7.4 C
London
Monday, November 2, 2026
HomeLatest Newsवनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी,...

वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी है। धाकड़ ओपनर प्रतिका रावल फिट हो चुकी हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला वनडे टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। प्रतिका पिछले साल अक्तूबर में चोटिल हुई थीं। वनडे महिला वनडे विश्वकप के बीच में टूर्नामेंट से बाहर हुई थीं। हालांकि, उनकी कई शानदार पारियों ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था। प्रतिका रावल 26 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय उनके दाहिने टखने और घुटने में चोट लग गई थी। बारिश के कारण वह मैच पूरा नहीं हो सका था। चोट के चलते वह टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भी नहीं खेल पाईं। प्रतिका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह पहली बार टेस्ट खेलती दिख सकती हैं।बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि महिला चयन समिति ने चल रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के तहत होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘प्रतिका रावल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अक्तूबर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी अपनी टखने की चोट से पूरी तरह ठीक हो गई हैं।’अपनी चोट से पहले, 24 साल की ओपनिंग बल्लेबाज वनडे विश्व कप में इंडिया की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर में से एक थीं और टीम के लिए 308 रन बनाकर दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जिसमें एक सेंचुरी और एक हाफ-सेंचुरी शामिल है। रावल ने दिसंबर 2024 में अपना वनडे डेब्यू किया और तुरंत सफलता भी हासिल की। 24 पारियों में, उन्होंने 50.45 की एवरेज और 82.83 के स्ट्राइक रेट से 1110 रन बनाए हैं और टॉप ऑर्डर में बड़ा योगदान दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस महीने की शुरुआत में अपना पहला बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच होबार्ट में होंगे। इस समय दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज चल रही है, जिसमें भारतीय महिला टीम 1-0 से आगे है। टी20 सीरीज 21 फरवरी को समाप्त होगी। वहीं, वनडे सीरीज के बाद छह मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतिका रावल।

Previous articleविधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Next articleधमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...