9.7 C
London
Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsCBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होंगे, स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर विजिट करके डेटशीट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

110 दिन पहले जारी हुई नोटशीट

CBSE ने 110 दिनों पहले डेटशीट जारी की है, इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। इस डेटशीट के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 10 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी, अलग-अलग विषयों के अनुसार परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और 1.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

45 लाख छात्र देंगे परीक्षाएं

CBSE के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को मिलाया जाए तो कुल 204 विषयों में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। भारत और 26 अन्य देशों के करीब 45 लाख छात्र इन एग्जाम में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के साथ-साथ समय पर प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और रिजल्ट का काम किया जाएगा। जो छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हैं, वे बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के एग्जाम डेट की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) की सिफारिशों के सीबीएसई ने घोषणा की है कि 2026 से क्लास 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए एक एकेडमिक ईयर में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। CBSE ने बताया कि क्लास 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन आंकड़ों के आधार पर परीक्षाओं से 146 दिन पहले 24 सितंबर 2025 को संभावित डेटशीट जारी की गई थी।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया आभार
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...