9.6 C
London
Sunday, November 1, 2026
HomeLatest Newsफरीदाबाद में डॉक्टर के घर से बड़ा हथियार जखीरा

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से बड़ा हथियार जखीरा

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

फरीदाबाद।  हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीती रात फरीदाबाद में छापेमारी कर सबको चौंका दिया. यहां एक डॉक्टर से घर से 300 किलो विस्फोटक सामग्री, राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. आरोपी डॉक्टर की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई है, जो अल-फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाता था.

जानिए पुलिस को क्या-क्या मिला?

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक असॉल्ट राइफल, एक पिस्टल, तीन मैगजीन और 83 जिंदा कारतूस, आठ जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, आठ बड़े और चार छोटे सूटकेस, 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है. इसके अलावा, 24 रिमोट, 20 टाइमर बैटरियां, वॉकी-टॉकी सेट, लगभग 5 किलोग्राम भारी धातु, इलेक्ट्रिक तार, बैटरियां और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है. अमोनियम नाइट्रेट को लेकर चल रही खबरों पर पुलिस ने बताया कि यह आरडीएक्स नहीं है, बल्कि अमोनियम नाइट्रेट है. वहीं बरामद की गई राइफल राइफल AK-47 जैसी है, लेकिन उससे थोड़ी छोटी है.

                           Capture 1

दिन में 5 बार पढ़ता था नमाज

पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर और एक मुस्लिम धर्मगुरू को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद इमाम की पत्नी ने बताया कि उन्हें पुलिस क्यों ले जा रही है, इसकी जानकारी नहीं है. वे पिछले 20 सालों से मस्जिद की सेवा में जुड़े थे. पत्नी ने यह भी बताया कि वे हर दिन पांच बार नमाज पढ़ने जाते थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले को लेकर अभी ऑपरेशन जारी है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा.

किराए के मकान में रखता था संदिग्ध सामग्री

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के एक डॉक्टर आदिल अहमद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान ही फरीदाबाद में एक किराए से मकान लेकर रहे डॉक्टर के यहां छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक समेत कई संदिग्ध सामग्री मिली. आरोपी ने यह कमरा सिर्फ सामान रखने के लिए ही 3 महीने पहले लिया था.

4 राज्यों के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार कर चार राज्यों (हरियाणा, यूपी, गुजरात और जम्मू-कश्मीर) के कनेक्शन को खंगाल रही है. मकान मालिक ने बताया कि घर को किराए पर लेते समय आरोपी ने कहा था कि सिर्फ कमरा को किराए से लेकर उसमें सामान रखना है. बैग रखा लेकिन उसमें क्या है? इसकी जानकारी किसी को नहीं.

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...