19.8 C
London
Wednesday, September 16, 2026
HomeLatest Newsभारतीय वायुसेना के  रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट की आकस्मिक फोर्स लैंडिंग

भारतीय वायुसेना के  रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट की आकस्मिक फोर्स लैंडिंग

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

अगरतला। राजस्थान स्थित जैसलमेर के निकट भारतीय वायुसेना के एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) को आकस्मिक फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी है। यह एयरक्राफ्ट एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। इस दौरान एयरक्राफ्ट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, अद्भुत पेशेवर कौशल का प्रदर्शन करते हुए एयरक्राफ्ट को सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब प्रशिक्षण सॉर्टी के दौरान रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट के इंजन में अचानक खराबी दर्ज की गई। गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने इस संदर्भ में यह आधिकारिक जानकारी दी। भारतीय वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि ऑपरेटरों ने स्थिति का त्वरित आकलन किया। वायुसेना के ऑपरेटरों ने नियंत्रित तरीके से एयरक्राफ्ट को एक खाली फील्ड में सुरक्षित उतारा। इस सूझबूझ के कारण न तो किसी प्रकार की जनहानि हुई और न ही जमीन पर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
वायुसेना ने यह भी पुष्टि की है कि एयरक्राफ्ट को बहुत कम नुकसान हुआ है और उसे सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, इंजन में आई खराबी की विस्तृत तकनीकी जांच जल्द ही शुरू की जाएगी। तकनीकी खराबी के सटीक कारणों का पता लगाना इसलिए भी जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।

Previous articleSSC अस्सिस्टेंट टीचर रिजल्ट विवाद: हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, ज्यादा नंबर वाले बाहर और कम नंबर वाले अंदर!
News Desk

Nitin Verma: Exploring Entrepreneurship Through Technology

Nitin Verma is a technology and digital marketing professional whose career reflects the growing relationship between entrepreneurship, technology, data, and online business. With professional...

Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026 Celebrated Grandly in West Bengal

West Bengal | 12 September 2026: The Chhaya Shilpa-Sanskriti Utsav & Chhaya Yog Sammelan -2026, organised by Chandigarh Chhaya School Of Art, was celebrated with...