8.7 C
London
Sunday, October 18, 2026
HomeBollywood‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक;...

‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

इश्क का गाढ़ा रंग जिस पर चढ़ जाए, उसकी जिंदगी और जहान रोशन हो जाता है। सुबह और शामें हसीन लगती हैं। चेहरे पर चांद सा नूर उतर आता है। रोम-रोम बस अपने दिलबर का नाम पुकारता है। प्रेम के ढाई आखर का जादू ही कुछ ऐसा है कि सबकुछ खूबसूरत लगता है। फिजा में इश्क की खुशबू है, दो दिल प्यार में डूबे हैं, इस बात की खबर जहान भर को भी बिना बताए हो जाती है।बॉलीवुड में भी इन दिनों दो दिल चुपके-चुपके मिल रहे हैं लेकिन खबर सबको हो रही है। वैलेंटाइन वीक पर हम आपको ऐसे ही कुछ इश्क के रंग में रंग चुके जोड़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर मोहब्बत का खुमार छाया हुआ है। तलविंदर के गानों में शामिल हुआ दिशा का तराना ‘तेरे इश्क दा जाम हसीन ए, सुबह हसीन मेरी शाम हसीन ए’ जैसा हिट गाना गाने वाले सिंगर तलविंदर कई जवां दिलों पर राज करते हैं। कई हसीनाएं उन पर मरती हैं। लेकिन तलविंदर का दिल तो दिशा पर फिदा हो गया। उन्हें दिशा और उनका नाम ही हसीन लगने लगा है। पिछले दिनों दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। इसके बाद से ही इनके इश्क में डूबे होने की अटकलें लगने लगी हैं। अब तक इस मामले पर दोनों ने कोई बयान खुलकर नहीं दिया है। लेकिन दिशा का तलविंदर के साथ दिखना, हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना बता रहा है कि वह इश्क में मलंग हो चुकी हैंफातिमा और विजय वर्मा पर भी चढ़ा इश्क का रंग बड़े पर्दे पर ‘गुस्ताख इश्क’ जैसी फिल्म साथ करने वाले विजय वर्मा और फातिमा सना शेख, असल जिंदगी में भी प्यार में गुस्ताखियां कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें, अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। दोस्तों की पार्टी, अवॉर्ड फंक्शन में दोनों को साथ देखा गया है। अपने इश्क का इजहार दोनों ने दुनिया के सामने नहीं किया है। इसके बावजूद जब भी दोनों साथ नजर आते हैं तो सबको अहसास हो जाता है कि ये आशिकी में फना होने को तैयार हैं।जान्हवी कपूर का शिखर के लिए धड़का दिल फिल्म ‘धड़क’ से करियर शुरू करने वाली जान्हवी कपूर ने बड़े पर्दे पर कई लव स्टोरी वाली मूवी की हैं। लेकिन असल जिंदगी में उनका दिल बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के धड़क रहा है। दोनों को फैमिली फंक्शन से लेकर मंदिर तक साथ देखा गया। वेकेशन पर भी दोनों एक-दूसरे में डूबे नजर आए। अपने रिश्ते को दोनों ने ऑफिशियल तो नहीं किया लेकिन इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं की है। श्रद्धा कपूर राहुल मोदी की आशिकी में डूबी बड़े पर्दे पर ‘मेरी आशिकी अब तुम ही हो…’ गुनगुनाने वाली श्रद्धा कपूर ने अपना हमसफर राहुल मोदी में तलाश लिया है। राहुल की तस्वीर वाला वॉलपेपर श्रद्धा कपूर अपने फोन में लगाती हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं हैं। छुट्टियों पर भी वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम गुजारती नजर आईं। इस तरह श्रद्धा कपूर ने जता दिया है कि राहुल मोदी ही उनके ‘जानू’ हैं।मृणाल ठाकुर के रांझणा बनने लगे धनुष हाल ही में मृणाल ठाकुर और साउथ एक्टर धनुष की शादी को लेकर खबरें उड़ी थीं। इन बातों पर दोनों ने चुप्पी साधी है। धनुष, मृणाल ठाकुर के रांझणा बन गए है, इस बात की शुरुआत फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग पर हुई। दरअसल, धनुष फिल्म स्क्रीनिंग पर मृणाल को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वह कई बार एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को इनके इश्क का इल्म होने लगा है। ये दो दीवाने कब अपना रिश्ता स्वीकार करते हैं इसके लिए फैंस को इंतजार करना होगा। प्यार की नई कहानी लिख रहे ये जोड़े चाहे दुनिया के सामने अपना रिश्ता कुबूल ना करें लेकिन इनके इश्क के चर्चे हर जगह होने ही लगे हैं। 

Previous article125 गांव में जुगाड़ का मोबाइल टावर, सिग्नल के लिए पहाड़ पर चढ़ती महिलाएं
Next articleमहादेव की काशी में जाम की बरात, एक दिन में 212 शादियां
News Desk

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के प्रति किया जागरूक

जलवायु विहार में धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया उत्सव; ADCP मनीषा सिंह ने 'मिशन शक्ति' के प्रति किया जागरूक ग्रेटर नोएडा /...

How Respect Network Approaches Harmful Social Media Posts and Videos

A harmful social media post can remain visible long after it has been reported, creating challenges for people attempting to protect their online reputation....