15.3 C
London
Wednesday, September 16, 2026
HomeLatest Newsमुझसे नाराज थीं प्रियंका…जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह...

मुझसे नाराज थीं प्रियंका…जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह यहां का जादू है

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

भूस्खलन पीड़ितों के घरों के शिलान्यास समारोह में राहुल गांधी ने सुनाया किस्सा 

वायनाड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के बारे में एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, कि वायनाड ने उनके बीच की नाराजगी को किसी भी शांति वार्ता से ज्यादा तेजी से सुलझा दिया। राहुल गांधी 2024 के वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए जा रहे घरों के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राजनीति और अपने निजी जीवन को लेकर कुछ खास बातें शेयर कीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायनाड की जनता को अपना बड़ा परिवार बताते हुए राहुल गांधी ने अपनी और बहन प्रियंका के बीच हुई हालिया अनबन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह और उनकी बहन अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते रहते हैं। राहुल गांधी ने बताया कि मेरी बहन मुझसे बात नहीं कर रही थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि इसका जिक्र उन्हें अपनी मां सोनिया गांधी से भी करना पड़ा। राहुल ने बताया कि जब मेरी मां ने पूछा कि प्रियंका कैसी है, तो मैंने उन्हें बताया कि वह मुझसे नाराज है और बात नहीं कर रही है। इसके बाद राहुल ने इस नाराजगी को दूर करने के लिए अपनाई गई तरकीब भी बताई। 
राहुल ने कहा कि मैंने मां (सोनिया) से कहा कि मैंने उसे (प्रियंका) को जाल में फंसा लिया है। एक बार जब वह वायनाड आ जाएगी, तो वह मुझसे बात किए बिना नहीं रह पाएगी। हालांकि, उनकी यह तरकीब तुरंत काम नहीं आई और फ्लाइट में भी प्रियंका उनसे नाराज ही रहीं। राहुल ने आगे कहा लेकिन जैसे ही हम वायनाड पहुंचे, उसने मुझसे फिर से बात करना शुरू कर दिया। यही वायनाड का जादू है।
बता दें राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली, दोनों ही सीटों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वायनाड सीट खाली कर दी थी, जिसके बाद हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। राहुल ने कहा कि नेताओं को अपने बारे में ज्यादा खुला और पारदर्शी होना चाहिए। उन्होंने मंच से कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं, करीब 22 साल हो गए हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, चीजों के बारे में आपके सोचने का नजरिया बदलने लगता है। 

Previous articleअफगान हमले से थरथर कांपा पाकिस्तान फिर आधी रात काबुल में बरसी आग
Next articleहोटल में गर्लफ्रेंड के साथ आए शख्स की मौत, कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर 
News Desk

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...

Farseen Mohammed P’s Approach to Modern Neurorehabilitation

Mangaluru, Karnataka: Neurorehabilitation is an evolving area of healthcare that combines clinical assessment, therapeutic intervention, functional training and evidence-based decision-making. For Farseen Mohammed P,...