12 C
London
Monday, November 2, 2026
HomeLatest News10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री, उस्मान ख्वाजा की जगह लेगा...

10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री, उस्मान ख्वाजा की जगह लेगा अनुभवी बल्लेबाज

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

क्रिकेट | ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट गाबा पर खेला जाएगा. ये डे-नाइट टेस्ट होगा, जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव है. ये तब्दीली टीम को टॉप ऑर्डर में उस्मान ख्वाजा के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के चलते हुई है. गाबा में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट में उस्मान ख्वजा की जगह टीम में उस बल्लेबाज को शामिल किया गया है, जिसने इसी साल जनवरी में 10 साल पुराना इतिहास दोहराया था. हम बात कर रहे हैं जॉश इंग्लिस की, जो दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा होंगे |

इंग्लिस ने जब दोहराया 10 साल पुराना इतिहास

जॉश इंग्लिस ने इसी साल जनवरी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उनका डेब्यू श्रीलंका दौरे पर हुआ था, जहां गॉल में खेले अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था. और, ऐसा करते हुए 10 साल पुराने इतिहास को दोहराया था. साल 2015 में एडम वोजेज के बाद डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले जॉश इंग्लिस दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बैटर रहे हैं |

6 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी

जनवरी 2025 में टेस्ट डेब्यू करने वाले जॉश इंग्लिस दिसंबर 2025 में एक बार फिर से सुर्खियों में हैं तो इसलिए क्योंकि 6 महीने बाद उनकी फिर से टेस्ट टीम में वापसी हुई है. जून 2025 में अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले जॉश इंग्लिस दिसंबर 2025 में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट में खेलते दिख सकते हैं. उन्होंने टीम में लिया तो उस्मान ख्वाजा की जगह गया है मगर वो बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में करते दिख सकते हैं |

3 पारियों में इंग्लिस ने बनाए 119 रन

जॉश इंग्लिस के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 3 टेस्ट की 4 पारियों में 1 शतक के साथ 119 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 29.75 का रहा है. दूसरे टेस्ट की टीम में जॉश इंग्लिस के शामिल होने पर मुहर खुद कार्यकारी कप्तान स्टीव स्मिथ ने लगाई है. अब कप्तान के इस भरोसे पर इंग्लिस कितने खरे उतरते हैं, ये तो मुकाबले के दौरान ही पता चलेगा |

उस्मान को इंजरी, बने रहेंगे टीम के साथ

उधर उस्मान ख्वाजा की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें बैक इंजरी है, जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रहने की सलाह दी गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इंजरी के बावजूद उस्मान ख्वाजा टीम के साथ बने रहेंगे और अपना रिहैब भी करेंगे |

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...