11.6 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली के नेयर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर राख

दिल्ली के नेयर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर राख

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मशहूर नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लगने से भारी तबाही हुई। इस भीषण आग में हस्तशिल्प और कलाकृतियों की करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह 7:37 बजे मिली। चूंकि बाजार में ज्यादातर अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानें थीं, जिनमें लकड़ी, कपड़े और हस्तशिल्प का सामान भरा था, इसलिए आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। दमकल विभाग ने तुरंत 10 गाड़ियां मौके पर भेजीं।
मीडिया रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से बताया कि आग लाडो सराय क्षेत्र में अंधेरिया मोड़ के पास स्थित नेचर बाजार में लगी जहां हस्तशिल्प और अन्य सामान बेचने वाली कई अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानें लगी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने और उसे फैलने से रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस घटना में लगभग 50 दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और इलाके में शीतलन अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे ।

Previous articleसमृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा और खगड़िया में सड़क, पुल, बाढ़ सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर- डॉ.अनुप्रिया यादव
Next articleमुख्यमंत्री ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
News Desk

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी 

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची शनिवार...

रहाणे की कप्तानी में ही इस बार भी उतरेगी केकेआर 

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews मुम्बई। इस माह के अंत में शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अपने...