4.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeLatest Newsममता बनर्जी को फिर से जीतते दिखा रहा जनता का रुख

ममता बनर्जी को फिर से जीतते दिखा रहा जनता का रुख

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज का ओपिनियन पोल भी आ गया है। ओपिनियन पोल में पश्चिम बंगाल में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा, इसको लेकर राज्य की जनता की राय ली गई है।
ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सत्ता पर काबिज होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, भाजपा के पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटें जीतने के आसार ओपिनियन पोल में जताए गए हैं।
ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से ममता बनर्जी की टीएमसी के 155 से 170 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, भाजपा के 100 से 115 सीटें जीतने का दावा इस पोल में किया गया है। वहीं, अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं।
ओपिनियन पोल में टीएमसी को 43-45 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही एनडीए के 41-43 प्रतिशत और अन्य को 13 से 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है। बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। 

Previous articleसिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर शिकंजा, ‘कालनेमी अभियान’ चलाएगा अखाड़ा परिषद
News Desk

हार्दिक, अभिषेक और संजू ने किए दिलचस्प खुलासे, वैभव ने कहा- कभी वीडियो गेम नहीं खेले

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को नई दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान पिछले लगभग एक...

गंगोत्री धाम और हर्षिल घाटी में बर्फबारी शुरू, टिहरी के गंगी गांव में भी सफेद चादर

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews उत्तरकाशी/टिहरी: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने...