10 C
London
Friday, October 30, 2026
HomeBollywoodदुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस;...

दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

#LatestBollywoodNews #BollywoodNews #BollywoodUpdate #BollywoodNews #BollywoodHindiNews

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में हानिया दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। दुल्हन के रूप में सजी हानिया को देखकर अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि क्या पाक अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड आसिम अजहर के साथ शादी कर ली है? हानिया का वीडियो सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

आसिम अजहर के साथ हानिया ने किया डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हानिया आमिर दुल्हन के रूप में काफी सजी-धजी नजर आ रही हैं। हानिया पीले रंग के खूबसूरत लहंगे में, कलाई पर गजरा और सिर पर दुपट्टा पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री गायक आसिम अजहर के साथ खुशी से नाचती हुई दिखाई दे रही हैं।वीडियो में मेहंदी या संगीत की रात का माहौल है और प्रशंसक हानिया और आसिम को परफेक्ट कपल कह रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में दोनों की शादी का अंदाजा लगाते हुए लोग कह रहे हैं कि आखिरकार दोनों एक हो गए।हालांकि, बाद में वीडियो की सच्चाई भी सामने आ गई। जिसमें पता चला कि ये वीडियो एक जन्मदिन की पार्टी से जुड़ा था। यानी अभी हानिया ने शादी नहीं की है।
 
लंबे वक्त से आसिम के साथ जोड़ा जा रहा हानिया का नाम

हानिया आमिर का नाम काफी लंबे वक्त से आसिम अजहर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच पहली बार 2018 में रिलेशन की खबरें सामने आई थीं।लेकिन खबरों के मुताबिक 2020-21 के आसपास उनका ब्रेकअप हो गया था। बाद में हानिया ने आसिम को सिर्फ दोस्त बताया था। आसिम ने भी बाद में इन्फ्लुएंसर मेरुब अली से सगाई कर ली।लेकिन जून 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी। इसके बाद हानिया और आसिम के रिश्ते को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गईं।दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया। एक बार दोनों ने एक जैसी पीली टोपी पहने भी नजर आए थे। हानिया को भी आसिम के कार्यक्रमों में देखा गया।हालांकि, दोनों स्टार्स की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

Previous articleIND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
Next articleAcquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
News Desk

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...

Interpretation Services in Gurgaon: Helping Businesses Connect with International Clients and Partners

Gurgaon’s position as a major corporate and commercial centre has created a working environment where communication frequently extends beyond language boundaries. From multinational company...