10.3 C
London
Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsपत्नी कांस्टेबल ने पहले गला, फिर पेट में मारा चाकू, पति की...

पत्नी कांस्टेबल ने पहले गला, फिर पेट में मारा चाकू, पति की मौत


कर्नाटक: कर्नाटक के बेलगाम जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक कांस्टेबल पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश तेज कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. घर से बदबू आने से महिला के हत्याकांड का पुलिस को पता चला.

बेलगाम जिले के सवादत्ती कस्बे में कांस्टेबल पति संतोष कांबले ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान कशम्मा नेलिगानी (34) के तौर पर हुई है, जो कि केएसआरटीसी में बस कंडक्टर के तौर पर कार्यरत थी. संतोष और कशम्मा ने 13 साल पहले लव मैरिज की थी. शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन संतोष के कशम्मा पर शक करने के चलते उनके रिश्ते में दरारें आती चली गई.

‘फोन कर गालियां देता था संतोष’
पति के शारीरिक और मानसिक शोषण से परेशान होकर कशम्मा ने पति को छोड़ दिया और अपने मायके आकर रहने लगी. इस बीच उनका ट्रांसफर सवादत्ती में हो गया और वह उस इलाके में किराए पर मकान रहकर रहने लगी. वैवाहिक जीवन में लगातार चल रहे कलह के चलते, कशम्मा ने बैलहोंगल कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. 5 अप्रैल 2025 को उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया. उनके परिवार ने बताया कि तलाक के बाद भी संतोष कशम्मा को फोन करके गालियां देता रहा.

पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या
13 अक्टूबर की रात 8 बजे संतोष कशम्मा के घर गया और हंगामा करने लगा. गुस्से में आकर उसने कशम्मा का गला रेत दिया. साथ ही पेट में तीन बार चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई. तीन दिन बाद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचीसवादत्तीपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपी संतोष कांबले की तलाश में तलाशी अभियान चला रही है.

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...