8 C
London
Tuesday, November 3, 2026
HomeBollywoodमिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा करके जिया शंकर ने किया पब्लिसिटी...

मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा करके जिया शंकर ने किया पब्लिसिटी स्टंट? टीम ने आधिकारिक तौर पर दी सफाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

टीवी और ओटीटी की दुनिया में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री जिया शंकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर उठी चर्चाएं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जिया की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। बस फिर क्या था- फैंस और गॉसिप गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद ये भी अटकलें लगीं कि जिया ने जानबूझकर पब्लिसिटी के लिए मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा की है। 

जिया और अभिषेक को लेकर उड़ी थीं अफवाहें

दरअसल, यह चर्चा ऐसे समय पर शुरू हुई जब जिया शंकर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के चर्चित कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को लेकर पहले से ही रिलेशनशिप और सगाई की अफवाहें उड़ रही थीं। दोनों ने रियलिटी शो में साथ हिस्सा लिया था और एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, जिया और अभिषेक दोनों ही पहले इन खबरों को खारिज कर चुके हैं और खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है।

अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ा

मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर सामने आने के बाद अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। इसी के चलते अब जिया शंकर की टीम को सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी। अभिनेत्री की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कहा कि जिया किसी भी तरह के पब्लिसिटी स्टंट या बनावटी कहानियों का हिस्सा नहीं बनतीं।

पब्लिसिटी रूमर्स पर आया टीम का रिएक्शन

टीम के मुताबिक, जिया शंकर एक ऐसी कलाकार हैं, जिनका काम खुद उनकी पहचान है। उन्हें सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादों या निजी जिंदगी के तमाशे की जरूरत नहीं है। बयान में यह भी कहा गया कि तस्वीर साझा करने का मकसद अफवाहों को खत्म करना और ट्रोलिंग को रोकना था, न कि नई बहस को जन्म देना।

जिया की टीम ने किया साफ

जिया शंकर को लेकर उनकी टीम ने ये भी साफ किया कि अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर सीमाएं तय करती हैं और वही साझा करती हैं जो उनके मूल्यों के अनुरूप हो। वह अपने काम, आत्मविकास और स्वतंत्र सोच पर फोकस करती हैं। टीम ने फैंस और मीडिया से अपील की कि बातचीत को सम्मानजनक और सकारात्मक रखा जाए और जिया के प्रोफेशनल काम पर ध्यान दिया जाए, न कि उनकी निजी जिंदगी पर बेवजह अटकलें लगाई जाएं।

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...