7.9 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeLatest NewsJCB की गूंज… सीमेंट-बालू ढोते श्रमिक, 11 बीघा जमीन पर बन रही...

JCB की गूंज… सीमेंट-बालू ढोते श्रमिक, 11 बीघा जमीन पर बन रही बाबारी मस्जिद

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो गया है। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के नेतृत्व में इस मस्जिद की नींव रखी गई है। आज भी हजारों लोग सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे। मस्जिद के निर्माण से पहले हुमायूं कबीर ने लोगों के साथ कुरान पढ़ी। 11 बीघे जमीन पर बनने वाली मस्जिद के 2 साल में बनकर तैयार होने की बात कही जा रहा है।

मस्जिद निर्माण स्थल से सामने आए वीडियो में बड़े पैमाने पर हो रही गतिविधियों की झलक दिखी। हजारों की भीड़ जुटी है और जेसीबी मशीनों के जरिए नींव के लिए मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। एक तरफ तकनीकी टीम जमीन की नपाई और सटीक मार्किंग में जुटी है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रमिक सीमेंट और बालू पहुंचाने के काम में लगे हैं।

जन उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर का दावा है कि दो साल में मस्जिद के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं। आज इतने सारे लोग मेरे साथ खड़े हैं, मैं उन सभी का भी शुक्रिया अदा करता हूं। दूसरों को मेरा विरोध करने दो। अगले दो सालों में, मुझे उम्मीद है कि बाबरी मस्जिद का ढांचा पूरा हो जाएगा। मंदिर बनाना ठीक है, लेकिन अगर कोई मुसलमान मस्जिद बनाना चाहता है, तो वे इसका विरोध कर रहे हैं। हम उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे।”

Previous articleगुयाना की संसद में गूंजी शुद्ध हिंदी, भारतीय मूल के मंत्री ने बिना कागज के बहस की चुनौती दी
Next articleएकतरफा प्यार में नर्स की हत्या, सिरफिरे आशिक पर इनाम घोषित
News Desk

CBI ने घूसखोर दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा, 10 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था पुलिसवाला

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

भाभी-भाभी कहता था, अकेला देख डोल गई नियत, पिस्टल निकाली और…

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews पलवल: कहते हैं कि दोस्ती में इतना भी भरोसा भी नहीं करना चाहिए कि आगे जब आपको धोखा मिले तो आप...