18.4 C
London
Wednesday, September 16, 2026
HomeBollywoodशिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर...

शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

भारत के महान योद्धाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। वह शिवाजी राजे भोसले या महाराज के नाम से जाने जाते थे। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जन्मे शिवाजी महाराज के पिता का नाम शाहजी राजे भोसले था। उनके दादाजी कोंडदेव ने उन्हें युद्ध और प्रशासन की ट्रेनिंग दी। आज शिवाजी महाराज की जयंती पर आइए जानते हैं कि उन पर कौन-कौन सी फिल्में बनीं और उनके किरदार को किन-किन अभिनेताओं ने निभाया है।

शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्में

शेर शिवराज (2022)

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी यह फिल्म अफजल खान और उनके बीच के संघर्ष को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि आदिलशाही सल्तनत ने शिवाजी महाराज के प्रभाव को रोकने के लिए अफजल खान को भेजा। प्रतापगढ़ की तलहटी में अफजल खान, शिवाजी महाराज को मारने की कोशिश करता है। हालांकि महाराज ‘वाघ नख’ (बाघ के पंजे) से उसका वध कर देते हैं।

पावनखिंड (2022)

फिल्म ‘पावनखिंड’ में मराठा साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 13 जुलाई 1660 को हुई ‘पावनखिंड की लड़ाई’ पर आधारित है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के बलिदान को दर्शाती है। इसके निर्देशक दिगपाल लांजेकर हैं।

फरजंद (2019)

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के एक बहादुर योद्धा कोंडाजी फरजंद पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि साल 1673 में सिर्फ 60 मराठा सैनिकों ने बेशक खान के 2500 सैनिकों को हराया था।  यह फिल्म साहस, रणनीति और बलिदान की कहानी दिखाती है। इसका निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया था।

फत्तेशिकस्त (2019)

यह मराठी ऐतिहासिक ड्रामा है। इसमें दिखाया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने पुणे के लाल महल में मुगल सूबेदार शाइस्ता खान के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी। यह फिल्म शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्धनीति और उनकी रणनीति दिखाती है। इसमें चिन्मय मंडलेकर ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

इन कलाकारों ने निभाया शिवाजी का किरदार

शरद केलकर

अभिनेता शरद केलकर ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। केलकर ने अपने अभिनय से शिवाजी महाराज को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे।

महेश मांजेकर

मराठी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के अभिनेता महेश मांजेरकर ने पर्दे पर शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उन्होंने साल 2009 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय’ (2009)  में छत्रपति शिवाजी महाराज को पर्दे पर उतार दिया।

नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड के सबसे मशहूर कलाकारों में शामिल नसीरुद्दीन शाह ने शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 1988 में श्याम बेनेगल के टीवी शो ‘भारत की खोज’  में यह किरदार निभाया था। लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।

उर्मिला मातोंडकर, रितेश देशमुख

शिवाजी महाराज की जयंती पर कलाकारों ने किया नमन, रितेश देशमुख बोले- युवाओं को पता होना चाहिए उनका बलिदान

ओ रोमियो, शनाया कपूर

घटने लगा ‘ओ रोमियो’ का खुमार, उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही ‘तू या मैं’

भारत में बनेंगी हैमर मिसाइलें।प्रीमियम

क्या हैं फ्रांस की हैमर मिसाइलें?: ऑपरेशन सिंदूर में जिसने तबाह किए आतंकी ठिकाने, अब वो हथियार भारत में बनेगा

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार और आरजे महवश

अक्षय कुमार ने जमकर की आरजे महवश की खिंचाई, बोले- ‘एक करोड़ और अपनी किडनी भी दे दूंगा’

अमोल कोल्हे

अभिनेता अमोल कोल्हे ने भी शिवाजी महाराज के किरदार को पर्दे पर जीवंत किया है। उन्होंने मशहूर मराठी टीवी सीरियल ‘राजा शिवछत्रपति’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें काफी पहचान दिलाई।

Nitin Verma: Exploring Entrepreneurship Through Technology

Nitin Verma is a technology and digital marketing professional whose career reflects the growing relationship between entrepreneurship, technology, data, and online business. With professional...

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...