19.7 C
London
Friday, September 11, 2026
HomeLatest NewsChhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात

Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सत्र 2026-27 का बजट सदन में पेश किया है. बजट में सरकार ने किसानों को विशेष महत्व दिया है. सदन में बजट पेश करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. उन्‍होंने बजट में किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. इसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

दलहन के लिए बजट में 100 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ने कहा कि दलहन फसलों के‍ लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है. सरकार ने कृषि पंपो के लिए बजट में 5500 करोड़ का प्रावधान किया है. वहीं मार्कफेड के लिए सरकार ने बजट में 6000 करोड़ का प्रवधान किया है. उन्‍होंने बताया कि सरकार ने 437 लाख मिट्रिक की धान खरीदी की गई है.

सिकासार लिंर्किंग परियोजना के लिए 3047 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सिकासार लिंकिंग परियोजना के लिए सरकार ने 3047 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्‍होंने बताया कि भूमिहीन किसाना परिवारों के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. वहीं नेचुरल फॉर्मिंग के लिए सरकार ने बजट में 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

Previous articleमोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Next articleCAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
News Desk

समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए असीम अरुण का जैन समाज ने किया सम्मान

मेरठ। समाज सेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को देखते हुए मेरठ के जैन समाज ने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति...

Satyabhama Majhi: Reading the Changing City Through Contemporary Art

Cities are never static. Roads expand, buildings appear, neighbourhoods change, public spaces acquire new functions, and familiar landscapes gradually take on new identities. For...