5.9 C
London
Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली-जम्मू कश्मीर रणजी मैच पर असर, लाल किले के पास धमाके के...

दिल्ली-जम्मू कश्मीर रणजी मैच पर असर, लाल किले के पास धमाके के बाद DDCA का बड़ा फैसला

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ी घटना हुई. जहां लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में 12 लोगों ने जान गवा दी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस खबर के बाद दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच चल रहे रणजी मैच को लेकर भी सवाल खड़े हो गए थे.

हालांकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने इस पर अपडेट देते हुए साफ कर दिया है कि मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा, लेकिन एहतियात के तौर पर अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कई गुना बढ़ा दिया गया है.

मैच पर कोई असर नहीं, सुरक्षा सबसे ऊपर

लाल किले के पास हुए इस दुखद धमाके में कई लोगों के हताहत होने की खबर है, जिसके बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अरुण जेटली स्टेडियम, जहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी का यह महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है. यह स्टेडियम लाल किले से थोड़ी ही दूरी पर है.

DDCA के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, “दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है.

दिल्ली को मिली हार

जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को इस मैच में 7 विकेट से मात दी है. दिल्ली ने पहली पारी में 211 और दूसरी पारी में 277 रन बनाए. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 310 रन बनाए थे. मेहमान टीम को जीत के लिए 179 रनका टारगेट मिला थे. जिसे कश्मीर की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाज कामरान इकबाल ने नाबाद 133 रन की पारी खेली.

Pradip Divansing Jadhav: Promoting the Importance of Sports in Youth Development

Sports play an important role in the physical, mental and social development of young people. Participation in sports can help children and young adults...

Agarwal Packers and Movers India: Branch Addresses, Customer Enquiries and Moving Guide

Preparing for a relocation involves more than transporting belongings from one place to another. Customers also need to identify the appropriate office, understand available...