आम बजट 2026 से MP को कितनी उम्मीद? सिंहस्थ 2028 के लिए पैकेज और रुके फंड पर फोकस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

MP News: मोहन सरकार को आम बजट (Union Budget 2026) से बड़ी अपेक्षाएं है। सरकार चाहती है कि सिंहस्थ के लिए केंद्र उसे 20 हजार करोड़ का जंबो बजट दे। तो केंद्रीय परियोजनाओं की रोकी गई राशि भी मिले। नई परियोजनाओं में मप्र पर विशेष ध्यान दिया जाए और 15वें वित्त आयोग द्वारा तय मप्र की जीएसडीपी को मान्य किया जाए।

प्रदेश के लिए 2028 का सिंहस्थ बड़ा आयोजन है, राज्य सरकार तो इसमें अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक रही है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए बड़ी राशि की जरुरत है। उधर मप्र की बढ़ती आबादी के अनुरूप जरूरत बढ़ी हैं, योजनाओं का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। इन सभी का संतुलन बनाए रखने के लिए बड़ी राशि चाहिए। वहीं केंद्र से पूर्व की योजनाओं में कमिटेड बजट रुकने से भी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

आम बजट से मप्र को इसलिए अपेक्षा

  1. 15वें वित्त आयोग (15th Finance Commission) ने मप्र की जीएसडीपी 16,94,477 करोड़ रुपए को मान्य की है लेकिन केंद्र द्वारा प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) अभी भी 15,44,141 करोड़ रुपए ही मान रहा है। इसके कारण मप्र कर्ज की सीमा नहीं बढ़ा पा रहा है। आम बजट में यदि केंद्र यह नई जीएसडीपी को मान्य कर ले तो मप्र के लिए कर्ज लिए जाने के लिए की जाने वाली गणना का दायरा बढ़ जाएगा।
  2. वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ होना है। सरकार इसको भव्य बनाने के प्रयासों में जुटी है। 8 हजार करोड़ से अधिक के कामों को चालू कराया जा चुका है। कई स्तर पर काम होने बाकी है। सरकार का अनुमान है कि इन कामों पर करीब 20 हजार करोड़ का खर्च आएगा। इसका आम बजट में प्रावधान हो जाए। (Simhastha 2028 Package)
  3. जल जीवन मिशन के लिए केंद्र के अंश के विडा वर्ष 2024-25 की 4370 करोड़ और 2025-26 की 3750 करोड़ और कुल 8120 करोड़ की राशि रोक रखी है, इसके कारण मैदानी स्तर पर काम नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र ने इन कामों को पूरा करने के लिए कई शर्ते रखी हैं।
  4. पूंजीगत कार्यों को और अधिक गति देने विडाीय वर्ष 2026-27 के आम बजट में पूंजीगत योजना के तहत बजट प्रावधान में बढ़ोतरी हो।
  5. पीपीपी मॉडल वाली परियोजनाओं के लिए आर्थिक कार्य विभाग की वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना का सरलीकरण किया जाए। इसमें कौशल विकास, हरित एवं जलवायु अनुकूल परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए।
  6. प्रदेश की आवश्यकताओं को देखते हुए केन्द्रीय योजनाओं के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए आंशिक बदलाव की स्वतंत्रता मिले।
  7. केंद्र की बीमा योजनाओं में एक ही हितग्राही का किसी विशेष बीमा सुरक्षा योजना में एक से अधिक बैंक खातों से पंजीयन एवं प्रीमियम का भुगतान रोकने के लिए जन सुरक्षा पोर्टल में प्रावधान हो।
  8. एसएनए स्पर्श व्यवस्था में जारी केंद्रीय स्वीकृति को आगामी वित्तीय वर्ष में भी जारी रखा जाए। इस प्रणाली पर ऑनबोर्ड की गई योजनाओं की प्रोत्साहन राशि जल्द जारी की जाए।
Previous articleपीएम मोदी के नेतृत्व में बन रहे समृद्ध, आत्मनिर्भर भारत की प्रक्रिया को गति देगा बजट
Next article‘50 हजार महीना दो, वरना गोली मार देंगे’—MP में भाजपा नेता से रंगदारी की सनसनीखेज मांग
News Desk

कांग्रेस ने उठाया सवाल…………क्या बजट के आंकड़े पेश होने के तुरंत बाद संशोधित किए जाएंगे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर नीति निर्धारण में समन्वय की कमी का आरोप लगाकर सवाल उठाया है कि क्या बजट के आंकड़े पेश होने के तुरंत बाद संशोधित किए जाएंगे। यह चिंता इसलिए है क्योंकि बजट के कुछ ही दिन बाद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की नई शृंखला जारी होगी।
कांग्रेस के संचार प्रभारी और रात्यसभा सांसद महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 1 फरवरी 2026 को पेश होगा। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य सरकारें इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि बजट में उनके लिए क्या प्रावधान होने वाले हैं, क्योंकि वित्त मंत्री 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा करने वाली हैं। वित्त आयोग संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत हर पांच वर्षों में बनता है और यह केंद्र द्वारा एकत्र किए गए कर राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी, उसके वितरण और विशेष अनुदान तय करता है। 16वां वित्त आयोग 2026-27 से 2030-31 तक की अवधि से संबंधित है।
कांग्रेस नेता रमेश ने दो प्रमुख चिंताओं का जिक्र किया। पहली यह कि कई बजट आंकड़े जीडीपी के प्रतिशत के रूप में पेश किए जाएंगे, जबकि 27 फरवरी 2026 को जीडीपी की नई शृंखला जारी होने वाली है। दूसरी चिंता सीपीआई की है, जिसकी नई शृंखला 12 फरवरी 2026 को जारी होगी। इसमें खाद्य कीमतों की हिस्सेदारी में गिरावट आ सकती है, जिससे बजट के आंकड़ों पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में भी संशोधन किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि यह सभी परिस्थितियां नीति निर्माण में तालमेल की कमी को दिखाती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करेंगी, जिसमें दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं। कांग्रेस का तर्क है कि बजट आंकड़े और नई आर्थिक शृंखलाओं के बीच अंतर से राज्यों और नीति निर्माताओं के लिए असमंजस पैदा हो सकता है।

Previous articleआइबेरियन पेनिनसुला घीरे-धीरे घूम रहा अपनी जगह से: शोध
News Desk

कोलकाता के पब में मटन की जगह परोसा गया बीफ, ब्राह्मण अभिनेता सायक चक्रवर्ती का आरोप, वेटर गिरफ्तार

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्‍ली । अभिनेता सायक चक्रवर्ती (Actor Sayak Chakraborty) शुक्रवार रात अपने साथियों के साथ पार्क स्ट्रीट के एक मशहूर पब में डिनर करने गए थे। सायक के अनुसार, उन्होंने ‘मटन स्टेक’ (Mutton steak) ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें जो डिश परोसी गई, वह बीफ (Beef) थी। सायक का दावा है कि उन्होंने अनजाने में उसका सेवन भी कर लिया। आपको बता दें कि कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध इलाके पार्क स्ट्रीट में स्थित एक लोकप्रिय पब ‘ओली’ (Oly) की यह घटना है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद तब शुरू हुआ जब टेबल पर एक और मटन स्टेक लाकर रख दिया गया, जबकि सायक ने केवल एक ही स्टेक का ऑर्डर दिया था। जब उन्होंने वेटर से सवाल किया, तो वेटर ने दावा किया कि उन्होंने दो स्टेक एक मटन और एक बीफ का ऑर्डर दिया था। सायक का कहना है कि यह सुनकर वे दंग रह गए क्योंकि एक हिंदू ब्राह्मण होने के नाते उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची।

 

सायक ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वे वेटर और मैनेजर से जवाब मांगते दिख रहे हैं। वीडियो में मैनेजर इसे एक गंभीर गलती बताते हुए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। पार्क स्ट्रीट पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और वेटर शेख नसीरुद्दीन को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने सायक पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ता देख सायक ने अपना पुराना वीडियो डिलीट कर एक नया स्पष्टीकरण जारी किया। सायक चक्रवर्ती ने अपनी सफाई में कहा, “मेरा उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काना नहीं है। मेरे कई मुस्लिम दोस्त हैं और मैं उनके घर ईद भी मनाता हूं। मेरी प्रतिक्रिया पूरी तरह भावनात्मक थी क्योंकि अनजाने में मेरा धर्म भ्रष्ट हुआ। मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।”

सायक ने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी किसी धर्म विशेष के प्रति नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट की लापरवाही के प्रति थी। उन्होंने कहा कि रात के समय रेस्टोरेंट में भीड़ हो सकती है, लेकिन इस तरह की गलतियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि भविष्य में किसी और के साथ भी ऐसा हो सकता है। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और रेस्टोरेंट के खाद्य नमूनों की जांच की जा सकती है ताकि आरोपों की पुष्टि हो सके।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बन रहे समृद्ध, आत्मनिर्भर भारत की प्रक्रिया को गति देगा बजट

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि आगामी केंद्रीय बजट पीएम मोदी के नेतृत्व में बन रहे समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की प्रक्रिया को गति देगा। केंद्रीय मंत्री चौहान छत्तीसगढ़ के रायपुर में यह बात कही, जहां से वे दुर्ग का दौरा करने और स्थानीय किसानों से बातचीत पहुंचे। चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय बजट 2026-27 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किया जाएगा। इस साल बजट प्रस्तुति सप्ताहांत में पड़ रही है। वित्त मंत्री सीतारमण 1 फरवरी को लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं, जो भारत के संसदीय और आर्थिक इतिहास में एक अहम उपलब्धि होगी। इसके अलावा चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा अपनाई जा रही कृषि पद्धतियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रगतिशील कृषि के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है और राज्य के प्रगतिशील किसानों ने उन्हें लंबे समय से अपने काम को देखने के लिए आमंत्रित किया था।
उन्होंने कहा कि आज मैं किसानों से बातचीत करने के लिए छत्तीसगढ़ की इस पवित्र भूमि पर आया हूं। मैं दुर्ग जिले के किसानों से मिलूंगा, जहां अत्यधिक प्रगतिशील कृषि पद्धतियां अपनाई जाती हैं। छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ लंबे समय से मुझे अपने काम को देखने के लिए आमंत्रित करता रहा है और आज मैं ऐसा करूंगा। मैं उनसे चर्चा भी करूंगा और बाद में किसान मेले में भाग लूंगा, क्योंकि किसान मेला सरकार और किसानों के बीच संवाद का सेतु का काम करता है।
उन्होंने कहा कि युवा नेता संवाद पहल के तहत पहले दिल्ली का दौरा कर चुके युवाओं को भी इस संवाद में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। चौहान ने कहा कि युवा नेताओं के संवाद की पहल के तहत, यहां के कुछ युवा दिल्ली गए थे, और मैंने उन्हें भी आमंत्रित किया है, क्योंकि युवाओं के पास कई तरह के विचार होते हैं और मैं उनसे भी बातचीत करूंगा।

Previous articleहरियाणा कांग्रेस ने एसआईआर के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया
Next articleआम बजट 2026 से MP को कितनी उम्मीद? सिंहस्थ 2028 के लिए पैकेज और रुके फंड पर फोकस
News Desk

हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का कल उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

आदमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग (Halwara Airport Terminal Building) का कल उद्घाटन करेंगे (Will Inaugurate Tomorrow) ।

संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब दौरे पर दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे एयरपोर्ट के नए नाम ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ का अनावरण करेंगे। वे पंजाब के लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलना उस संत और समाज सुधारक का सम्मान है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारत के सामाजिक मूल्यों को प्रेरित करती रहती हैं।

पीएम कार्यालय के अनुसार, पंजाब में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को और आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी रविवार को हलवारा एयरपोर्ट पर जिस टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे, वह राज्य के लिए एक नया गेटवे स्थापित करेगी। इससे लुधियाना और उसके आसपास के औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। लुधियाना जिले में स्थित हलवारा एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय वायुसेना स्टेशन भी है। लुधियाना में पहले के एयरपोर्ट पर रनवे छोटा था, जो छोटे आकार के विमानों के लिए था। कनेक्टिविटी में सुधार करने और बड़े विमानों को समायोजित करने के लिए हलवारा में एक नया सिविल एन्क्लेव बनाया गया है, जिसमें एक लंबा रनवे है जो ए320-जैसे विमानों को संभालने में सक्षम है।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के सतत और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकास के विजन के अनुरूप टर्मिनल में कई हरित और ऊर्जा-कुशल सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें एलईडी लाइटिंग, इंसुलेटेड छत, रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम, सीवेज व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और लैंडस्केपिंग के लिए रिसाइकल वाटर का उपयोग शामिल है। आर्टिटेक्चरल डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, जो यात्रियों को एक विशिष्ट और क्षेत्रीय रूप से प्रेरित यात्रा अनुभव प्रदान करता है।

सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, अजित पवार अमर रहे के लगे नारे

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और दिवंगत अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, सुनेत्रा पवार ने न केवल सत्ता की कमान संभाली है.

सूत्रों की मानें तो वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर अजित पवार के पास रहे सभी विभाग सुनेत्रा पवार को सौंपे जाएंगे.अजित पवार के पास वित्त एवं योजना, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग थे. वित्त एवं योजना विभाग को छोड़कर बाकी सभी विभाग सुनेत्रा पवार को दिए जाएंगे.

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी दिवंगत अजित पवार के परिवार और उनकी पार्टी द्वारा लिए गए हर फैसले का समर्थन करेगी. फडणवीस ने नागपुर में मीडिया कहा, ‘राकांपा उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ खड़े हैं.’

सुनेत्रा पवार 2024 के लोकसभा चुनाव तक सुर्खियों से दूर रहीं. उसी वर्ष हुए आम चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन प्रतिष्ठा की लड़ाई में अपनी ननद एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले से हार गईं. इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं.

निर्मला सीतारमण रचेंगी नया रिकॉर्ड

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

दिल्ली : में आज देश की आर्थिक दिशा तय होने जा रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को संसद में Union Budget 2026 पेश करेंगी। यह बजट कई मायनों में खास है। एक ओर यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है, वहीं दूसरी ओर निर्मला सीतारमण के नाम लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज होने जा रहा है।

वित्तमंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। इस दौरान सरकार पिछले वर्ष की आर्थिक स्थिति का लेखा-जोखा पेश करेगी और साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपनी नीतियों और प्राथमिकताओं का खाका रखेगी। Union Budget 2026 से आम जनता, उद्योग जगत, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग को खास उम्मीदें हैं, खासकर महंगाई से राहत और विकास को गति देने वाले ऐलानों को लेकर।

इस बजट का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल Sansad TV और राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा, जो दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, वे भारत सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी बजट की लाइव कवरेज देख सकेंगे। इससे देश-विदेश में बैठे लोग रियल टाइम में बजट की हर बड़ी घोषणा से जुड़ सकेंगे।

एक और खास बात यह है कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। आमतौर पर हर साल 1 फरवरी को बजट आता है, लेकिन रविवार को बजट प्रस्तुति इसे और भी ऐतिहासिक बना रही है।

किश्तवाड़ जिले के डोलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, घेराबंदी जारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डोलगाम इलाके में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। ऑपरेशन त्राशी-I के 14वें दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली, जब उन्होंने छिपे हुए आतंकवादियों के साथ दोबारा संपर्क स्थापित किया। इस संयुक्त अभियान में भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है और दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है।
खुफिया एजेंसियों से सटीक इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जमीन पर इस ऑपरेशन को तेज किया। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबल पहले से ही किश्तवाड़ जिले में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के तीन खूंखार आतंकवादियों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे थे। पिछले दो हफ्तों के भीतर इस क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच यह चौथी मुठभेड़ है। ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ का दौरा कर आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा की है। उनका उद्देश्य क्षेत्र में छिपे जैश के आतंकियों का सफाया करना है।
सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किश्तवाड़ के चतरू और डोलगाम के आसपास के छह किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया है। सिंगपुरा, अरिगम, द्वाथर और नैदगाम जैसे इलाकों में कनेक्टिविटी बाधित है। गृह विभाग के आदेशानुसार, 23 जनवरी से लागू यह पाबंदी शुक्रवार रात के बाद भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। यह पूरा अभियान 18 जनवरी को बर्फ से ढके दुर्गम इलाकों में शुरू किया गया था। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के कारण यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। पहले दिन की मुठभेड़ में एक पैराट्रूपर शहीद हो गया था और सात सैनिक घायल हुए थे। इसके बाद 22 जनवरी को माली दाना टॉप और 25 जनवरी को जंसीर-कंडीवार में भी आतंकियों से सामना हुआ, लेकिन वे घनी वनस्पतियों और गहरी बर्फ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। वर्तमान में सुरक्षाबल बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।

Previous articleनिवाई दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा का हमला, बोले- कांग्रेस करती है वोट की राजनीति
Next articleरायगढ़: फरसानुमा तलवार लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
News Desk

रेलवे की वंदेभारत स्लीपर में कोचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। देश की पहली सेमी हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन वंदेभारत को यात्रियों की मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यह ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलकर यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गई है। ट्रेन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके, इसके लिए वंदेभारत स्लीपर में कोचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार और एडवांस्ड तकनीक के साथ यह वंदेभारत स्लीपर अब तक की सबसे खास ट्रेन मानी जा रही है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, स्लीपर वंदेभारत शुरू होने के महज 10 दिन के भीतर ही रेलवे ने इसकी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। मौजूदा समय में यह ट्रेन 16 कोच के साथ चल रही है, लेकिन भविष्य में इसे 24 कोच के साथ चलाने की योजना बनाई गई है। यानी वंदेभारत स्लीपर अब पहले से कहीं ज्यादा लंबी और ज्यादा क्षमता वाली ट्रेन बनने जा रही है।
 यह पहली बार होगा जब वंदेभारत श्रेणी की किसी ट्रेन में 24 कोच लगाए जाएंगे। कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या में भी बड़ा इजाफा होगा। फिलहाल 16 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर में सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 823 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 24 कोच वाली ट्रेन में बर्थ की संख्या बढ़कर 1,224 हो जाएगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि ज्यादा यात्री इस आधुनिक और आरामदायक ट्रेन से सफर कर सकेंगे और टिकट कंफर्म होने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे के अनुसार, 24 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया जाएगा। हाल ही में शुरू हुई वंदेभारत स्लीपर का ऑक्यूपेंसी रेट 100 प्रतिशत से भी ज्यादा रहने के कारण रेलवे ने अधिक क्षमता वाली ट्रेन की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में थर्ड एसी कोचों की संख्या ज्यादा होगी, ताकि आम यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सके। भारतीय रेलवे 24 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर के डिजाइन पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस ट्रेन में 17 एसी थ्री-टियर कोच, 5 एसी टू-टियर कोच, 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच और 1 एसी पैंट्री कार शामिल होगी। सुविधाओं की बात करें तो इसमें आरामदायक बर्थ, रीडिंग लाइट, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, वाई-फाई आधारित सूचना और मनोरंजन प्रणाली, वैक्यूम टॉयलेट, ज्यादा लगेज स्पेस और आधुनिक इंटीरियर होगा। साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष टॉयलेट और रैंप की सुविधा भी दी जाएगी।

Previous articleफर्जी दस्तावेज से सरकारी डॉक्टर बने सीताराम शर्मा को सजा
Next articleसोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, एम्स जोधपुर में कराया गया भर्ती
News Desk

मऊगंज में गौशालाओं पर कलेक्टर सख्त, 24 को कारण बताओ नोटिस

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मऊगंज जिले में गौशालाओं की अव्यवस्था और राशि आहरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है.

जिले में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत

जिले में वर्तमान में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत हैं. इन गौशालाओं की नियमित निगरानी के लिए कलेक्टर द्वारा 29 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी. नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा. जांच रिपोर्ट के आधार पर 24 गौशालाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. इसके बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने संबंधित 24 गौशालाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

कलेक्टर ने दी चेतावनी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित गौशालाओं द्वारा आहरित की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य गौशालाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन द्वारा निगरानी और सख्त किए जाने के संकेत मिल रहे हैं.