‘भारत के पैसों पर पलता पाकिस्तान क्रिकेट!’ विवाद के बीच PCB के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा का वीडियो वायरल

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान में मचा सियासी और क्रिकेटीय घमासान अब और गहरा हो गया है। खुद पाकिस्तान में ही इसको लेकर दो गुट बन गए हैं। जहां कुछ मैच न खेलने को सही ठहरा रहा हैं, वहीं पाकिस्तान के ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर्स इस फैसले को नासमझी भरा फैसला बता रहे हैं। इस विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट की असल हकीकत सबके सामने रख दी है।

रमीज राजा का चौंकाने वाला खुलासा

वायरल वीडियो में रमीज राजा साफ तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट की आर्थिक निर्भरता पर बात करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यह समझता हूं, और सबसे डरावनी बात जो मैं आप सबके साथ साझा कर रहा हूं और जो मैं क्रिकेट बोर्ड से भी कह चुका हूं, वो यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की करीब 50 प्रतिशत फंडिंग आईसीसी से आती है। आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित करके कमाई करता है और उसे अपने सदस्य बोर्डों में बांटता है। और आईसीसी की इस फंडिंग का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा भारतीय बाजार से आता है। इसलिए एक तरह से भारतीय बिजनेस हाउस पाकिस्तान क्रिकेट चला रहे हैं। और अगर कल भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को फंड न देने का फैसला कर लिया, तो हमारा क्रिकेट बोर्ड भी ढह सकता है।’ यह बयान आज के हालात में पाकिस्तान के लिए सबसे असहज सच बनकर सामने आया है।

टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार और बढ़ता खतरा

पाकिस्तान सरकार के निर्देश पर पीसीबी ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बहिष्कार का फैसला लिया। हालांकि अब तक आईसीसी को इस फैसले का कोई ठोस कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो वह न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के पहले से तय समझौते का उल्लंघन करेगा। 

आईसीसी की सख्ती और आर्थिक नुकसान की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू शेयर, जो लगभग 3.5 करोड़ डॉलर है, रोक सकता है। इतना ही नहीं, आईसीसी इस रकम से सीधे ब्रॉडकास्टर्स को भुगतान करने पर भी विचार कर सकता है। पीसीबी के एक सूत्र के मुताबिक, चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ब्रीफ करने से पहले कानूनी सलाह जरूर ली थी, लेकिन बोर्ड अब गंभीर नतीजों के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

सियासत बनाम सच्चाई

एक तरफ पाकिस्तान सरकार भारत के खिलाफ सियासी तेवर दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ रमीज राजा का यह वीडियो बता रहा है कि भारत से दूरी पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कितनी महंगी पड़ सकती है। यह वही विरोधाभास है, जो पाकिस्तान की क्रिकेट नीति को कमजोर करता रहा है। बहरहाल पाकिस्तान के लिए सामने गड्ढा और पीछे खाई है। अब अगर वह अपने बयान से पीछे हटा तो बेवकूफ कहलाएगा और आगे बढ़ा तो भारी आर्थिक जोखिम उठाना पड़ेगा। पहले से कर्जों में डूबे पाकिस्तान के लिए यह महंगा साबित होगा।बोर्ड पहले भी अपने खिलाड़ियों और कोच की सैलरी रोक चुका है। साथ ही पाकिस्तान का ढोंग भी दिख गया। उसने बांग्लादेश के समर्थन में पत्र लिखकर कहा था कि वह भी टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा, लेकिन फिर आर्थिक जोखिमों के डर ने ऐसा करने से रोक लिया। अब वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की कह रहा है। हालांकि, हमें आश्चर्य नहीं होगा अगर दो दिन बाद पाकिस्तान अपना फैसला फिर बदले ले और कुछ और एलान कर दे। जब पीसीबी अध्यक्ष अपने प्रधानमंत्री का नाम सही नहीं लिख सकते तो उस देश में कुछ भी संभव है।

सिविल सेवा परीक्षा 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, कई उम्मीदवारों पर लगेगी रोक

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

UPSC New Rules: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए पहले से चयनित उम्मीदवारों के लिए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, अब ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के लिए परीक्षा देने को लेकर कई सख्त शर्तें लागू कर दी गई हैं। इसका सीधा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जो सेवा में रहते हुए बार-बार UPSC परीक्षा में शामिल होते हैं।

UPSC New Rules 2026 के तहत यदि कोई उम्मीदवार पहले से IPS अधिकारी है और CSE 2026 की परीक्षा देना चाहता है, तो वह दोबारा IPS को अपनी प्राथमिकता में शामिल नहीं कर पाएगा। हालांकि, आयोग ने कुछ मामलों में छूट भी दी है। जो उम्मीदवार CSE 2025 या उससे पहले किसी सेवा में चयनित हुए हैं, उन्हें बिना इस्तीफा दिए अधिकतम दो अवसर दिए जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थी केवल CSE 2026 और CSE 2027 में ही परीक्षा दे सकेंगे।

इसके अलावा, कार्यरत IAS और IFS अधिकारियों को अब सिविल सेवा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम लंबित है, उन्हें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में बैठने की छूट दी जाएगी। लेकिन यदि परिणाम घोषित होने के बाद वे चयनित पाए जाते हैं, तो उन्हें मुख्य परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

Previous articleपुलिस कंट्रोल रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को घसीटते पहुंची युवती
News Desk

मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं’, दिशा पाटनी को डेट करने की खबरों पर सिंगर तलविंदर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। तलविंदर का नाम इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी तलविंदर को डेट कर रही हैं। अब डेटिंग की खबरों पर तलविंदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। जानिए तलविंदर ने दिशा को डेट करने पर क्या कुछ कहा?हम एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में तलविंदर ने डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनकी दिशा पाटनी से मुलाकात कब हुई थी। सिंगर ने बताया कि उनकी और दिशा की मुलाकात हाल ही में हुई है। उनकी जान-पहचान नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से ठीक पहले शुरू हुई थी। ये एक सामान्य दोस्ती के रूप में शुरू हुई थी। डेटिंग की खबरों पर सिंगर ने कहा कि हम अभी भी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा।

प्यार को लेकर तलविंदर ने कही ये बात

दिशा पाटनी से प्यार और फीलिंग्स को लेकर तलविंदर ने कहा कि मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं। मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं। हालांकि, इस दौरान तलविंदर ने दिशा का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया, लेकिन इस बयान के समय ने दोनों के बीच रोमांटिक संबंध की अटकलों को और भी तेज कर दिया है। तलविंदर के इस बयान से दिशा और उनके रिलेशन की खबरों को और भी बल मिलता है। हालांकि, अभी तक दिशा पाटनी ने भी तलविंदर के साथ अपने रिश्ते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

नूपुर की शादी के दौरान साथ दिखे थे दिशा और तलविंदर

हाल ही में नूपुर सेनन की शादी और मुंबई में हुए रिशेप्सन के दौरान दिशा और तलविंदर एक साथ देखे गए थे। इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकियों को देखते हुए लोगों ने उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू कर दीं। हालांकि, इस दौरान तलविंदर अपना चेहरा छिपाते नजर आए थे। वहीं नूपुर के रिसेप्शन में भी तलविंदर और दिशा साथ में दिखे थे। इस दौरान दिशा की बेस्ट फ्रेंड अभिनेत्री मौनी रॉय तलविंदर को कैमरे से बचाती भी नजर आई थीं। 

मास्क से अपना चेहरा छिपाकर रखते हैं तलविंदर

तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। तलविंदर अपने चेहरे को पब्लिक अपीयरेंस में एक मास्क से ढके रहते हैं। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान भी वो अपना चेहरा छिपाए रहते हैं। इसलिए अक्सर ही उनके चेहरे पर एक मास्क देखा जाता है। जब सिंगर बिना मास्क होते हैं, तब भी वो कैमरे को देखकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हाल ही में उनकी एक-दो तस्वीरें बिना मास्क के सामने आई थीं।

पाकिस्तान के मैच बहिष्कार के फैसले पर भड़का बांग्लादेश! PCB से पूछा- हमें क्यों नुकसान में झोंक रहे?

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टी20 विश्वकप 2026 से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बेशर्मी की हद पार कर दी है। उसने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच के बहिष्कार का एलान किया है। हालांकि, इस मैच का बहिष्कार कर पाकिस्तान ने जिस सियासी लड़ाई की शुरुआत की थी, वह अब खुद उसके कथित सहयोगी बांग्लादेश के लिए ही परेशानी बनती दिख रही है। इस फैसले से न सिर्फ आईसीसी और पीसीबी को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के भीतर भी असंतोष उभर आया है। 

भारत-पाकिस्तान मैच: क्रिकेट की सबसे बड़ी कमाई

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला टी20 मुकाबला दुनिया के सबसे कमाऊ क्रिकेट मैचों में गिना जाता है। ब्रॉडकास्ट राइट्स, विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप, टिकट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को मिलाकर इस मुकाबले की कीमत लगभग 500 मिलियन डॉलर आंकी जाती है। इस कमाई का बड़ा हिस्सा आईसीसी के पास जाता है, जिसे बाद में सभी सदस्य बोर्डों में बांटा जाता है। ऐसे में यह सिर्फ भारत या पाकिस्तान का नहीं, बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया का आर्थिक इंजन माना जाता है। हालांकि, अब जब पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का सोचा है तो आईसीसी नुकसान की भरपाई पीसीबी को मिलने वाले फंड से चुकाकर कर सकता है।

बांग्लादेश क्यों हुआ नाराज?

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार बांग्लादेश के समर्थन में किया था, जब बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया और उसे टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। लेकिन अब बीसीबी का एक धड़ा इस फैसले से खुश नहीं है। बांग्लादेशी अखबार प्रथम आलो से बात करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ निदेशक ने कहा, ‘अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो पूरी क्रिकेट दुनिया को आर्थिक नुकसान होगा। हमारा डिविडेंड भी घटेगा। हम ऐसा नुकसान नहीं चाहते थे।’

आईसीसी रेवेन्यू घटने की चिंता

बीसीबी के एक अन्य अधिकारी ने साफ तौर पर आईसीसी की कमाई घटने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘इससे आईसीसी के सेंट्रल रेवेन्यू पूल पर सीधा असर पड़ेगा। हम भी उस फंड के हिस्सेदार हैं। छोटे देश शायद एक-दो लाख डॉलर से संतुष्ट हो जाएं, लेकिन 
हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हम कैसे टिक पाएंगे?’

पाकिस्तान का मकसद क्या था?

बीसीबी अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान का मकसद साफ था, भारत के खिलाफ सख्त संदेश देना और भारतीय क्रिकेट के दबदबे को चुनौती देना। एक अधिकारी ने माना, ‘उस नजरिए से यह फैसला पाकिस्तान के लिए समझ में आ सकता है।’ लेकिन सवाल यही है कि क्या इस सियासी संदेश के लिए बाकी क्रिकेट जगत को नुकसान में झोंकना सही है?

पहले से नियुक्त IAS-IFS अफसर अब दोबारा नहीं दे पाएंगे UPSC परीक्षा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए पहले से चयनित उम्मीदवारों के लिए कड़ा रूख अपनाया है. अब ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को लेकर कई शर्तें रखी गई हैं. यहां जानें आयोग के अनुसार कौन से उम्मीदवार परीक्षा देंगे और कौन से नहीं दे पाएंगे?

UPSC ने क्या बदले नियम?

UPSC के नए नियम के अनुसार, CSE 2026 में परीक्षा देने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं. अगर कोई उम्मीदवार CSE 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहता है और वह पहले से ही IPS अधिकारी है, तो ऐसे में वह दोबारा आईपीएस का विकल्प नहीं चुन पाएगा. हालांकि कुछ उम्मीदवारों को छूट भी दी गई है. जैसे जो उम्मीदवार CSE 2025 या उससे पहले किसी सर्विस में आ चुके हैं. उन अभ्यर्थियों के लिए दो बार बिना इस्तीफे का अवसर दिया जा सकेगा. यानी सिर्फ ऐसे अभ्यर्थी ही CSE 2026 और 2027 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी, जो कार्यरत IAS और IFS अधिकारी हैं, वो भी इस परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे. कुछ ऐसे अभ्यर्थी होते हैं, जिनका फाइनल रिजल्ट रुका रहता है. उन अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की छूट रहेगी लेकिन अगर रिजल्ट आ गया तो चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा देने की अनुमति नहीं रहेगी.

Previous articleमैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं’, दिशा पाटनी को डेट करने की खबरों पर सिंगर तलविंदर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया
Next articleकौन हैं डोजा कैट? फ्लिपराची के बाद इंटरनेशनल सिंगर का गाना बना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा, फैंस हुए उत्साहित
News Desk

कौन हैं डोजा कैट? फ्लिपराची के बाद इंटरनेशनल सिंगर का गाना बना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा, फैंस हुए उत्साहित

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर दो दिन पहले रिलीज हुआ। इस टीजर को देखते हुए फैंस का ध्यान इस बात पर गया कि आखिर में डोजा कैट का गाना ‘आह मैन (AAAHH MEN)’ बजता है। इस बात को मेकर्स ने भी टीजर के साथ कंफर्म किया है कि फिल्म में उनका यह गाना इस्तेमाल किया गया है। जानिए, कौन हैं ये सिंगर डोजा कैट?  16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया आज डोजा कैट अमेरिका की पॉपुलर सिंगर, सॉन्ग राइटर, रैपर हैं। उनका असली नाम अमाला रत्ना जैंडिले डलामिनी है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जन्मी ( (21 अक्टूबर 1995) डोजा कैट ने 16 साल की उम्र से म्यूजिक बनाना शुरू किया। आज वह सबसे चर्चित पॉप स्टार के तौर पर मशहूर हैं। साल 2023 में उन्हें टाइम मैगजीन के सबसे पॉपुलर लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था। 

ग्रैमी के अलावा कई म्यूजिक अवॉर्ड किए अपने नाम 

डोजा कैट को अपने करियर में कई म्यूजिक अवॉर्ड जीते हैं। एक ग्रैमी अवॉर्ड के अलावा छह बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, पांच अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, छह एमटीवी वीडियो म्यूजिक जैसे कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। डोजा कैट को बीएमआई पॉप म्यूजिक अवॉर्ड्स में सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। बिलबोर्ड म्यूजिक चार्ट ने साल 2025 की ‘21वीं सदी की टॉप 100 वुमन आर्टिस्ट’ की लिस्ट में डोजा कैट को 24वें नंबर पर रखा था। इसी तरह के कई उपलब्धिक डोजा कैट के नाम हैं।  

कौन से रहे सबसे चर्चित गाने? 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में डोजा कैट का ‘आह मैन’ गाना इस्तेमाल किया गया है। लेकिन उनके कई गाने पॉपुलर हैं। इसमें सबसे पॉपुलर गाना ‘से सो’ है। वहीं ‘किस मी मोर’ और ‘पेंट द टाउन रेड’ शामिल हैं। इसके अलावा ‘वुमन’, ‘स्ट्रीट्स’ और ‘एगोरा हिल्स जैसे म्यूजिक ट्रैक भी काफी हिट है। डोजा कैट के गाने साेशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। 

जबरदस्त है सोशल मीडिया फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर भी डोजा कैट की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके इंस्टाग्राम पर ही लगभग 24 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। डोजा कैट कई म्यूजिक टूर भी करती हैं, जहां फैंस उनके लिए दीवाने नजर आते हैं। भारत में भी जेन जी (Gen Z) जनरेशन डोजा कैट के गानों को खूब पसंद करती है। 

आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो; तस्वीर साझा कर जताई खुशी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

वैश्विक खेल जगत से जुड़ी एक अहम तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की और इसकी तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। क्रिकेट और फुटबॉल, दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है।इनफैनटिनो ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए जय शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। क्रिकेट जैसे खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो शानदार काम किया है,वहकाबिले-तारीफ है। मैं उन्हें और पूरी क्रिकेट बिरादरी को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में दोबारा शामिल किया जा रहा है। मैं भविष्य में साथ काम करने और सहयोग को लेकर उत्साहित हूं, ताकि खेलों के जरिए दुनिया को एकजुट किया जा सके।’क्रिकेट और फुटबॉल का साझा मंच यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब खेलों के वैश्विक स्तर पर सहयोग और विस्तार की चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट को ओलंपिक में दोबारा शामिल किए जाने की प्रक्रिया और फुटबॉल की पहले से मजबूत वैश्विक मौजूदगी, दोनों खेलों को और व्यापक मंच देने की दिशा में यह बातचीत अहम मानी जा रही है।एक ही साल में टी20 और फीफा वर्ल्ड कप खास बात यह है कि इसी साल खेल प्रेमियों को दो बड़े महाकुंभ देखने को मिलेंगे। एक ओर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, वहीं दूसरी ओर फीफा वर्ल्ड कप भी खेल जगत का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। ऐसे में दोनों खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात फैंस के लिए भी उत्साह बढ़ाने वाली है।जय शाह की बढ़ती वैश्विक भूमिका जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें क्रिकेट का वैश्विक विस्तार और ओलंपिक में वापसी जैसे अहम कदम शामिल हैं। इनफैनटिनो का बयान यह दिखाता है कि अब क्रिकेट और फुटबॉल जैसे बड़े खेल संगठन मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करने के संकेत दे रहे हैं।

Previous articleपाकिस्तान के मैच बहिष्कार के फैसले पर भड़का बांग्लादेश! PCB से पूछा- हमें क्यों नुकसान में झोंक रहे?
Next articleमैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं’, दिशा पाटनी को डेट करने की खबरों पर सिंगर तलविंदर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया
News Desk

तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर दी जान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

यूपी के गाजियाबाद जिले में मंगलवार की देर रात एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। तीनों लड़कियों के खुदकुशी करने के बाद जब पुलिस की फील्ड यूनिट टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तब वह भी हैरान रह गई। कमरे में जलती आर्टिफिशियल एलईडी लाइटें और फर्श पर कई तस्वीरें बिछी हुई थीं। फोटो तीनों बहनों के बचपन की थीं, किसी में पिता के साथ तो कई परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की फोटो थीं। यह कमरा घर का पूजा कक्ष था। आमतौर पर बच्चों से लेकर बड़ों तक का इस कमरे में आना था। कमरे की दीवारों पर बने क्रॉस के निशान और स्केच से लिखी हुईं बातें एक अलग ही मानसिकता और मनौवैज्ञानिक पहलू की तरफ इशारा कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आमतौर पर बच्चे जब मानसिक स्तर पर किसी सोच में डूबते हैं तब इस तरह की चीजें करते हैं। कोरियन कल्चर से दूरी और इसे लेकर पिता की डांट शायद बच्चों के मन पर गहरा असर गई। हालांकि दीवारों पर बने क्रॉस की फोटो फॉरेंसिक टीम ने एकत्र कर विशेषज्ञों को भेजी है। ताकि इसके पीछे छिपे राज को सामने लाया जा सके। 

दीवार पर लिखा मिला ‘मेक मी ए हार्ट ऑफ अलोन’
पुलिस को किशोरियों के कमरे से आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि पुलिस ने पूरी डायरी अपने कब्जे में ले ली है। वहीं कमरे की दीवार पर मेक मी ए हार्ट ऑफ अलोन लिखा हुआ मिला है।कमरे से मिले सुसाइड नोट में किशोरियों ने पापा से माफी मांगी है। साथ ही एक डायरी का जिक्र भी किया है। नोट में लिखा है कि ‘इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा।’ सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है।’ हालांकि, नोट में जिस डायरी का जिक्र उन्होंने किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं।दरअसल, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ थाना इलाके की भारत सिटी सोसाइटी में यह घटना घटी। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस इस घटना की बारीकी से जांच में जुटी है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि तीनों नाबालिगों ने देर रात करीब दो बजे एक साथ सोसायटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। 

जानकारी के मुताबिक, किशोरियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं और कोरोना महामारी के बाद से इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था। तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं। उनकी उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। तीनों ने सामूहिक आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था: मीडिया रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता ने बताया है कि लड़कियों को ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की लत थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था। नाबालिग लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद सोसायटी के 9वें फ्लोर से कूद गईं। पिता ने बताया कि पुलिस उनके फोन जांच के लिए ले गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गेम में कुल 50 टास्क थे। कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का उपयोग किया था।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चियों के पिता ने आगे बताया कि बीच वाली बच्ची इस गेम की लीडर थी। तीनों बच्चियां हर काम एक साथ ही करती थीं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि तीनों ऐसा कोई गेम खेलती हैं, इसका परिवार में किसी को पता नहीं था।

Kontakt Express Services – Cargo & Logistics Services in Birgunj

0

Kontakt Express Services offers cargo and logistics services in Birgunj, Nepal, supporting commercial shipments and parcel deliveries. The company focuses on secure handling, tracking, and timely transportation across borders.

Kontakt Express services, a trusted name in courier and logistics solutions, continues to reinforce its commitment to delivering fast, secure, and customer-focused shipping services across India and Nepal. Recognized for its reliable same-day and next-day delivery capabilities, the company has built a strong reputation for operational efficiency, transparency, and customer satisfaction.

With a well-established logistics network and an experienced operations team, Kontakt Express services enables individuals, businesses, and e-commerce enterprises to move parcels and cargo with confidence, accuracy, and speed.

Official Website: https://kontaktexpress.in/

About Kontakt Express services

Kontakt Express services operates a robust and scalable logistics infrastructure designed to serve both individual and commercial shipping requirements. The company emphasizes speed, safety, real-time shipment visibility, and responsive customer support, ensuring a seamless end-to-end delivery experience.

Key Services Include:

  • Express Delivery Services: Dependable same-day and next-day delivery solutions
  • Doorstep Pickup: Convenient parcel collection from customer locations
  • Extensive Network Coverage: Active operations across India and Nepal
  • Real-Time Tracking & 24/7 Support: Transparent shipment tracking with continuous assistance

Mission and Vision

Kontakt Express services aims to bridge logistics gaps by providing efficient, reliable, and technology-driven delivery solutions. The company’s vision is to become a preferred courier and cargo service provider by consistently delivering value through service excellence, operational integrity, and long-term customer trust.

Contact Information

For service inquiries, customer support, or partnership opportunities, please contact:

Head Office:
6/1, 1st Floor, Burtolla Street,
Burrabazar, Kolkata – 700007,
West Bengal, India

Customer Support: +91 98300 81432
Email: kontaktexpress1@gmail.com

Website: https://kontaktexpress.in/

Connect With Kontakt Express services

Facebook: https://www.facebook.com/kontakt.express.services

Follow Kontakt Express services on social media to stay updated on service announcements, logistics insights, and company updates.

किसानों को नहीं होगा नुकसान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

केंद्रीय वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार, 4 फरवरी को India-US ट्रेड डील पर बात करते हुए संसद में कहा यह व्यापार समझौता ऐतिहासिक है. इससे भारतीय किसानों को कोई नुकसान नहीं है. पीयूष गोयल ने यह बात अमेरिका द्वारा भारत पर लगाई गई टैरिफ कम करने को लेकर कही है. उन्होंने बताया कि 1 साल तक चले कई दौर के विचार विमर्श के बाद व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में सफल रहे. यह समझौता भारत को विकसित बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण है.पीयूष गोयल ने कहा, “दोनों पक्षों के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे. भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है. अमेरिकी पक्ष के भी कुछ ऐसे क्षेत्र थे जो उनके दृष्टिकोण से संवेदनशील थे. इसकी बातचीत पिछले करीब 1 साल तक चली है, जिसमें काफी विचार विमर्श के बाद व्यापार समझौते के कई क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में सफल रहे. यह समझौता विशेष रूप से श्रम प्रदान क्षेत्रों और विनिर्माण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है. खाद और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूर्ण ध्यान रखा गया है.”

‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ का लक्ष्य होगा पूरा

संसद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपनी बात रखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “मैं इस सम्मानित सदन को यह दोहराना चाहता हूं कि उर्वरक और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा गया है. यह समझौता लघु एवं मध्यम व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्योगपतियों, कुशल श्रमिकों और उद्योगों को नए अवसर प्रदान करेगा. इससे उन्नत प्रौद्योगिकियों तक पहुंच आसान होगी और भारत के ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’, ‘डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ और ‘इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्यों को साकार करने में मदद मिलेगी.”

संसद के गेट पर भिड़ंत, राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को बताया ‘गद्दार दोस्त’, बीजेपी नेता ने कहा- ‘देश का दुश्मन’

50 से 18 प्रतिशत होगी टैरिफ

सोमवार, 2 फरवरी 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत पर लगी 50 प्रतिशत टैरिफ को कम कर 18 प्रतिशत किया जा रहा है. पीयूष गोयल ने बताया कि अमेरिका द्वारा कई अन्य देशों पर लगाई टैरिफ की अपेक्षा भारत पर कम कर दिया गया है. यह फैसला दोनों पक्षों (भारत-अमेरिका) के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.