9 C
London
Monday, November 2, 2026
HomeBollywood25 किलो वजन कम किया सपना चौधरी ने, पोस्ट प्रेग्नेंसी फिटनेस का...

25 किलो वजन कम किया सपना चौधरी ने, पोस्ट प्रेग्नेंसी फिटनेस का राज खुला

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) इन दिनों बैक टू बैक सॉन्ग लेकर आ रही है। उनके हरियाणवी गाने जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए सपना चौधरी के गानों को जनता खूब प्यार दे रही है। इसी वजह से सपना चौधरी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में सपना चौधरी ने पोस्ट-प्रेग्नेंसी काफी वेट लॉस किया है। सपना चौधरी ने दूसरा बेबी होने के बाद अपना 25 किलो वजन कम किया है। सपना चौधरी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी में उनका काफी वजन बढ़ गया था। जिसे उन्होंने धीरे-धीरे कम किया है।

डान्सर सपना चौधरी को साल 2024 में दूसरा बेटा हुआ था। उसके जन्म के बाद डान्सर का वजन काफी बढ़ गया था। हालांकि इससे पहले भी कई बार सपना चौधरी अपना वजन कम कर चुकी हैं। लेकिन बेबी के बाद उनके शरीर में काफी बदलाव आया और उन्होंने अपनी सेहत को ठिक करने के लिए जिम जॉइन की। सपना चौधरी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि डाइटिंग के दौरान उन्हें घास-फूस यानि केवल डाइट वाले खाने पर जीना पड़ता है। सपना ने कहा था कि मुझे ये तक याद नहीं कि मैंने आखिरी बार रोटी कब खाई थी। सपना चौधरी ने अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए कहा कि वह केवल सलाद, प्रोटीन शेक, फल-सब्जियां खाकर ही रहती थी। ये बहुत बोरिंग लगता था।

सपना चौधरी का फेवरेट फूड

अपने चीट मील और फेवरेट स्नैक पर बात करते हुए सपना चौधरी ने बताया कि वह चीट मील में पिज्जा खाना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें रेनबो केक बहुत पसंद है। जब भी कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो वह केक खा लेती है। बता दें कि एक्ट्रेस ने करीब 25 किलो वजन कम किया है। उनका ये बदलाव साफ नजर आता है। फैंस उनकी फिटनेस को देखकर यही बात पूछते हैं कि उनकी सेहत का क्या राज है।

Previous articleभोपाल में पुराना स्टांप नया बनाकर सरकार को लगाया ‘चूना’, खेल चल रहा था लंबे समय से
Next articleप्रदेश के स्कूलों में पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम पर हो निरंतर रिसर्च
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...