7.8 C
London
Saturday, February 28, 2026
HomeBollywoodबिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख...

बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रहस्यमयी आदमी के साथ चल रहे हैं। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार एक ऐसे इंसान के साथ चल रहे हैं जिसका सिर नहीं है। अक्षय कुमार इस व्यक्ति से बात कर रहे हैं। वह उससे पूछते हैं ‘क्या ये भूत होते हैं?’ इस पर वह व्यक्ति जवाब देता है ‘पता नहीं सर। जबसे मैं पैदा हुआ हूं, तब से मेरी मां बोलती थी, मेरा बाप बोलता है। फिर मेरा बाप बोलता था, मेरी मां बोलती है। लेकिन मैंने ऐसा कुछ देखा ही नहीं सर। यह सब अफवाह है सर। आप इन सब में विश्वास मत करो।’

अक्षय कुमार ने लिखा कैप्शन

वीडियो के कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है ‘भाई साब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सर पैर की बातें करने लगे। भूत बंगला सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है।’

यूजर्स ने किए कमेंट

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘बिन मुंडी की लाश’। एक और यूजर ने लिखा ‘भूत होते हैं सर।’ एक और यूजर ने लिखा ‘टोटली अफवाह’। एक और यूजर ने लिखा ‘खिलाड़ी भैया को भूतों में चिलचस्पी हो गई।’

साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल का पांचवां और अंतिम दिन का खेल जारी है। जम्मू-कश्मीर की...

Narendra Modi का राजस्थान-गुजरात दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज को राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे...