़ित ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया
गांव के निवासी नरेंद्र साहू पर तीन युवकों ने हमला किया और उन्हें लकड़ी के डंडों से बुरी तरह पीटा। साहू के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस को मामले की जानकारी होने के बावजूद तुरंत कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को पकड़ने में देरी हुई।

 

हिंसा की चपेट में आया गांव: घरों और वाहनों में आग लगाई गई
हमले की खबर फैलते ही हिंदू समुदाय के लोग भड़क उठे और आरोपियों से जुड़े घरों और वाहनों में आग लगा दी। स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई, जिससे पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाने की आवश्यकता पड़ी।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी हुए घायल
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में उत्पन्न तनाव को शांत करने के लिए गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस पर कुछ आक्रोशित लोगों ने ईंट और पत्थरों से हमला किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। हालांकि, स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश: दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है और सरकार इसे गंभीरता से देख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन आरोपियों ने यह हिंसा फैलाई, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर कदम कानून के दायरे में उठाया जाएगा।

 

पीसीसी चीफ दीपक बैज की प्रतिक्रिया:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस और सरकार की लापरवाही के कारण यह हिंसा भड़की। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह घटना टल सकती थी। बैज ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की और घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

‘प्यार आपको बेहतर इंसान बनाता है’, धनुष से अफेयर की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने प्रेम को बताया खूबसूरत एहसास

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ और अपने हालिया सिंगल सॉन्ग ‘भीगी भीगी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस गाने में मृणाल दुलकर सलमान के साथ नजर आई हैं। इस बीच पिछले काफी वक्त से मृणाल ठाकुर का नाम अभिनेता धनुष के साथ भी जोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों दोनों की शादी तक की खबरें उड़नी शुरू हो गई थीं। हालांकि, बाद में वो सिर्फ अफवाहें निकलीं। अब धनुष से अफेयर के बीच मृणाल ने प्यार को एक खूबसूरत एहसास बताया है।

प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है

फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में जब मृणाल से प्यार के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि प्यार एक सुंदर एहसास है और इस ग्रह पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। यह आपको एक बेहतर इंसान में बदल देता है। यह सचमुच एक तरह से अपने भीतर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने और उसे नया जीवन देने जैसा है। यह दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। मैं प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपने जीवन में प्यार मिले। जब मृणाल से पूछा गया कि क्या प्यार में लड़कियां ज्यादा उदार हो जाती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने असहमति जताते हुए कहा कि जरूरी नहीं। मैं असहमत हूं। जो भी प्यार में होता है वह अधिक उदार होता है। लेकिन प्यार में महत्वपूर्ण बात इसे स्वीकार करना भी है। कभी-कभी प्यार को स्वीकार करना और उसे समझना बहुत मुश्किल होता है। प्यार की परिभाषा बदलती जा रही है।

विज्ञापन

जब आप प्यार में होते हैं तो खुद को समर्पित कर देते हैं

प्यार को लेकर मृणाल ने आगे कहा कि एकमात्र स्थिर चीज प्यार है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे ग्रहण करते हैं। एक प्रेमी होता है, एक प्रेमिका होती है। जब कोई प्यार में होता है, तो वह देने वाला होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वो स्त्री हो या पुरुष। जब प्यार होता है, तो आप उस व्यक्ति के लिए कुछ भी कर देते हैं। आप बस खुद को समर्पित कर देते हैं।

टीजर से पहले सामने आया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’

20 फरवरी को रिलीज होगी ‘दो दीवाने सहर में’

एआर रहमान के संगीत में बने गीत ‘भीगी भीगी’ को इरशाद कामिल ने लिखा है। इसे एआर अमीन और जसलीन रॉयल ने गाया है। फिल्मों की बात करें तो मृणाल ठाकुर अगली बार रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म दो लोगों के बीच की आदर्श प्रेम कहानी है और एक आधुनिक रोमांस जो एक ऐसी याद की तरह लगता है जिसे आप संजो कर रखे हुए हैं। ‘दो दीवाने सहर में’ में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में बिहार में रेल बजट 09 गुना बढ़ा 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

हाजीपुर। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने 02 फरवरी को बजट 2026-27 हेतु बिहार में रेल परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने हेतु रिकार्ड बजट आवंटन हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय रेलवे हेतु रिकॉर्ड धनराशि रूपये 2,78,000 करोड़ आवंटित की गयी है। दीर्घकालिक विजन के तहत, सरकार ने पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरों को ‘ग्रोथ कनेक्टर्स’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं। इन प्रस्तावित कॉरिडोरों से शहरों के बीच यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और यात्रियों के लिए बिना किसी रुकावट के बहु-माध्यमीय आवाजाही आसान हो जाएगा। उत्तरी और पूर्वी भारत में, वाराणसी से पटना होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से वाराणसी-सिलीगुड़ी की यात्रा लगभग 2 घंटे 55 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त, दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से यात्रा लगभग 3 घंटे 50 मिनट में पूरी होगी। यह कनेक्टिविटी पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को जोड़ते हुए एक नया आर्थिक कॉरिडोर विकसित करेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। इसी कड़ी में उन्होंने बिहार राज्य के लिए रेलवे हेतु आवंटित धनराशि का जिक्र करते हुए बताया कि 2009 से 2014 में बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बढ़ाकर इस वर्ष 10 हजार 379 करोड़ रूपये कर दिया गया है, जो कि पिछली सरकार की तुलना में 09 गुना ज्यादा है। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में 01,09,158 करोड़ रूपये की लागत से  आधारभूत संरचनाओं के परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। साथ ही 3287 करोड़ की लागत से बिहार में 98 अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इनमें से बिहार के दो स्टेशन – थावे और पीरपैंती रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य पूरा हो चुका है। बिहार में 14 जोड़ी वंदे भारत एवं 21 जोड़ी अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है तथा पटना और जयनगर के मध्य नमो भारत एक्सप्रेस का भी परिचालन किया जा रहा है। विदित हो कि बिहार में 2014 से 2000 किमी नई लाईन का निर्माण किया जा चुका है जो लगभग मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है। बिहार में 2014 से 3330 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा बिहार में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। साथ ही 568 फ्लाई ओवर एवं अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। रेल मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात पूर्व मध्य रेल के महाप्रबन्धक छत्रसाल सिंह ने भी उपस्थित संवाददाओं को बजट में रेलवे हेतु किये गये प्रावधानों से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सहित सभी विभागाध्यक्षगण उपस्थित थे।  

Previous articleबिल गेट्स ने एपस्टीन के दावों को बताया बेतुका, कहा- रूसी लड़कियों से संबंध नहीं बनाए
Next articleटीजर से पहले सामने आया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’
News Desk

महिलाओं के नाम पर शराब तस्करी! बिहार में 11 महिला तस्कर दबोची गईं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

पटना। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका खुलासा पटना रेल पुलिस ने किया है। पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें लड़कियों और महिलाओं का इस्तेमाल शराब एक जगह से दूसरी जगह ट्रेन से पहुंचाने के लिए किया जाता था। शराब तस्कर ट्रेन के कोच अटेंडेंट को भी इस काम मे शामिल करते थे। पटना रेल पुलिस ने 11 महिलाओं समेत गिरोह के कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस से इन लोगों को पकड़ा गया। सीमांचल एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट निखिल कुमार के अलावा इसी ट्रेन में सवार 11 महिलाओं और 3 पुरुष तस्करों को गिरफ्तार किया गया। रेल एसपी अनंत कुमार राय के आदेश पर दानापुर रेल डीएसपी कंचन राज ने इस ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इनके पास से 95 लीटर विदेशी शराब, 40 हजार कैश, 6 स्मार्ट फोन और 5 कीपैड मोबाइल बरामद किए गए। इन सभी के खिलाफ पाटलिपुत्र जंक्शन रेल थाने में केस दर्ज किया गया। आज इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इनके पास से जब्त मोबाइल की सीडीआर से इन तस्करों के नेटवर्क को अब खंगाला जा रहा है।

बता दें कि जिन 11 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है, उनमें 3 काफी कम उम्र की हैं। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान बेगूसराय की रतनी देवी, शांति देवी, रेखा देवी, रीना उर्फ शबरी देवी, इंदिरा देवी, तिलिया देवी, शोभा देवी, अंजली कुमारी, नालंदा की फूलमति देवी और खुशी कुमारी और वैशाली की रुख्साना के तौर पर हुई है। यूपी के बुलंदशहर का कोच अटेंडेंट निखिल कुमार भी पकड़ा गया है। इन 11 महिलाओं और लड़कियों मे से 7 महिला तस्कर पहले भी जेल जा चुकी हैं। एक लड़की तो पिछली बार पुलिसकर्मी को धक्का मारकर भाग भी गई थी। हर ट्रिप पर हर महिला को 2000 रूपये दिए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी के दिलदारनगर से ये शराब लेकर आ रही थीं।

जानकारी के मुताबिक ये महिलाएं जनरल बोगी में रेल टिकट लेकर सवार होती हैं। शराब तस्कर भी इनके आसपास होता है। पुलिस के अनुसार कोच अटेंडेंट इन तस्करों से मिला हुआ था। तस्कर उसे हर ट्रिप में 2000 रुपए देता था। कोच अटेंडेंट उनकी शराब को भी रखता था। पाटलिपुत्र जंक्शन या दानापुर स्टेशन पर तस्कर इन महिलाओं के साथ शराब लेकर उतर जाते थे। गंगा स्नान, माघी पूर्णिमा के स्नान की बात कहकर इन महिलाओं ने पुलिस को भरमाने की कोशिश की लेकिन झोले चेक किये गए तो पकड़ी गईं।

बिहार से होकर गुजरेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार में पहली बुलेट ट्रेन चलनी वाली है. इसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है. रेल मंत्री ने कहा कि ये ट्रेन बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होगी. बिहार में रेलवे के लिए 10 हजार 379 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इस बजट से बिहार में कनेक्टिविटी, आधुनिक रेल अवसंरचना और रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा।

वाराणसी से सिलीगुड़ी केवल 2 घंटे 55 मिनट में पहुंचेंगे

बिहार में इस समय 14 वंदे भारत और 21 अमृत ट्रेनें चल रही हैं. ऐसे में अगर बुलेट ट्रेन बिहार में चलती है तो इससे राज्य की रफ्तार बढ़ जाएगी. बुलेट ट्रेन बिहार से पश्चिम बंगाल तक चलेगी. बुलेट ट्रेन वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद जानकारी देते हुए कहा, ‘बिहार में पहली बुलेट ट्रेन चलेगी. ये ट्रेन वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी. ये बिहार के लिए बहुत बड़ा गेम चेंजर होगा. बिहार की इनकोनॉमी और कनेक्टिविटी को इससे लाभ होगा. वाराणसी से सिलीगुड़ी केवल 2 घंटे 55 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।’

7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को देश का यूनियन बजट पेश किया. इस दौरान निर्मला सीतारमण ने 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी. इनमें वाराणसी- सिलिगुड़ी कॉरिडोर भी शामिल है. आमतौर पर वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच ट्रेन से 14-16 घंटे लगते हैं. लेकिन बुलेट ट्रेन महज 2 घंटे 55 मिनट में वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच का सफर तय कर लेगी. इस दौरान ट्रेन की रफ्तार 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. बिहार से गुजरते समय बुलेट ट्रेन पटना के अलावा बक्सर, आरा, कटिहार और किशनगंज जैसे स्टेशनों पर भी रूकेगी।

Previous articleसमाधान योजना से उपभोक्ताओं को राहत, 350.67 करोड़ का सरचार्ज माफ
News Desk

दिल्ली में अब ये होगा BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का पता, यहां मिल गया सरकारी आवास

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को नई दिल्ली में बंगला अलॉट कर दिया गया है. उन्हें नई दिल्ली स्थित 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. उनको टाइप-8 का सरकारी आवास दिया गया है. अब एक बार यह बंगला एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.

नितिन नबीन को बंगला दिए जाने से पहले यह बंगला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन को आवंटित था. हालांकि अब उनकी जगह पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को यह सरकारी आवास दिया गया है. बीजेपी अध्यक्ष का यह बंगला देश की राजधानी के प्रमुख वीआईपी इलाकों में से स्थित है. इसके साथ ही सुरक्षा व प्रशासनिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है.

 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को इससे पहले 9 सुनहरी बाग लेन स्थित बंगला आवंटित करने का विकल्प दिया गया था. हालांकि यह बंगला उन्हें पसंद नहीं आया था. यही वजह है कि अन्य विकल्पों की तलाश की जा रही थी. जिसके बाद 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला उन्हें आवंटित किया गया.

किसी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पहले से ही कई तरह के नियम हैं. डायरेक्टरेट ऑफ़ एस्टेट (Directorate of Estates) के नियमों के अनुसार, किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यदि वह केंद्रीय मंत्री, लोकसभा सांसद या राज्यसभा सांसद नहीं है, तो उसे टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित करने का प्रावधान है. नितिन नबीन भी इसी श्रेणी में आते हैं. यही वजह है कि उन्हें ये ऑप्शन दिया गया है.

कुल मिलाकर, नितिन नबीन को मिले इस नए सरकारी आवास को बीजेपी के संगठनात्मक महत्व और पार्टी अध्यक्ष के पद की गरिमा से जोड़कर देखा जा रहा है. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का सरकारी/आधिकारिक आवास नई दिल्ली में 7-B, मोतीलाल नेहरू मार्ग (Motilal Nehru Marg) पर ही मौजूद है.

Previous articleकोहरे की वजह से टली भोपाल गैस कांड केस की सुनवाई, डॉव केमिकल को राहत
News Desk