13.8 C
London
Wednesday, September 16, 2026
HomeLatest NewsIPL 2026 से पहले दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, विराट नहीं इस...

IPL 2026 से पहले दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, विराट नहीं इस खिलाड़ी को बनाया RCB का कप्तान

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने अपनी पसंदीदा ‘आरसीबी की ऑल-टाइम इलेवन’ चुना है. कार्तिक की इस टीम में साल 2025 की ऐतिहासिक खिताबी जीत का असर साफ नजर आया, जहां उन्होंने पुराने दिग्गजों की तुलना में मौजूदा चैंपियन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है. इस टीम का सबसे चौंकाने वाला फैसला कप्तानी को लेकर लिया है. कार्तिक ने अपनी टीम का कप्तान विराट कोहली को नहीं, बल्कि रजत पाटीदार को बनाया है. उन्होंने क्रिकबज पर कहा, ‘विराट कोहली ने कई सीजन तक टीम का नेतृत्व किया और सफल भी रहे, लेकिन रजत पाटीदार मेरे कप्तान होंगे. वे आरसीबी के सबसे सफल कप्तान हैं (खिताब जीतने के नाते) और बतौर बल्लेबाज उन्होंने बहुत कम समय में जो प्रभाव छोड़ा है, वो असाधारण है|’

गेल-डु प्लेसिस को ओपनर, तो नंबर-3 पर विराट

दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी में क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस को बतौर ओपनर चुना है. इसका मतलब है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को ओपनिंग स्लॉट से हटाकर नंबर 3 पर रखा है. नंबर 4 पर कप्तान रजत  पाटीदार और नंबर 5 पर आरसीबी के लेजेंड एबी डिविलियर्स को जगह दी गई है|

नंबर-6 पर जितेश शर्मा और नंबर-7 पर क्रुणाल पंड्या को रखा

कार्तिक ने नंबर-6 पर जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर चुना है, जिन्होंने आरसीबी के लिए महज एक सीजन खेला है, जबकि नंबर-7 पर ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को रखा है. क्रुणाल के बारे में कार्तिक ने कहा, ‘अगर आज आरसीबी के पास ट्रॉफी है, तो उसका बड़ा श्रेय फाइनल में क्रुणाल की गेंदबाजी और सीएसके के खिलाफ उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन को जाता है|’

गेंदबाजी आक्रमण का कमान सिराज और चहल की के हाथ

दिनेश ने गेंदबाजी में हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को उनके पुराने रिकॉर्ड्स के आधार पर चुना है. तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है, तो नंबर-11 के रूप में जोश हेजलवुड ने टीम में जगह बनाई है, जिन्होंने आईपीएल 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम आरसीबी 11: क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड |

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...

Farseen Mohammed P’s Approach to Modern Neurorehabilitation

Mangaluru, Karnataka: Neurorehabilitation is an evolving area of healthcare that combines clinical assessment, therapeutic intervention, functional training and evidence-based decision-making. For Farseen Mohammed P,...