6.3 C
London
Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest Newsराहुल गांधी ने कहा,  विनिर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़, भारत में विनिर्माण...

राहुल गांधी ने कहा,  विनिर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़, भारत में विनिर्माण में गिरावट आ रही 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि विनिर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ है, लेकिन भारत में विनिर्माण में गिरावट आ रही है. उन्होंने जर्मनी के शहर म्यूनिख में ‘बीएमडब्ल्यू वेल्ट (बीएमडब्ल्यू का प्रदर्शनी केंद्र) और बीएमडब्ल्यू संयंत्र के दौरे के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत को विकास में तेजी लाने के लिए सार्थक विनिर्माण तंत्र बनाने की जरूरत है. राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा है कि संसद सत्र के दौरान उन्होंने विदेशी धरती से भारत का अपमान किया.
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, नेता प्रतिपक्ष का एक बहुत महत्वपूर्ण दायित्व होता है. नेता प्रतिपक्ष को बहुत जिम्मेदारी के साथ व्यवहार रखना होता है, विशेष तौर पर तब जब नेता प्रतिपक्ष विदेश की भूमि पर हो. यहां सदन में इतनी महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है और राहुल गांधी जर्मनी में हैं. राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग खराब है. वे भारत के विरोध में बोलते हैं. वे जब भी बाहर जाते हैं तो सदन और भारत का अपमान करते हैं.

Previous articleएनकाउंटर में हैंडलर ढेर, मास्टरमाइंड गिरफ्तार…कबड्डी प्लेयर के हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी
Next articleपाकिस्तान में फिर होगा बवाल- इमरान की तीनों बहनें आदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठीं
News Desk

Dr. Mohit Dixit: Bridging Traditional Indian Knowledge and Contemporary Education

India's educational heritage is built upon centuries of intellectual contributions, traditional learning practices, philosophical ideas and cultural knowledge. In the modern academic environment, integrating...

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...