10 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest News राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री रिजिजू, मजाकिया अंदाज में कहा……….थोड़ा डर...

 राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री रिजिजू, मजाकिया अंदाज में कहा……….थोड़ा डर गया मैं…

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सामने आया है, इसमें दोनों नेता हंसी-मजाक करते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वीडियो में रिजिजू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, थोड़ा डर गया मैं…. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और उदित राज भी मौजूद थे। 
यह मुलाकात तब हुई जब दोनों नेता संसद में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। श्रद्धांजलि के बाद राहुल गांधी ने कहा, अंबेडकर जी एक आदर्श पुरुष हैं। उन्होंने हमें संविधान दिया।
बता दें कि देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना कर देश को लोकतंत्र की मजबूत नींव दी. वह सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, खासकर जब हम संविधान की मूल भावना- समान अधिकार और स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने की बात करते हैं। उनकी विरासत हमें यह याद दिलाती है कि भारत की ताकत उसकी विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों में है। 

Previous articleअयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर पश्चिम बंगाल 2 लाख से ज्यादा लोग मस्जिद के लिए ईंट लेकर पहुंचे, मौलवियों ने काटा फीता
Next articleBIG BREAKING: बालाघाट में 10 नक्सलियों का सरेंडर! 77 लाख का इनामी कबीर भी शामिल, एमपी में अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर।
News Desk

दिल्ली के नेयर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर राख

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मशहूर नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लगने से भारी तबाही हुई। इस भीषण आग...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान 9, 23 और 29 अप्रैल को

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews जानें पश्चिम बंगाल में कब हैं चुनाव असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग तो तमिलनाडु में 23 अप्रैल...