14.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeLatest Newsप्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

बेंगलुरु|कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बीच आरएसएस को लेकर तीखी बहस देखने को मिल रही है। दरअसल प्रियांक खड़गे ने आरएसएस पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था। इसी पर भाजपा के बी वाई विजयेंद्र ने निशाना साधते हुए कांग्रेस को अपना वजूद संभालने को कहा। खड़गे ने आरोप लगाया कि आरएसएस 2,500 से ज़्यादा संगठनों का नेटवर्क है… वे उनसे पैसे लेते हैं। मैं बता रहा हूं कि ये लोग मनी लॉन्ड्रिंग में हैं साथ ही पूछा कि संगठन अपंजीकृत क्यों है और क्या यह कानून या संविधान से ऊपर है।इसी पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा मंत्री प्रियांक खड़गे, पहले यह पक्का करें कि कांग्रेस पार्टी का पंजीकरण कैंसिल न हो जिसके प्रमुख आपके पिता हैं और जो राजनीतिक नक्षे  पर अपना वजूद खोने की कगार पर है उसके बाद ही दूसरों के पंजीकरण की चिंता करें।आगे क्षेत्रीय विकास को लेकर निशाना साधते हुए वेजयेंद्र ने कहा कि खड़गे परिवार ने कल्याण कर्नाटक को देश में  सबसे पिछड़े इलाकों में से एक बनाने के अलावा कुछ नहीं किया है।विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा आरएसएस को गाली देना आसमान पर थूकने जैसा है। आज खड़गे ने अपने बचाव में कल्याण कर्नाटक को लेकर जवाब देते हुए कहा कल्याण कर्नाटक एक पिछड़ा इलाका है। अगर आप समझते कि इस क्षेत्रीय असंतुलन के ऐतिहासिक और भौगोलिक कारण हैं, तो भाजपा की केंद्र सरकार अनुच्छेद 371J के तहत विशेष राज्या देने से मना नहीं करती।उन्होंने विजयेंद्र पर भी निशाना साधते हुए कहा क्या आपके पिता बी एस येदियुरप्पा चार बार मुख्यमंत्री नहीं रहे? शिवमोगा को सिंगापुर की तरह विकसित क्यों नहीं किया गया?

Previous articleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
Next articleमहाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
News Desk

Goa International Film Festival Applauds Sanjay Sinha’s Acting Excellence

At the grand Goa International Film Festival, Sanjay Sinha was applauded for his outstanding acting skills. Receiving the Best Actor Award, Sinha continues to...

Chhaya Family Takes a Significant Step Forward with “Chhayar- Porosh” Initiative in Bolpur, W. B.

Bolpur, West Bengal | April 10, 2026 True success finds its most meaningful expression when it is shared with others. Embracing this philosophy, the Chhaya...