14.2 C
London
Thursday, September 17, 2026
HomeLatest Newsचित्तौड़गढ़ किले से योगी की हुंकार………….क्या खिलजी, बाबर, औरंगजेब के वंश का...

चित्तौड़गढ़ किले से योगी की हुंकार………….क्या खिलजी, बाबर, औरंगजेब के वंश का कोई अस्तिव दिखाता 

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौहर मेला के मौके पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किला में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की वीर भूमि और उसके ऐतिहासिक गौरव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब भी वे इस पवित्र भूमि को देखते हैं, तब उन्हें एक प्रसिद्ध पंक्ति याद आती है—“यह एकलिंग का आसन है, इस पर न किसी का शासन है। इस कथन के माध्यम से उन्होंने मेवाड़ की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और शौर्य की परंपरा को रेखांकित किया।
अपने संबोधन में योगी ने कहा कि आज अलाउद्दीन खिलजी और उसके वंश के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसतरह बाबर, औरंगजेब और अकबर के वंश का कोई स्पष्ट अस्तित्व दिखाई नहीं देता, जबकि महाराणा प्रताप की वंशावली आज भी जीवित है और हमारे समाज में सम्मानित है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रानी पद्मिनी (पद्मावती) की परंपरा भी आज हमारे सामने प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
सीएम योगी ने कहा कि राजस्थान की वीर भूमि से पूरे देश को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने महाराणा सांगा, महाराणा कुंभा और बप्पा रावल जैसे महान योद्धाओं का उल्लेख कर कहा कि इनकी वीरता और बलिदान की परंपरा को हर भारतीय नमन करता है। उनके अनुसार, देश के किसी भी कोने—उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम—में भारत के लोग इन महान वीरों की गाथाओं से प्रेरणा लेते हैं।
अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने यूपी में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनी, तब उन्होंने प्रदेशवासियों से वादा किया था कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी बहन या बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तब उस अपराधी को कड़ी सजा दी जाएगी।
योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी होने के बावजूद कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। पहले कई लड़कियों को पढ़ाई के लिए दूर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने घर से ही 5-10 किलोमीटर दूर स्कूल या कॉलेज जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में भी कार्यालयों और कारखानों में काम कर सुरक्षित अपने घर लौट रही हैं, जो महिला सुरक्षा में सुधार का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। योगी के अनुसार, इस परिवर्तन के पीछे राजस्थान की वीर भूमि की प्रेरणा भी महत्वपूर्ण है। योगी ने कहा कि चित्तौड़गढ़ किला केवल पत्थरों से बना एक किला नहीं है, बल्कि यह भारत की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब भी भारत संकट में होता है या युवाओं को प्रेरित करने की बात आती है, तब लोगों के मन में अक्सर तीन महान नाम आते हैं, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह। ये सभी महानायक भारत के शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं, जिनकी गाथाएं आज भी देशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती हैं।

Previous articleभोपाल में 82 मदिरा दुकानों के लिए चौथे चरण का ई-टेंडर, 34 नए समूह बनाकर होगी नीलामी
Next articleप्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को मिल रहा संबल
News Desk

Nitin Verma: Exploring Entrepreneurship Through Technology

Nitin Verma is a technology and digital marketing professional whose career reflects the growing relationship between entrepreneurship, technology, data, and online business. With professional...

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...