8.9 C
London
Wednesday, November 4, 2026
HomeLatest Newsबंगाल में फिर से मेडिकल स्‍टूडेंट को हैवानों ने नोचा, फ्रेंड के...

बंगाल में फिर से मेडिकल स्‍टूडेंट को हैवानों ने नोचा, फ्रेंड के साथ डिनर के लिए गई थीं बाहर, जांच में जुटी पुलिस


दुर्गापुर।  पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ शुक्रवार रात सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। ओडिशा की रहने वाली यह छात्रा अपने सपनों को सच करने के लिए पढ़ाई कर रही थी, लेकिन उसकी जिंदगी में यह भयावह रात एक काला अध्याय बनकर आ गई। इस घटना ने एक बार फिर बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुई. ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली दूसरी साल की मेडिकल छात्रा अपनी एक सहेली के साथ कॉलेज कैंपस के पास खाना खाने निकली थी। दोनों एक सुनसान इलाके में पहुंचे ही थे कि तीन अज्ञात लोग वहां आए। सहेली डरकर भाग गई और छात्रा अकेली रह गई. हमलावरों ने उसका फोन छीन लिया और उसे जबरन कैंपस के पास जंगल में ले गए। वहां उसके साथ दरिंदगी की गई। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. साथ ही, फोन वापस करने के लिए पैसे भी मांगे।

पीड़िता की हालत

छात्रा ने किसी तरह अपने दोस्तों से संपर्क किया, जिन्होंने उसके माता-पिता को सूचना दी. शनिवार सुबह माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की। पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है। माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ रात 10 बजे के आसपास यह जघन्य अपराध हुआ। मां ने रोते हुए कहा, “हमारी बेटी पढ़ाई के लिए घर से इतनी दूर आई थी, लेकिन अब ये क्या हो गया?”

क्या कर रही है बंगाल पुलिस?

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसकी सहेली से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू की सदस्य अर्चना मजूमदार जल्द ही पीड़िता और उसके परिवार से मिलने दुर्गापुर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा, “बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस की निष्क्रियता चिंता का विषय है।”

बंगाल में क्यों बढ़ रहे हैं अपराध?

यह घटना उस समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही एक भाजपा महिला सांसद पर हमला हुआ था। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी कमजोर क्यों है? स्वास्थ्य विभाग ने भी कॉलेज प्रशासन से तुरंत रिपोर्ट मांगी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। लेकिन सवाल वही है कि क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...