9.7 C
London
Monday, November 2, 2026
HomeBollywood19 साल बाद साथ नजर आए अल्लू अर्जुन और काजल

19 साल बाद साथ नजर आए अल्लू अर्जुन और काजल

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

मुंबई । साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री काजल अग्रवाल लगभग 19 साल बाद 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में एक साथ नजर आए। यह मुलाकात सिर्फ एक फोटो तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन दिनों की यादें भी ताजा कर गई जब दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में साथ काम किया था। दर्शकों को उनकी लोकप्रिय फिल्मों आर्या और आर्या 2 की यादें फिर से ताज़ा हो गईं। यह अनोखा पल तब देखने को मिला जब दोनों कलाकार फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ के रेड कार्पेट पर मौजूद थे। 
भव्य समारोह में कई बड़े सितारे पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही अल्लू अर्जुन और काजल अग्रवाल की साथ में मौजूदगी सामने आई, सोशल मीडिया पर मानो यादों की बाढ़ आ गई। दोनों की कैमिस्ट्री और पुरानी दोस्ती को फैंस ने एक बार फिर प्यार से याद किया। अल्लू अर्जुन ने इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में काजल अग्रवाल के साथ एक मुस्कुराती हुई सेल्फी पोस्ट की, जिसने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी। इसके साथ उन्होंने लिखा “19 साल बाद फिर से मुलाकात हुई।” यह छोटा सा कैप्शन हजारों फैंस के दिल तक पहुंच गया और लोगों ने इस पल को खूब सराहा। फिल्मफेयर अवार्ड्स की यह शाम अल्लू अर्जुन के लिए और भी खास साबित हुई। 
उन्हें अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: द रूल के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल) – तेलुगु’ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला। फिल्म में उनके दमदार और गहराई से भरे प्रदर्शन ने न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी जमकर तारीफ बटोरी। अल्लू अर्जुन ने एक नोट शेयर करते हुए फिल्मफेयर और अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें जहां इतना अनोखा प्यार और सम्मान मिलता है, वहां यह अवॉर्ड पाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने यह सम्मान अपने फैंस को समर्पित करते हुए उनके निरंतर सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। 

Previous article‘मेरा मकसद कठोर सच्चाई पर बात करना’, सुदीप्तो सेन ने बताया क्यों बनाई ‘चरक – फेयर ऑफ फेथ’? ओटीटी पर कही ये बात
Next articleरीवा में फिर पोस्टर वॉर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र और अनिल अंबानी से पूछा 40 हजार करोड़ का सवाल
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...