7.3 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeLatest News‘2 लाख रुपये के चक्कर में आ गई जनता, जनादेश खरीदा गया’,...

‘2 लाख रुपये के चक्कर में आ गई जनता, जनादेश खरीदा गया’, बिहार में हार के बाद बोले मुकेश सहनी

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

पटना: बिहार (Bihar) विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. इस चुनाव (Election) में एक बार फिर एनडीए (NDA) को बंपर बहुमत मिला है. जबकि महागठबंधन (Grand Alliance) को करारा झटका लगा है. सबसे बड़ा झटका VIP के मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को लगा है, क्योंकि वे शुरुआत से ही खुद को डिप्टी सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करते आ रहे थे. उनकी इस चुनाव में एक भी सीट नहीं आई है. अपनी हार पर मुकेश सहनी ने कहा कि यह सब 2 लाख रुपये के चक्कर में हुआ है.

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. यही वजह है कि खुद को डिप्टी सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करते नजर आ रहे थे. हालांकि वे इस चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाए हैं.

चुनाव नतीजों के बाद मुकेश सहनी ने हार के कारणों के बारे में चर्चा की है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 2 लाख रुपये के चक्कर में आ गई थी. इससे बिहार जनादेश खरीदा गया है. माता बहिन को लगा कि 2 लाख रुपया मिलना है. अब सरकार ने महिलाओं और बहनों के 1 लाख 90 हजार रुपये लेने हैं. इसके लिए हम सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे.

यही वजह है कि इस योजना ने काम किया है. जो पहले रात के अंधेरे में होता था. अब उजाले में हो रहा है. यही वजह है कि वे इस चुनाव में सफल नहीं हो पाए हैं. नीतीश कुमार ने पैसा देकर वोट लिया है.

मुकेश सहनी ने कहा कि मैं जनादेश को स्वीकार करता हूं. इस प्रकार की हार कभी नहीं सोची थी. हालांकि जनता का जो भी फैसला रहा है, हम स्वीकार करते हैं. हममें कुछ कमी है, इस बात को हम स्वीकार करते हैं. एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आना मेरा अपना फैसला था. आज मैं यहां हूं पूरी मजबूती से हूं. मैं पावर के लिए लड़ाई नहीं लड़ा हूं.

 

Previous articleजूनियर हॉकी विश्व कप : रोहित संभालेंगे भारत की कमान, टीम को खलेगी स्ट्राइकर अरिजीत हुंदल की कमी
News Desk

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...