ईशान किशन की वापसी, हार्दिक को आराम; तिरुवनंतपुरम टी20 में होंगे 2 बड़े बदलाव

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज यानी शनिवार, 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया की नजरें एक बार फिर खिलाड़ियों को रोटेट करने पर होगी। पांचवें टी20 में भारतीय प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं। ईशान किशन और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हो सकती है। ईशान किशन चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, वहीं अक्षर पटेल पहले टी20 के बाद से ही प्लेइंग XI से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यह दोनों खिलाड़ी किसकी जगह आएंगे।

NZ के खिलाफ आखिरी टी20 आज, तिरुवनंतपुरम में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धूम?

हार्दिक पांड्या को मिल सकता है आराम

लगातार चार टी20 मैच खेलने वाले हार्दिक पांड्या को पांचवें टी20 में आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों डिपार्टमेंट में दबाव रहता है। हालांकि पिछले टी20 में उन्हें बॉलिंग से आराम दिया गया था, मगर आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनका वर्कलोड मैनज करने के चलते आराम दे सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह अक्षर पटेल ले सकते हैं, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते हैं।

IND-PAK के बीच U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की आखिरी रेस, 3 टीमों ने किया क्वालीफाई

ईशान किशन किसकी जगह लेंगे?

पिछले मैच में भारत 6 गेंदबाजों के साथ उतरा था, यह एक्सपेरिमेंट फेल हुआ था। ऐसे में जब ईशान किशन पांचवें टी20 में वापसी करेंगे तो एक बॉलर कम हो सकता है। अक्षर पटेल सीधा-सीधा हार्दिक पांड्या को रिप्लेस कर रहे हैं तो हर्षित राणा या फिर कुलदीप यादव में से किसी एक का पत्ता कट सकता है। ईशान किशन के आने से भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।इंडिया संभावित प्लेइंग XI- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

भारत की सांस्कृतिक विरासत की वापसी अमेरिका लौटाएगा चोरी की गई तीन मूर्तियां

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। भारत(India) की सांस्कृतिक विरासत (cultural heritage)से जुड़ा एक अहम और ऐतिहासिक फैसला (historic decision)अमेरिका में लिया गया है। वाशिंगटन डीसी स्थित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ((Smithsonian National Museum)ऑफ एशियन आर्ट(Asian art) ने यह स्वीकार किया है कि उसके संग्रह में मौजूद तीन प्राचीन कांस्य मूर्तियां दशकों (ancient bronze sculptures)पहले भारत के दक्षिणी हिस्से के मंदिरों से अवैध रूप से चोरी की गई थीं। म्यूजियम ने अब इन मूर्तियों को भारत सरकार को लौटाने का निर्णय लिया है। यह फैसला वर्षों चली जांच और पुख्ता ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर लिया गया है।
इन मूर्तियों की पहचान और उनके मूल स्थान की पुष्टि फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी के फोटो अभिलेखागार के जरिए की गई। शोधकर्ताओं को इस संस्थान के पास मौजूद वे दुर्लभ तस्वीरें मिलीं जो उन्नीस सौ छप्पन से उन्नीस सौ उनसठ के बीच तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरों में खींची गई थीं। इन तस्वीरों में वही मूर्तियां अपने मूल स्थान पर स्थापित दिखाई दीं जिससे यह साफ हो गया कि इन्हें बाद में अवैध रूप से वहां से हटाया गया था।

वापस की जाने वाली तीनों मूर्तियां दक्षिण भारतीय कांस्य शिल्प कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इनमें पहली मूर्ति चोल काल की शिव नटराज की है जो लगभग नौ सौ नब्बे ईस्वी की मानी जाती है। यह मूर्ति तमिलनाडु के तंजानूर जिले के तिरुथुराईपुंडी स्थित श्री भव औषधीश्वर मंदिर से चोरी की गई थी। दूसरी मूर्ति सोमस्कंद की है जो बारहवीं शताब्दी के चोल काल से संबंधित है। यह मन्नारगुड़ी के अलत्तूर क्षेत्र में स्थित विश्वनाथ मंदिर से गायब हुई थी। तीसरी मूर्ति संत सुंदरर और परवई की है जो सोलहवीं शताब्दी के विजयनगर काल की है और कल्लाकुरिची के वीरसोलापुरम स्थित शिव मंदिर से चोरी की गई थी।

म्यूजियम की आंतरिक जांच में यह भी सामने आया कि शिव नटराज की मूर्ति को वर्ष दो हजार दो में न्यूयॉर्क की एक गैलरी से खरीदा गया था। उस गैलरी ने बिक्री के समय फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। वहीं बाकी दो मूर्तियां उन्नीस सौ सत्तासी में म्यूजियम को उपहार के रूप में दी गई थीं। उस समय इनके स्रोत की गहराई से जांच नहीं की गई थी।

भारत सरकार और स्मिथसोनियन म्यूजियम के बीच एक विशेष समझौता भी हुआ है। इसके तहत शिव नटराज की मूर्ति को औपचारिक रूप से भारत को सौंपे जाने के बाद भारत सरकार इसे दीर्घकालिक ऋण पर म्यूजियम को वापस देगी। इससे म्यूजियम इस मूर्ति को अपनी प्रदर्शनी द आर्ट ऑफ नोइंग में प्रदर्शित कर सकेगा। अब इस मूर्ति के साथ उसकी चोरी और भारत वापसी की पूरी सच्ची कहानी भी दर्शकों को बताई जाएगी।
म्यूजियम के निदेशक चेस रॉबिन्सन ने कहा कि यह निर्णय सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और पारदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और भारत सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया। यह कदम न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

Previous articleदीपक बैज ने कवासी लखमा से की मुलाकात, फरवरी में जमानत मिलने की जताई उम्मीद
Next articleकबीरधाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों और दलाल गिरफ्तार
News Desk

मां बनने के बाद सोशल मीडिया को डिलीट करना चाहती हैं आलिया भट्ट, कहा- कई बार…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साल 2022 में वह बेटी राहा की मां बनीं और अब आलिया ने बताया कि कई बार वह सोचती हैं कि वह अपना सोशल मीडिया डिलीट कर दें। आलिया ने बताया कि क्यों ऐसा करने का मन करता है और क्यों वह ऐसा कर नहीं पाती हैं।

क्यों आता है डिलीट करने का ख्याल

आलिया ने एसक्वायर इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘कई बार ऐसे दिन आते हैं कि मैं उठती हूं और सोचती हूं कि ओके, मैं अपना सोशल मीडिया डिलीट कर दूं और वो एक्टर बनूं जो सिर्फ एक्टिंग करता है। मैं बातों को बार-बार नहीं कर सकती। मुझे पता है इससे सारे कॉन्टैक्ट कट हो जाते हैं कई लोगों से जो शुरुआत से आपको सपोर्ट कर रहे हैं और ऐसा मैं कर नहीं सकती।’

मुश्किल होता है पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना

आलिया ने आगे कहा, ‘जब बात पर्सनल लाइफ रखने की आती है तो अब मेरी पर्सनल लाइफ बिल्कुल पर्सनल है तो इसलिए मुश्किल होता है। मेरी फोटो एल्बम राहा से भरी है। मुझे काफी मेहनत करनी पड़ती है अपनी फोटोज रखने के लिए।’

मदरहुड जर्नी ने लाइफ बदल दी

आलिया ने बताया कि मदरहुड जर्नी ने उनकी लाइफ में काफी बदलाव लाए हैं। उनका माइडसेट भी काफी बदल गया है।

आलिया की प्रोफेशनल लाइफ

आलिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म अल्फा और लव एंड वॉर में नजर आने वाली हैं।

इसी साल रिलीज होगी रणबीर, विकी, आलिया की फिल्म लव एंड वॉर

अल्फा में वह शरवरी वाघ के साथ नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन फिल्म होगी। वहीं लव एंड वॉर में वह विकी कौशल और रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। रणबीर के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुके हैं।

आज हो जाएं आम चुनाव……….पूर्ण बहुमत से चौथी बार लौटेगी मोदी सरकार

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। देश में आज अगर लोकसभा चुनाव हो जाएं, तब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सीटें बढ़कर 352 होगी। इतना ही नहीं बीजेपी की सीटें भी बढ़कर 287 होगी। इसतरह बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करती दिख रही है। एक ताजा सर्वे में ये नतीजे निकलकर आए हैं। वोट प्रतिशत के अुनसार मौजूदा समय में चुनाव  होने पर एनडीए को 47 फीसदी का फायदा होता दिख रहा है। इंडिया ब्लॉक को 39 फीसदी, और अन्य को 14 फीसदी वोट मिलते दिख रहे है।
ये सर्वे 8 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 के बीच कराया गया है। हर आयु वर्ग जाति, धर्म, लिंग वाले 36 हजार 265 लोग इस सर्वें में शामिल हुए। सर्वे में पूछा गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तब किस गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी? सर्वे में सामने आया कि एनडीए को 352 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 182 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं। हालांकि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें मिली थीं, जबकि इंडिया ब्लॉक के खाते में 234 सीटें आई थीं। अगस्त 2025 में सर्वे किया गया था, जिसमें एनडीए को 324 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 208 सीटें मिलने का अनुमान था।
गठबंधन के हिसाब से वोट शेयर की बात करें तब सर्वे के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 47 प्रतिशत, इंडिया ब्लॉक को 39 प्रतिशत और अन्य को 14 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए को 43 प्रतिशत वोट शेयर मिला था, जबकि इंडिया ब्लॉक को 40 प्रतिशत वोट मिला था। वहीं अगस्त में हुए सर्वे में एनडीए को 47 प्रतिशत और इंडिया ब्लॉक को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान था।
सर्वे में पूछा गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव होने पर किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। सर्वे में सामने आया कि बीजेपी को 287, कांग्रेस 80 और अन्य को 176 सीटें मिलने का अनुमान है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें, कांग्रेस 99 सीटें मिली थीं। अगस्त में हुए सर्वे में बीजेपी को 260 सीटें और कांग्रेस को 97 सीटें मिलने का अनुमान था। सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं, तब बीजेपी के खाते में 41 प्रतिशत, कांग्रेस के खाते में 20 प्रतिशत और अन्य के खाते में 39 प्रतिशत वोट जा सकते हैं।
वहीं सर्वे में लोगों से पूछा गया कि अगले प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे बेहतर चेहरा कौन सा होगा? इस पर 55 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को चुना। जबकि 27 फीसदी ने राहुल गांधी को पीएम पद का दावेदार बताया। इससे पहले अगस्त 2025 में सर्वे में 52 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को, और 25 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को पसंद बताया था। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि देश का अब तक का सबसे बेहतर प्रधानमंत्री कौन है। इस सवाल के जबाव में 50 फीसदी लोगों  ने पीएम मोदी को अपनी पसंद बताया। जबकि 12 फीसदी लोगों ने इंदिरा गांधी को देश की अब तक की सबसे बेहतर प्रधानमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी को भी 12 फीसदी लोगों ने अब तक का सबसे बेहतर पीएम बताया।

Previous articleरायगढ़ में डीएसपी साधना सिंह ने 38 वर्षों की सेवा के बाद लिया सेवानिवृत्ति
Next articleदीपक बैज ने कवासी लखमा से की मुलाकात, फरवरी में जमानत मिलने की जताई उम्मीद
News Desk

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं? खुद ही दे दिया बड़ा हिंट, लेकिन फिर..

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि, इस बीच पाकिस्तान ने एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें उसके वर्ल्ड कप के ट्रैवलिंग प्लान की जानकारी थी, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। यह घटनाक्रम दिखाता है कि पाकिस्तान विश्व कप खेलने के लिए तैयार तो है, लेकिन वह इसे और नाटकीय बनाना चाहते हैं ताकि लाइमलाइट में बने रहें।विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, हालांकि उनके ट्रैवलिंग प्लान से पता चल रहा है कि वे इस विश्व कप में हिस्सा लेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी टीम 2 फरवरी को एयर लंका की फ्लाइट से श्रीलंका के लिए रवाना हो सकती है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हो सकता है।खबरों के मुताबिक, पीसीबी की एक प्रेस विज्ञप्ति लीक हो गई थी जिसमें टीम की यात्रा से संबंधित घटनाक्रम का खुलासा हुआ था। हालांकि, बाद में उस प्रेस रिलीज को हटाकर दोबारा प्रकाशित किया गया। कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने भी इस घटनाक्रम के बारे में ट्वीट किया है।रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार, स्पष्ट और औपचारिक पुष्टि न होने से पाकिस्तान की अंतिम स्थिति को लेकर रहस्य बना हुआ है, जबकि आमतौर पर रसद संबंधी गतिविधियों से यह संकेत मिल जाता है कि मामला सुलझ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अनिश्चितता एक तरह का दिखावा है जो क्रिकेट को और अधिक उथल-पुथल में धकेलने का जोखिम पैदा करता है। खासकर ऐसे समय में जब टूर्नामेंट 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाला है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन विश्व कप में रच सकते हैं इतिहास: सुरेश रैना

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकबी के एक बयान के बाद पाकिस्तान के विश्व कप में खेलने या ना खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। बीते हफ्ते मोहसिन नकबी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यह निर्णय लेते हैं कि पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेना है तो हम नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने आईसीसी को भी आगाह किया था कि वे विकल्प के तौर पर दूसरी टीम तैयार रखे। उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान जल्द ही अपने विश्व कप खेलने की दुविधा को दूर करते हुए इसकी पुष्टि कर सकता है। हालांकि, तमाम रिपोर्टों से ज्यादा संभावना इस बात की ही लगाई जा रही है कि पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान भारत के साथ वर्ल्ड कप मैच ना खेलकर बांग्लादेश को बाहर किए जाने का विरोध कर सकता है। हालांकि, निर्णय आते हैं यह जल्द ही पता लगने वाला है क्योंकि टूर्मामेंट के शुरू होने में अब केवल एक हफ्ते बचे हैं।

Previous articleBorder 2 And Mardaani 3 Live Updates: सनी देओल और रानी की मूवी का जानें पूरा हाल
Next articleपुतिन ने जेलेंस्की को दिया मॉस्को आने का न्योता, एक बार फिर जगी शांति की उम्मीद
News Desk

PhD तक का खर्च करेगी राज्य सरकार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

हर बच्चे के माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा खूब पढ़े और तरक्की करे. स्कूली शिक्षा के साथ-साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी आज के समय की जरूरत बन गई है. कई बार पैसे की कमी के कारण बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना (Post Metric Scholarship Scheme) लायी है.

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना क्या है?

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग (EWS) के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है. प्रदेश सरकार 11 वीं क्लास से लेकर पीएचडी (PhD) तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद कर रही है. ये लाभ केवल उन स्टूडेंट्स को मिलेगा, जिन्होंने 10वीं कक्षा पास की है. सरकार पढ़ाई का पूरा खर्च उठाती है, फीस का पैसा आ जाता है और हॉस्टल-मेस का खर्च दिया जाता है.

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?

छात्र-छात्राएं जो मध्य प्रदेश के निवासी होना अनिवार्य है.

स्टूडेंट्स को एडमिशन 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, पीएचडी या किसी तकनीकी कोर्स में कराना होगा.
छात्रों को SC, ST, OBC अथवा EWS वर्ग का होना चाहिए.
इसके साथ ही माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये होना जरूरी है.

योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट MP Scholarship Portal 2.0 पर विजिट करना होगा.
यदि स्टूडेंट्स का पंजीकरण नहीं हुआ है तो रजिस्टर करना होगा. लॉग इन करना होगा.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी देनी होगी और दस्तावेज अपलोड करना होगा.
यदि आपको स्कॉलरशिप मिल रही है तो रिन्यूबल पर क्लिक करके आगे की प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.
इंदौर-दिल्ली का सफर हुआ आरामदायक, 55% ट्रेनें हुईं LHB कोच वाली, 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी

किन डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए इनकम सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, पिछली क्लास की मार्कशीट (10वीं कक्षा की अनिवार्य), बैंक पासबुक की फोटोकॉपी होना जरूरी है. बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है.

धुरंधर Fa9laस सॉन्ग का दुनियाभर में कमाल, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हुआ सिंगर फ्लिपराची का नाम

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना पर फिल्माया Fa9la सॉन्ग को जबरदस्त रिएक्शन मिला था। ये एक अरबी गाना था जिसे बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया था। अब ये गाना गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हो गया है। अरबिया चार्ट्स पर सबसे ज्यादा बिलबोर्ड्स के साथ ये गाना टॉप पर पहुंचने की वजह से इस शानदार रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। फ्लिपराची ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। फिल्म धुरंधर का ये गाना भारत में बहुत वायरल हुआ है।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हुआ धुरंधर का गाना

इस बड़ी उपलब्धि के बाद फ्लिपराची ने खुशी जताते हुए कहा, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी। मुझे अच्छा लग रहा है। ये गाना एक ऐसी भाषा (हिंदी) में पॉपुलर हो गया, जिसमें इसे गाया भी नहीं गया था। यह दूसरी भाषा में कमाल कर गया। यह एकदम से फट पड़ा और मैं बेहद खुश हूं कि एक ही गाने से एक साथ चार चार्ट्स टॉप किए’।

धुरंधर के Fa9la सॉन्ग में रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ताये भी पढ़ें:धुरंधर के Fa9la सॉन्ग पर ऐसा था अक्षय खन्ना का रिएक्शन

अरबी म्यूजिक को बढ़ाया आगे

फ्लिपराची 10 सालों से भी अधिक समय से म्यूजिक बना रहे हैं। उनका असली नाम हुस्साम असीम हैं। लेकिन अब वो फ्लिप के नाम से दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने अरबी हिप-हॉप म्यूजिक को दुनिया के अलग कोनों में मशहूर करवाया है। धुरंधर के Fa9la गाने से पहले भी फ्लिप के नाम कई मशहूर गाने थे। लेकिन Fa9la ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इस गाने के बाद अब फ्लिपराची भारत में आने वाले हैं। भारत में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है जिसमें लोगों को ये गाना लाइव सुनने के लिए मिलने वाला है।

धुरंधर 2 में होगा फ्लिपराची का गाना?

एक रिपोर्ट ये भी है कि धुरंधर 2 में भी फ्लिपराची का एक शानदार गाना होने वाला है। आदित्य धर ऐसा ही कमाल म्यूजिक रणवीर सिंह के किरदार पर भी फिल्मा सकते हैं। ऐसे में फैंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को थिएटर पर एक बार सुनाई लाने के लिए तैयार है।

विस चुनावों के प्रदर्शन से तय होगा पार्टी का भविष्य और सांगठनिक ढांचा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा कार्यभार संभालने के साथ ही संगठन में व्यापक फेरबदल और भविष्य की तैयारियों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी समय में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव न केवल पार्टी के लिए राजनीतिक परीक्षा होंगे, बल्कि कई नेताओं के भविष्य का फैसला भी करेंगे। इन चुनावों में नेताओं के जमीनी प्रदर्शन के आधार पर ही नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें जगह दी जाएगी।
पार्टी ने विशेष रूप से असम के लिए एक सशक्त रणनीतिक टीम तैनात की है। चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा के मार्गदर्शन में काम कर रही इस टीम में दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवेश वर्मा, विधायक अनिल शर्मा और पवन शर्मा जैसे प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है। इनके साथ राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर जैसे अनुभवी नेताओं को भी जोड़ा गया है। यह टीम भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दिल्ली स्थित केंद्रीय नेतृत्व के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करेगी। इन नेताओं की जिम्मेदारी केवल चुनावी सभाओं और प्रचार तक सीमित नहीं है। उन्हें सूक्ष्म चुनावी प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें हर नेता को एक से दो लोकसभा क्षेत्रों के भीतर बूथ स्तर की रणनीति बनाने और जनसांख्यिकीय आंकड़ों के गहन विश्लेषण का कार्य दिया गया है। टिकट वितरण और मतदाताओं के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि बनाने में भी इनकी भूमिका निर्णायक होगी। नेताओं के चयन में उनकी वैचारिक पृष्ठभूमि, विशेषकर आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और युवा मोर्चा के साथ उनके पुराने जुड़ाव को प्राथमिकता दी गई है।
45 वर्षीय नितिन नवीन की नियुक्ति को भाजपा में एक महत्वपूर्ण पीढ़ीगत बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनकी टीम में ऊर्जावान नए चेहरों और अनुभवी दिग्गजों के मिश्रण की उम्मीद है। चूंकि इस वर्ष कई वरिष्ठ नेता राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और केंद्र सरकार के कार्यकाल का आधा समय भी पूरा होने वाला है, ऐसे में पार्टी संगठन के साथ-साथ कैबिनेट में भी फेरबदल की संभावनाएं प्रबल हैं। जो नेता इन राज्यों में शानदार प्रदर्शन करेंगे, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां मिलना लगभग तय है। नितिन नवीन के नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा असम और पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव होंगे। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने यानी हैट्रिक के लक्ष्य के साथ मैदान में है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी घुसपैठ और जनसांख्यिकीय परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ध्रुवीकरण की रणनीति अपना रही है। नवीन ने राज्य में बूथों की संख्या 28,000 से बढ़ाकर 31,400 करने का लक्ष्य रखा है, ताकि माइक्रो-मैनेजमेंट को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी सौंपकर विपक्षी एकजुटता के जरिए भाजपा के किले में सेंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल में चुनौती और भी कठिन है, जहां भाजपा 14 वर्षों के ममता बनर्जी के शासन को चुनौती दे रही है। बंगाल में किसी बड़े स्थानीय मास लीडर के अभाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और विकास के मॉडल पर निर्भर है। भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को मुख्य मुद्दा बनाते हुए पार्टी ने राज्य को अलग-अलग जोन में बांटकर क्षेत्रीय वॉर-रूम तैयार किए हैं। नितिन नवीन ने खुद बंगाल का दौरा कर जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का रोडमैप तैयार किया है। इन राज्यों के नतीजे यह तय करेंगे कि भाजपा का नया सांगठनिक ढांचा कितना मजबूत और प्रभावी साबित होता है।

Previous articleएमपी सरकार का बड़ा ऐलान: PhD तक का खर्च करेगी राज्य सरकार
News Desk

U19 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप का महामुकाबला रविवार, 1 फरवरी को खेला जाना है। U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के नजरिए से यह मैच काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया अभी तक अपने सभी मुकाबले जीतकर यहां पहुंची है, वहीं पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ा था। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अधिक है, क्योंकि उनके खाते में पहले से ही 6 अंक है, वहीं पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। अगर भारत इस मैच में पाकिस्तान को हराने में कामयाब रहता है तो टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। अगर पाकिस्तान यह मैच जीतता है तो मामला नेट रन रेट पर अटकेगा। आईए एक नजर IND vs PAK अंडर-19 वर्ल्ड कप की कुछ अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं-

ओडिशा को 101 रन की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान की किस्मत भारत के हाथ

वर्ल्ड कप सुपर-6 का 12वां मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का 12वां मैच रविवार, 1 फरवरी को खेला जाएगा।

 सुपर-6 का 12वां मैच कहां खेला जाएगा?

वर्ल्ड कप सुपर-6 का 12वां मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का 12वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

सुपर-6 का 12वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

गोल्डन डक पर आउट होकर अभिषेक ने की कोहली की बराबरी, नंबर-1 पर जानें कौन

वर्ल्ड कप सुपर-6 का 12वां मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 के 12वें मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

सुपर-6 के 12वें मैच की ऑनलाइन स्टर्मिंग कैसे देखें लाइव?

वर्ल्ड कप सुपर-6 के 12वें मैच का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं IND vs PAK मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदीपाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- उमर ज़ैब, समीर मिन्हास, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, मोहम्मद सय्याम, मोमिन कमर, हुजैफा अहसन, हमजा जहूर, दानियाल अली खान, अली रजा, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान)

भारत-ईयू के लिए गेम-चेंजर समझौता

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली: भारत और ईयू मिलकर 2 अरब लोगों, वैश्विक जीडीपी का 25% और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा हैं। दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक विशाल कदम है। जबकि व्यापार चर्चा लगभग दो दशकों से हो रही थी, 2022 से अधिक गहन चर्चा शुरू हुई और 27 जनवरी 2026 को संपन्न हुई।भू-राजनीतिक और रणनीतिक प्रभाव

डॉ. विकास गुप्ता, सीईओ और मुख्य निवेश रणनीतिकार, ओमनीसाइंस कैपिटल के अनुसार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की स्थिति को देखते हुए, भारत- यू एफटीए प्रतीकात्मक है क्योंकि भारत अमेरिका को निर्यात की जाने वाली अधिकांश वस्तुओं के लिए अन्य बाजार खोजने में सक्षम है। इसे चीन पर निर्भरता कम करने के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पुनर्गठन पहलों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। यह समझौता अमेरिका को पीछे धकेलेगा और दिखाता है कि भारत कृषि और डेयरी तक पहुंच पर समझौता नहीं करेगा क्योंकि बड़ी किसान आबादी इन क्षेत्रों पर निर्भर है। सकारात्मक रूप से लिया जाए तो यह दर्शाता है कि भारत उच्च-स्तरीय उत्पादों, जैसे वाइन, या विशिष्ट कृषि उत्पादों, जैसे कीवी आदि तक पहुंच देने के लिए तैयार है। यह एक टेम्पलेट हो सकता है जिसके साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हो सकता है।

 

समझौते की मुख्य विशेषताएं
ईयू के दृष्टिकोण के अनुसार, ईयू द्वारा निर्यात की जाने वाली 96% वस्तुओं पर कम या शून्य टैरिफ होगा, जबकि भारतीय दृष्टिकोण यह है कि 99% भारतीय निर्यात को विशेषाधिकार प्राप्त पहुंच मिलेगी।

 

निवेशकों के लिए सुझाव और रणनीति
निवेश के दृष्टिकोण से, किसी को बहुत उत्साहित नहीं होना चाहिए और जल्दबाजी में कार्य नहीं करना चाहिए

उचित विश्लेषण के बिना इनमें से किसी भी क्षेत्र में निवेश करना शुरू करने का कोई कारण नहीं है। निश्चित रूप से, इन क्षेत्रों में बाजार के नेताओं को विशेषाधिकार प्राप्त बाजार पहुंच से अधिकतम लाभ मिलने की संभावना है। प्रत्येक कंपनी को अगले 3-5 वर्षों में इससे राजस्व के मामले में कितना लाभ होगा, इसका अनुमान लगाने की आवश्यकता है। इसे मूल्यांकन मॉडल में शामिल करने की आवश्यकता है और फिर संशोधित आंतरिक मूल्य की वर्तमान बाजार कीमतों से तुलना करने की आवश्यकता है। केवल अगर बाजार मूल्य आंतरिक मूल्य से काफी कम है तो उन कंपनियों में निवेश करना समझ में आएगा।

अनुशासित निवेश दृष्टिकोण
आज भारत का शेयर बाज़ार केवल एक सामान्य चक्र का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव का दौर है। जीएसटी सुधार, ब्याज दरों में नरमी और विदेशी पूँजी के साथ भारत की आर्थिक शक्ति मज़बूत हो रही है।

डॉ. विकास गुप्ता  के मुताबिक निवेशक अगर वैज्ञानिक और अनुशासित रणनीति अपनाते हैं, तो यह दौर दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का स्वर्णिम अवसर बन सकता है।

जिस पर निश्चित रूप से ध्यान केंद्रित किया जा सकता है वह उन क्षेत्रों या विकास वेक्टरों के बारे में जागरूक होना है जिन्हें उपरोक्त एफटीए विवरण को देखते हुए लाभ होने की संभावना है। उदाहरण के लिए, सेवाएं और उद्योग दो विकास वेक्टर हैं जिन्हें इससे महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलता है। इस विकास वेक्टर के लिए एक पोर्टफोलियो दृष्टिकोण जो सेवा कंपनियों के पूर्ण ब्रह्मांड पर ध्यान केंद्रित करता है और किसी भी समय कंपनियों के एक चयनित सेट में निवेश करता है जो विकास के अवसर को देखते हुए काफी गलत कीमत पर हैं, एफटीए लाभ सामने आने पर दीर्घकालिक रूप से संतोषजनक रिटर्न देने की संभावना है। इसी तरह, उद्योग विकास वेक्टर को इंजीनियरिंग बाजारों तक पहुंच से लाभ होगा।

हम इन क्षेत्रों की कंपनियों के लिए वैज्ञानिक निवेश ढांचे का पालन करने वाले अनुशासित दृष्टिकोण का सुझाव देंगे, न कि एफटीए के लाभार्थियों के रूप में प्रचारित तदर्थ शेयरों के लिए घुटने से झटका प्रतिक्रिया का।

लेखक डॉ. विकास वी. गुप्ता, ओम्निसाइंस कैपिटल के सीईओ और मुख्य निवेश रणनीतिकार हैं। ओम्निसाइंस कैपिटल एक वैश्विक निवेश प्रबंधन फर्म है, जो अपनी स्वामित्व वैज्ञानिक निवेश (Scientific Investment Approach) दर्शन  के आधार पर भारतीय और वैश्विक इक्विटी निवेश पर केंद्रित है। डॉ. गुप्ता ने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक और कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। वे पूर्व वैज्ञानिक और प्रोफेसर रहे हैं तथा पूंजी बाजार में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखते हैं। उनके लेख और विचार नियमित रूप से प्रमुख वैश्विक वित्तीय प्रकाशनों और मीडिया में प्रकाशित होते हैं।