19.7 C
London
Friday, September 11, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज

दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Delhi Police : ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस बड़ी जीत के बाद जहां भारतीय फैंस ने जश्न मनाया, वहीं दिल्ली पुलिस भी पीछे नहीं रही।

यह मैच ICC Men’s T20 World Cup के तहत Colombo में खेला गया। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पाकिस्तान को संभलने का मौका नहीं दिया। जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल दिखा।

पाकिस्तान की हार पर Delhi Police ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गलत जगह U-turn लोगे तो यूंही मुंह की खाओगे।” इसके साथ ही खिलाड़ियों की तस्वीर साझा कर संदेश दिया, “गलत जगह से यू टर्न नहीं लेना चाहिए था।” इस पोस्ट के जरिए पुलिस ने एक साथ दो संदेश दिए—एक पाकिस्तान की हार पर हल्का-फुल्का तंज और दूसरा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता।

भारत की जीत पर मैन ऑफ द मैच Ishan Kishan ने कहा कि मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन टीम को अपनी ताकत पर भरोसा था। उन्होंने बताया कि फोकस और संयम ही जीत की कुंजी रहा। अंत में, Delhi Police का यह रचनात्मक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

 

 

 

समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए असीम अरुण का जैन समाज ने किया सम्मान

मेरठ। समाज सेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को देखते हुए मेरठ के जैन समाज ने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति...

Satyabhama Majhi: Reading the Changing City Through Contemporary Art

Cities are never static. Roads expand, buildings appear, neighbourhoods change, public spaces acquire new functions, and familiar landscapes gradually take on new identities. For...