8.9 C
London
Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsबी12 की कमी से कमजोर होती नर्व्स और ब्रेन हेल्थ— अनदेखा करना...

बी12 की कमी से कमजोर होती नर्व्स और ब्रेन हेल्थ— अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

#LatestlifestyleNews #lifestyleNews #lifestyleUpdate #lifestyleNews #BollywoodHindiNews

दूसरे विटामिन की तरह विटामिन बी 12 भी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये विटामिन रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण के लिए तो जरूरी होता ही है, साथ ही यह ब्रेन और नर्व सेल्स के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो इस कमी का पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इसके लक्षण काफी देरी से दिखने शुरू होते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर समय रहते इसका पता ना लगाया जाए तो इससे कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि इसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। नीचे जानिए इसकी कमी के लक्षण…

विटामिन B12 की कमी की लक्षण
जीभ पर घाव बनने के साथ ही इसका बहुत अधिक चिकना होना भी विटामिन बी 12 का एक लक्षण है। नीचे जानिए इसकी कमी होने पर दिखने वाले सामान्य लक्षण…

सांस लेने में कमी
त्वचा का पीलापन
थका हुआ महसूस करना
चक्कर आने लगना
भूख न लगना
वजन कम हो जाना
मूड में बदलाव

विटामिन B12 की कमी से होती ये गंभीर बीमारी
शरीर में विटामिन B12 की कमी से आप एक गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस बीमारी का नाम है एनीमिया। जो आपको कई दूसरी बीमारियों की गिरफ्त में भेज सकती है। दरअसल, शरीर में विटामिन B12 की कमी के चलते पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं, इन्हें बनाने के लिए हमें विटामिन बी12 (Vitamin B12) की आवश्यकता होती है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का अभाव होता है तो शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती जिसकी उसे जरूरत होती है। इस तरह आप एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इससे कमजोरी और सांस लें में दिक्कत होने लगती है।

इन चीजों में पाया जाता है विटामिन बी 12 (Vitamin B 12 Rich foods)
शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर आप डाइट में मीट, अंडों और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। इसके अलावा ब्रोकली, सोयाबीन, मशरूम, पनीर, ओ्टस भी डाइट में शामिल करें।

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...