9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
HomeBollywoodक्या दिवालिया हो गए हैं गोविंदा? अफवाहों पर एक्टर के मैनेजर ने...

क्या दिवालिया हो गए हैं गोविंदा? अफवाहों पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी…

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

Actor Govinda: पिछले कई दिनों से एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते साल अपनी प्राइवेट बंदूक से खुद चोट पहुंचाने से लेकर पत्नी सुनीता के साथ शादी में टेंशन तक खूब सुर्खियों में रहे. वहीं अब हाल ही में एक्टर को लेकर कुछ ऐसी अफवाहें फैली हैं जिन पर फैंस भरोसा नहीं कर पा रहे हैं.

एक्टर गोविंदा को लेकर आजकल ऐसी खबरे चल रहीं हैं कि वे दिवालिया हो चुके हैं, उनके पास हाल-फिलहाल में कोई प्रोजेक्ट नहीं है और वो पैसों की तंगी के कारण प्राइवेट इवेंट में परफॉर्मेंस दे रहे हैं. वहीं अब इन अफवाहों पर एक्टर के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है.

दिवालिया होने की खबरों पर मैनेजर ने क्या बताया?
गोविंदा की पर्सनल और प्राइवेट लाइफ के बारे में फैली अफवाहों को एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने खुलकर बात की है. एक्टर की आर्थिक स्थिति और शादी में टेंशन की खबरों को मैनेजर ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि बीते कई सालों से कोई हिट प्रोजेक्ट न होने के बावजूद भी इंडस्ट्री के बड़े बैनर्स से फिल्म के ऑफर मिल रहे हैं और वो जल्द ही किसी बड़ी फिल्म की अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं.

वायरल वीडियो पर क्या बोले मैनेजर?
हाल ही में गोविंदा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर एयरपोर्ट के बाहर टैक्सी में नजर आए थे, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी अफवाहें फैलने लगीं थी. इन अफवाहों पर मैनेजर ने कहा, “गोविंदा के पास सिर्फ एक कार नहीं बल्कि कई कारें हैं, ये बात बिल्कुल बेबुनियाद है कि वो दिवालिया हो गए हैं और भीख मांग रहे हैं.”

स्कूल इवेंट में परफॉर्मेंस करने की क्या है सच्चाई?
गोविंदा के मैनेजर ने इन अफवाहों को भी खारिज किया है, उन्होंने ANI से कहा, “ये उनका प्रोफेशन है, स्कूल में परफॉर्म करने का ये मतलब नहीं कि वो दिवालिया हैं. वो अपने परिवार का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा?”

क्या हैं गोविंदा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स?
गोविंद के मैनेजर ने बताया कि एक्टर की डिमांड अभी भी है. सिर्फ इवेंट्स और डांस परफॉरमेंस के लिए नहीं बल्कि फिल्मों में भी काफी डिमांड है. उन्होंने कहा, “मैं गवाह हूं कि उन्होनें करोड़ों के काम को ना कहा है, ये ठीक है कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई या कुछ और, लेकिन वो पहले ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्म हिट नहीं हुई हैं फिर भी बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स उनके पीछे पड़े रहते हैं. आप सबको जल्द ही कुछ बड़ा सुनने को मिलने वाला है.”

गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर क्या बताया?
गोविंदा-सुनीता को लेकर चल रही अफवाहों पर भी शशि ने खुलकर बात की है. सुनीता के पहले उनके अफेयर्स के बारे में पूछने पर उन्होंने इन दावों को खारिज किया. उन्होने कहा, “गोविंदा ने दो-तीन शादियां नहीं की हैं, ये सारी अफवाहे घर के माहौल की वजह से हैं. और ये सब आपको गोविंदा या सुनीता से पूछना चाहिए, इसमें कोई सच्चाई नहीं है.”

भारत से रिश्ते सुधारने को तड़प रहा है चीन, मंत्री बोले

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। वैश्विक राजनीति में तेजी से बदलते समीकरणों और पश्चिमी प्रभुत्व को मिल रही चुनौतियों के बीच एशिया की...

देश की सबसे अमीर नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा, रितु तावड़े बनीं महापौर

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews मुंबई। बीजेपी पार्षद रितु तावड़े बृहन्मुंबई नगर निगम की निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं। पिछले चार दशकों में यह पहली...