7.3 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsहड्डियों को बनाए स्टील जैसा मजबूत, आजमाएं बबूल गोंद वाला दूध नुस्खा

हड्डियों को बनाए स्टील जैसा मजबूत, आजमाएं बबूल गोंद वाला दूध नुस्खा

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

कमर दर्द आजकल बहुत आम समस्या बन चुकी है. चाहे युवा हों या बुजुर्ग, लंबे समय तक बैठने, काम के तनाव या गलत जीवनशैली की वजह से कमर और जोड़ों में दर्द होना सामान्य हो गया है. लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयां और तेल इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इलाज आपके घर की रसोई में ही छिपा है.

कमर दर्द आजकल बहुत आम समस्या बन चुकी है.  चाहे युवा हों या बुजुर्ग, लंबे समय तक बैठने, काम के तनाव या गलत जीवनशैली की वजह से कमर और जोड़ों में दर्द होना सामान्य हो गया है. लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयां और तेल इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इलाज आपके घर की रसोई में ही छिपा है.

बबूल के गोंद का सेवन करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है इसे घी में भूनकर खाना. इसके लिए आप थोड़ी मात्रा में बबूल का गोंद लें और इसे देसी घी में हल्का भून लें. जब यह फूलकर कुरकुरा हो जाए, तब इसे ठंडा कर लें.अब इस भुने हुए गोंद को पीसकर पाउडर बना लें और रोज़ाना एक गिलास दूध में एक चम्मच मिलाकर पिएं.

यह नुस्खा शरीर में ताकत बढ़ाने के साथ-साथ जोड़ों में जमी ठंडक को भी खत्म करता है. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में जब कमर दर्द और घुटनों का दर्द ज्यादा बढ़ जाता है, तब यह उपाय बेहद फायदेमंद साबित होता है. गोंद की गर्म तासीर शरीर में ऊर्जा और गर्मी बनाए रखती है, जिससे दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है.

जो लोग लगातार कंप्यूटर पर काम करते हैं, या घंटों एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं, उनके लिए भी यह नुस्खा बहुत उपयोगी है. इससे मांसपेशियों में जकड़न नहीं होती और हड्डियों में मजबूती आती है. साथ ही, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे छोटी-मोटी बीमारियां भी दूर रहती हैं.

महिलाओं के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है, खासकर प्रसव के बाद या बढ़ती उम्र में जब शरीर कमजोर होने लगता है. गोंद दूध के साथ लेने से शरीर में नई ऊर्जा आती है, थकान कम होती है और नींद भी अच्छी आती है. यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को संतुलित रखता है जिससे ठंड के मौसम में भी जोड़ों का दर्द परेशान नहीं करता.

किसी भी घरेलू नुस्खे की तरह इसे भी नियमित और सीमित मात्रा में लेना जरूरी है. ज्यादा मात्रा में सेवन से शरीर में अत्यधिक गर्मी हो सकती है. अगर आप कोई दवा ले रहे हैं या किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. लेकिन कुल मिलाकर, बबूल का गोंद एक ऐसा देसी उपाय है जो न सिर्फ दर्द मिटाता है बल्कि शरीर को मजबूत और ऊर्जावान भी बनाता है.

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...