बजट पर बोले पीएम मोदी- रिफॉर्म्स को मिलेगी नई गति और स्किल, स्केल के साथ ही मजबूत होगी सस्टेनेबिलिटी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। इसके जरिए जो बदलाव किए गए हैं वे एक्सप्रेशन से भरे हुए भारत के साहसिक प्रतिभाशाली युवाओं को खुला आसमान देने वाले हैं।
पीएम मोदी ने कहा, कि प्रस्तुत बजट से रिफॉर्म्स को नई गति मिलेगी। यह स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूती देने का प्रयास है। देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं और इसी में निवेश किया। बजट को यूनिक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐसा यूनिक बजट है, जिसमें फिसकल डेफिसिट कम करने पर फोकस किया गया है। बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का समन्वय है। इस तरह से बजट देश की ग्लोबल भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है।
पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि हम तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था से ही संतुष्ट नहीं है, बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाह रहे हैं। यह बजट अपार अवसरों वाले राजमार्ग को खोलता है। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। उन्होंने कहा कि सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया गया है वह अहम है। बजट में रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल दिया है। पीएम मोदी ने कहा, बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए अनेक बड़े कदम उठाए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि असल में यह युवा शक्ति बजट है। इसमें जो प्रावधान किए गए हैं, उनसे अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे। कुल मिलाकर पीएम मोदी ने कहा, यह मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट लोकल से ग्लोबल बनने की नई ताकत देगा।

Previous articleकफ सिरप रैकेट के सरगना भोला जायसवाल की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क, वाराणसी में बड़ी कार्रवाई
Next articleनिगम ने 1 हजार रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूला
News Desk

10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड, महात्मा गांधी हैंडलूम योजना होगी शुरू- पढ़ें वित्त मंत्री के 10 बड़े ऐलान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. मोदी सरकार 3.0 का तीसरा बजट है. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सिल सर्विस पर ध्यान दिया है. इसी वजह से हमें 7 फीसदी का विकास दर हासिल करने में कामयाबी मिली है. भारत, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. बजट 2026 की 10 बड़े बातें जिन्हें आपको जानना चाहिए.

मेगाटैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे- वित्त मंत्री

  • महात्मा गांधी ग्राम स्वराज-खादी को प्रोत्साहन दिया जाएगा. इससे प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट को बढ़ावा मिलेगा.
  • महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू करेंगे, इससे वस्त्र उद्योग सेक्टर में भी रिफॉर्म होगा.
  • टेक्सटाइलटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए नेशनल फाइबर स्कीम, मानव निर्मित फाइबर और एडवांस्ड फाइबर बनाने पर फोकस होगा.

इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए 40 हजार करोड़ रुपये- वित्त मंत्री

  • सेमीकंडक्टर मिशन को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे भारत में प्रोडक्शन बढ़ेगा, सप्लाई चेन निर्मित करने का प्रावधान है.
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है.
  • इसके साथ ही MSME इंडस्ट्री के लिए 10 हजार करोड़ दिए जाएंगे.

7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

  • बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है.
  • इन कॉरिडोर में दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं.
  • अगले 5 साल में 20 नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे.
  • वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाओं का विकास किया जाएगा.
  • इसके साथ ही समुद्री विमान VGF योजना की शुरुआत का ऐलान किया गया.

भारत बनेगा बायो फार्मा का ग्लोबल हब- वित्त मंत्री

  • भारत में ग्लोबल बायोफार्मा मैन्यूफैक्चरिंग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
  • अगले पांच सालों में बायोफार्मा के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • बॉयोलॉजिक्स और बायोसिमिलर का डोमेस्टिक पर उत्पादन किया जाएगा.

खनिज कॉरिडोर बनाए जाएंगे- वित्त मंत्री

  • दुर्लभ खनिज कॉरिडोर के लिए मिनरल रिच स्टेट की सहायता की जाएगी.
  • ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में खनिज कॉरिडोर बनाए जाएंगे.
  • केमिकल सर्विस ब्यूरो के तहत दो हाई-टेक टूल रूम का निर्माण किया जाएगा.
  • तीन केमिकल पार्कों की स्थापना की जाएगी.

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू किया जाएगा

  • भारतीय बौद्धिक संपदा और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा.
  • उद्योगों पर आधारित अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे.
  • इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग योजना में निवेश को दोगुना किया जाएगा.

तीन आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे- वित्त मंत्री

  • हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट होगा
  • आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे
  • 5 साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनाने का लक्ष्य
  • आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनेंगे
  • जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर का ऐलान

हर जिले में महिला छात्रावास बनाए जाएंगे’

शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर बनेगी हाई लेवल कमेटी बनेगी.
समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं पर जोर दिया जाएगा.
विकसित भारत के लिए कुशल पेशेवरों को तैयार करने का प्रस्ताव है.
उच्च शिक्षा के लिए हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाए जाएंगे.
निजी और सरकारी क्षेत्र में बनेंगे नए AHP संस्थान.

पूर्वोत्तर के राज्यों में 5 बौद्ध सर्किट का ऐलान

  • पूर्वोत्तर के 5 स्टेट में बौद्ध सर्किट का ऐलान.
  • 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें स्वीकार की गईं.
  • कर्ज को अर्थव्यवस्था का 50% रखने का लक्ष्य रखा गया है.
  • राजकोषीय घाटे को GDP का 4.5% से नीचे रखने का लक्ष्य रखा गया है.

1 अप्रैल 2026 से लागू होगा न्यू इनकम टैक्स एक्ट

  • मोटर एक्सीडेंट क्लैम को इनकम टैक्स से छूट मिलेगी.
  • न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.
  • टैक्स भरने के फॉर्म को सरल किया गया है.
  • आम आदमी को टैक्स फॉर्म भरने में आसानी होगी.
  • ओवरसीज टूर प्रोग्राम पर अब 2% टैक्स लगेगा.
Previous articleBudget 2026: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, बजट में निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
Next article1 February New Rule: एक फरवरी से बढ़ गए सिगरेट-तंबाकू के दाम, प्लेन में सफर होगा सस्ता! आज से बदले ये नियम
News Desk

बजट को सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक तो विपक्ष ने कहा, चुनौतियों का ठोस समाधान नहीं

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा रविवार को पेश केंद्रीय बजट 2026-27 को सत्ता ने जहां ऐतिहासिक करार दिया वहीं विपक्ष ने इसमें देश में मौजूद समस्याओं और चुनौतयों का ठोस समाधान नहीं देने वाला बताया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट की सराहना की और ऐतिहासिक बताया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि इस सरकार के पास अब नए विचार नहीं बचे।  
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, कि मोदी सरकार के पास अब नए विचारों के नाम पर कुछ भी बचा नहीं है। खड़गे ने कहा, यह बजट देश में मौजूद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का कोई ठोस समाधान पेश नहीं करता है।  
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट की न सिर्फ सराहना की  बल्कि इसे ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा, कि विगत एक वर्ष में जीडीपी में 7.5 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। महंगाई पर नियंत्रण रहा है और राजकोषीय घाटा भी काबू में है। सिंधिया ने कहा, कृषि, सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों में लगातार मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। इस मायने में बजट ऐतिहासिक है।

रक्षा क्षेत्र में आधुनिकीकरण पर फोकस: राजनाथ  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट को जनता की उम्मीदों के अनुरूप बताते हुए कहा, कि यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखने वाला है। बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण पर खास फोकस किया गया है।
 
विकसित भारत का बजट: शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह ‘विकसित भारत’ का बजट है। उन्होंने कहा, यह 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखेगा। बजट में सुधारों पर खास जोर दिया गया है। इस बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की चिंताओं को केंद्र में रखा गया है।

विकास का रोडमैप : सीएम योगी  
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने आज विकसित भारत का रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाने वाला है। यह आम लोगों और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया बजट है, जो जीवन को आसान बनाने वाले सुधारों से परिपूर्ण है।  

पीएम के मूल मंत्र को साकार करने वाला बजट: सीएम साय  
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को साकार करने वाला है। ऐसे में यह बजट देश के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा।

बजट में बंगाल के लिए कुछ नहीं: सीएम ममता  
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए केंद्र पर तीखा हमला बोला और कहा, कि इस बजट के जरिए केंद्र ने बंगाल को कुछ नहीं दिया है। यही नहीं उन्होंने कहा, कि आर्थिक गलियारों को लेकर झूठे दावे किए गए हैं। ऐसे में यह बजट महिला विरोधी, किसान विरोधी और शिक्षा विरोधी है।

रोजगार और स्टार्टअप को मिलेगी ताकत: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने प्रतिक्रिया में कहा, यह बजट में मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स को लेकर किए गए ऐलान ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा, इससे रोजगार और स्टार्टअप को नई ताकत मिलेगी। 

एक फरवरी से बढ़ गए सिगरेट-तंबाकू के दाम, प्लेन में सफर होगा सस्ता! आज से बदले ये नियम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

1 February New Rule: हर महीने की पहली तारीख को कई अहम बदलाव देखने को मिलते हैं, जो आम जन की जेब पर प्रभाव डालते हैं. लेकिन इस बार आज यानी 1 फरवरी को कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. जिसका असर सीधे जनता की जेब पर पड़ेगा. आज आम बजट भी पेश किया जा रहा है. तंबाकू-सिगरेट के दाम भी आज से बढ़ जाएंगे, जिसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. इसके अलावा भी आज से कई बड़े बदलाव होने हैं. यहां जानें क्या-क्या बदलेगा और आम जन की जेब पर क्या असर पडे़गा?

तंबाकू और सिगरेट
आज से सबसे ज्यादा कीमत तंबाकू, गुटका, पान मसाला और सिगरेट की बढ़ेगी. क्योंकि सरकार ने आज से तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू कर दिया है. जिसकी वजह से तंबाकू प्रोडक्ट्स की कीमत 15 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. वहीं बीड़ी पर लगी जीएसटी को कम किया गया है.

ब्याज दर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक इस महीने 4 से 6 फरवरी तक होने वाली है. ऐसे में उम्मीद है कि ब्याज दरों पर 0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है. अगर ऐसा किया गया तो मिडिल क्लास वालों को काफी राहत मिलेगी और लोन सस्ते हो जाएंगे.

हवाई टिकट
तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों को कम कर दिया है, जिसकी वजह से एयरलाइंस की लागत में कमी आएगी. इस फायदा यात्रियों को मिल सकता है, यानी टिकट सस्ते होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः बजट पेश होने से पहले धड़ाम से गिरी सोना-चांदी की कीमत, 27 हजार रुपए सस्ता हुआ सिल्वर

प्रापर्टी पर भी दिखेगा असर
प्रापर्टी पर ज्यादातर प्रदेशों पर कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में प्रापर्टी की खरीद बिक्री पर आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा सभी का बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

फास्टैग यूजर्स के लिए राहत
फास्टैग यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है. अब नई गाड़ी के लिए फास्टैग जारी करते समय KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि NHAI ने इस बंद करने का ऐलान किया है. जिन वाहनों पर पहले से ही फास्टैग लगे हैं, उनको भी रूटीन KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी. सिर्फ उन्हीं गाड़ियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसके लिए शिकायत मिलेगी.

बजट 2026 में महिलाओं के लिए नई स्कीम, अपने कारोबार के लिए सी-मार्ट योजना से मिलेगा कम ब्याज पर लोन

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। Budget 2026 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान महिलाओं के लिए सी-मार्ट (C-Mart) योजना शुरू करने का ऐलान किया। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

वित्त मंत्री ने बताया कि सी-मार्ट योजना के तहत महिलाओं को अपने छोटे और मध्यम कारोबार शुरू करने या उसे विस्तार देने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे खास तौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों को फायदा मिलेगा, जो पूंजी की कमी के कारण अपना व्यवसाय आगे नहीं बढ़ा पाती थीं।

सरकार का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से न केवल परिवार की आय में इजाफा होगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सी-मार्ट योजना को स्वयं सहायता समूहों (SHG), स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं और माइक्रो-एंटरप्राइज चलाने वाली महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताया जा रहा है।

बजट 2026 में महिलाओं के लिए यह घोषणा ऐसे समय पर आई है, जब महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की लगातार मांग की जा रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस योजना को सही तरीके से लागू किया गया, तो यह महिलाओं के लिए रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

 

तीन आयुर्वेदिक एम्स, शुगर-कैंसर की दवा होगी सस्ती, जानें हेल्थ सेक्टर को बजट में क्या मिला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां बजट पेश किया. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के तीसरे बजट में कई बड़ी सौगात मिलीं. हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गईं. हेल्थ सेक्टर के लिए बजट 2026 में मेडिकल हब्स, निजी और सरकारी साझेदारी, आयुर्वेदिक एम्स और बायोफार्मा हब जैसी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं.

भारत बनेगा ग्लोबल बायोफार्मा हब

बजट 2026 में हेल्थ सेक्टर पर फोकस किया गया है. भारत को बायोफर्मा के क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. इस ओर पहल करते हुए 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके तहत बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर का घरेलू स्तर पर उत्पादन किया जाएगा. इसके साथ ही आयात पर निर्भरता को कम किया जाएगा. भारत को दवाओं के सप्लायर के रूप ग्लोबल प्लेयर के तौर पर स्थापित किया जाएगा.

Previous articleबजट 2026 में महिलाओं के लिए नई स्कीम, अपने कारोबार के लिए सी-मार्ट योजना से मिलेगा कम ब्याज पर लोन
Next articleBudget 2026: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेट क्रिएटर लैब, क्रिएटर्स की होगी बल्ले-बल्ले!
News Desk

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर VHP-बीजेपी ने जताया विरोध

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Aansari) के हालिया बयान को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल गरम हो गया है। अंसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इतिहास में जिन शासकों को आक्रमणकारी कहा जाता है, जैसे महमूद गजनी और लोदी वंश के शासक, वे विदेशी नहीं बल्कि भारतीय लुटेरे थे। उनके इस कथन को लेकर भाजपा और संघ समर्थित संगठन विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस बयान को “इतिहास और राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान” बताते हुए कहा कि यह दृष्टिकोण महमूद गजनी जैसे उग्र आक्रमणकारियों के कृत्यों का महिमामंडन करता प्रतीत होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन्होंने सोमनाथ मंदिर लूटा, नालंदा विश्वविद्यालय पर हमला किया और भारतीय संस्कृति को क्षति पहुँचाई, उन्हें “स्वदेशी” कहने का क्या औचित्य है।

 

बंसल ने यह भी आरोप लगाया कि अंसारी के बयान से राजनीतिक पक्षपात और इतिहास को तोड़‑मरोड़ कर पेश करने का प्रयास दिखता है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति पहले भी विवादित बयानों में सुर्खियों में रहे हैं और इस बयान से हिंदू समुदाय की भावनाएँ आहत हुई हैं।

 

VHP ने जोर दिया कि इतिहास को वैज्ञानिक और प्रमाणित आधार पर ही समझा जाना चाहिए, न कि भावनात्मक या विवादित भाषा में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे बयान सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तनाव बढ़ा सकते हैं।

इस बीच कांग्रेस ने अंसारी के बयान को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संदर्भ में देखने की कोशिश की है, जबकि भाजपा और VHP इसे इतिहास का अपमान और राष्ट्रवाद के खिलाफ बयान बता रहे हैं। यह विवाद राष्ट्रीय राजनीति में इतिहास, राष्ट्रीय पहचान और सामाजिक भावना जैसे मुद्दों पर बहस को और गहरा कर रहा है।

15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेट क्रिएटर लैब, क्रिएटर्स की होगी बल्ले-बल्ले!

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Budget 2026: बजट 2026 कंटेट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण ने घोषणा की कि कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोले जाएंगे. साथ ही कई नए सेटअप भी लगाए जाएंगे.

विद्याकर कवि सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कर्तव्यपरायणता, सादगी और सिद्धांतवादी राजनीति के पुरोधा थे — सिद्धार्थ मोहन कवि

0

दिनांक 31 जनवरी 2026 को बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में पूर्व मंत्री, बिहार सरकार एवं पूर्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय विद्याकर कवि की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न समाजों, धर्मों और वर्गों के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी विचारधारा को नमन किया। स्व. कवि का जीवन बिहार की राजनीति और सामाजिक चेतना को नैतिकता, सादगी और जनसेवा की दिशा देने वाला रहा है।

इस क्रम में स्व. विद्याकर कवि के पौत्र, सुप्रसिद्ध लेखक एवं कांग्रेस नेता सिद्धार्थ मोहन कवि से बातचीत में उन्होंने कहा,
“विद्याकर कवि जी उन विरले राजनेताओं में से थे, जिनके लिए राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुँचाने का माध्यम थी। मंत्री पद पर रहते हुए भी उनकी पहचान उनकी विनम्रता, ईमानदारी और आमजन से गहरे जुड़ाव के कारण बनी रही। एक जननेता के साथ-साथ वे एक संवेदनशील मानव और आदर्श पारिवारिक व्यक्ति भी थे।”

सिद्धार्थ मोहन कवि ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बिहार कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में स्व. विद्याकर कवि की भव्य पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने स्व. कवि के अनुशासन, परिश्रम और सेवाभाव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, स्व. कवि के कनिष्ठ पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु मोहन कवि, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेन्द्र पासवान, ब्रजेश पांडेय, बैजनाथ शर्मा, गुरुदयाल सिंह, हितार्थ मोहन कवि सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. कवि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अतिरिक्त स्व. विद्याकर कवि के गृह क्षेत्र आलमनगर में भी उनकी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. सनत कवि द्वारा किया गया, जिसमें जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर स्व. कवि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि स्व. विद्याकर कवि के ज्येष्ठ पुत्र स्व. विभूति कवि भी बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में महासचिव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

आज के समय में, जब सार्वजनिक जीवन में विश्वास, पारदर्शिता और नैतिकता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है, स्वर्गीय विद्याकर कवि जैसे नेताओं का स्मरण यह विश्वास दिलाता है कि राजनीति में शुचिता, सिद्धांत और आदर्श आज भी संभव हैं।

हरियाणा कांग्रेस ने एसआईआर के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

गुरुग्राम। हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) की निगरानी और प्रभावी समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय क्रिया एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडथे, विधायक बी बी बतरा, पूर्व सीपीएस चौधरी रामकिशन गुर्जर और रणधीर राणा वकील शामिल हैं।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह ने बताया कि यह कदम उच्च कमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है। कमेटी का उद्देश्य मतदाता सूची में संभावित कमियों, गड़बड़ियों और अनियमितताओं की गहन जांच करना है। इसके साथ ही जनता में व्यापक जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह ने कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका मकसद मतदाता सूची को सटीक और शुद्ध बनाना है। अगर इस प्रक्रिया में कोई पक्षपात या अनुचित कदम उठाए जाते हैं, तो कांग्रेस उसका कड़ा विरोध करेगी। कमेटी राज्य स्तर पर समन्वय बनाए रखते हुए जिला और बूथ स्तर पर सक्रिय निगरानी सुनिश्चित करेगी, ताकि आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा हो सके। कांग्रेस पार्टी का यह प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करने और मतदाताओं के हितों की सुरक्षा के लिए है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Previous articleभिखारी बना आतंकी मसूद अजहर का बेटा, डिजिटल भिखारी बनकर आतंक के लिए जुटा रहा फंड
Next articleपीएम मोदी के नेतृत्व में बन रहे समृद्ध, आत्मनिर्भर भारत की प्रक्रिया को गति देगा बजट
News Desk