T20 World Cup में भारत के साथ मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान, ICC के सामने रखी 3 शर्त, नहीं मानेगा इंडिया!

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर संकट के काले बादल छाए हुए हैं. इस मेगा ईवेंट में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ मैच खेलने को तैयार हो गया है और इसके लिए उसने आईसीसी के सामने तीन डिमांड रखी है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या रखी शर्त?

सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने बीते दिन रविवार को आईसीसी के साथ मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई है. हालांकि, इसके लिए उन्होंने आईसीसी के सामने तीन शर्त रखी है.

  1. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी ने अपनी पहली शर्त में वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर करने की मांग की है.
  2. दूसरी शर्त के तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच बाईलेटरल सीरीज फिर से शुरू करने की मांग रखी है. बता दें, भारत और पाकिस्तान अभी सिर्फ आईसीसी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए बाईलेटरल सीरीज बंद कर दी गई थी, जिसे पाकिस्तान ने फिर से शुरू करने की मांग कर दी है. दोनों देशों के बीच 2012 में आखिरी बाईलेटरल सीरीज खेली गई थी. ऐसे में भारत शायद ही पाकिस्तान की यह शर्ते माने.
  3. इसके अलावा पीसीबी ने अपनी तीसरी शर्त में कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं.

एशिया कप में नहीं मिलाया हाथ

आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और आतंकी हमलों का प्रभाव क्रिकेट के मैदान में भी देखने को मिला. पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था और भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके अलावा भारतीय टीम ने जीती हुई ट्रॉफी भी मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं ली थी.

Previous articleरुद्राक्ष महोत्सव से पहले सीहोर को बड़ी सौगात, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज मंजूर
Next articleपरीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी-खुरमी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी
News Desk

पीएम मोदी ने चखा छत्तीसगढ़ की ठेठरी-खुरमी का स्वाद, खुश होकर छात्रों से पूछ ली रेसिपी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

Pariksha Pe Charcha: आज PM नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में एक बार फिर छात्रों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए कुछ ‘मंत्र’ दिए, जो उनके लिए ‘मेंटल बूस्टर’ की तरह साबित हो सकते हैं. इस बीच बच्चे अपने घरों से खास पकवान लेकर पहुंचे, जिन्हें पीएम मोदी ने चखा. यही नहीं, उन्होंने स्पेशल डिश की रेसिपी तक पूछ ली.

परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी ने चखा ठेठरी-खुरमी का स्वाद

दरअसल, चर्चा के दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री को मजेदार चीजें भी खिलाई, जिसमें ठेठरी-खुरमी आदि शामिल रहीं. बता दें कि तमिलनाडु के कोयंबटूर की यात्रा के बाद पीएम मोदी अगले हफ्ते रायपुर पहुंचे थे. यहां परीक्षा पे चर्चा संवाद की शुरुआत जय जोहार के साथ हुई. एक बच्ची ने प्रधानमंत्री से कहा कि आप मीटिंग से आए होंगे, थक गए होंगे. फिर बच्चों ने उन्हें खाने के लिए अलग-अलग स्नैक परोसे, जो वाकई उन्हें खूब पसंद आए. एक बच्चे ने पीएम मोदी को ठेठरी खिलाई, जिसे वो टिफिन में पैक करके लाया था.

छात्रों से पूछ ली रेसिपी

पीएम मोदी ने बड़ी ही प्रसन्नता के साथ बच्चे से उसकी रेसिपी पूछी. बच्चे ने बताया कि बेसन को गोल आकार देकर इसे तला जाता है और ये नमकीन होता है. इसे अधिकतर दिवाली के समय बनाया जाता है.

Wayanad Photography Spots: Capture the Magic of Kerala’s Hill Paradise

0

Wayanad is a photographer’s dream destination, packed with diverse Wayanad photography spots ranging from misty forests and panoramic peaks to serene lakes and wildlife havens. Every frame here tells a story of nature, culture and raw beauty.

For wildlife and nature shots, places like Muthanga and Tholpetty Wildlife Sanctuaries offer rich biodiversity, where elephants, deer and birds appear against lush forest backdrops—best photographed early in the morning or late afternoon light.  Pakshipathalam Bird Sanctuary and Panamaram Heronry are top birding photography spots, perfect for capturing endemic species in their natural habitats.

If landscape and reflection photography is your focus, Pookode Lake and Karapuzha Dam present calm waters and scenic vistas, while Chembra Peak and 900 Kandi (Meppadi) feature dramatic hills, misty valleys and iconic viewpoints that are ideal for sunrise and sunset frames.  Kuruva Island adds lush riverine forests and reflections to your photo portfolio.

Beyond nature, quieter settings like Nellarachal and Karlad Lake are favorites for portrait and pre-wedding photography against tranquil backdrops of water and greenery.   Whether you’re shooting wildlife, landscapes or portraits, Wayanad’s photographic diversity makes it a must-visit for enthusiasts of all levels.

EMAIL

Admin@Wayanadn.com

Best Wayanad Photography Spots: Complete Photographer’s Guide

 

क्या सच में पार्टनर को चॉकलेट देने से बढ़ता है प्यार? साइकोलॉजी से समझिए इसके पीछे का गहरा कनेक्शन

0

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

Chocolate Day 2026: वैलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है, जो रिश्तों में मिठास घोलने का एक खास मौका है. इस दिन लोग अपने जीवनसाथी, प्रेमी या किसी करीबी मित्र के प्रति अपनी मोहब्बत और प्यार प्रकट करने के लिए उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. आज के समय में चॉकलेट देना मात्र एक औपचारिकता न रहकर दिल की बात कहने का एक प्रभावशाली जरिया बन गया है. ऐसे में आइए समझते हैं कि आखिर कैसे यह छोटा सा तोहफा आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाने में मदद करता है.

चॉकलेट खाने से क्या होता है?

  • चॉकलेट सिर्फ खाने बस में मीठा नहीं लगता है, बल्कि इसका असर बॉडी पर भी पड़ता है.
  • चॉकलेट का एक टुकड़ा मुंह में रखते ही बॉडी में मौजूद सेल एक्टिव हो जाते हैं और मिठास का अनुभव कराने लगते हैं.
  • चॉकलेट का रंग खुशबू और मुंह में घुलने का एक अलग ही एहसास कराता है.
  • कई लोग चॉकलेट सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं, तो कई टेंशन, बोरियत या तनाव से निपटने के लिए इसका सेवन करते हैं.

लोग चॉकलेट खाना क्यों पसंद करते हैं?

  • रिसर्च के अनुसार, चॉकलेट हमें इसलिए पसंद आती है क्योंकि इसे खाने पर हमारा दिमाग ‘फील-गुड’ केमिकल्स रिलीज करता है.
  • यह तनाव और दर्द को कम करके हमें तुरंत खुशी महसूस कराता है.
  • चॉकलेट को ‘हैप्पी केमिकल’ भी कहते हैं, जो मूड को अच्छा और फ्रेश बनाता है.
  • यह दिमाग के रिवॉर्ड सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे हमें खुशी महसूस होता है.
  • चॉकलेट को ‘बॉन्डिंग हार्मोन’ कहा जाता है, जो प्यार और अपनेपन का एहसास जगाता है.

क्या चॉकलेट गिफ्ट करने से रिश्ता मजबूत होगा?

चॉकलेट में मौजूद ट्रिप्टोफैन, फिनाइलएथाइलामीन और थियोब्रोमिन जैसे तत्व मानसिक सुकून और खुशी का अहसास कराने में मददगार माने जाते हैं, भले ही इनकी मात्रा काफी कम होती है. फिल्मों और साहित्य में भी चॉकलेट को अक्सर तनाव से राहत देने के रूप में दिखाया जाता है. इसलिए इस चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को उनके मन पसंद का चॉकलेट जरूर गिफ्ट करें, इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा.

Previous articleभरतपुर में दिल दहला देने वाली घटना, 12वीं की परीक्षा से पहले छात्र की मौत
Next articleIndia vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां
News Desk

टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

India vs Namibia T20 WC: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अब अपने दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है, जहां उसकी भिड़त नामीबिया से होगी. पहले मैच में जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और अब उसकी नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी. यह मुकाबला ग्रुप स्टेज के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हर जीत के साथ सेमीफाइनल की राह आसान होगी.

कब होगा India vs Namibia मैच?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला 12 फरवरी को शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. अब टीम इंडिया की नजर दूसरी जीत पर होगी.

कहां देखें LIVE?

भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को होने वाले मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाईट पर भी लाइव मैच का लुप्फ उठा सकते हैं.

भारत का पलड़ा भारी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और नामीबिया की टीमें पहले भी आमने- सामने आ चुकी हैं. 2021 वर्ल्ड कप के दौरान दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. जहां एकतरफा अंदाज में प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था. ऐसे में आगामी मैच से पहले भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

केंद्र सरकार ने 11 साल बाद बढ़ाई सरकारी वकीलों की फीस, मंत्रालय जारी कर चुका है अधिसूचना   

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अदालतों में सरकार की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों को बड़ी राहत देते हुए उनकी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। लगभग 11 साल बाद यह संशोधन किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 5 फरवरी को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है, जिसके तहत विभिन्न श्रेणियों के सरकारी वकीलों को अब पहले की तुलना में काफी अधिक पारिश्रमिक मिलेगा। 
अधिसूचना के अनुसार, नियमित अपील और अंतिम सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश होने वाले ‘ए’ श्रेणी के वकीलों को अब प्रति मामले में प्रति दिन 21,600 रुपये का भुगतान किया जाएगा। वहीं ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणी के वकीलों को 14,400 रुपये प्रति दिन मिलेंगे। इससे पहले ‘ए’ श्रेणी के वकीलों को 13,500 रुपये और ‘बी’ व ‘सी’ श्रेणी के वकीलों को 9,000 रुपये प्रति दिन फीस मिलती थी। सरकारी वकीलों की फीस में यह संशोधन अक्टूबर 2015 के बाद पहली बार किया गया है। कानून मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी केवल नियमित अपील और अंतिम सुनवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य प्रकार के मामलों, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के साथ बैठकों (कॉन्फ्रेंस) और सलाह-मशविरा करने की फीस में भी संशोधन किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली और राज्यों की राजधानियों में पेश होने वाले वकीलों की फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। 
कानून मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है, कि महंगाई, कानूनी पेशे से जुड़े बढ़ते खर्च और योग्य पेशेवरों को बनाए रखने की जरूरत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, लंबे समय से सरकारी वकीलों की ओर से फीस बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। 
पूर्व केंद्रीय विधि सचिव और वर्तमान में विधि आयोग की सदस्य सचिव अंजू राठी राणा ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि केंद्र सरकार के वकीलों के लिए फीस संशोधन की अधिसूचना अब लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इस संबंध में निर्णय लिया गया था और यह एक दशक से अधिक समय से लंबित मामला था। उन्होंने कहा कि अदालतों में केंद्र सरकार का प्रभावी प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्य और प्रतिभाशाली वकीलों को बनाए रखना जरूरी है, और यह फीस वृद्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले से देशभर में सरकारी वकीलों में संतोष और उत्साह का माहौल है। 

Previous articleIND vs PAK T20 WC: बहिष्कार की हवा निकली! पाकिस्तान की नई चाल, भारत से खेलने के लिए अब शर्तों की ढाल लेकर आया
Next articleT20 World Cup में भारत के साथ मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान, ICC के सामने रखी 3 शर्त, नहीं मानेगा इंडिया!
News Desk

जब घरवालों को लगा लड़का अंडरवर्ल्ड के गिरोह में शामिल हो गया है, ‘बॉर्डर 2’ के लेखक ने सुनाया मजेदार किस्सा

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

‘बॉर्डर 2’, ‘जवान’ और ‘स्त्री’ जैसी शानदार फिल्मों के डायलॉग लिखने वाले सुमित अरोड़ा मौजूद वक्त के प्रमुख फिल्म लेखकों में से एक हैं। आज सफलता का स्वाद चख रहे सुमित ने टेलीविजन से अपनी शुरुआत की थी। लेकिन जब उन्होंने अच्छे पैसे कमाने शुरू किए तो उनके घर वाले भी हैरान रह गए। यही नहीं उनको शक हुआ कि कहीं सुमित मुंबई के किसी गैंग में तो शामिल नहीं हो गए।

बालाजी टेलीफिल्म्स में ट्रेनी के तौर पर किया काम

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सुमित अरोड़ा ने अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मैं 18 साल की उम्र में मुंबई आया था, मुझे अंग्रेजी बहुत कम आती थी और राइटिंग का भी कोई अनुभव नहीं था। बस मुझे साधारण लिखना आता था। मुझे फिल्मों में कोई काम नहीं मिला। मेरे पास सिर्फ 4000 रुपये थे, जो 10 दिनों में खत्म हो जाते। मैंने बालाजी टेलीफिल्म्स में ट्रेनी राइटर के तौर पर काम शुरू किया, जिससे मुझे रहने की जगह और अच्छा पैसा मिलने लगा। अब मैं उस अनुभव के लिए आभारी हूं। इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया और कम उम्र में ही सफलता और पैसा दिलाया।

कम उम्र में ज्यादा पैसा कमाता देख घरवालों को हुई हैरानी

सुमित सिर्फ सिर्फ 20 साल की उम्र में अच्छा कमाने लगे थे। लेकिन इतनी कम उम्र में उन्हें लाखों रुपए कमाता देख उनके घर वाले ही हैरान थे। एक मजेदार किस्से को साझा करते हुए सुमित ने बताया कि मैं कम उम्र में ही बहुत पैसा कमा रहा था। दो साल के अंदर ही मैं अपने पिता की तनख्वाह से 10-15 गुना ज्यादा कमाने लगा। ऐसा देख मेरे पिता को बताया गया कि मैं मुंबई के किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह में शामिल हो गया हूं। उन्हें बताया गया, ‘तुम्हारा बेटा क्या कर रहा है, इतने पैसे कहां से आ रहे हैं’। अब तो मुझे हंसी आती है, लेकिन उस समय यह एक गंभीर बातचीत थी।

‘जवान’, ‘स्त्री’ और ‘बॉर्डर 2’ के लिखे डायलॉग

टीवी के लिए लिखने के बाद साल 2015 में सुमित ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई। फिर उनकी मुलाकात ‘स्त्री’ के निर्देशक अमर कौशिक से हुई। इसके बाद उन्होंने ‘स्त्री’ के डायलॉग लिखे। फिल्म के डायलॉग्स हिट रहे। यहीं से सुमित की गाड़ी चल पड़ी। फिर उन्होंने मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के लिए लिखा और फिर उनके हाथ लगी शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’। ‘जवान’ के डायलॉग लिखने के बाद सुमित ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के भी डायलॉग लिखे हैं। हालांकि, सुमित इन सभी फिल्मों में ‘स्त्री’ को अपनी फेवरिट बताते हैं, क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म थी।

विधायक अमोल मिटकरी का सनसनीखेज दावा—पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना हादसा नहीं, साज़िश थी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की 28 जनवरी, 2026 को बारामती एयरपोर्ट के पास एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने शक जताया है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि एक साज़िश थी। उनका कहना है कि अजीत दादा इतने आम नेता नहीं थे कि उनकी मौत को इतनी आसानी से मान लिया जाए। इसलिए, वह इस घटना की पूरी जांच की ज़ोरदार मांग कर रहे हैं। उन्होंने एयरलाइन कंपनी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा, उन्हें शक है कि अजीत पवार की हत्या के लिए विमान में एक आत्मघाती हमलावर को बिठाया गया होगा। उन्होंने राजीव गांधी की हत्या और मुंबई में अजमल कसाब मामले जैसी घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं की जा सकती है। उनके इस दावे से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है।

 

विमान और पायलट को लेकर शक
मिटकरी ने एयरलाइन कंपनी (वीएसआर) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जिस विमान को तकनीकी खराबी के कारण एक साल से ग्राउंडेड किया गया था, उसे फिर भी अजीत पवार की उड़ान के लिए दिया गया। पायलटों को दो बार बदला गया। उन्हें शक है कि आखिरी पायलट को मार दिया गया होगा और उसे 50 करोड़ रुपये की बड़ी बीमा राशि का लालच दिया गया होगा। क्योंकि उन्हें पता चला है कि वीएसआर कंपनी ने दिसंबर 2025 में अपने हर एयरलाइन पायलट का 50 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इमरजेंसी के दौरान मेडे कॉल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद दस्तावेज़ नहीं जले, लेकिन शव जल गए। अजीत पवार की घड़ी गायब हो गई। बताया गया था कि विमान में 6 लोग सवार थे, लेकिन सिर्फ 5 शव मिले। मिटकरी मांग करते हैं कि मुंबई एयरपोर्ट का सीसीटीवी फुटेज तुरंत जारी किया जाए। उनका कहना है कि ब्लैक बॉक्स रिपोर्ट जारी होने से पहले इस सबूत की ज़रूरत है। उन्होंने आगे कहा, मैं अपने इस विश्वास पर कायम हूं कि यह अजीत पवार से जुड़ी एक साज़िश थी। विमान खराब था। इसे एक साल से ग्राउंडेड किया गया था। वीएसआर एयरक्राफ्ट के पायलट को आखिरी मिनट में बदल दिया गया था। पहले दिन, उन्हें सड़क के रास्ते पुणे जाना था। इस मामले में सीआईडी जांच चल रही है। वीएसआर कंपनी ने पायलट के लिए 50 करोड़ रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। वीएसआर कंपनी ने दिसंबर 2025 में अपने हर एयरलाइन पायलट का 50 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कराया था। क्या पायलटों को कंपनी से कहा गया था कि परिवार की चिंता न करें, वे सब कुछ संभाल लेंगे? इसकी जांच होनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए कि क्या इस कंपनी के पायलटों को अजमल कसाब की तरह हिप्नोटाइज किया गया था। मिटकरी ने कहा कि इस दुर्घटना में वीएसआर कंपनी की बड़ी भूमिका होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Previous articleहोली पर रेलवे चलाएगा लगभग 1500 ट्रेनें
Next articleयूपी में मासूम की मौत से भड़का जनाक्रोश, थाने पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त
News Desk

स्कॉटलैंड ने इटली को दिया 208 रन का लक्ष्य, मुनसे शतक से चूके, मैकमुलेन की तूफानी पारी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में ग्रुप-सी के मुकाबले में डेब्यू कर रही इटली ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। इटली को अपने डेब्यू मैच में जीत के लिए 208 रन बनाने हैं।

स्कॉटलैंड की पारी

स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहतरीन रही थी। जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस ने पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। मुनसे शतक से चूक गए। वह 54 गेंद में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्रांट स्टीवार्ट ने हैरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद माइकल जोंस को जेजे स्मट्स ने पवेलियन भेजा। वह 30 गेंद में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 37 रन बना सके। कप्तान रिची बेरिंग्टन 11 गेंद में 15 रन और टॉम ब्रूस एक रन बना सके। आखिर में ब्रैंडन मैकमुलेन ने 18 गेंद में चार छक्कों की मदद से 41 रन और माइकल लीस्क ने पांच गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। इटली की ओर से अली हसन, ग्रांट स्टीवार्ट, थॉमस ड्राका और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिया।दोनों टीमों के बीच भले ही लंबा इतिहास नहीं है, लेकिन पिछली भिड़ंतों ने इस मुकाबले को खास बना दिया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई हैं और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है। खास बात यह है कि ये मुकाबले आईसीसी इवेंट्स में हुए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो जाती है।

हालिया फॉर्म भी बराबरी का

दोनों टीमों ने अपने पिछले पांच टी20 मैचों में तीन-तीन जीत दर्ज की हैं। स्कॉटलैंड ने दो जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन फिर लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। वहीं इटली ने एक जीत से आगाज किया, तीन मैच गंवाए और फिर अपने पिछले मुकाबले में वापसी करते हुए जीत हासिल की।

इटली के पास है मनोवैज्ञानिक बढ़त

इटली इस विश्व कप में नई टीम है, लेकिन उसके पास आत्मविश्वास की कमी नहीं है। नौ महीने पहले टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर में उसने स्कॉटलैंड को 12 रन से हराकर इतिहास रचा था। इसके अलावा चेन्नई में कनाडा और यूएई के खिलाफ अभ्यास मैचों में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

कप्तानों ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद इटली के कप्तान वेन मैडसन ने कहा, ‘पिच काफी अच्छी लग रही है, यहां स्कोर डिफेंड करना मुश्किल हो सकता है। यह पल हमारे लिए खास है। हमें खेल का आनंद लेते हुए अपनी छाप छोड़नी है।’ दूसरी ओर स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर बनाएंगे। पिछले मैच से मिली सकारात्मक बातें यहां काम आएंगी। इटली अच्छी टीम है, कड़ा मुकाबला होगा। टीम में एक बदलाव है, शरीफ की जगह ब्रैड व्हील आए हैं।’

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान-पिएरो मीड (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपीयानो, क्रिशन कालुगामागे, अली हसन।

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लिस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

सांसद पप्पू यादव और समर्थकों पर एक और एफआईआर—कानूनी शिकंजा और कसा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

गिरफ्तारी के समय सांसद के समर्थकों और पुलिस के बीच  हुई थी तीखी नोकझोंक 

पटना। बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाना में एक और एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कार्रवाई में रुकावट को लेकर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात पुलिस सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस दौरान उन्होंने गिरफ्तारी देने से इनकार कर दिया। इस दौरान सांसद के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। हालात बिगड़ते देख सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए बाद में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां से पीएमसीएच शिफ्ट किया गया था। जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू यादव की पटना में आधी रात को हुई गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को पूर्णिया में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जाप कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला और पप्पू यादव को अविलम्ब रिहा करने की मांग की। जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू भगत ने कहा कि सरकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। सांसद पप्पू यादव लगातार सदन में आम जनता की आवाज उठाते हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं, लेकिन सरकार को यह हजम नहीं होता। सांसद पप्पू यादव पूर्णिया के 25 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां की जनता इससे बर्दाश्त नहीं करेगी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के मामले में कहा कि हर चीज को इतना बड़ा चढ़ा कर पेश करना कि हर चीज में साजिश हो रही है जान से मारने यह नॉर्मल एक प्रक्रिया का हिस्सा है। क्या कोई किसी सांसद को ऐसे ही नहीं गिरफ्तार कर सकता है। यकीनन कहीं ना कहीं कुछ तथ्य सामने आए होंगे। कुछ ऐसे प्रमाण मिले होंगे जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पप्पू यादव के मामले में राहुल गांधी के समर्थन करने पर एनडीए की सरकार में एक बात स्पष्ट है अगर कोई दोषी है तो वह बक्शा नहीं जाएगा। अगर कोई बेगुनाह है तो उसके ऊपर कोई आंच नहीं आएगी।
बता दें पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में बेल टूटने पर गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पटना के शास्त्री नगर थाने में साल 1995 केस दर्ज किया गया था। यह केस विनोद बिहारी लाल ने दर्ज कराया था। बार-बार बुलाने के बाद भी पप्पू यादव और दो अन्य अभियुक्त कोर्ट नहीं आ रहे थे। आरोप था कि पप्पू यादव 1994 में जब पहली बार सांसद बने थे। तब इन्होंने पटना में ऑफिस बनाने के लिए एक मकान किराए के लिए लिया था। रहने के नाम पर और उसमें ऑफ़िस बनाया। मकान मालिक का आरोप था कि रोज सैकड़ों लोगों के आने जाने से वह परेशान थे। उन्होंने खाली करने को कहा, लेकिन मकान खाली नहीं किया गया। 

Previous article‘बर्फी ले लो, पेड़ा ले लो…’ आधी रात को बाबा बागेश्वर बने मिठाईवाले
News Desk