इंडिया प्राइड अवार्ड से समाज के विशिष्ट योगदानकर्ता हुए सम्मानित, मप्र की विभूतियों को गोवा में नवाजा गया

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गोवा। गोवा की राजधानी पणजी स्थित पैलेस ऑफ मशीनिज़ थिएटर में शोथीम प्रोडक्शन द्वारा स्वदेश न्यूज़ चैनल के सहयोग से भव्य ‘प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड’ एवं ‘प्राइड ऑफ गोवा अवार्ड–2026’ समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन का उद्देश्य उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था, जिन्होंने समाज, अपने पेशे, राज्य और राष्ट्र के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम का कुशल संचालन और संपूर्ण प्रबंधन शोथीम प्रोडक्शन के प्रबंध निदेशक एवं स्वदेश न्यूज़ चैनल के महाराष्ट्र–गोवा प्रमुख संजीव कुमार द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की भव्यता और सुव्यवस्था में शोथीम प्रोडक्शन की निदेशक श्रीमती सिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। समारोह के मुख्य अतिथि गोवा सरकार के कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामलों के  कैबिनेट मंत्री  रमेश तावडकर  रहे। विशिष्ट अतिथियों में स्वदेश न्यूज़ सैटेलाइट टीवी चैनल के चैनल प्रमुख  रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मुंबई के एसीपी  संजय पाटिल, तथा प्रेस नेटवर्क ऑफ़ इंडिया के सेंट्रल इंडिया हेड एवं मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ श्रेणी के अंतर्गत अनेक विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें अंतरराष्ट्रीय पशु उत्पाद शिल्पकार नीता दीप बाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ उद्यमी–2026, तथा ऑक्सफोर्ड–इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज की समूह विपणन निदेशक डॉ. नेहा शर्मा चौधरी को उत्कृष्ट शिक्षाविद पुरस्कार–2026 प्रदान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अजय प्रताप सिंह को उनके पत्रकारिता योगदान हेतु सम्मानित किया गया। वहीं दीपक देसाई को सर्वश्रेष्ठ लेखक, कवि, गीतकार, निर्माता एवं अभिनेता–2026, नीलेश मनोहर मुंगेकर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एवं निर्माता, मोहम्मद इरफान को वर्ष 2026 के सर्वश्रेष्ठ उद्यमी तथा विराज कामत को गोवा के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार के सम्मान से नवाजा गया। सुपरमॉडल एवं मिसेज इंडिया एलिजा बेनारजीर तथा प्रसिद्ध बॉलीवुड डिज़ाइनर नाजिया धामिया को एक मिनट में अनेक परिधान परिवर्तन के अद्भुत कौशल हेतु सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों का नाम अमेरिका स्थित वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है। समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सृजनशीलता और उत्कृष्टता को नई दिशा मिलती है। इसी क्रम में ‘प्राइड ऑफ गोवा’ श्रेणी में वायरल पांडे को गोवा के सर्वश्रेष्ठ जूनियर अभिनेता, केविन डी मेलो को सर्वश्रेष्ठ गोवा फिल्म अभिनेता–2026, शम्मूल्ला सैयद को सर्वश्रेष्ठ छायाकार–2026 तथा सैयद नसीरुद्दीन को सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर–2026 के सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की सह-समन्वय भागीदार राहिला खान का योगदान उल्लेखनीय रहा। मंच संचालन मिस समृद्धि ने प्रभावशाली ढंग से किया। शोथीम प्रोडक्शन की निदेशक सिया, मोहम्मद इरफान, पुणे के संवाददाता सुनील शिरशत एवं गोवा के संवाददाता विराज कामत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सुनील शिरशत को पुणे के सर्वश्रेष्ठ संवाददाता के रूप में ‘प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड–2026’ से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान करते हुए मंजू माहत्रे एवं उनकी टीम द्वारा कथक नृत्य, ऑरिया वॉलेट फर्नांडिस एवं उनकी टीम द्वारा पारंपरिक गोवन नृत्य तथा सुहानी द्वारा मनमोहक एकल नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने समारोह को यादगार बना दिया।

Previous articleयूपी में चाइनीज मांझे पर CM योगी का सख्त एक्शन, पूरे प्रदेश में लगा बैन
Next articleजेपी नड्डा ने राहुल गांधी को बताया ‘अबोध बालक’, भड़के खड़गे, राज्यसभा में बीजेपी-कांग्रेस के बीच हुई तीखी बहस
News Desk

सेशेल्स के राष्ट्रपति चेन्नई पहुंचे, पाँच दिन के दौरे का आगाज़

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी गुरुवार को भारत की अपनी पहली यात्रा पर चन्नई पहुंचे। उनकी यह यात्रा देश के साथ मजबूत राजनयिक संबंधों के पचास साल पूरे होने के जश्न के साथ मेल खाती है। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्य के आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री एम. मथिवेंधन, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण, बोले- राज्य सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध

पांच दिन के दौरे पर 

अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान वह तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से मिलेंगे। वहीं, मुंबई में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवरात से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।कांग्रेस के पूर्व विधायक एम मुरली का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; जानिए उनका राजनीतिक सफर सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है।  भारत के विजन महासंघ और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता में इसका विशेष स्थान है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग और मजबूत जन-संबंधों को और गति प्रदान करेगा।

Previous articleसीएम ने किया इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का उद्घाटन, बताई राजस्थान की ताकत
Next articleस्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना
News Desk

‘PM के साथ कुछ भी हो सकता था’, मैनें उन्हें लोकसभा में न आने का किया आग्रह…’, ओम बिरला का बड़ा दावा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Parliament Session: लोकसभा में बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण था, जो टल गया. आज गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भाषण टलने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने बताया कि विपक्ष के सांसदों ने पीएम की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से उन्हें लोकसभा में न आने की सलाह दी गई. लोकसभा स्पीकर ने इसे काले धब्बे की तरह बताया.

क्या बोले लोकसभा स्पीकर?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में कार्रवाई स्थगित होने से पहले आज गुरुवार को नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “कल बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कुछ सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया था. देश ने देखा कि कल क्या हुआ था, कैसे सांसदों ने पीएम की कुर्सी के तरफ जाने की कोशिश की. मेरे पास इसकी गुप्त सूचना आई थी कि पीएम की कुर्सी के पास पहुंचकर कांग्रेसी सांसद कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं. इसके बाद हमने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए और पीएम मेरी बातों को मान गए.”

स्पीकर ने आगे कहा, “लोकसभा के चैंबर में कुछ कांग्रेसी सांसदों ने आकर हंगामा किया. कांग्रेस के नेतृव्य में विपक्षी सांसद पीएम के संबोधन के दौरान अव्यवस्था पैदा कर सकते थे. इसलिए राजनीतिक मतभेदों को संसद के पटल पर नहीं लाया गया है. इसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

विपक्षी सांसदों ने क्यों किया हंगामा?
मंगलवार को संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस के कुछ सांसदों ने स्पीकर पर पेपर उछाल दिए, जिसके बाद स्पीकर ने विपक्ष के 8 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया था. निलंबन के विरोध में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध करना शुरू कर दिया. निलंबन का विरोध संसद के अंदर भी देखने को मिला.

हंगामा के चलते संसद में प्रवेश नहीं किए PM मोदी
संसद में पीएम के नहीं आने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कई बार विपक्ष के सांसदों को हमारी पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों ने समझाया कि अपनी जगह पर चले जाएं. क्योंकि पीएम आने वाले थे. लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया. बेकाबू स्थिति को देखते हुए सदन में पीएम प्रवेश नहीं कर सके. दोनो नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद परिसर में ही मौजूद थे और जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन सदन में तनावपूर्ण माहौल और हंगामे के चलते यह संभव नहीं हो सका.

लोकसभा हंगामे पर पीएम मोदी का बयान, कागज उछालने को बताया असम का अपमान

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

यूरोप के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर बढ़ते दबाव के बीच दो दिग्गज कंपनियों ने यूरोपीय संघ से खुलकर मदद की मांग की है। Volkswagen AG (वोक्सवैगन एजी) और Stellantis NV (स्टेलेंटिस एनवी) का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और चीनी कंपनियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा ने यूरोपीय ऑटो उद्योग को मुश्किल दौर में डाल दिया है।

यूरोप में बनी कारों के लिए कार्बन बोनस की मांग

प्रधानमंत्री ने कहा “कांग्रेस ने बीते दिनों राष्ट्रपति जी का अपमान किया। चुनाव के बाद जिस प्रकार से हमारी राष्ट्रपति जी के लिए शब्द कहे गए। शर्मिंदगी महसूस होती है कि यह कैसे लोग हैं। भारत की राष्ट्रपति जी के लिए क्या कह रहे हैं ये लोग? कल लोकसभा में भी राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर चर्चा नहीं हो पाई। ये राष्ट्रपति पद का घोर अपमान है। उन्हें संविधान शब्द बोलने का अधिकार नहीं है। गरीब-आदिवासी परिवार से आई महिला का आपने अपमान किया है। आपने संविधान का अपमान किया है।”

कांग्रेस को असम की जनता से नफरत 

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में बुधवार को लोकसभा में हुए हंगामे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आसन पर हमारे एक सांसद बैठे थे, उस वक्त कागज फेंके गए। क्या यह पूर्वोत्तर-असम का अपमान नहीं है? आंध्र के दलित परिवार का बेटा बैठा था वहां। यानी आपने पूर्वोत्तर के बेटे का अपमान और आंध्र के बेटे का अपमान किया। वे दलित समाज से आते हैं, इसलिए आप उनका अपमान करते हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के लोगों को असम की जनता से नफरत है। उन्हें लगता है कि असम की जनता ने उनका साथ छोड़ दिया इसलिए वे उनके दुश्मन हो गए। मुझे तकलीफ होती है कि उन्हें भारत रत्न भूपेन हजारिका की भी कोई परवाह नहीं है। हमारा सौभाग्य है कि उनका देश के लिए जो योगदान था, पूर्वोत्तर से उन्होंने अपनी वाणी, विचारों से जोड़ा, हमने उन्हें भारत रत्न देने का निर्णय किया। लेकिन उन्हें उनसे भी समस्या है।

Previous articleऑटो दिग्गज फॉक्सवैगन-स्टेलेंटिस की EU से गुहार, इंडस्ट्री बचाने की अपील
News Desk

स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। सांसदों के अप्रिय और असंयमित व्यवहार को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सदन में कहा कि जिस तरह का आचरण देखने को मिला, उससे प्रधानमंत्री के साथ कोई भी अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती थी।स्पीकर ओम बिरला ने साफ शब्दों में कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे पवित्र मंच है और यहां इस तरह का व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने सभी सांसदों से संयम बरतने और संसदीय मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित लगातार नारेबाजी और व्यवधान के कारण लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। सदन में व्यवस्था बनाए रखने की तमाम कोशिशों के बावजूद हालात काबू में नहीं आ सके।

Previous articleसेशेल्स के राष्ट्रपति चेन्नई पहुंचे, पाँच दिन के दौरे का आगाज़
Next articleअसम मॉडल के सहारे बंगाल में बढ़त बनाने की कोशिश में भाजपा
News Desk

संसद में पीएम मोदी का तंज, खरगे की उम्र पर की टिप्पणी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर एक तंज कसा। उन्होंने कहा ‘खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे बोलना चाहें तो बोल सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं।’पीएम मोदी ने कहा ‘जो लोग थक गए, बेचारे चले गए। लेकिन इनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे समझौता करने नहीं आना चाहते थे। आपने कोशिश की होगी, लेकिन कोई आपके साथ नहीं आना चाहता था। दुनिया के देश अब भारत के साथ ऐसे ही डील नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे एक वजह यह है कि विकसित देश विकासशील देश के साथ डील करता है तो उसे बड़ा बाजार मिलता है।’ 

खिताबी सूखा समाप्त कर सकेगी दिल्ली कैपिटल्स? आरसीबी की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी ने 2024 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम जीता था, जबकि लगातार चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली को अपने पहले खिताब की तलाश है। दिल्ली को लगातार तीन बार फाइनल मैच में हार मिली है। मुंबई की बराबरी करना चाहेगी आरसीबी पूर्व चैंपियन आरसीबी ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की अपनी क्षमता भी साबित की है। इसी जुझारूपन की बदौलत उसने लगातार पांच जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए इतिहास रचा। वह डब्ल्यूपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इस सत्र में आरसीबी की किसी न किसी खिलाड़ी ने जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसे हराना किसी भी टीम के लिए चुनौती बन गई है। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी दूसरा खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी। आरसीबी का मजबूत पक्ष पिछले दो मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करके अच्छी लय के साथ फाइनल में प्रवेश किया है।आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेस हैरिस की 75 रन की तूफानी पारी से आठ विकेट से हराया, जबकि गुजरात जायंट्स के खिलाफ गौतमी नाइक की 73 रन की पारी की मदद से 2024 की चैंपियन टीम ने 61 रन से जीत दर्ज की थी।दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लर्क ने इस सत्र में आठ मैचों में 15 विकेट लिए हैं जिनमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट है। फाइनल में उनकी भूमिका निर्णायक साबित हो सकती हैं।मंधाना की टीम की खासियत एक संतुलित और महत्वपूर्ण क्षणों में शानदार प्रदर्शन करना है। वह उम्मीद कर रही होंगी कि कुछ और खिलाड़ी इस खिताबी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती को ध्वस्त करने में योगदान देंगे।श्रेयांका पाटिल टीम को स्पिन विभाग में मजबूती प्रदान करती हैं, जिसका प्रमाण गुजरात जायंट्स के खिलाफ मिली जीत में देखने को मिला, जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए थे।पहले खिताब के लिए बेताब होगी दिल्ली कैपिटल्स इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह फाइनल में पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के बाद पहली जीत के लिए बेताब है।दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरा भरोसा जताया है, जिसमें तेज गेंदबाज चिनले हेनरी और नंदनी शर्मा ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। नंदनी ने इस सत्र में अभी तक 16 विकेट लेकर भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा पेश किया है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।बल्लेबाजी की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइनअप भी लय में आने लगी है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में लिजेल ली ने उपयोगी योगदान दिया।शेफाली वर्मा ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शीर्ष क्रम की भरोसेमंद बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट ने पूरे सत्र में टीम को वह स्थिरता प्रदान की है।दोनों टीमें इस प्रकार हैं:दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लौरा वोलवार्ट।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, राधा यादव।

वोटरों को 10-10 हजार देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की पार्टी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बिहार विधानसभा चुनाव में 150 सीटों का दावा करने वाले प्रशांत किशोर का खाता नहीं खुला. एनडीए ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई. विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी ने अब सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया है. उन्होंने आज गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट में बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर चुनौती दी है. जनसुराज की याचिका पर कल शुक्रवार को सुनवाई होनी है.दरअसल, बिहार में नवंबर 2025 में विधानसभा के चुनाव हुए. सभी दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरे, जिसमें एनडीए की एकतरफा जीत हुई. बाकी सभी दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. जनसुराज पहली बार चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारी थी. लेकिन खाता नहीं खुला. जबकि चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर 150 से ज्यादा सीटों का दावा कर रहे थे.

25-35 लाख महिलाओं के खाते में डाले 10 हजार रुपए

जनसुराज ने बिहार की जनकल्याणी योजनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उनका कहना है कि चुनाव से दो महीने पहले मौजूदा सरकार ने बिहार की करीब 25-35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए, जो गैरकानूनी है. कोर्ट से अपील की है कि सत्ता धारी दलों के लिए एक समय सीमा निर्धारित की जाए, ताकि मुफ्त की योजनाएं देकर चुनाव को प्रभावित न किया जा सके. जनसुराज पार्टी ने अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दाखिल की है. उन्होंने चुनाव के ठीक पहले सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में डाले गए पैसों को गैरकानूनी ठहराते हुए संविधान का उल्लंघन बताया है.

ममता सरकार को झटका, 20 लाख कर्मचारियों को 25% DA देने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, मिलेगा 12 साल का महंगाई भत्ता

दोबारा चुनाव कराए जाने की उठाई मांग

जनसुराज ने कोर्ट से गुजारिश की है कि चुनाव आयोग को आर्टिकल 324 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्स के सेक्शन 123 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए. यह संविधान के अनुच्छेद 14, 21, 112, 202 और 324 का उल्लंघन है.
इसके साथ ही यह आरोप लगाया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप JEEVIKA की 1.8 लाख महिला लाभार्थियों को दोनों चरणों के चुनाव में पोलिंग बूथ पर नियुक्त किया जाना भी गैरकानूनी है. जनसुराज ने यह भी मांग रखी कि बिहार में दोबारा चुनाव कराए जाएं.

26 सितंबर को शुरू हुई थी योजना

बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को हुआ था, जिसके परिणाम 14 नवंबर को आए. जनसुराज ने जिस योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की है. वह योजना 26 सितंबर 2025 को शुरू की गई थी. जनसुराज की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है. फिलहाल, देखना यह होगा कि सु्प्रीम कोर्ट इस पर क्या सुनवाई करता हैं.

68 की उम्र में हजार करोड़ कमाएंगे सनी देओल? अभिनेता को लेकर केआरके का बड़ा दावा; बोले- एक्टर के नाम रहेगा 2026

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अभिनेता और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। केआरके के इस दावे के मुताबिक, 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है। कहीं न कहीं इसकी शुरुआत हालिया रिलीज ‘बॉर्डर 2’ के साथ हो भी चुकी है। ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है। जानते हैं केआरके ने सनी देओल को लेकर क्या दावा किया है?68 साल की उम्र में एक हजार करोड़ की कमाई करेंगे सनी आज सुबह केआरके ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। पोस्ट में केआरके का दावा है कि ‘सनी देओल की साल 2026 में पांच फिल्में रिलीज होनी हैं। जबकि सनी देओल सात और फिल्में साइन कर चुके हैं। वो प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। इसका मतलब है कि 68 साल की उम्र में उनकी कमाई लगभग 1000 करोड़ रुपये होगी। जीवन में कुछ भी हो सकता है।’ सनी देओल को लेकर किया गया केआरके का ये दावा अब वायरल है।

सनी देओल की पाइपलाइन में हैं ये फिल्में

हालांकि, केआरके के दावे में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन अगर सनी देओल की बात की जाए तो इस साल उनकी ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो चुकी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इस साल उनकी आगामी फिल्मों में ‘इक्का’, जो नेटफ्लिक्स पर आएगी शामिल है। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ शामिल हैं। नितेश तिवारी की बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही ‘लाहौर 1947’ भी लगभग पूरी हो चुकी है। इन तीन फिल्मों के अलावा और किसी फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है। ऐसे में अब केआरके के दावे में कितनी दम है, ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

अनिल कपूर ने 26 साल पुरानी फिल्म को लेकर किया पोस्ट, इस बात पर फैन हुआ नाराज; अभिनेता को मांगनी पड़ी माफी

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई ‘बॉर्डर 2’

सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो फिल्म 13 दिनों में 290 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने 13वें दिन बुधवार को भी 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से सनी देओल के लिए साल 2026 की शुरुआत तो बढ़िया हुई है। अब देखना ये है कि आगे उनके लिए ये साल कैसा बीतता है।

असम मॉडल के सहारे बंगाल में बढ़त बनाने की कोशिश में भाजपा

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भाजपा पश्चिम बंगाल में ‘असम मॉडल’ के सहारे अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि हेमन्त बिस्वा सरमा ने जिस तरह असम में घुसपैठियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की है, उसे उसका लाभ पश्चिम बंगाल चुनाव में भी मिल सकता है। मार्च-अप्रैल में होने जा रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर आक्रामक हैं। वे इसे आम बांग्लाभाषी के खिलाफ बताकर खुद को बांग्लाभाषी जनता और बांग्ला अस्मिता के सबसे बड़े ‘रक्षक’ के तौर पर पेश कर रही हैं। ममता बनर्जी का यह कार्ड ध्वस्त करने के लिए भाजपा ‘असम मॉडल’ को मजबूती से उठा रही है। भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण पश्चिम बंगाल की आम जनता के रोजगार के अवसरों में कमी के मुद्दे को लगातार हवा दे रही है। पार्टी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में होने वाले अपराधों में भी बड़ी भागीदारी बांग्लादेशी घुसपैठियों की है। लव जिहाद और लैंड जिहाद के सहारे आम लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है। एसआईआर को इन कमियों को दूर करने की एक कारगर दवा के तौर पर पेश किया जा रहा है, जबकि एसआईआर का विरोध करने के कारण ममता बनर्जी की छवि बांग्लादेश के घुसपैठिये मुसलमानों को बचाने वाले नेता के तौर पर उभर रही है। पार्टी का मानना है कि यह बदलाव बंगाल में सत्ता परिवर्तन में कारगर भूमिका निभा सकता है।

पश्चिम बंगाल में एक मॉडल बनकर उभर रहा असम

पश्चिम बंगाल में ‘असम मॉडल’ इस समय खूब चर्चा में है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने जिस तरह अपने राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, भाजपा को उसका लाभ पश्चिम बंगाल में भी मिलता दिख रहा है। भाजपा के आम कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद राज्य में असम मॉडल से घुसपैठिये मुसलमानों को बाहर निकालने की बात कर रहे हैं। भाजपा का मानना है कि यह मॉडल लोगों के बीच, विशेषकर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन रहा है।  
 
ममता दीदी को पता, उनकी जमीन खिसक गई- सुकांत मजूमदार  

केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुकांत मजूमदार ने अमर उजाला से कहा कि देश के लगभग एक दर्जन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन किसी भी राज्य ने एसआईआर को लेकर इस तरह का रुख नहीं अपनाया है। लेकिन ममता बनर्जी एसआईआर के बहाने अपनी नाकामियों को छिपाने और घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर कराने वाली संस्था चुनाव आयोग अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र और सक्षम है, लेकिन एक चुनी हुई मुख्यमंत्री के द्वारा एक संवैधानिक संस्था के कार्यों के बीच इस तरह दखल देना लोकतंत्र को कमजोर करता है।  

घुसपैठियों को बचाने की ममता बनर्जी की कोशिश होगी असफल- भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने अमर उजाला से कहा कि ममता बनर्जी एसआईआर का केवल इसलिए विरोध कर रही हैं जिससे घुसपैठियों को बचाया जा सके। घुसपैठिये टीएमसी के वोटर हैं और उन्हें बचाकर ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाना चाहती हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को हटाने का निर्णय ले लिया है, इसलिए अब ममता दीदी की कोई भी चाल सफल नहीं होने वाली है। तुहिन सिन्हा ने कहा कि कोई भी संवैधानिक संस्था यह नहीं कह सकती कि घुसपैठियों को भारत में रहने और वोट करने का अधिकार होना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने देश के घुसपैठियों को लेकर कई बार अपनी चिंताएं जाहिर की हैं, और इस बार भी वह घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाएगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण पश्चिम बंगाल की जनता के रोजी-रोटी का अधिकार छीना जा रहा है, और भाजपा यह कतई नहीं होने देगी।