12 C
London
Monday, November 2, 2026
HomeLatest Newsभारत मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा, हम ग्लोबल साउथ का...

भारत मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा, हम ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा…PM मोदी ने ASEAN शिखर सम्मेलन को किया संबोधित


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को 47वें ASEAN शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) को वर्चुअली संबोधित किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ASEAN मिलकर दुनिया की 25 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं. यह दिखाता है कि भारत और ASEAN के अन्य देश कितना मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि भारत से इन देशों के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ASEAN परिवार के साथ जुड़ने पर खुशी जताई और सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी.

पीएम मोदी ने जोर दिया कि आसियान भारत की “एक्ट ईस्ट पॉलिसी” का स्तंभ है और दोनों के बीच सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि के लिए अहम है. उन्होंने कहा कि भारत और आसियान “ग्लोबल साउथ” के सारथी हैं और भारत हर आपदा के समय अपने आसियान मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है. उन्होंने कहा कि भारत अपने हर मित्र देश को किसी भी हालत में अकेला नहीं छोड़ता है. अगर मित्र देश को हमारी जरूरत है तो भारत उनके साथ खड़ा दिखाई देता है.

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मैं तिमोर-लेस्ते का ASEAN के सबसे नए सदस्य के तौर पर स्वागत करता हूं. मैं थाईलैंड की महारानी मां के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. भारत और ASEAN मिलकर दुनिया की एक-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. हम न केवल भूगोल साझा करते हैं, बल्कि गहरे ऐतिहासिक संबंध और साझा मूल्य भी साझा करते हैं. हम ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं. हम न केवल व्यापारिक संबंध, बल्कि सांस्कृतिक संबंध भी साझा करते हैं.’

वहीं कुआलालंपुर में रविवार से शुरू हो रहे 47वें आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया पहुंच गए हैं. माना जा रहा है कि ट्रंप की यह यात्रा व्हाइट हाउस में दोबारा सत्ता में लौटने के बाद एशिया की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है. इसे अमेरिका की इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में दोबारा सक्रिय भागीदारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिकी टैरिफ और व्यापार नीतियों के असर से क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव है, और यह शिखर सम्मेलन उस समय हो रहा है जब ASEAN की तटस्थता और सामूहिकता की परीक्षा हो रही है.

इस साल का सम्मेलन कई दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है. पूर्वी तिमोर-लेस्ते को औपचारिक रूप से ASEAN का 11वां सदस्य देश बना दिया गया है. यह ब्लॉक का 26 साल बाद पहला विस्तार है. लगभग 14 लाख की आबादी वाला यह छोटा देश अब ASEAN के व्यापार, निवेश और विकास ढांचे का हिस्सा बनेगा.

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...